NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 10 कारक Question And Answers
NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 10 कारक 10.1 कारक की परिभाषा
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका संबंध वाक्य के अन्य शब्दों से जाना जाता है, उसे कारक कहते हैं।
कारक को प्रकट करने के लिए संज्ञा तथा सर्वनाम के साथ जो चिह्न लगाए जाते हैं, उन्हें कारक चिह्न या परसर्ग कहा जाता है।
Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers
कारक के भेद कारक के आठ भेद होते हैं
1. कर्ता कारक
किसी क्रिया को करने वाला कर्ता कारक कहलाता है। कर्ता वाक्य का अनिवार्य अंग है, जिसके बिना क्रिया नहीं होती है। कर्ता कारक का चिह्न ‘ने’ होता है। इसकी पहचान कौन, किससे तथा किसने प्रश्न करने पर प्राप्त उत्तर द्वारा की जाती है।जैसे –
- पक्षी उड़ गए।
- किसान ने फसल काट ली।
इन वाक्यों में रेखांकित अंश क्रिया को कर रहे हैं, इसलिए ये कर्ता कारक हैं।
2. कर्म कारक
वाक्य में क्रिया का फल जिस संज्ञा या सर्वनाम पर पड़ता है, उसे कर्म कारक कहते हैं। कर्म कारक का चिह्न को है। इसकी पहचान क्या, किसे, किसको प्रश्न करने पर प्राप्त उत्तर द्वारा की जाती है। जैसे –
- बच्चा दूध पीता है।
- श्रीकृष्ण ने कंस को मारा।
इन वाक्यों में रेखांकित अंशों पर क्रिया का फल पड़ रहा है, इसलिए ये कर्म कारक हैं।
3. करण कारक
जिस साधन द्वारा क्रिया संपन्न की जाती है, उसे करण कारक कहते हैं। इस कारक के चिह्न से, के द्वारा हैं। इसकी पहचान किससे प्रश्न करने पर प्राप्त उत्तर द्वारा की जा सकती है। जैसे-
- वह कार से ऑफिस आता है।
- चित्रकार ने ब्रश से चित्र बनाया।
इन वाक्यों में क्रमश: कार व ब्रश जैसे साधनों से क्रिया संपन्न की जा रही है। अतः ये करण कारक हैं।
4. संप्रदान कारक
कर्ता जिसके लिए क्रिया करता है, उसे संप्रदान कारक कहते हैं। इस कारक के चिह्न को, के लिए हैं। इसकी पहचान किसको या किसके लिए प्रश्न करने पर प्राप्त उत्तर द्वारा की जा सकती है। जैसे –
- माँ बच्चे को फल देती है।
- वह अपने पुत्र के लिए फल लाया।
इन वाक्यों में क्रमशः बच्चे व पुत्र के लिए क्रियाएँ की जा रही हैं। अतः ये संप्रदान कारक हैं।
5. अपादान कारक
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया से अलग होना पाया जाता है, वह अपादान कारक होता है। इस कारक के अंतर्गत घृणा, डर, तुलना आदि का भाव भी आता है। इस कारक का चिह्न से है। इसकी पहचान कहाँ से प्रश्न करने पर प्राप्त उत्तर द्वारा की जा सकती है। जैसे-
- मैं आगरा से आ रहा हूँ।
- घुड़सवार घोड़े से गिर पड़ा।
इन वाक्यों में क्रमश: आगरा व घोड़े शब्दों से अलग होने का भाव प्रकट हो रहा है। अतः ये अपादान कारक हैं।
6. संबंध कारक
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका संबंध अन्य शब्दों से बताया जाए, उसे संबंध कारक कहते हैं।
इस कारक के चिह्न का, की, के, रा, री, रे आदि हैं। इसकी पहचान किसका, किसकी, किसके लगाकर प्रश्न करने पर प्राप्त उत्तर द्वारा की जा सकती है।
जैसे –
- यह विद्यालय हमारा है।
- यह गाँधीजी का आश्रम है।
इन वाक्यों में विद्यालय का संबंध ‘हमारा’ से और आश्रम का ‘गाँधीजी’ से है। अतः ये संबंध कारक हैं।
7. अधिकरण कारक
