NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 7 संज्ञा Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 7 संज्ञा Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 7 संज्ञा 7.1 संज्ञा की परिभाषा

किसी वस्तु, व्यक्ति, प्राणी, स्थान या भाव आदि का बोध कराने वाले शब्द संज्ञा कहलाते हैं; जैसे-

वस्तुओं के नाम कुर्सी, फूल, झूला, हल, रेडियो आदि ।

प्राणियों के नाम गाय, मोर, हाथी, कछुआ, मच्छर आदि ।

व्यक्तियों के नाम माँ, अध्यापिका, राष्ट्रपति, चौकीदार आदि ।

स्थानों के नाम मध्य प्रदेश, गाँव, शहर, पटियाला आदि ।

भावों के नाम अच्छाई, सुंदरता, महँगाई, उदार, दयालुता आदि ।

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

संज्ञा के भेद

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा

जिन संज्ञा शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे-राम, दिल्ली, लालकिला, आगरा, फुटबॉल आदि ।

2. जातिवाचक संज्ञा

जिन संज्ञा शब्दों से किसी वस्तु, व्यक्ति, प्राणी या स्थान की जाति या वर्ग का बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे- बालक, पर्वत, देश, पुस्तक, स्त्री, पक्षी, आदमी आदि।

3. भाववाचक संज्ञा

जिन संज्ञा शब्दों से किसी वस्तु, व्यक्ति, प्राणी तथा स्थान के गुण-दोष, अवस्था तथा स्वभाव आदि का बोध होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे- लंबाई, ऊँचाई, गहराई, दुःख, सुख, क्रोध, वीरता, मोटापा, बुढ़ापा आदि।

संज्ञा के दो अन्य भेद कुछ लोग अंग्रेजी व्याकरण के आधार पर संज्ञा के दो अन्य भेद भी मानते हैं, जो निम्न प्रकार हैं

1. द्रव्यवाचक संज्ञा

जिन संज्ञा शब्दों से किसी धातु, द्रव्य अथवा पदार्थों का बोध होता है, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे- घी, तेल, दूध, सोना, चाँदी आदि ।

2. समुदायवाचक संज्ञा

जिन संज्ञा शब्दों से किसी समुदाय या समूह का बोध होता है, उसे समुदायवाचक / समूहवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे-सेना, दल, कक्षा, झुंड, भीड़ आदि ।

भाववाचक संज्ञा बनाने के नियम

कुछ संज्ञाएँ मूल रूप से भाववाचक होती हैं, तो कुछ भाववाचक संज्ञाएँ जातिवाचक संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण और क्रिया में प्रत्यय जोड़कर बनाई जाती हैं। भाववाचक संज्ञा चार प्रकार से बनती हैं।

जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 7 संज्ञा Question And Answers जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक

संज्ञा बनाना जातिवाचक संज्ञा

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 7 संज्ञा Question And Answers संज्ञा बनाना जातिवाचक संज्ञा

विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाना

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 7 संज्ञा Question And Answers विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाना

क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 7 संज्ञा Question And Answers क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 7 संज्ञा अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

1. संज्ञा के मुख्यतः कितने भेद होते हैं?

(क) तीन
(ख) चार
(ग) पाँच

उत्तर: (क) तीन

2. अकबर किस संज्ञा भेद के अंतर्गत आता है?

(क) जातिवाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) द्रव्यवाचक

उत्तर: (ख) व्यक्तिवाचक

3. ऊँचाई कौन-सी संज्ञा है?

(क) जातिवाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) समूहवाचक

उत्तर: (ग) भाववाचक

4. संज्ञा से तात्पर्य है

(क) कर्म
(ख) स्वभाव
(ग) नाम
(घ)विशेषता

उत्तर: (ग) नाम

5. इनमें से कौन-सा संज्ञा का मुख्य भेद नहीं है?

(क) व्यक्तिवाचक
(ख) समूहवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) जातिवाचक

उत्तर: (ख) समूहवाचक

6. इनमें से भाववाचक संज्ञा कौन-सी है?

(क) मीठा
(ख) मिठाई
(ग) मिठास
(घ) मीठी

उत्तर: (ग) मिठास

7. ‘सूरज’ किस प्रकार की संज्ञा है?

(क) भाववाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(ग) जातिवाचक
(घ) समूहवाचक

उत्तर: (ख) व्यक्तिवाचक

8. ‘अपना’ से बनी भाववाचक संज्ञा है

(क) अपनी, अपने
(ख) अपनापन
(ग) अपनत्व
(घ) ‘ख’ और ‘ग’ दोनों

उत्तर: (घ) ‘ख’ और ‘ग’ दोनों

9. दिल्ली से आगरा की दूरी 190 किमी है। यहाँ रेखांकित अंश है

(क) जातिवाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ख) जातिवाचक संज्ञा

उत्तर: (क) जातिवाचक

10. इनमें से जातिवाचक संज्ञा शब्द कौन-सा है?

(क) भारत
(ख) पुस्तक
(ग) रामायण
(घ) ताजमहल

उत्तर: (ख) पुस्तक

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति भाववाचक संज्ञा द्वारा कीजिए

(क) मुसीबत के समय ____________ से काम लेना चाहिए। (समझदार )

उत्तर: समझदारी

(ख) एवरेस्ट की __________ बहुत कठिन है। (चढ़ना)

उत्तर: चढ़ाई

(ग) वीर अभिमन्यु ने _________ से कौरव सेना का मुकाबला किया। (वीर)

उत्तर: वीरता

(घ) ______ करने से जीवन में ______ नहीं मिलेगी। (आलसी, सफल)

उत्तर: आलस्य, सफलता

(ङ) ताजमहल की _______ ‘देख पर्यटक चकित रह जाते हैं। (सुंदर)

उत्तर: सुंदरता

(च) खेल में ________ तो लगी ही रहती है। (हारना – जीतना )

उत्तर: हार-जीत

प्रश्न 3. निम्नलिखित शब्दों में से व्यक्तिवाचक संज्ञा कौन-सी हैं?

नदी
दशरथ
भगवान
प्रधानमंत्री
एफिल टावर

राजधानी
हलवाई
रामायण
साइना नेहवाल
इमारत

मिठाई
ईसाई
बैडमिंटन
सुंदरता
सड़क

धर्म
गेंद
चीन
बादल
पर्वत

उत्तर: दशरथ, एफिल टावर, रामायण, साइना नेहवाल, बैडमिंटन, चीन

प्रश्न 4. जोड़े मिलाइए

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 7 संज्ञा Question And Answers जोड़े मिलाइए

उत्तर: 1- (ख) ,2- (ग) , 3-(घ), 4- (क)

प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों के आगे (✓ ) और (✕) का चिह्न लगाइए

(क) इंसान का भाववाचक संज्ञा ‘इंसानों’ है।

उत्तर:

(ख) कायरता इंसान को कमजोर बनाती है। इस कथन में भाववाचक संज्ञा कायरता है।

उत्तर:

(ग) कक्षा समुदायवाचक संज्ञा शब्द है।

उत्तर:

(घ) दूध शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा है।

उत्तर:

(ङ) संज्ञा को सर्वनाम के स्थान पर प्रयोग करते हैं।

उत्तर:

प्रश्न 6. निम्नलिखित में संज्ञा के भेद बताइए

(क) लाल किला

उत्तर: व्यक्तिवाचक संज्ञा

(ख) हाथियों का झुंड

उत्तर: समुदायवाचक संज्ञा

(ग) कुर्सी

उत्तर: भाववाचक संज्ञा

(घ) प्रेम, सुख, दुःख

उत्तर: लड़ाई

प्रश्न 7. भाववाचक संज्ञा बनाइए

(क) लड़का

उत्तर: लड़कपन

(ख) गरीब

उत्तर: गरीबी

(ग) लड़ना

उत्तर: लड़ाई

(घ) लंबा

उत्तर: लंबाई

प्रश्न 8. निम्नलिखित वाक्यों में से संज्ञा शब्द छाँटिए और उनके सामने संज्ञा का भेद लिखिए

(क) खेतों में हरियाली छाई है।

उत्तर: खेत, हरियाली – जातिवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा

(ख) नया संसद भवन बहुत सुंदर है।

उत्तर: संसद भवन – व्यक्तिवाचक संज्ञा

(ग) सेना वीरता के साथ लड़ी।

उत्तर: सेना, वीरता – समूहवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा

(घ) यह नदी कितनी गहरी है?

