NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 4 संधि Question And Answers
NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 4 संधि 4.1 संधि की परिभाषा
वर्णों के पास-पास आ जाने से या उनके मिलने पर जो परिवर्तन या विकार होता है, उसे संधि कहते हैं।
संधि-विच्छेद संधि की प्रक्रिया द्वारा निर्मित शब्द को उसके मूल रूप में बदलना संधि-विच्छेद कहलाता है।
संधि के भेद संधि के तीन भेद होते हैं
स्वर संधि
स्वरों के मेल से होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं; जैसे-
- सूर्य उदय = सूर्योदय (अ +उ = ओ)
- यदि + अपि = यद्यपि ( इ + अ = य )
स्वर संधि के पाँच भेद होते हैं।
Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers
1. दीर्घ संधि यदि ह्रस्व ‘अ’, ‘इ’, ‘उ’ या दीर्घ ‘आ’, ‘ई’, ‘ऊ’ के आगे ह्रस्व या दीर्घ स्वर आ जाएँ, तो वे मिलकर क्रमश: ‘आ’, ‘ई’, ‘ऊ’ हो जाते हैं; जैसे-
2. गुण संधि जब ‘अ’ अथवा ‘आ’ के आगे ‘इ’ या ‘ई’, ‘उ’ या ‘ऊ’ तथा ‘ऋ’ स्वर आता है, तो क्रमशः ए, ओ और अर् हो जाता है, तो इसे गुण संधि कहते हैं; जैसे
3. वृद्धि संधि जब ‘अ’ या ‘आ’ के आगे ‘ए’ या ‘ऐ’ आता है, तो दोनों का ऐ हो जाता है। इसी प्रकार ‘अ’ या ‘आ’ के आगे ‘ओ’ या ‘औ’ आता है, तो दोनों का औ हो जाता है, इसे वृद्धि संधि कहते हैं; जैसे—
4. यण संधि जब ‘इ-ई’, ‘उ-ऊ’ तथा ‘ऋ’ के आगे कोई भिन्न स्वर आता है, तो ये क्रमशः य्, व् तथा र् में परिवर्तित हो जाते हैं, इसे यण संधि कहते हैं; जैसे-
5. अयादि संधि जब ‘ए’, ‘ऐ’, ‘ओ’ और ‘औ’ के बाद कोई भिन्न स्वर आता है, तो ‘ए’ का अय, ‘ऐ’ का आय्, अव् और ‘औ’ का आव् हो जाता है, इसे अयादि संधि कहते हैं; जैसे-
व्यंजन संधि
व्यंजन से स्वर अथवा व्यंजन के मेल से उत्पन्न विकार को व्यंजन संधि कहा जाता है; जैसे-
दिक् + गज = दिग्गज (क् + ग = ग)
सत् + वाणी = सद्वाणी (त्+व= द्)
उत् + नति = उन्नति (त् + न=न)
उत् + चारण =उच्चारण ( त् + च=च)
अहम् +कार = अहंकार (म् +क= ङ)
विसर्ग संधि
विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से जो विकार उत्पन्न होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं; जैसे-
धनुः + टंकार = धनुष्टंकार
निः + कपट = निष्कपट
निः + फल = निष्फल
प्रातः + काल = प्रातः काल
NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 4 संधि अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)
प्रश्न 1. निम्नलिखित के सही संधि-विच्छेद वाले विकल्प का चयन कीजिए
1. ‘चराचर’
(क) चर + आचर
(ख) चरा + अचर
(ग) चर + अचर
(घ) चार + अचर
उत्तर: (ग) चर + अचर
2. ‘सीमांत’
(क) सीम + अंत
(ख) सीमा + अंत
(ग) सीमं + अत
(घ) सीमा + अनन्त
उत्तर: (ख) सीमा + अंत
3. ‘विधूदय’
(क) विधु + दय
(ख) विधू + दय
(ग) विधु + ऊदय
(घ) विधु + उदय
उत्तर: (घ) विधु + उदय
4. ‘गिरीश ‘
(क) गिरी + ईश
(ख) गिरि + ईश
(ग) गिर + ईश
(घ) गिरी + इश
उत्तर: (ख) गिरि + ईश
5. निर्बल
(क) नी + बल
(ख) नि: + बल
(ग) निर् + बल
(घ) निस् + बल
उत्तर: (ख) नि: + बल
प्रश्न 2. निम्नलिखित संधि-विच्छेदों के सही संधि का चयन कीजिए
1. सूर्य + उदय
(क) सूर्योदय
(ख) सूर्यादय
(ग) सुर्योदय
(घ) सोर्योदय
उत्तर: (क) सूर्योदय
2. पर + उपकार
(क) परपकार
(ख) परुपकार
(ग) परोपकार
(घ) परापकार
उत्तर: (ग) परोपकार
3. मत + ऐक्य
(क) मतेक्य
(ख) मतैक्य
(ग) मतोक्य
(घ) मतुक्य
उत्तर: (ख) मतैक्य
4. अनु + अय
(क) अन्वय
(ख) अनय
(ग) अनुअय
(घ) अनूवय
उत्तर: (क) अन्वय
5. दिक् + अंबर
(क) दिकम्बर
(ख) दिक्मबर
(ग) दिम्कबर
(घ) दिगंबर
उत्तर: (घ) दिगंबर
प्रश्न 3. निम्नलिखित में सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने (✕)का निशान लगाइए
(क) संधि का अर्थ अलग करना है।
उत्तर: ✕
(ख) ‘इत्यादि’ शब्द वृद्धि संधि का उदाहरण है।
उत्तर: ✕
(ग) स्वर संधि के दो भेद होते हैं।
उत्तर: ✕
(घ) विसर्ग संधि, संधि का एक प्रकार है।
उत्तर: ✓
(ङ) वर्णों के मेल से कोई विकार उत्पन्न नहीं होता है।
उत्तर: ✕
(च) स्वर संधि और व्यंजन संधि में अंतर होता है।
उत्तर: ✓
प्रश्न 4. जोड़े मिलाइए
उत्तर: 1-(ख), 2-(घ), 3-(क), 4-(ग)
प्रश्न 5. निम्नलिखित शब्दों में संधि कीजिए
संधि-विच्छेद
(क) पुस्तक + आलय
(ख) मन: + हर
(ग) नि: + चय
(घ) सिंधु + ऊर्मि
(ङ) गुरु + उपदेश
संधि ?
उत्तर:
संधि
(क) पुस्तकालय
(ख) मनोहर
(ग) निश्चय
(घ) सिंधूर्मि
(ङ) गुरूपदेश
प्रश्न 6. नीचे लिखे शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए तथा संधि का नाम भी लिखिए
(क) राजेंद्र
(ग) धर्मात्मा
(ङ) महोत्सव
(ख) पुस्तकालय
(घ) नदीश
(च) तथैव
उत्तर:
(क) राजा + इंद्र, गुण संधि
(ख) पुस्तक + आलय, दीर्घ संधि
(ग) धर्म + आत्मा, दीर्घ संधि
(घ) नदी + ईश, दीर्घ संधि
(ङ) महा + उत्सव, गुण संधि
(च) तथा + एव वृद्धि संधि