जिस संज्ञा या सर्वनाम से क्रिया के होने के स्थान की जानकारी मिलती है, उसे अधिकरण कारक कहते हैं।
अधिकरण कारक के चिह्न में, पर हैं। इसकी पहचान कहाँ प्रश्न करने से प्राप्त उत्तर द्वारा की जा सकती है। जैसे –
- बंदर पेड़ पर बैठा है।
- उद्यान में फूल खिले हैं।
इन वाक्यों में क्रिया होने का स्थान ‘पेड़’ व ‘उद्यान’ है। अतः ये अधिकरण कारक हैं।
8. संबोधन कारक
किसी को पुकारने या सावधान करने के लिए संबोधन कारक का प्रयोग होता है। इस कारक के चिह्न हे!, अरे! आदि हैं। इसकी पहचान शब्द के साथ लगे विस्मयादिबोधक चिह्न को देखकर की जाती है। जैसे-
- अरे सुमन! इधर आना।
- हे भगवान! मेरे दुःख दूर कीजिए।
उपरोक्त वाक्यों के रेखांकित अंश संबोधन कारक हैं।
कारक से संबंधित मुख्य बातें
कर्म कारक का चिह्न ‘को’ मुख्यतः प्राणीवाचक संज्ञा (कर्म) के साथ प्रयुक्त होता है, अप्राणिवाचक संज्ञा (कर्म) के साथ नहीं; जैसे-
- राधा ने मोहन को पीट दिया। (‘मोहन’ प्राणीवाचक)
- राधा ने पत्र लिखा। (‘पत्र’ अप्राणिवाचक)
करण कारक तथा अपादान कारक दोनों में चिह्न ‘से’ का प्रयोग होता है, परंतु करण कारक में ‘से’ किसी साधन या माध्यम का बोध कराता है, जबकि अपादान कारक में ‘से अलगाव, डर, भय, तुलना आदि का बोध कराता है; जैसे-
- मैं कल स्कूल गाड़ी से गया। (‘गाड़ी से साधन या माध्यम-करण कारक).
- मानव आज साइकिल से गिर गया। (‘साइकिल से अलगाव अपादान कारक )
NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 10 कारक अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए
1. कारक के कितने भेद होते हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) आठ
उत्तर: (घ) आठ
2. करण कारक की पहचान किस प्रश्न का उत्तर मिलने पर होती है?
(क) क्या
(ख) कौन
(ग) किससे
(घ) कब
उत्तर: (ग) किससे
3. कर्ता कारक में कौन-सा कारक चिह्न लगता है?
(क) ने
(ख) का
(ग) को
(घ) के
उत्तर: (क) ने
4. अधिकरण कारक में कौन-सा परसर्ग लगता है?
(क) से
(ख) में, पर
(ग) के द्वारा
(घ) को
उत्तर: (ख) में, पर
5. संबंध कारक का प्रयोग कब किया जाता है?
(क) दो शब्दों में संबंध बताने के लिए
(ख) दो वाक्यों में संबंध बताने के लिए
(ग) चार वर्गों के बीच संबंध बताने के लिए
(घ) दो मात्राओं के बीच संबंध बताने के लिए
उत्तर: (क) दो शब्दों में संबंध बताने के लिए
प्रश्न 2. निम्नलिखित वाक्यों की पूर्ति के लिए विकल्पों से सही कारक चिह्न का चयन कीजिए
1. राम _________ सारे फूल तोड़ डाले।
(क) में
(ख)ससे
(ग) ने
(घ) का
उत्तर: (ग) ने
2. मैं कल राधा __________ ‘मिलने गया था।
(क) का
(ख)से
(ग) में
(घ) पर
उत्तर: (ख)से
3. यह केवल भिखारी ________ ‘है।
(क) में
(ख) के लिए
(ग) ने
(घ) अरे
उत्तर: (ख) के लिए
4. कनिष्क _______________ भाई अब यहाँ नहीं रहता ।
(क)का
(ख) की
(ग) में
(घ) पर
उत्तर: (क)का
5. उस छत __________ मत जाना।
(क) को
(ख) से
(ग) में
(घ) पर
उत्तर: (घ) पर
प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित कारक चिह्नों द्वारा कीजिए
(में, से, के लिए, ने, पर, अरे!, के)
(क) आकाश _________ तारे चमक रहे हैं।
उत्तर: में
(ख) राहुल बस _________ घर वापस आया।
उत्तर: से
(ग) कविता ________ पाठ याद कर लिया।
उत्तर: ने
(घ) मैंने पिताजी ________ उपहार खरीदा।
उत्तर: के लिए
(ङ) _________ इतना क्यों बोलते हो?