उत्तर: नदी – जातिवाचक संज्ञा

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय 6.1 उपसर्ग

जो शब्दांश शब्द के पहले जुड़कर उनका या तो अर्थ बदल देते हैं या अर्थ में विशिष्टता उत्पन्न कर देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं; जैसे-

  1. अ + ज्ञान = अज्ञान
  2. आ + समान = आसमान
  3. अप + मान = अपमान
  4. स्व + देश = स्वदेश

उपसर्ग के भेद उपसर्ग के निम्नलिखित भेद हैं

  1. संस्कृत के उपसर्ग
  2. हिंदी के उपसर्ग
  3. उर्दू या फारसी के उपसर्ग
  4. अंग्रेजी के उपसर्ग

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

संस्कृत के उपसर्ग

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय Question And Answers संस्कृत के उपसर्ग

हिंदी के उपसर्ग

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय Question And Answers हिंदी के उपसर्ग

उर्दू या फारसी के उपसर्ग

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय Question And Answers उर्दू या फारसी के उपसर्ग

अंग्रेजी के उपसर्ग

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय Question And Answers अंग्रेजी के उपसर्ग

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय 6.2 प्रत्यय

जो शब्दांश मूल (रूढ़) शब्द के अंत में लगकर नए शब्द बनाते हैं या शब्द के अर्थ में विशेषता या परिवर्तन उत्पन्न कर देते हैं, वे प्रत्यय कहलाते हैं; जैसे-

  1. मिठाई (मीठा + आई)
  2. उपदेशक (उपदेश + क )
  3. दासता ( दास + ता)
  4. बंगाली (बंगाल + ई)

प्रत्यय के भेद प्रत्यय के दो भेद हैं

1. कृत प्रत्यय

जो प्रत्यय धातु (क्रिया के मूल रूप) से जुड़कर संज्ञा, विशेषण आदि शब्द बनाते हैं, उन्हें कृत प्रत्यय कहते हैं; जैसे-

‘टिक’ धातु के साथ ‘आऊ’ प्रत्यय और ‘पढ़’ धातु के साथ ‘आई’ प्रत्यय 170176 जोड़कर क्रमश: ‘टिकाऊ’ और ‘पढ़ाई’ शब्द बनाए जाते हैं।

कृत प्रत्यय के कुछ उदाहरण

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय Question And Answers कृत प्रत्यय के कुछ उदाहरण

2. तद्धित प्रत्यय

जो प्रत्यय धातु से भिन्न शब्द (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण) के अंत में जुड़कर नए शब्द बनाते हैं, उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं; जैसे-

‘अच्छा’ से ‘अच्छाई’, ‘नौकर’ से ‘नौकरी’, ‘अपना’ से ‘अपनत्व’ आदि ।

तद्धित प्रत्यय के कुछ उदाहरण

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय Question And Answers तद्धित प्रत्यय के कुछ

स्त्रीलिंग बनाने वाले कुछ तद्धित प्रत्यय

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय Question And Answers वाले कुछ तद्धित प्रत्यय

दो प्रत्ययों का एक साथ प्रयोग

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय Question And Answers दो प्रत्ययों का एक साथ प्रयोग

एक ही शब्द में उपसर्ग तथा प्रत्यय का प्रयोग

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय Question And Answers एक ही शब्द में उपसर्ग तथा

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

1. उपसर्ग कितने प्रकार के होते हैं?

(क) तीन
(ख) चार
(ग) पाँच
(घ) एक

उत्तर: (ख) चार

2. असिस्टेंट किस उपसर्ग का भाग है?

(क) हिंदी
(ख) अंग्रेजी
(ग) उर्दू
(घ) फ़ारसी

उत्तर: (ख) अंग्रेजी

3. उप का क्या अर्थ है?

(क) दूर
(ख) आगे
(ग) पीछे
(घ) निकट

उत्तर: (घ) निकट

4. प्रत्यय के कितने प्रकार होते हैं?

(क) एक
(ख) तीन
(ग) दो
(घ) चार

उत्तर: (ग) दो

5. भलाई शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

(क) आई
(ख) ई
(ग) अई
(घ) इ

उत्तर: (क) आई

प्रश्न 2. निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त सही उपसर्ग का चयन कीजिए

1. अनुराग

(क) अन्
(ख) अन
(ग) अनु
(घ) अ

उत्तर: (ग) अनु

2. अत्यंत

(क) अति
(ख) अ
(ग) अत्
(घ) अत

उत्तर: (क) अति

3. अपयश

(क) अप
(ख) अ
(ग) आ
(घ) यश

उत्तर: (क) अप

4. उल्लंघन

(क) उल्
(ख) उत्
(ग) उल
(घ) उल्ल

उत्तर: (ख) उत्

प्रश्न 3. निम्नलिखित उपसर्गों से बने सही शब्द का चयन कीजिए

1. अव

(क) अवनति
(ख) अवनमन
(ग) अवगुण
(घ) ये सभी

उत्तर: (घ) ये सभी

2. कु

(क) कपूत
(ख) कुसंग
(ग) कुंदन
(घ) कुसुम

उत्तर: (ख) कुसंग

3. दुर्

(क) दुष्यंत
(ख) दुर्जन
(ग) दुनिया
(घ) दुराज

उत्तर: (ख) दुर्जन

4. सम्

(क) सकल
(ख) सदन
(ग) संतोष
(घ) समान

उत्तर: (ग) संतोष

प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रत्ययों से बने शब्द का सही विकल्प चुनिए

1. ईला

(क) रंगीला
(ख) भड़कीला
(ग) सड़ियल
(घ) ‘क’ और ‘ख’ दोनों

उत्तर: (घ) ‘क’ और ‘ख’ दोनों

2. एरा

(क) मेरा
(ख) बसेरा
(ग) पेड़ा
(घ) तेरा

उत्तर: (ख) बसेरा

3. आक

(क) चालक
(ख) धावक
(ग) चालाक
(घ) धाक

उत्तर: (ग) चालाक

4. आ

(क) धनी
(ख) आजन्म
(ग) सदा
(घ) भूखा

उत्तर: (घ) भूखा

प्रश्न 5. निम्नलिखित शब्दों में लगे सही प्रत्यय का चयन कीजिए

1. मौखिक

(क) क
(ख) खिक
(ग) इक
(घ) ईक

उत्तर: (ग) इक

2. खटास

(क) आस
(ख) टास
(ग) स
(घ) अस

उत्तर: (क) आस

3. भारतीय

(क) य
(ख) ईय
(ग) इय
(घ) तीय

उत्तर: (ख) ईय

4. धनवान

(क) न
(ख) वान
(ग) आन
(घ) अन

उत्तर: (ख) वान

प्रश्न 6. सही उत्तर द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(शब्दांश, आऊ, दो, पहले, बुरा, इन)

(क) उपसर्ग मूल रूप से __________ होते हैं।

उत्तर: शब्दांश

(ख) प्रत्यय के ________ भेद होते हैं।

उत्तर: दो

(ग) ‘बिकाऊ’ शब्द में _______ प्रत्यय लगा है।

उत्तर: आऊ

(घ) ‘दुर्’ उपसर्ग का प्रयोग ______ अर्थ में होता है।

उत्तर: बुरा

(ङ) पड़ोसिन शब्द में _______ प्रत्यय लगा है।

उत्तर: इन

(च) उपसर्ग मूल शब्द के ________________ जुड़कर नए शब्द का निर्माण करते हैं।

उत्तर: पहले

प्रश्न 7. जोड़े मिलाइए

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय Question And Answers जोड़े मिलाइए

उत्तर: 1-(ग) , 2-(घ), 3-(ङ) , 4-(ख), 5-(क)

प्रश्न 8. निम्नलिखित शब्दों में लगे उपसर्ग अलग कीजिए

(क) अभीष्ट

उत्तर: अभि

(ख) आदान

उत्तर:

(ग) प्रतिकूल

उत्तर: प्रति

(घ) कुसंग

उत्तर: कु

(ङ) लावारिस

उत्तर: ला

प्रश्न 9. उचित उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए

(क) खिला

उत्तर: अधखिला

(ख) पेट

उत्तर: भरपेट

(ग) नति

उत्तर: उन्नति

(घ) मरण

उत्तर: आमरण

(ङ) धर्म

उत्तर: अधर्म

प्रश्न 10. नीचे दिए गए उपसर्ग जोड़कर दो-दो शब्द बनाइए

(क) स

उत्तर: सफल, सहर्ष

(ख) सु

उत्तर: सुगम, सुपुत्र

(ग) बद

उत्तर: बदनाम, बदसूरत

(घ) अप

उत्तर: अपमान, अपयश

(ङ) वि

उत्तर: विशेष, विज्ञान

प्रश्न 11. निम्नलिखित शब्दों में लगे प्रत्यय अलग कीजिए

(क) लड़ाई

उत्तर: आई

(ख) मिलाप

उत्तर: आप

(ग) बोली

उत्तर:

(घ) प्रभुता

उत्तर: ता

(ङ) पालनहार

उत्तर: हार

प्रश्न 12. निम्नलिखित प्रत्ययों से बने तीन-तीन शब्द लिखिए

(क) आवट

उत्तर: सजावट, बनावट, मिलावट

(ख) इत

उत्तर: सम्मानित, अपमानित, शापित

(ग) ता

उत्तर: सुंदरता, मित्रता, सफलता

(घ) नीय

उत्तर: दयनीय, सहनीय, कल्पनीय

(ङ) इक

उत्तर: धार्मिक, सामाजिक, नैतिक

प्रश्न 13. निम्नलिखित शब्दों के साथ उपयुक्त प्रत्यय लगाइए

(मनुष्य, सुंदर, बच्चा, लोभ, लड़का, गोप)

उत्तर: मनुष्यता, सुंदरता बचपन, लोभी, लड़कपन, गोपनीय

प्रश्न 14. निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग, मूल शब्द तथा प्रत्यय अलग कीजिए

(क) सम्मानित
(ख) अवैज्ञानिक
(ग) निरर्थक
(घ) अनुपजाऊ

उत्तर:

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 6 उपसर्ग एवं प्रत्यय Question And Answers

प्रश्न 15. निम्नलिखित सही कथन के आगे ( ✓ ) और गलत के आगे (✕) का निशान लगाइए

(क) प्रत्यय मूल शब्द होते हैं।

उत्तर: ✓

(ख) तद्धित प्रत्यय विकारी शब्दों के अंत में लगाए जाते हैं।

उत्तर: ✓

(ग) कृत् प्रत्यय धातु रूप में जुड़ते हैं।

उत्तर: ✓

(घ) ‘ऊँचा’ शब्द में ‘आई’ प्रत्यय जुड़कर ऊँचाई शब्द का निर्माण होता है।

उत्तर: ✓

(ङ) उपसर्ग शब्द के पहले लगकर अर्थ- परिवर्तन नहीं करते हैं।

उत्तर: ✕

(च) फारसी और उर्दू के उपसर्ग में नुक्ता चिह्न अधिकांशतः लगते हैं।

उत्तर: ✓

 

