NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 9 वचन Question And Answers
NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 9 वचन 9.1 वचन की परिभाषा
शब्द के जिस रूप से उसके एक या अनेक होने का बोध हो, उसे वचन कहते हैं। वचन के दो भेद होते हैं।
- एकवचन शब्द के जिस रूप से उसके एक होने का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं; जैसे- संतरा, लड़की, पतंग, घड़ी आदि ।
- बहुवचन शब्द के जिस रूप से उसके एक से अधिक होने का बोध हो, उसे बहुवचन कहते हैं; जैसे-संतरे, लड़कियाँ, पतंगें, घड़ियाँ आदि।
Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers
एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम
वचन संबंधी विशेष बातें
किसी भी वाक्य में वचन की पहचान वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा, सर्वनाम तथा क्रिया से होती है। इनके अनुसार ही विशेषण का रूप भी बदल जाता है।
संज्ञा:
एकवचन
गधा रेंक रहा है।
पुस्तक नई है।
बहुवचन
गधे रेंक रहे हैं।
पुस्तकें नई हैं।
सर्वनाम
एकवचन
मैं खेलने जा रहा हूँ।
वह मेरा मित्र है।
बहुवचन
हम खेलने जा रहे हैं।
वे मेरे मित्र हैं।
क्रिया
एकवचन
छात्र पढ़ रहा है।
सैनिक घायल हो गया।
बहुवचन
छात्र पढ़ रहे हैं।
सैनिक घायल हो गए।
- हिंदी में कुछ शब्द सदा एकवचन होते हैं; जैसे- वर्षा, जनता, चाय, पानी, आकाश आदि ।
- कुछ शब्द सदा बहुवचन होते हैं; जैसे-आँसू, प्राण, हस्ताक्षर, दर्शन आदि ।
- आदर देने के लिए बहुवचन का प्रयोग किया जाता है; जैसे-
- दादाजी सैर करने गए हैं।
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे।
- द्रव्यवाचक संज्ञा तथा भाववाचक संज्ञा का प्रयोग हमेशा एकवचन में होता है; जैसे-दूध नीचे गिर गया है। (द्रव्यवाचक संज्ञा ) वहाँ लड़ाई हो रही है। (भाववाचक संज्ञा )
- जब किसी संज्ञा शब्द के साथ ने, में, को, से आदि कारक चिह्न लगे होते हैं, तो उसका बहुवचन बनाते समय संज्ञा के साथ ‘ओ’, जोड़ देते हैं; जैसे-
NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 9 वचन अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए
1. मैंने कभी चार ________ वाली बग्घी नहीं देखी।
(क) घोड़ा
(ख) घोड़ों
(ग) घोड़े
(घ) घोड़ी
उत्तर: (ख) घोड़ों
2. इस तालाब में अब ________ नहीं हैं।
(क) मछलिएँ
(ख) मछली
(ग) मछलियाँ
(घ) मछलिए
उत्तर: (ग) मछलियाँ
3. इस सड़क पर अनेक ________ गुजरती हैं।
(क) गाड़ी
(ख) गाड़िएँ
(ग) गाड़ियाँ
(घ) गाड़ियां
उत्तर: (ग) गाड़ियाँ
4. इन _________ को शोर करने से मना करो।
(क) बच्चों
(ख) बच्चे
(ग) बच्चा
(घ) बच्चाएँ
उत्तर: (क) बच्चों
5. कारगिल के युद्ध में अनेक _______ मारे गए थे।
(क) सैनिकों
(ख) सैनिक
(ग) सैनिकें
(घ) सैनिकाएँ
उत्तर: (ख) सैनिक
6. पेड़ से ______________ गिर रहे हैं।
(क) पत्ता
(ख) पत्ते
(ग) पत्ताए
(घ) पत्ताएँ
उत्तर: (ख) पत्ते
7. गुरु’ का बहुवचन रूप है’ __________
(क) गुरुवृंद
(ख) गुरुसमूह
(ग) गुरुमों