उत्तर: अरे!,
(च) बच्चे झूले ____________ झूल रहे हैं।
उत्तर: पर
(छ) रात्रि ___________ समय चाँद निकलता है।
उत्तर: अरे!,
प्रश्न 4. नीचे दिए गए वाक्यों में सही (✓) और गलत (✕) का निशान लगाइए
(क) हिंदी कारकों की संख्या आठ है।
उत्तर: ✓
(ख) कर्ता कारक का चिह्न ‘को’ है।
उत्तर: ✕
(ग) कारक चिह्न को परसर्ग भी कहते हैं।
उत्तर: ✓
(घ) अधिकरण कारक का चिह्न ‘से’ है।
उत्तर: ✕
(ङ) कारक संज्ञा तथा सर्वनाम का संबंध दर्शाने का कार्य करते हैं।
उत्तर: ✓
प्रश्न 5. नीचे लिखे वाक्यों में रेखांकित शब्दों के कारक भेद बताइए
(क) किसान के परिश्रम से अच्छी पैदावार हुई।
उत्तर: संबंध कारक, करण कारक
(ख) पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं।
उत्तर: अधिकरण कारक
(ग) कविता ने अपने जन्म दिन पर केक बनाया ।
उत्तर: कर्ता कारक, अधिकरण कारक
(घ) अध्यापक की नौकरी के लिए कई उम्मीदवार थे।
उत्तर: संबंध कारक, संप्रदान कारक
(ङ) अरे ! बालक तुम चुपचाप क्यों बैठे हो ?
उत्तर: संबोधन कारक
प्रश्न 6. नीचे दिए गए वाक्यों में उचित परसर्ग लगाकर वाक्य को पुनः लिखिए
(क) यह पुस्तक मालिनी दे दो।
उत्तर: यह पुस्तक मालिनी को दे दो।
(ख) अंजना माँ विद्यालय पढ़ाती है।
उत्तर: अंजना की माँ विद्यालय में पढ़ाती है।
(ग) बच्चा साइकिल गिर पड़ा।
उत्तर: बच्चा साइकिल से गिर पड़ा।
(घ) मेरे घर चार बड़े कमरे हैं।
उत्तर: मेरे घर में चार बड़े कमरे हैं।
(ङ) नेताजी लोगों भाषण दिया।
उत्तर: नेताजी ने लोगों को भाषण दिया।
प्रश्न 7. जोड़े बनाइए
उत्तर: 1- घ, 2-क, 3-ङ, 4-ख, 5-ग
प्रश्न 8. नीचे लिखे वाक्यों में कारक चिह्न छाँटकर लिखिए
(क) राजीव का मित्र मेरा भाई है।
उत्तर: का
(ख) तुम दिल्ली बस से जा रहे हो ।
उत्तर: से
(ग) आज गुप्ता जी खाने पर आ रहे हैं।
उत्तर: पर
(घ) राधिका ने सुंदर गीत गाया।
उत्तर: ने
(ङ) वह मेरे पिताजी से बहुत डरता है ।
उत्तर: से
प्रश्न 9. दिए गए कारक चिह्नों को वाक्य बनाकर स्पष्ट कीजिए
(से ( अलगाव), से (साधन), को (देने का भाव ))
उत्तर:
से ( अलगाव) – वह छत से कूद पड़ा।
से (साधन) – मैं तो बस से जाऊँगा।
उत्तर: को (देने का भाव ) – यह पुस्तक राम को दे दो।