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 5 समास Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 5 समास Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 5 समास 5.1 समास का अर्थ व परिभाषा

समास शब्द का शाब्दिक अर्थ है – संक्षिप्त करना अथवा किसी बात को कम-से-कम शब्दों में कहना।

दो या दो से अधिक शब्दों को मिलाकर नया शब्द बनाने की प्रक्रिया को समास कहते हैं; जैसे-

  • प्रयोग के लिए शाला- प्रयोगशाला
  • वन में वास – वनवास

समस्त पद

शब्दों को संक्षिप्त करके बने नए शब्दों को सामासिक शब्द या समस्त पद कहा जाता है।

समास विग्रह

समस्त पद को अलग-अलग करके पहले जैसी अवस्था में लाना ही समास विग्रह कहलाता है; जैसे-

समस्त पद

आजीवन
प्रधानमंत्री

पूर्व पद


प्रधान

उत्तर पद

जीवन
मंत्री

समास विग्रह

जीवनभर
प्रधान है जो मंत्री

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

समास के भेद समास के छः भेद हैं

  1. अव्ययीभाव समास
  2. तत्पुरुष समास
  3. कर्मधारय समास
  4. द्विगु समा
  5. बहुव्रीहि समास
  6. द्वंद्व समास

1. अव्ययीभाव समास

जिस समस्त पद का पहला पद प्रधान हो तथा समस्त पद अव्यय की तरह कार्य करे, उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं; जैसे-

समस्त पद

यथाविधि
यथासंभव
आमरण
प्रतिमास
हाथों हाथ
लाजवाब
अनजाने
भरपेट
रातों रात
बेकाम

विग्रह

विधि के अनुसार
जैसा संभव हो
मरने तक
हर मास
हाथ-ही- हाथ में
जिसका जवाब न हो
जाने बिना
पेट भरकर
रात ही रात में
बिना काम के

2. तत्पुरुष समास

जिस समस्त पद का उत्तर पद प्रधान हो, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। तत्पुरुष समास में पूर्व पद तथा उत्तर पद के बीच आने वाली विभक्तियों / परसगों का लोप हो जाता है; जैसे-

समस्त पद

हस्तलिखित
विद्यालय
परलोकगमन
गगनचुंबी
शक्तिसंपन्न
सूरकृत
सभाभवन
राहखर्च
धर्मविमुख
धनहीन
गंगाजल
घुड़दौड़
आपबीती
लोकप्रिय

विग्रह

हाथ से लिखा हुआ।
विद्या के लिए आलय
परलोक को गमन
गगन को छूने वाला
शक्ति से संपन्न
सूर द्वारा कृत
सभा के लिए भवन
राह के लिए खर्च
धर्म से विमुख
धन से हीन
गंगा का जल
घोड़ों की दौड़
आप पर बीती
लोक में प्रिय

3. कर्मधारय समास

जिस समस्त पद का उत्तर पद प्रधान हो और पूर्व पद तथा उत्तर पद के मध्य विशेषण- विशेष्य या उपमान-उपमेय का संबंध हो, उसे कर्मधारय समास कहते हैं; जैसे-

समस्त पद

काली मिर्च
नीलांबर
कमलनयन
चंद्रमुख

समास विग्रह

काली है मिर्च जो
नीला है अंबर जो (विशेषण- विशेष्य)
कमल के समान नयन ( उपमान- उपमेय)
चंद्रमा के समान मुख

4. द्विगु समास

जिस समस्त पद का पहला पद संख्यावाचक विशेषण हो तथा दूसरा पद समूहवाचक होता है, उसे द्विगु समास कहते हैं। इसमें ‘समूह’ या ‘समाहार’ का बोध होता है; जैसे-

समस्त पद

नवरत्न
तिराहा
त्रिभुज
नवग्रह

विग्रह

नौ रत्नों का समूह
तीन राहों का समाहार
तीन भुजाओं का समाहार
नौ ग्रहों का समूह

5. द्वंद्व समास

जिन समस्त पदों के दोनों पद प्रधान हों तथा विग्रह करने पर बीच में ‘और’, ‘या’, ‘अथवा’, ‘तथा’, ‘एवं’ लगता हो, वे द्वंद्व समास कहलाते हैं; जैसे-

समस्त पद

रात-दिन
माता-पिता
अन्न-जल
जीवन-मरण

विग्रह

रात और दिन
माता एवं पिता
अन्न और जल
जीवन या मरण

6. बहुव्रीहि समास

जिस समस्त पद में कोई भी पद प्रधान न हो और दोनों मिलकर किसी अन्य पद की ओर संकेत करते हों, उसे बहुव्रीहि समास कहते हैं; जैसे-

समस्त पद

लंबोदर
दशानन
त्रिनेत्र
चतुर्भुज

विग्रह

लंबा है उदर जिसका (गणेश)
दस हैं, आनन जिसके (रावण)
तीन हैं नेत्र जिनके (शिव)
चार हैं भुजाएँ जिनकी (विष्णु)

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 5 समास अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

1. ‘भारतरत्न’ का समास विग्रह कौन-सा है?

(क) भारत से रत्न
(ख) भारत और रत्न
(ग) भारत का रत्न
(घ) भारत के लिए रत्न

उत्तर: (ग) भारत का रत्न

2. तत्पुरुष समास में कौन-सा पद प्रधान होता है?

(क) पहला पद
(ख) दूसरा पद
(ग) दोनों पद
(घ) तीसरा पद

उत्तर: (ख) दूसरा पद

3. अव्ययीभाव समास के संबंध में कौन-सा कथन सत्य है?

(क) विभक्तियों का लोप हो जाता है।
(ख) समस्त पद अव्यय की तरह कार्य करता है
(ग) विशेषण – विशेष्य का युग्म होता है ।
(घ) समास में ‘और’ का लोप हो जाता है।

उत्तर: (ख) समस्त पद अव्यय की तरह कार्य करता है

4. किस समास में पहला पद संख्यावाची होता है?

(क) द्विगु
(ख) द्वंद्व
(ग) तत्पुरुष
(घ) अव्ययी

उत्तर: (क) द्विगु

5. चरणकमल का समास विग्रह है

(क) चरण और कमल
(ख) कमल के समान चरण
(ग) चरण में कमल
(घ) चरण के कमल

उत्तर: (ख) कमल के समान चरण

6. देश के लिए भक्ति’ का सामासिक रूप कौन-सा है?

(क) देशभक्ति
(ख) देश की भक्ति
(ग) देश और भक्ति
(घ) देश-भक्ति

उत्तर: (क) देशभक्ति

7. किस समास में विभक्ति या परसर्गों का लोप हो जाता है?

(क) अव्ययीभाव समास
(ख) तत्पुरुष समास
(ग) कर्मधारय समास
(घ) द्वंद्व समास

उत्तर: (ख) तत्पुरुष समास

8. द्वंद्व समास के विग्रह में किसका प्रयोग किया जाता है?

(क) और
(ख) एवं
(ग) या एवं अथवा
(घ) ये सभी

उत्तर: (घ) ये सभी

9. ‘त्रिफला’ में समास है

(क) कर्मधारय
(ख) द्विगु समास
(ग) अव्ययीभाव
(घ) द्वंद्व समास

उत्तर: (ख) द्विगु समास

10. किस समास में उत्तर या पूर्व पद कोई भी प्रधान नहीं होता है?

(क) बहुव्रीहि समास
(ख) तत्पुरुष समास
(ग) द्वंद्व समास
(घ) द्विगु समास

उत्तर: (क) बहुव्रीहि समास

प्रश्न 2. निम्नलिखित समस्त पदों के विग्रह और भेद के सही विकल्प का चयन कीजिए

1. आजन्म

(क) जन्मभर – अव्ययीभाव समास
(ख) भरा जन्म – कर्मधारय समास
(ग) जन्म और भर द्वंद्व समास
(घ) जन्म से भरा हुआ बहुव्रीहि समास

उत्तर: (क) जन्मभर – अव्ययीभाव समास

2. दिन-रात

(क) दिन की रात- तत्पुरुष समास
(ख) दिन है जो रात कर्मधारय समास
(ग) दिन और रात द्वंद्व समास
(घ) दिन है रात जिसकी – बहुव्रीहि समास

उत्तर: (ग) दिन और रात द्वंद्व समास

3. चतुर्मुख

(क) चार मुख – कर्मधारय समास
(ख) चार हैं मुख जिसके – बहुव्रीहि समास
(ग) चार मुखों के लिए तत्पुरुष समास
(घ) चार मुखों का समूह – द्वंद्व समास

उत्तर: (ख) चार हैं मुख जिसके – बहुव्रीहि समास

प्रश्न 3. निम्नलिखित विग्रहों में से समस्त पद व समास के नाम का सही विकल्प चुनिए

1. महान है जो आत्मा

(क) महत्तम तत्पुरुष
(ख) महात्मा – कर्मधारय
(ग) महानतम – बहुव्रीहि
(घ) महानात्मा द्वंद्व

उत्तर: (ख) महात्मा – कर्मधारय

2. गाँव से आया हुआ

(क) ग्रामगत तत्पुरुष
(ख) ग्रामीगत- अव्ययीभाव
(ग) ग्रामागत- तत्पुरुष
(घ) ग्रामीण आगत- कर्मधारय

उत्तर: (ग) ग्रामागत- तत्पुरुष

3. सेना का पति

(क) सेनपति कर्मधारय
(ख) सेनपत्यु – बहुव्रीहि
(ग) सेनापति तत्पुरुष
(घ) सेनापति- द्विगु

उत्तर: (ख) सेनपत्यु – बहुव्रीहि

प्रश्न 4. निम्नलिखित विग्रहों के समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए

