NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 15 काल Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 15 काल Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 15 काल 15.1 काल की परिभाषा

क्रिया के जिस रूप से उसके संपन्न होने के समय का बोध हो, उसे काल कहते हैं; जैसे-

  • सोनू जाग गया।
  • सोनू खाना खाएगा।
  • सोनू नहा रहा है।

उपरोक्त वाक्यों में क्रिया के होने का समय पता चल रहा है। पहले वाक्य में क्रिया हो चुकी है, दूसरे वाक्यों में क्रिया अभी हो रही है या चल रही है, तीसरे वाक्य में क्रिया के भविष्य में होने की संभावना है।

काल के भेद काल के तीन भेद हैं

  1. वर्तमान काल
  2. भूतकाल
  3. भविष्यत् काल

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

1. वर्तमान काल

क्रिया के जिस रूप से ज्ञात हो कि क्रिया वर्तमान समय में हो रही है, उसे वर्तमान काल कहते हैं। वर्तमान काल की क्रिया में सामान्यतः हैं, हूँ, हैं क्रिया के अंत में लगे होते हैं; जैसे-

  • शिवांगी चित्र बना रही है।
  • मैं गृहकार्य कर रही हूँ ।

वर्तमान काल के पाँच भेद हैं

  1. सामान्य वर्तमान काल जिस क्रिया के वर्तमान समय में सामान्य रूप से होने का बोध हो, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
    • गरिमा तबला बजाती है।
    • रवि खेलता है।
  2. संदिग्ध वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में करने या होने के संदेह का बोध हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
    • पिताजी जा रहे होंगे।
    • वह पढ़ रहा होगा।
  3. अपूर्ण वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से यह बोध होता है। कि कार्य अभी चल रहा है, समाप्त नहीं हुआ है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
    • कार्तिक पत्र लिख रहा है।
    • बारिश हो रही है।
  4. पूर्ण वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से कार्य के पूरे होने का बोध हो, उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
    • उसने क्रिकेट खेला है।
    • वह आ चुका है।
  5. संभाव्य वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में पूरे होने की संभावना हो, उसे संभाव्य वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
    • शायद वह आया हो।
    • शायद वह खेलता हो।

2. भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य बीते हुए समय में संपन्न हो चुका है, उसे भूतकाल कहते हैं। भूतकाल की क्रिया के अंत में था, थे, थी आदि लगे होते हैं; जैसे-

  • मैं बाजार गया था।
  • बच्चों ने गन्ना खाया।

भूतकाल के छः भेद हैं

  1. सामान्य भूतकाल क्रिया के जिस रूप से कार्य के सामान्य रूप से पूरे होने का बोध हो, किंतु क्रिया के होने के सही समय का बोध न हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं; जैसे-
    • अनन्या ने कहानी पढ़ी।
    • रीमा ने मूर्ति बनाई।
  2. आसन्न भूतकाल क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि कार्य -समाप्त हुआ है, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं; जैसे-
    • मैं अभी खेलकर आई हूँ।
    • अभी बारिश रुकी है।
  3. पूर्ण भूतकाल क्रिया के जिस रूप से उसके बहुत पहले पूर्ण होने का पता चले, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं; जैसे-
    • संभव खाना खा चुका था।
    • रमन खेलने गया था।
  4. अपूर्ण भूतकाल क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में शुरू होने का पता चले, परंतु उसके पूर्ण होने का बोध न हो, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं; जैसे-
    • बच्चे खेल रहे थे।
    • राहुल टीवी देख रहा था।
  5. संदिग्ध भूतकाल क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल पूरा होने में संदेह हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं; जैसे-
    • माँ ने खाना बना लिया होगा।
    • वोट डल चुके होंगे।
  6. हेतुहेतुमद् भूतकाल क्रिया के जिस रूप से भूतकाल में किसी कार्य का होना दूसरे कार्य पर निर्भर करता है, तो उसे हेतुहेतुमद् भूतकाल कहते हैं; जैसे-
    • यदि वर्षा होती, तो फसल अच्छी होती।
    • यदि तुम मेहनत करते, तो सफल होते।

3. भविष्यत् काल

क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय में संपन्न होने का बोध हो, उसे भविष्यत् काल कहते हैं। भविष्यत् काल की क्रिया के अंत में गा, गे, गी लगे होते हैं; जैसे-

  • हम ताजमहल देखने जाएँगे।
  • कल त्योहार मनाया जाएगा। भविष्यत् काल के भेद निम्नलिखित हैं।
  1. सामान्य भविष्यत् काल क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय में सामान्य ढंग से होने या करने का बोध हो, उसे सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं; जैसे-
    • कामना चित्र बनाएगी।
    • राहुल आएगा।
  2. संभाव्य भविष्यत् काल क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय में पूरा होने में संदेह हो, उसे संभाव्य भविष्यत् काल कहते हैं; जैसे-
    • शायद कल वर्षां हो।
    • हो सकता है कल पापा आ जाएँ।
  3. हेतुहेतुमद् भविष्यत् काल जहाँ भविष्यत् काल की एक क्रिया, दूसरी क्रिया पर निर्भर हो, उसे हेतुहेतुमद् भविष्यत् काल कहते हैं; जैसे-
    • यदि वर्षा होगी, तो किसान खेत जोतेगा।
    • प्रियंका आएगी, तो मैं जरूर आऊँगा ।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 15 काल अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

1. ‘आज गरिमा का जन्मदिन है।’ इस कथन में किस समय की बात हो रही है?