(घ) गुरुजन
उत्तर: (घ) गुरुजन
8. ‘नारी’ का बहुवचन रूप है’ ___________
(क) नारीगण
(ख) नारीयाँ
(ग) नारियाँ
(घ) नरियों
उत्तर: (ग) नारियाँ
9. ‘डलिया’ का बहुवचन रूप है _________
(क) डालिया
(ख) डोलियाँ
(ग) डालियाँ
(घ) डलियाँ
उत्तर: (घ) डलियाँ
10. ‘ऋतु’ का बहुवचन रूप है ___________
(क) ऋतू
(ख) ऋतुएँ
(ग) ऋतु वर्ग
(घ) ऋतु समूह
उत्तर: (ख) ऋतुएँ
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए शब्दों के वचन
(क) इन __________ को भीतर बुलाओ। (लड़के)
उत्तर: लड़कों
(ख) मैंने अपने ______ की सफाई की। (कमरों)
उत्तर: कमरे
(ग) इन _____ को चारा डाल दो। (गाय)
उत्तर: गायों
(घ) सभी _______ का जल सूख गया है। (नदी)
उत्तर: नदियों
(ङ) आम के सभी __________ पर फल लगे हैं। (वृक्ष)
उत्तर: वृक्षों
(च) सभी _________ को पकाने से पहले धो लो। (सब्जी)
उत्तर: सब्जियों
प्रश्न 3. जोड़े मिलाइए
उत्तर: 1- (ङ), 2- (ग), 3-(ख), 4-(क), 5- (घ)
प्रश्न 4. निम्नलिखित वाक्यों के वचन लिखिए
(क) गाँधीजी हमारे राष्ट्रपिता थे।
उत्तर: एकवचन
(ख) कुएँ में पानी नहीं रहा ।
उत्तर: एकवचन
(ग) आकाश में पतंगे उड़ रही हैं।
उत्तर: बहुवचन
(घ) दीपावली पर लोग पटाखे जलाते हैं।
उत्तर: बहुवचन
(ङ) जलेबी पर मक्खियाँ भिनभिना रही हैं।
उत्तर: बहुवचन
(च) किसान खेत में अन्न उगाते हैं।
उत्तर: बहुवचन
प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों को बहुवचन में बदलिए
(क) ग्राहक सामान खरीद रहा है।
उत्तर: ग्राहक सामान खरीद रहे हैं।
(ख) मैंने चाकू से फल काटा।
उत्तर: मैंने चाकू से फल काटे ।
(ग) नानी ने मुझे कहानी सुनाई।
उत्तर: नानी ने मुझे कहानियाँ सुनाईं।
(घ) गाय घास चर रही है।
उत्तर: गायें घास चर रही हैं।
(ङ) पेड़ पर अमरूद पका है।
उत्तर: पेड़ पर अमरूद पके हैं।
प्रश्न 6. वचन बदलकर लिखिए
(क) चिड़िया
उत्तर: चिड़ियाँ
(ख) मेज
उत्तर: मेजें
(ग) कथा
उत्तर: कथाएँ
(घ) बेटा
उत्तर: बेटे
(ङ) वस्तु
उत्तर: वस्तुएँ
प्रश्न 7. एकवचन तथा बहुवचन शब्द अलग-अलग कीजिए
(धेनु, नीले, कला, काला, कथाएँ, पुस्तक, भाषाएँ, नदी, रीतियाँ, कमरे)
उत्तर:
प्रश्न 8. निम्नलिखित शब्दों के एकवचन व बहुवचन रूप को स्पष्ट करने के लिए उन्हें वाक्य में प्रयोग कीजिए
(क) घर (एकवचन)
घर (बहुवचन)
(ख) फूल (एकवचन )
फूल (बहुवचन)
(ग) फल (एकवचन )
फल (बहुवचन)
उत्तर:
(क) घर (एकवचन) – मेरा घर अधिक दूर नहीं है।
घर (बहुवचन) – वहाँ इस जाति के कितने घर हैं ?
(ख) फूल (एकवचन ) – वह फूल बहुत सुंदर है।
फूल (बहुवचन) – तुम्हारे बगीचे में बहुत सुंदर फूल खिले हैं।
(ग) फल (एकवचन ) – यह फल बहुत मीठा है।
फल (बहुवचन) – ये फल अभी कच्चे हैं।
प्रश्न 9. निम्नलिखित वाक्यों से संज्ञा शब्द छाँटकर उनका वचन लिखिए
(क) उसका मन अब यहाँ नहीं लगता ।
उत्तर: मन, एकवचन
(ख) तुम्हारी गुड़ियाँ कहाँ हैं?
उत्तर: गुड़ियाँ, बहुवचन
(ग) यहाँ बहुत से पेड़ लगाए गए थे।
उत्तर: पेड़, एकवचन
(घ) इस पुस्तक को मत फाड़ो ।
उत्तर: पुस्तक, एकवचन