(क) घोड़े पर सवार
(ख) राजा का महल
(ग) चार रास्तों का समाहार
(घ) जन्म से अंधा
(ङ) जीवन और मरण

(च) महान है जो देव
(छ) नीला है कंठ जिसका
(ज) गिरि धारण करने वाला
(ञ) चिड़िया को मारने वाला
(झ) आशा रूपी लता

उत्तर:

(क) घुड़सवार, तत्पुरुष
(ख) राजमहल, तत्पुरुष
(ग) चौराहा, द्विगु
(घ) जन्मांध, तत्पुरुष
(ङ) जीवन-मरण, द्वंद्व

(च) महादेव, कर्मधारय
(छ) नीलकंठ, बहुव्रीहि
(ज) गिरिधर, बहुव्रीहि
(ञ) चिड़ीमार, तत्पुरुष
(झ) आशा लता, कर्मधारय

प्रश्न 5. निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह करते हुए समास का नाम लिखिए

(पथभ्रष्ट, चौमासा, महापुरुष, गजानन, चतुर्मुख, यथासमय, माता-पिता)

उत्तर:

पथ से भ्रष्ट – तत्पुरुष

चार मासों का समाहार – द्विगु

महान जो पुरुष – कर्मधारय

गज के समान आनन है जिसका – बहुव्रीहि

चार हैं मुख जिनके – बहुव्रीहि

समय के अनुसार – अव्ययीभाव

माता और पिता – द्वंद्व समास

प्रश्न 6. कोष्ठक में दिए गए विग्रह को समस्त पद में बदलकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(सिरदर्द, विद्यालय, लोकप्रिय, कमलनयन, रात-दिन, शक्ति संपन्न, कर्महीन, नेत्रहीन, कृषि प्रधान, विद्यार्थी)

(क) राम को कल ( सिर में दर्द ) _____________ था।

उत्तर: सिरदर्द

(ख) प्रेमचंद की कहानियाँ (लोक में प्रिय) _________ हैं।

उत्तर: लोकप्रिय

(ग) कल (विद्या के लिए आलय) _____________ बंद रहेगा।

उत्तर: विद्यालय

(घ) माँ ( शक्ति से संपन्न) हैं। _____________ हैं।

उत्तर: शक्ति संपन्न

(ङ) राधा के ( कमल के समान नयन) _____________ हैं।

उत्तर: कमलनयन

(च) (रात और दिन) ___________ बरसात होती रहती है।

उत्तर: रात-दिन

(छ) वह व्यक्ति ( कर्म से हीन) __________ है।

उत्तर: कर्महीन

(ज) भारत (कृषि में प्रधान) _______________ देश है।

उत्तर: कृषि प्रधान

(झ) वह एक दुर्घटना में (नेत्र से हीन) _____________ हो गया।

उत्तर: नेत्रहीन

(ञ) अभी आप ( विद्या के अर्थी) _____________ हो।

उत्तर: विद्यार्थी

प्रश्न 7. जोड़े मिलाइए

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 5 समास Question And Answers जोड़े मिलाइए

उत्तर: 1-(ङ), 2-(घ) , 3-(ख), 4-(क), 5-(ग)

प्रश्न 8. नीचे दिए गए सही कथन के आगे ( ✓ ) और गलत के आगे (✕) का चिह्न लगाइए

(क) संबंध तत्पुरुष में ‘से’ का लोप हो जाता है।

उत्तर: ✕

(ख) कर्मधारय समास में उपमेय – उपमान का संबंध होता है।

उत्तर: ✓

(ग) कनकलता तत्पुरुष समास है।

उत्तर: ✕

(घ) वन का वास का समस्त पद वनवास है।

उत्तर: ✕

(ङ) तिरंगा द्विगु समास है

उत्तर: ✓

(च) गृहप्रवेश अव्ययी समास है।

उत्तर: ✕

(छ) दीनानाथ में कर्मधारय समास है ।

उत्तर: ✓

(ज) विशेषण और विशेष्य के योग से तत्पुरुष समास बनता है।

उत्तर: ✕

प्रश्न 9. निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदों की जगह समस्त पद का प्रयोग करके वाक्य पुनः लिखिए

(क) मैं कार्यक्रम में समय के अनुसार पहुँच जाऊँगा ।

उत्तर: समयानुसार

(ख) यात्रा पर जाते समय पिताजी ने मुझे राह के खर्च के लिए पैसे दिए ।

उत्तर: राहखर्च

(ग) विजयदशमी के दिन दस सिर वाले का पुतला जलाया जाता है।

उत्तर: दशानन

(घ) गरीबों को कभी-कभी पेट भरकर खाना भी नसीब नहीं होता।

उत्तर: भरपेट

(ङ) रेखा द्वारा अंकित शब्दों के अर्थ लिखिए।

उत्तर: रेखांकित

(च) आप केवल परीक्षा के लिए उपयोगी प्रश्न पढ़ते हो।

उत्तर: परीक्षोपयोगी

(छ) देश के लिए भक्ति का भाव मेरे मन में भरा हुआ है।

उत्तर: देशभक्ति

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 4 संधि Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 4 संधि Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 4 संधि 4.1 संधि की परिभाषा

वर्णों के पास-पास आ जाने से या उनके मिलने पर जो परिवर्तन या विकार होता है, उसे संधि कहते हैं।

संधि-विच्छेद संधि की प्रक्रिया द्वारा निर्मित शब्द को उसके मूल रूप में बदलना संधि-विच्छेद कहलाता है।

संधि के भेद संधि के तीन भेद होते हैं

स्वर संधि

स्वरों के मेल से होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं; जैसे-

  1. सूर्य उदय = सूर्योदय (अ +उ = ओ)
  2. यदि + अपि = यद्यपि ( इ + अ = य )

स्वर संधि के पाँच भेद होते हैं।

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

1. दीर्घ संधि यदि ह्रस्व ‘अ’, ‘इ’, ‘उ’ या दीर्घ ‘आ’, ‘ई’, ‘ऊ’ के आगे ह्रस्व या दीर्घ स्वर आ जाएँ, तो वे मिलकर क्रमश: ‘आ’, ‘ई’, ‘ऊ’ हो जाते हैं; जैसे-

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख' व्याकरण अध्याय 4 संधि Question And Answers दीर्घ संधि

2. गुण संधि जब ‘अ’ अथवा ‘आ’ के आगे ‘इ’ या ‘ई’, ‘उ’ या ‘ऊ’ तथा ‘ऋ’ स्वर आता है, तो क्रमशः ए, ओ और अर् हो जाता है, तो इसे गुण संधि कहते हैं; जैसे

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख' व्याकरण अध्याय 4 संधि Question And Answers गुण संधि

3. वृद्धि संधि जब ‘अ’ या ‘आ’ के आगे ‘ए’ या ‘ऐ’ आता है, तो दोनों का ऐ हो जाता है। इसी प्रकार ‘अ’ या ‘आ’ के आगे ‘ओ’ या ‘औ’ आता है, तो दोनों का औ हो जाता है, इसे वृद्धि संधि कहते हैं; जैसे—

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख' व्याकरण अध्याय 4 संधि Question And Answers वृद्धि संधि

4. यण संधि जब ‘इ-ई’, ‘उ-ऊ’ तथा ‘ऋ’ के आगे कोई भिन्न स्वर आता है, तो ये क्रमशः य्, व् तथा र् में परिवर्तित हो जाते हैं, इसे यण संधि कहते हैं; जैसे-

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख' व्याकरण अध्याय 4 संधि Question And Answers यण संधि

5. अयादि संधि जब ‘ए’, ‘ऐ’, ‘ओ’ और ‘औ’ के बाद कोई भिन्न स्वर आता है, तो ‘ए’ का अय, ‘ऐ’ का आय्, अव् और ‘औ’ का आव् हो जाता है, इसे अयादि संधि कहते हैं; जैसे-

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख' व्याकरण अध्याय 4 संधि Question And Answers अयादि संधि

व्यंजन संधि

व्यंजन से स्वर अथवा व्यंजन के मेल से उत्पन्न विकार को व्यंजन संधि कहा जाता है; जैसे-

दिक् + गज = दिग्गज (क् + ग = ग)

सत् + वाणी = सद्वाणी (त्+व= द्)

उत् + नति = उन्नति (त् + न=न)

उत् + चारण =उच्चारण ( त् + च=च)

अहम् +कार = अहंकार (म् +क= ङ)

विसर्ग संधि

विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से जो विकार उत्पन्न होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं; जैसे-

धनुः + टंकार = धनुष्टंकार

निः + कपट = निष्कपट

निः + फल = निष्फल

प्रातः + काल = प्रातः काल

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 4 संधि अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित के सही संधि-विच्छेद वाले विकल्प का चयन कीजिए

1. ‘चराचर’

(क) चर + आचर
(ख) चरा + अचर
(ग) चर + अचर
(घ) चार + अचर

उत्तर: (ग) चर + अचर

2. ‘सीमांत’

(क) सीम + अंत
(ख) सीमा + अंत
(ग) सीमं + अत
(घ) सीमा + अनन्त

उत्तर: (ख) सीमा + अंत

3. ‘विधूदय’