(क) भविष्यत् काल
(ख) वर्तमान काल
(ग) भूतकाल
(घ) भूतकाल

उत्तर: (ख) वर्तमान काल

2. लगता है बारिश होगी क्रिया में कौन-सा काल है?

(क) संदिग्ध भविष्यत् काल
(ख) वर्तमान काल
(ग) भविष्यत् काल
(घ) संदिग्ध भविष्यत् काल

उत्तर: (क) संदिग्ध भविष्यत् काल

3. ‘रमेश घर में था’ किस काल में बात हुई है?

(क) वर्तमान काल
(ख) भविष्यत् काल
(ग) भूतकाल
(घ) सामान्य वर्तमान काल

उत्तर: (ग) भूतकाल

4. सभी बाजार जा चुके होंगे। इस कथन में किस काल की ओर संकेत किया गया है?

(क) वर्तमान काल
(ख) भविष्यत् काल
(ग) संदिग्ध भूतकाल
(घ) सामान्य वर्तमान काल

उत्तर: (ग) संदिग्ध भूतकाल

5. कल छुट्टी रहेगी। इस वाक्य से किस काल का पता चलता है?

(क) सामान्य भविष्यत् काल
(ख) वर्तमान काल
(ग) संदिग्ध वर्तमान काल
(घ) भूतकाल

उत्तर: (क) सामान्य भविष्यत् काल

प्रश्न 2. निर्देशानुसार रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) रीमा ने झूठ ___________ बोलना (संदिग्ध भूत)

उत्तर: रीमा ने झूठ बोला होगा।

(ख) मैरी चर्च __________ जाना (पूर्ण भूत)

उत्तर: मैरी चर्च जा चुकी थी।

(ग) भावना ___________. आना (संदिग्ध वर्तमान)

उत्तर: भावना आती होगी।

(घ) आमदनी ________ (होना), तो खर्चे भी _________” बढ़ना (हेतुहेतुमद् भविष्यत्)

उत्तर: आमदनी होगी, तो खर्चे भी बढ़ेंगे।

प्रश्न 3. नीचे लिखे वाक्यों में क्रियापद को रेखांकित कर क्रिया का काल लिखिए

(क) मैं प्रतिदिन योगाभ्यास करता हूँ। ________

उत्तर: वर्तमान काल

(ख) कल हमारी छुट्टी रहेगी। ___________

उत्तर: भविष्यत्काल

(ग) वह बाजार से सब्जी खरीदकर लाया। ____________

उत्तर: भूतकाल

(घ) रीना बहुत बोलती है। ______________

उत्तर: वर्तमान काल

प्रश्न 4. नीचे दिए गए कथन के आगे (✓) और (✕) का चिह्न लगाइए

(क) काल से वाक्य में संज्ञा का ज्ञान होता है।

उत्तर: ✕

(ख) भविष्यत् काल काम के होने के बारे में बताता है।

उत्तर: ✕

(ग) काल के तीन भेद हैं।

उत्तर: ✓

(घ) भविष्यत् काल के चार भेद हैं।

उत्तर: ✕

(ङ) वर्तमान काल आज की बात करता है।

उत्तर: ✓

प्रश्न 5. मिलान कीजिए

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 15 काल Question And Answers मिलान कीजिए

उत्तर: 1-ग, 2-ङ, 3-ख, 4-क, 5-घ

प्रश्न 6. नीचे दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार काल में बदलकर लिखिए

(क) हम लोग पिकनिक मनाने गए थे। (भविष्यत् काल )
(ख) राधा गाना गा रही है। (भूतकाल )
(ग) दिव्या ने कुछ पुस्तकें खरीदीं। (वर्तमान काल )
(घ) बगीचे में सुंदर फूल खिले हैं। (भविष्यत् काल )
(ङ) तुम कहाँ जा रहे हो? (भूतकाल )
(च) वह खाना खा रही है। (भूतकाल )
(छ) रमेश पुस्तक पढ़ता है। (संदिग्ध वर्तमान)

उत्तर:

(क) हम लोग पिकनिक मनाने जाएँगे।
(ख) राधा गाना गा रही थी ।
(ग) दिव्या कुछ पुस्तकें खरीद रही है।
(घ) बगीचे में सुंदर फूल खिलेंगे।
(ङ) तुम कहाँ जा रहे थे ?
(च) वह खाना खा रही थी।
(छ) रमेश पुस्तक पढ़ता होगा ।

 

Leave a Comment