(क) विधु + दय
(ख) विधू + दय
(ग) विधु + ऊदय
(घ) विधु + उदय

उत्तर: (घ) विधु + उदय

4. ‘गिरीश ‘

(क) गिरी + ईश
(ख) गिरि + ईश
(ग) गिर + ईश
(घ) गिरी + इश

उत्तर: (ख) गिरि + ईश

5. निर्बल

(क) नी + बल
(ख) नि: + बल
(ग) निर् + बल
(घ) निस् + बल

उत्तर: (ख) नि: + बल

प्रश्न 2. निम्नलिखित संधि-विच्छेदों के सही संधि का चयन कीजिए

1. सूर्य + उदय

(क) सूर्योदय
(ख) सूर्यादय
(ग) सुर्योदय
(घ) सोर्योदय

उत्तर: (क) सूर्योदय

2. पर + उपकार

(क) परपकार
(ख) परुपकार
(ग) परोपकार
(घ) परापकार

उत्तर: (ग) परोपकार

3. मत + ऐक्य

(क) मतेक्य
(ख) मतैक्य
(ग) मतोक्य
(घ) मतुक्य

उत्तर: (ख) मतैक्य

4. अनु + अय

(क) अन्वय
(ख) अनय
(ग) अनुअय
(घ) अनूवय

उत्तर: (क) अन्वय

5. दिक् + अंबर

(क) दिकम्बर
(ख) दिक्मबर
(ग) दिम्कबर
(घ) दिगंबर

उत्तर: (घ) दिगंबर

प्रश्न 3. निम्नलिखित में सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने (✕)का निशान लगाइए

(क) संधि का अर्थ अलग करना है।

उत्तर:

(ख) ‘इत्यादि’ शब्द वृद्धि संधि का उदाहरण है।

उत्तर: ✕

(ग) स्वर संधि के दो भेद होते हैं।

उत्तर:

(घ) विसर्ग संधि, संधि का एक प्रकार है।

उत्तर:

(ङ) वर्णों के मेल से कोई विकार उत्पन्न नहीं होता है।

उत्तर:

(च) स्वर संधि और व्यंजन संधि में अंतर होता है।

उत्तर:

प्रश्न 4. जोड़े मिलाइए

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख' व्याकरण अध्याय 4 संधि Question And Answers जोड़े मिलाइए

उत्तर: 1-(ख), 2-(घ), 3-(क), 4-(ग)

प्रश्न 5. निम्नलिखित शब्दों में संधि कीजिए

संधि-विच्छेद

(क) पुस्तक + आलय
(ख) मन: + हर
(ग) नि: + चय
(घ) सिंधु + ऊर्मि
(ङ) गुरु + उपदेश

संधि ?

उत्तर:

संधि

(क) पुस्तकालय
(ख) मनोहर
(ग) निश्चय
(घ) सिंधूर्मि
(ङ) गुरूपदेश

प्रश्न 6. नीचे लिखे शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए तथा संधि का नाम भी लिखिए

(क) राजेंद्र
(ग) धर्मात्मा
(ङ) महोत्सव
(ख) पुस्तकालय
(घ) नदीश
(च) तथैव

उत्तर:

(क) राजा + इंद्र, गुण संधि
(ख) पुस्तक + आलय, दीर्घ संधि
(ग) धर्म + आत्मा, दीर्घ संधि
(घ) नदी + ईश, दीर्घ संधि
(ङ) महा + उत्सव, गुण संधि
(च) तथा + एव वृद्धि संधि

 

 

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 3 शब्द-विचार Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 3 शब्द-विचार Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 3 शब्द-विचार 3.1 शब्द की परिभाषा

वर्णों अथवा अक्षरों का व्यवस्थित व सार्थक समूह शब्द कहलाता है; जैसे-

क् + अ + म् + अ + ल् + अ = कमल

ग् + उ + ल् + आ + ब् + अ = गुलाब

शब्दों का वर्गीकरण

शब्दों का वर्गीकरण निम्नलिखित चार आधार पर किया जाता है

  1. उत्पत्ति के आधार पर
  2. बनावट या रचना के आधार पर
  3. प्रयोग के आधार पर
  4. अर्थ के आधार पर

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

1. उत्पत्ति के आधार पर उत्पत्ति के आधार पर शब्दों के पाँच भेद होते हैं

  1. तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के जो शब्द बिना परिवर्तन किए ही अपने वास्तविक रूप में हिंदी भाषा में प्रयुक्त किए जाते हैं, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं; जैसे-निद्रा, दुर्बल, शृंगार, मस्तक, घृत, सूर्य, चंद्र, गृह आदि ।
  2. तद्भव शब्द जो शब्द संस्कृत भाषा से कुछ परिवर्तित होकर हिंदी भाषा में आए हैं, उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं; जैसे- नींद, दुबला, सिंगार, माथा, घी, सूरज, चाँद, घर आदि।
  3. देशज या देशी शब्द वे शब्द, जो भारतीय लोकभाषा और आम बोलचाल में प्रयोग किए जाते हैं तथा हिंदी में भी व्यवहार में लाए जाते हैं, उन्हें देशज शब्द कहा जाता है; जैसे- पगड़ी, झोला, पों-पों, ठक-ठक, लोटा, रोटी, खिचड़ी, झुग्गी आदि ।
  4. विदेशज शब्द वे शब्द, जो विदेशी भाषा के होकर भी हिंदी में प्रयोग किए जाते हैं तथा हिंदी भाषा का अंग बन गए हैं, उन्हें विदेशज शब्द कहते हैं। विदेशज शब्दों में अरबी-फारसी, अंग्रेजी, पुर्तगाली, चीनी आदि भाषाओं के शब्द प्रमुख हैं; जैसे—जुर्माना, लाइलाज, बेशर्म, औरत, मस्ज़िद, ज़हर, ऑफिस, बस, ट्रक आदि।
  5. संकर या मिश्रित शब्द वे शब्द, जो दो भाषाओं से मिलकर बने होते हैं, उन्हें संकर शब्द कहते हैं; जैसे-रेल (अंग्रेजी) + गाड़ी (हिंदी) = रेलगाड़ी, जाँच (फारसी) + घर (हिंदी) = जाँचघर आदि।

कुछ तत्सम और तद्भव शब्दों के उदाहरण

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 3 शब्द-विचार Question And Answers कुछ तत्सम और तद्भव शब्दों

2. बनावट या रचना के आधार पर बनावट या रचना के आधार पर शब्दों के तीन भेद होते हैं।

  1. रूढ़ शब्द जो शब्द किसी विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध हैं तथा जिनके सार्थक खंड नहीं हो सकते हैं, उन्हें रूढ़ शब्द कहते हैं; जैसे- सूर्य, वृक्ष, घर, हम, मयंक, क्षण, ऊँट, हाथी, बैल आदि।
  2. यौगिक शब्द जो शब्द दो या दो से अधिक शब्दों या शब्दांशों के मेल से बनते हैं तथा उनका अर्थ उन शब्दों पर आधारित होता है, उन्हें यौगिक शब्द कहते हैं; जैसे-
    • पाठ + शाला = पाठशाला
    • रसोई + घर = रसोईघर
  3. योगरूढ़ शब्द जो शब्द यौगिक हैं, लेकिन अपना सामान्य अर्थ छोड़कर किसी विशेष अर्थ में प्रसिद्ध हो गए हैं, उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते हैं; जैसे-
    • पंकज + पंक (कीचड़) में जन्मा अर्थात् कमल
    • चंद्रशेखर – चाँद है शिखर पर जिसके अर्थात् शिव

3. प्रयोग के आधार पर प्रयोग के आधार पर शब्दों के दो भेद होते हैं

  1. विकारी शब्द वे शब्द जिनमें लिंग, वचन, कारक, काल आदि के कारण विकार या परिवर्तन हो जाता है, उन्हें विकारी शब्द कहते हैं। संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया विकारी शब्द होते हैं।
  2. अविकारी शब्द वे शब्द जिनमें लिंग, वचन, काल, कारक आदि के कारण विकार (परिवर्तन) उत्पन्न नहीं होता है, उन्हें अविकारी शब्द कहते हैं। अविकारी शब्दों को अव्यय भी कहा जाता है। क्रिया विशेषण, संबंधबोधक, समुच्चयबोधक और विस्मयादिबोधक चार प्रकार के अविकारी शब्द होते हैं।

4. अर्थ के आधार पर अर्थ के आधार पर शब्दों के दो भेद हैं

  1. सार्थक शब्द जिन शब्दों का कोई अर्थ होता है, उन्हें सार्थक शब्द कहते हैं; जैसे- किसान, बकरी, मिलना आदि। सार्थक शब्द के निम्नलिखित भेद हैं
    1. एकार्थक शब्द वे शब्द जिनका केवल एक अर्थ होता है, उन्हें एकार्थक शब्द कहते हैं; जैसे- पुस्तक, वृक्ष, कलम, कागज आदि।
    2. अनेकार्थक शब्द वे शब्द जिनके एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें अनेकार्थक शब्द कहते हैं; जैसे-पानी- इज्जत, चमक, जल; पत्र – चिट्ठी, पत्ता
    3. पर्यायवाची या समानार्थी शब्द एक जैसे अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है; जैसे-सूर्य – रवि, दिनकर, दिवाकर; चंद्र विधु, राशि, राकेश
    4. विपरीतार्थक या विलोम शब्द वे शब्द जो परस्पर विपरीत या उल्टे अर्थ का बोध कराते हैं, उन्हें विपरीतार्थक या विलोम शब्द कहते हैं; जैसे-राजा -रंक; अमीर-गरीब
    5. श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द वे शब्द जो सुनने में एकसमान लगते हैं, परंतु उनके अर्थ में पर्याप्त भिन्नता होती है, उन्हें श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहते हैं; जैसे- अनिल-हवा, अविराम-लगातार; अनल-आग; अभिराम-सुंदर
    6. वाक्यांश के लिए एक शब्द अनेक शब्दों या वाक्यांशों के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले एक शब्द को वाक्यांश के लिए एक शब्द कहा जाता है; जैसे-जल में रहने वाला – जलचर; आविष्कार करने वाला – आविष्कारक
      • नोट इनका विस्तृत अध्ययन ‘शब्द भंडार’ नामक अध्याय में किया जाएगा।
  2. निरर्थक शब्द जिन शब्दों का कोई अर्थ नहीं होता, उन्हें निरर्थक शब्द कहते हैं; जैसे- वाय, धड़ धड़ आदि ।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 3 शब्द-विचार अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प

1. शब्द किसे कहते हैं?

(क) वर्णों का समूह
(ख) वर्ण
(ग) वर्णों के सार्थक समूह को
(घ) व्यंजनों का समूह

उत्तर: (ग) वर्णों के सार्थक समूह को

2. शब्दों का वर्गीकरण कितने आधारों पर किया गया है?

(क) एक
(ख) दो
(ग) चार
(घ) पाँच

उत्तर: (ग) चार

3. ‘दूतावास’ शब्द किस शब्द भेद का उदाहरण है?

(क) देशज
(ख) विदेशी
(ग) तत्सम
(घ) यौगिक

उत्तर: (घ) यौगिक

4. अर्थ के आधार पर शब्द के कितने भेद होते हैं?

(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच

उत्तर: (क) दो

5. जिन शब्दों का रूप नहीं बदलता, उन्हें क्या कहते हैं?

(क) विकारी
(ख) योगरूढ़
(ग) अविकारी
(घ) देशज

उत्तर: (ग) अविकारी

प्रश्न 2. दिए गए वर्णों को सही क्रम में लिखकर इनके सार्थक शब्द बनाइए

(क) ल गि ह री

उत्तर: गिलहरी

(ख) ड़ी गा ल रे

उत्तर: रेलगाड़ी

(ग) र घ सोई. र

उत्तर: रसोईघर

(घ) प वा रि र

उत्तर: परिवार

(ङ) ज्ञा न वि

उत्तर: विज्ञान

प्रश्न 3. निम्नलिखित में रूढ़, यौगिक, योगरूढ़ शब्दों को छाँटकर लिखिए

(हिमालय, चंद्र, राष्ट्रपति, छात्रावास, पंकज, पुष्प)

उत्तर:

  • रूढ़-चंद्र, पुष्प
  • यौगिक – छात्रावास, राष्ट्रपति
  • योगरूढ़-पंकज, हिमालय

प्रश्न 4. सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने (✕)का चिह्न लगाइए

(क) अविकारी शब्दों में लिंग, वचन, पुरुष आदि के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता है।

उत्तर:

(ख) विस्मयादिबोधक शब्द विकारी शब्दों का एक प्रकार है।

उत्तर:

(ग) निरर्थक शब्दों के पाँच भेद होते हैं।

उत्तर:

(घ) ‘पाँच’ शब्द तत्सम का एक उदाहरण है।

उत्तर:

(ङ) विदेशी शब्द अन्य विदेशी भाषाओं से लिए गए शब्दों का भंडार है।

उत्तर:

(च) समुच्चयबोधक शब्द क्रियाविशेषण का दूसरा रूप है।

उत्तर:

प्रश्न 5. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (तद्भव, देशज, तत्सम, विदेशी, योगरूढ़)

(क) संस्कृत भाषा से लिए गए शब्दों का रूप बदलने पर ________ शब्द है। शब्द है।

उत्तर: तद्भव

(ख) ‘मयूर’ ________ शब्द है।

उत्तर: तत्सम

(ग) पगड़ी ______ शब्द है।

उत्तर: देशज

(घ) पंकज _______ शब्द है।

उत्तर: योगरूढ़

(ङ) किताब _________ शब्द है।

उत्तर: विदेशी

प्रश्न 6. नीचे दिए गए शब्दों में से अंग्रेजी, अरबी-फारसी के शब्द छाँटकर लिखिए

(फ़कीर, रेडियो, डॉक्टर, फ़र्ज, फुटबॉल, चॉकलेट, फोटो, ज़मीन, काबिल, कमज़ोर)

उत्तर:

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 3 शब्द-विचार Question And Answers अंग्रेजी, अरबी-फारसी के शब्द

प्रश्न 7. नीचे लिखे शब्दों में से तद्भव तथा तत्सम शब्द अलग-अलग कीजिए

(आँख, नव, गधा, ताम्र, चमड़ा, उज्ज्वल, तोता, अग्नि, सियार, हस्त)

उत्तर:

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 3 शब्द-विचार Question And Answers तद्भव तथा तत्सम शब्द

 

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 2 वर्ण-विचार Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 2 वर्ण-विचार Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 2 वर्ण-विचार 2.1 वर्ण का अर्थ एवं परिभाषा

भाषा की वह सबसे छोटी इकाई, जिसके और टुकड़े न किए जा सकें, वर्ण कहलाती है। वर्ण भाषा का आधार होते हैं, जिनसे शब्दों की रचना होती है।

किसान फसल उगाएगा।

किसान = क् + इ + स् + आ + न् + अ

फसल = फ् + अ + स् + अ + ल् + अ

उगाएगा = उग् + आ + ए + ग् + आ

उपरोक्त वाक्य तीन शब्दों से मिलकर बना है। यहाँ ‘किसान’, ‘फसल’ और ‘उगाएगा’ तीनों ही शब्द वर्णों से बने हैं। इनके और टुकड़े करना संभव नहीं है।

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

वर्णमाला

वर्णों के व्यवस्थित तथा क्रमबद्ध समूह को वर्णमाला कहते हैं। हिंदी में वर्णमाला में 52 वर्ण होते हैं- 11 स्वर (अ से औ तक) 2 अयोगवाह (अं तथा अ:), 33 व्यंजन (‘क’ से ‘ह’ तक), 2 द्विगुण (ड़, द) तथा 4 संयुक्त व्यंजन (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र) ।

वर्णों के भेद

वर्णों के दो भेद होते हैं- स्वर व व्यंजन।

1. स्वर: वे वर्णं जिनके उच्चारण में किसी अन्य वर्ण की सहायता की आवश्यकता नहीं होती, उन्हें स्वर कहते हैं; जैसे-अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ स्वर के तीन भेद होते हैं।

  1. ह्रस्व स्वर जिन स्वरों के उच्चारण में बहुत कम (एक मात्रा का) समय लगता है, उन्हें ह्रस्व स्वर कहते हैं। इनकी संख्या चार होती है-अ, इ, उ और ॠ इन्हें मूल स्वर भी कहा जाता है।
  2. दीर्घ स्वर जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से दोगुना ( दो मात्रा का ) समय लगता है, उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं। इनकी संख्या सात है- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ और औ
  3. प्लुत स्वर जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से तीन गुना (तीन मात्रा का ) समय लगता है, उन्हें प्लुत स्वर कहते हैं। यह केवल एक है। इसका चिह्न ‘5’ है। इसका प्रयोग प्रायः किसी को दूर से पुकारने के लिए किया जाता है; जैसे-ओऽम, राम, हेssआदि ।

स्वरों की मात्राएँ

जब शब्दों की शुरुआत स्वर से होती है, तो उन्हें मूल रूप में लिखा जाता है, जबकि व्यंजन के साथ इनका प्रयोग मूल रूप में न करके (निश्चित चिह्न) मात्रा के रूप में किया जाता है।

प्रत्येक स्वर के लिए अलग-अलग मात्राएँ निश्चित हैं। इन्हीं मात्राओं के रूप में ये स्वर व्यंजन से जुड़ते हैं।

उदाहरण

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 2 वर्ण-विचार Question And Answers स्वरों की मात्राएँ

2. व्यंजन

जिन वर्णों के उच्चारण में स्वरों की मदद लेनी पड़ती है तथा जिनका उच्चारण स्वतंत्र रूप से नहीं किया जा सकता है, उन्हें व्यंजन कहते हैं; जैसे- – क, ख, ट, फ, य ह आदि व्यंजन के तीन भेद होते हैं।

  1. स्पर्श व्यंजन जिन व्यंजन वर्णों के उच्चारण में हवा मुँह के विभिन्न भागों को छूती हुई या स्पर्श कर बाहर निकलती है, उन्हें स्पर्श व्यंजन कहते हैं। इन्हें वर्गीय व्यंजन भी कहते हैं। इनकी संख्या 25 होती है।
  2. अंतःस्थ व्यंजन जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय जीभ, मुँह के किसी भी भाग को पूरी तरह से स्पर्श नहीं करती है और न स्वरों के समान स्वतंत्र रूप से बाहर निकलती है, उन्हें अंतःस्थ व्यंजन कहा जाता है। इनका उच्चारण स्वर एवं व्यंजन के बीच का होता है। इनकी संख्या चार है-य, र, ल और व|
  3. ऊष्म व्यंजन जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय हवा मुँह से रगड़ खाकर ऊष्मा (गर्मी) पैदा करती है, उन्हें ऊष्म व्यंजन कहते हैं। इनकी संख्या चार है-श, ष, स और ह|

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 2 वर्ण-विचार Question And Answers व्यंजन

अनुस्वार (-)

वह स्वर, जिसका उच्चारण करते समय वायु केवल नाक से निकलती है, अनुस्वार कहलाता है। यह अपने प्रथम वर्ण बिंदु (-) रूप में लगाया जाता है। इसका प्रयोग पंचम वर्णों के स्थान पर भी किया जाता है; जैसे- गङगा – गंगा, चञ्चल- चंचल, ठण्डा-ठंडा आदि ।

अनुनासिक (-)

वह स्वर, जिसका उच्चारण नाक और मुँह दोनों से होता है, अनुनासिक कहलाता है। इसे प्रकट करने के लिए शिरोरेखा के ऊपर चंद्रबिंदु (-) लगाया जाता है; जैसे- आँख, गाँव, पाँव, चाँद आदि । जिन शब्दों में शिरोरेखा के ऊपर मात्रा होती है, वहाँ अनुनासिक का प्रयोग बिंदु के रूप में किया जाता है; जैसे- मैं, गोंद, होंगे, भोंपू, कोंपलें आदि ।

विसर्ग (:)

वर्णों के आगे जो दो बिंदु (:) लगाए जाते हैं, उन्हें विसर्ग कहते हैं। इसका उच्चारण ‘ह’ के समान होता है; जैसे- प्रायः मनः आदि। इसका प्रयोग प्रायः संस्कृत शब्दों के साथ होता है।

आगत ध्वनियाँ

हिंदी में अंग्रेजी और उर्दू भाषा के शब्द निरंतर प्रवेश कर रहे हैं, किंतु इनके शुद्ध उच्चारण के लिए हिंदी में लिपि चिह्न नहीं है। इसलिए इनको शुद्ध रूप में लिखने के लिए हिंदी के व्यंजनों के नीचे एक बिंदु लगाया जाता है, जिसे नुक्ता कहते हैं; जैसे- ज़िंदगी, कर्ज़, फ़न, रोज़ आदि। ‘ऑ’ यह ध्वनि अंग्रेजी भाषा से आई है। इसे आ के ऊपर अर्द्धचन्द्राकार रूप में लगाया जाता है; जैसे-मॉल, हॉकी आदि ।

वर्ण संयोग

वर्णों का परस्पर मेल वर्ण संयोग कहलाता है। यह दो प्रकार से होता है

  1. व्यंजनों तथा स्वरों का मेल बिना स्वरों के व्यंजनों का उच्चारण नहीं किया जा सकता। बिना स्वर के व्यंजन को लिखने पर उसके नीचे एक पड़ी रेखा (हलंत) लगाते हैं; जैसे – क्, ख् आदि । व्यंजनों तथा स्वरों का मेल करने पर व्यंजन के नीचे से हलंत या हल चिह्न को हटा देते हैं; जैसे- क् + अ = क, त् + ई = ती आदि ।
  2. व्यंजन तथा व्यंजन का मेल व्यंजन से व्यंजन को मिलाने के कुछ नियम होते हैं, जो इस प्रकार हैं
    • पाई (व्यंजनों के आगे लगी एक खड़ी रेखा; जैसे- ख, ग, घ, ज आदि) वाले व्यंजन को किसी व्यंजन से मिलाने पर उसकी पाई को हटा देते हैं; जैसे- भाग्य, अस्त, सज्जन आदि ।
    • ‘क’ और ‘फ’ व्यंजनों को किसी व्यंजन से मिलाने पर उनके झुके हुए भाग (घुंडी) को हटा देते हैं; जैसे- क्यारी, रफ्तार आदि ।
    • बिना पाई वाले व्यंजन को किसी व्यंजन से मिलाने पर हल चिह्न के साथ लिखते हैं या उन्हें मिला देते हैं; जैसे- विद्या / विद्या, बुद्धि / बुद्धि, चिह्न / चिह्न आदि ।

‘र’ के विभिन्न रूप

  1. ‘र’ का स्वर रहित रूप किसी व्यंजन के पूर्व आने पर अगले वर्ण पर रेफ के रूप में लगता है; जैसे- धर्म, कर्तव्य, वर्षा, अर्पण आदि ।
  2. ‘र’ का स्वर सहित रूप किसी व्यंजन के बाद आने पर उस व्यंजन के निचले भाग में जुड़ जाता है। इसे पदेन कहा जाता है; जैसे- प्रमोद, व्रत, वज्र, भ्रम, क्रम, ग्रह आदि ।
  3. ‘र’ का स्वर युक्त रूप ‘ट’ एवं ‘ड’ वर्णों के साथ अलग रूप धारण कर लेता है; जैसे— ट्रक, ड्रामा आदि ।
  4. ‘त्’ के साथ ‘र’ मिलकर ‘त्र’ और श् के साथ मिलकर ‘श्र’ बन जाता है; जैसे- त्रिकोण, मंत्र, श्रमिक, परिश्रम आदि ।

वर्ण-विच्छेद

किसी शब्द में प्रयुक्त वर्णों को अलग-अलग करके लिखना ही वर्ण विच्छेद कहलाता है; जैसे-

अचल = अ + च् + अ + ल् + अ

बादल = ब् + आ + द् + अ + ल् + अ

दिवाकर = द् + इ + व् + आ + क् + अ + र् + अ

कुर्सी = क् + उ + र् + स् + ई

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 2 वर्ण-विचार अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

1. हिंदी की वर्णमाला में मुख्य रूप से कितने व्यंजन हैं?

(क) 25
(ख) 30
(ग) 33
(घ) 37

उत्तर: (ग) 33

2. स्वर को बोलने में किसकी सहायता लेनी पड़ती है?

(क) स्वरों
(ख) व्यंजनों
(ग) अक्षरों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (घ) इनमें से कोई नहीं

3. संयुक्ताक्षर ‘क्ष’ किसके मिलने से बना है?

(क) क् + स् + अ
(ख) क् + ष् + अ
(ग) क् + श् + अ
(घ) क्+ष+ अ

उत्तर: (ख) क् + ष् + अ

4. स्वर के कितने भेद होते हैं?

(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार

उत्तर: (ग) तीन

5. र् + ऊ + प् + आ मिलकर बनता है।

(क) रुप
(ख) रूपा
(ग) रुपा
(घ) रूप

उत्तर: (ख) रूपा

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (ग्यारह, अंतःस्थ, त, थ, द, ध, न, अं, अः, ख़, ग, ज़, फ़, ऑ,)

(क) हिंदी में स्वरों की संख्या _______ ‘है।

उत्तर: ग्यारह

(ख) त वर्ग में ________ वर्ण आते हैं।

उत्तर: त, थ, द, ध, न

(ग) य, र, ल, व’ _________ व्यंजन कहलाते हैं।

उत्तर: अंतःस्थ

(घ) _____ को अयोगवाह कहते हैं।

उत्तर: अं, अः

(ङ) आगत व्यंजन _____ हैं।

उत्तर: ख़, ग, ज़, फ़, ऑ

प्रश्न 3. मिलान कीजिए

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 2 वर्ण-विचार Question And Answers मिलान कीजिए

उत्तर: 1-ग, 2-ड़, 3-ख, 4-घ, 5-च, 6-क

प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों का वर्ण-विच्छेद कीजिए

(क) विद्यालय

उत्तर: व् + इ + द् +य् + आ + ल् + अ + य् + अ

(ख) परीक्षा

उत्तर: प्+अ+र्+ ई + क् + ष् + आ

(ग) परिश्रम

उत्तर: प् + अ + र् + इ + श् + र् + अ + म् +अ

(घ) सूर्योदय

उत्तर: स् + ऊ + र् +य्+ओ+द्+अ+य् + अ

(ङ) आवास

उत्तर: आ + व् + आ + स् +अ

(च) पंखा

उत्तर: प् + अं+ख् + आ

प्रश्न 5. निम्नलिखित व्यंजनों के संयोग से बनने वाले दो-दो शब्द बनाइए

(क) ष्+ट =

उत्तर: कष्ट, दुष्ट

(ख) ज्+ञ् + अ =

उत्तर: ज्ञान, विज्ञान

(ग) ल् + ल =

उत्तर: पल्लव, पल्ला

(घ) क् + ष् + अ =

उत्तर: क्षत्रिय, क्षितिज

(ङ) श् + र् + अ =

उत्तर: शम, विश्राम

(च) त् + र =

उत्तर: पत्र, मित्र

प्रश्न 6. निम्नलिखित वर्णों के संयोग से बनने वाले शब्द लिखिए

(क) भ् + आ + र् +अ+ त् + अ =

उत्तर: भारत

(ख) ज् + ञ् + आ + न् +य् + व् + आ + न् + अ =

उत्तर: ज्ञानवान

(ग) न् + इ + द् + आ + न् + अ =

उत्तर: निदान

(घ) व् + य् + आ + क् + अ + र् + अ + ण् + अ =

उत्तर: व्याकरण

 

 

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख व्याकरण अध्याय 1 भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख व्याकरण अध्याय 1 भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख व्याकरण अध्याय 1 भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण 1.1 भाषा

भाषा द्वारा हम न केवल अपने विचार प्रकट करते हैं अपितु दूसरे के विचार भी जान सकते हैं। इस प्रकार नए विचार जन्म लेते हैं तथा भाषा का विकास होता है। भाषा शब्द की उत्पत्ति ‘भाष’ धातु से हुई है, जिसका अर्थ है— वाणी या बोलना। वाणी द्वारा उच्चारित सार्थक ध्वनियाँ ही भाषा का आधार होती हैं।

मनुष्य द्वारा अपने विचारों के परस्पर आदान-प्रदान के माध्यम को भाषा कहते हैं।

भाषा द्वारा हम अपने विचारों को दो प्रकार से अभिव्यक्त करते हैं-बोलकर व लिखकर ।

भाषा के रूप

1. मौखिक भाषा

मौखिक भाषा में हम विचारों को बोलकर व्यक्त करते हैं। वार्तालाप, वाद-विवाद, कविता पाठ, भाषण, नाटक, फिल्म, संगीत आदि में हम भाषा के मौखिक रूप का प्रयोग करते हैं।

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

2. लिखित भाषा

लिखित भाषा में हम अपने विचारों का आदान-प्रदान लिखकर या पढ़कर करते हैं। लिखित भाषा का प्रयोग पुस्तकों, समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं, सूचना पट्ट आदि में किया जाता है। मौखिक और लिखित भाषा द्वारा हम भाषा के चार कौशल सीखते हैं।

मौखिक भाषा में जहाँ बोलना तथा सुनना महत्त्वपूर्ण है, वहीं लिखित भाषा में पढ़ना तथा लिखना महत्त्वपूर्ण है।

भाषा का सांकेतिक रूप

जब हम इशारों या संकेतों के माध्यम से अपनी बात समझाते हैं, तो उसे भाषा का सांकेतिक रूप कहते हैं। कभी-कभी संकेतों या इशारों के अर्थ गलत भी हो जाते हैं, इसलिए भाषा का यह रूप व्याकरण में मान्य नहीं है।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख व्याकरण अध्याय 1 भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण 1.2 लिपि

भाषा को लिखित रूप देने हेतु निश्चित किए गए चिह्नों को लिपि कहते हैं। प्रत्येक भाषा की अपनी लिपि होती है। विश्व की प्रमुख लिपियाँ निम्नलिखित हैं

NCERT Class 6 Hindi खंड 'ख' व्याकरण अध्याय 1 भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण Question And Answers लिपि

विशेष नोट ब्राह्मी लिपि से देवनागरी लिपि का विकास हुआ है। इसे नागरी लिपि के नाम से भी जाना जाता है। हिंदी का जन्म संस्कृत से नाम से भी जाना जाता है। हिंदी च हुआ है।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख व्याकरण अध्याय 1 भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण 1.3 बोली

जब एक भाषा अनेक स्थानों पर बोली जाती है, तो उसके स्थानीय रूप विकसित हो जाते हैं। भाषा के स्थानीय या क्षेत्रीय रूप को ही बोली कहते हैं। बोली में लोकगीत गाए जाते हैं तथा कहावतें और लोक कथाएँ कही जाती हैं। बोलियों का अपना कोई लिखित साहित्य नहीं होता। बोली का केवल मौखिक रूप ही होता है।

हिंदी की कई बोलियाँ हैं जैसे-अवधी, ब्रज, मागधी, हरियाणवी, राजस्थानी, कुमाऊँनी, गढ़वाली, बुंदेलखंडी आदि ।

जब किसी बोली में साहित्य लिखा जाने लगता है, तो वह बोली उपभाषा बन जाती है। ब्रज और अवधी हिंदी की बोलियाँ हैं, पर कालांतर में वे उपभाषाएँ बन गई।

हिंदी के प्रसिद्ध कवि सूरदास ने ब्रज भाषा में ‘सूरसागर’ तथा महाकवि तुलसीदास ने अवधी भाषा में ‘रामचरितमानस’ की रचना की।

NCERT Class 6 Hindi खंड 'ख' व्याकरण अध्याय 1 भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण Question And Answers बोली

मानक भाषा

एक भाषा की कई बोलियाँ होती हैं, पर मानक रूप एक ही होता है; जैसे – हिंदी की अनेक बोलियाँ हैं, पर उसका मानक रूप खड़ी बोली है। हिंदी का यही मानक रूप पुस्तकों, समाचार-पत्रों तथा रेडियो में प्रयोग किया जाता है। भाषा के सर्वमान्य तथा स्वीकृत रूप को मानक भाषा कहते हैं।

मातृभाषा

मातृभाषा वह भाषा होती है, जिसे बच्चा सबसे पहले अपनी माँ से सीखता है। यदि माँ बांग्ला भाषा बोलती है, तो बच्चा बांग्ला सीखता है। इस प्रकार बांग्ला ही उसकी मातृभाषा कहलाएगी। इसी प्रकार यदि बच्चा अपनी माँ से गुजराती सीखता है, तो गुजराती ही उसकी मातृभाषा होगी। अलग- अलग प्रांतों / देशों में रहने वाले लोगों की मातृभाषा इसी कारण भिन्न-भिन्न होती है।

राजभाषा

जिस भाषा का प्रयोग सरकारी कार्यालयों में कामकाज के लिए किया जाता है, वह राजभाषा अर्थात् राज-काज की भाषा कहलाती है। भारत में सरकारी कार्यालयों में कामकाज के लिए अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों भाषाओं का प्रयोग किया जाता है।

14 सितंबर, 1949 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के अंतर्गत हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया, इसलिए 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है।

संविधान में बाईस भाषाओं को मान्यता दी गई है-हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, मैथिली, मराठी, असमिया, बांग्ला, उड़िया, कोंकणी, तमिल, तेलुगु, मणिपुरी, गुजराती, बोडों, डोगरी, संथाली, कन्नड़, सिंधी, मलयालम, कश्मीरी, नेपाली ।

विशेष हिंदी भाषा भारत के अतिरिक्त अन्य देशों में भी बोली जाती है; जैसे- नेपाल, मॉरिशस, फिजी, सूरीनाम, यूगांडा, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, इंग्लैंड, अमेरिका आदि।

1.4 व्याकरण

प्रत्येक भाषा अपने आप में विशिष्ट होती है। उसके मौखिक व लिखित रूप को सही ढंग से समझने के लिए व्याकरण का ज्ञान होना आवश्यक है। व्याकरण द्वारा में भाषा के नियमों की जानकारी मिलती है। इसके द्वारा हम भाषा को शुद्ध रूप से बोलना, पढ़ना और लिखना सीखते हैं।

अतः व्याकरण वह शास्त्र है, जो हमें किसी भाषा के नियमों को सिखाकर उसके शुद्ध रूप से परिचित कराता है। व्याकरण के तीन अंग हैं।

  1. वर्ण विचार भाषा की मूल ध्वनियों के लिखित रूप वर्ण कहलाते हैं। वर्ण-विचार में वर्णों के आकार, उच्चारण, वर्गीकरण आदि के विषय में विचार किया जाता है।
  2. शब्द विचार वर्णों के मेल से शब्द बनते हैं। शब्द-विचार के अंतर्गत शब्दों के भेद, उनकी उत्पत्ति तथा रचना आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है।
  3. वाक्य विचार शब्दों के सार्थक मेल से वाक्य बनते हैं। वाक्य- विचार में वाक्यों के अंग, भेद, वाक्य-विश्लेषण, विराम चिह्न आदि के विषय में विचार किया जाता है।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख व्याकरण अध्याय 1 भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

1. मनुष्य अपने विचारों का आदान-प्रदान कैसे करता है?

(क) भाषा द्वारा
(ख) बुद्धि द्वारा
(ग) वर्ग द्वारा
(घ) भावों द्वारा

उत्तर: (क) भाषा द्वारा

2. रेडियो पर किस भाषा का प्रयोग करते हैं?

(क) मौखिक
(ख) लिखित
(ग) सांकेतिक
(घ) ये सभी

उत्तर: (क) मौखिक

3. मौखिक भाषा में किसका प्रयोग किया जाता है?

(क) चिह्नों
(ख) लिपियों
(ग) संकेतों
(घ)ध्वनि

उत्तर: (घ)ध्वनि

4. पंजाबी भाषा की लिपि कौन-सी है?

(क) गुरुमुखी
(ख) फारसी
(ग) बांग्ला
(घ) खरोष्ठी

उत्तर: (क) गुरुमुखी

5. बोली भाषा का कैसा रूप है?

(क) स्थानीय
(ख) साहित्यिक
(ग) सामाजिक
(घ) उपरूप

उत्तर: (क) स्थानीय

6. लोकगीत और लोककथा में भाषा का कौन-सा रूप प्रयोग होगा?

(क) लिपि
(ख) बोली
(ग) संकेत
(घ) व्याकरण

उत्तर: (ख) बोली

7. भाषा के स्वीकृत रूप को क्या कहते हैं?

(क) मौखिक भाषा
(ख) मानक भाषा
(ग) लिखित भाषा
(घ) व्यापारिक भाषा

उत्तर: (ख) मानक भाषा

8. हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा कब घोषित किया गया?

(क) 15 दिसंबर, 1947
(ख) 16 सितंबर, 1948
(ग) 14 सितंबर, 1949
(घ) 15 सितंबर, 1990

उत्तर: (ग) 14 सितंबर, 1949

9. व्याकरण भाषा को कैसा रूप प्रदान करता है?

(क) शुद्ध
(ख) अशुद्ध
(ग) मानक
(घ) लिखित

उत्तर: (क) शुद्ध

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(देवनागरी, खड़ी बोली, शब्द-विचार, संस्कृत)

(क) ______ लिपि का विकास ब्राह्मी लिपि से हुआ है।

उत्तर: देवनागरी

(ख) व्याकरण के तीन अंग हैं- वर्ण विचार, ______ तथा वाक्य विचार |

उत्तर: शब्द-विचार

(ग) हिंदी की मानक भाषा ________ है।

उत्तर: खड़ी बोली

(घ) हिंदी का उद्गम _____________ भाषा से हुआ।

उत्तर: संस्कृत

प्रश्न 3. मिलान कीजिए

NCERT Class 6 Hindi खंड 'ख' व्याकरण अध्याय 1 भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण Question And Answers मिलान कीजिए

उत्तर: 1-(ख) , 2-(घ), 3-ङ, 4-(ग), 5-(क)

प्रश्न 4. नीचे दिए गए कथन के आगे (✓)और (x) का निशान लगाइए

(क) हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा 14 सितंबर, 1949 को दिया गया।

उत्तर:

(ख) अवधी उत्तर प्रदेश में बोली जाती है।

उत्तर:

(ग) ज्ञान के संचित कोष को हिंदी कहते हैं।

उत्तर:

(घ) भाषा के सर्वमान्य तथा स्वीकृत रूप को मानक भाषा कहते हैं।

उत्तर:

(ङ) मातृभाषा का अर्थ राजभाषा है।

उत्तर:

NCERT Class 6 Hindi Question and Answers

NCERT Class 6 Hindi Question and Answers

खंड ‘क’ अपठित बोध

खंड ‘ख’ व्याकरण

NCERT Class 6 Hindi Question and Answers

खंड ‘ग’ पाठ्यपुस्तक व पूरक पुस्तक

वसंत 

बाल रामकथा

खंड ‘घ’ लेखन