NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 12 विशेषण Question And Answers
NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 12 विशेषण 12.1 विशेषण की परिभाषा
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं; जैसे- सफेद, लंबी, बड़ी दो, स्वादिष्ट आदि ।
विशेष्य
विशेषण जिस शब्द की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेष्य कहते हैं; जैसे—सफेद गाय, इसमें ‘सफेद’ विशेषण तथा ‘गाय’ विशेष्य है।
प्रविशेषण
वे शब्द, जो विशेषण की भी विशेषता बताते हैं, उन्हें प्रविशेषण कहते हैं; जैसे-
- यह पुस्तक बहुत रोचक है।
- साहिल काफी समझदार है।
इन वाक्यों में बहुत और काफी प्रविशेषण हैं। ये क्रमशः रोचक तथा समझदार विशेषण शब्दों की विशेषता बता रहे हैं।
Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers
विशेषण के भेद विशेषण के चार भेद हैं
- गुणवाचक विशेषण
- संख्यावाचक विशेषण
- परिमाणवाचक विशेषण
- सार्वनामिक विशेषण
1. गुणवाचक विशेषण
जिन शब्दों द्वारा संज्ञा और सर्वनाम के रंग-रूप, आकार, गुण-दोष, दशा, अवस्था, काल, गंध, स्वाद आदि विशेषता का पता चलता है, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे—
- मीठी वाणी सबको अच्छी लगती है।
- कौए ने शीतल जल पीकर प्यास बुझाई।
उपरोक्त वाक्यों में ‘मीठी’ वाणी की तथा ‘शीतल’ जल की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये शब्द गुणवाचक विशेषण हैं।
गुणवाचक विशेषण निम्नलिखित की विशेषताएँ बताते हैं
- गुण परिश्रमी, सुंदर, सच्चा, ईमानदारी, उपकारी, दयालु, मृदुभाषी आदि।
- दोष आलसी, कामचोर, कुरूप, भद्दा, गंदा, झूठा, बेईमान, कृतघ्न, क्रूर, निर्दयी, कटुभाषी आदि ।
- स्थान अंदरूनी, भीतरी, बाहरी, ऊपरी, नागपुरी, जापानी, जयपुरी, इलाहाबादी आदि।
- आकार गोल, आयताकार, वर्गाकार, तिकोना, लंबा, ऊँचा आदि।
- रंग काला, पीला, सफेद, हरा, नीला आदि ।
- स्वाद खट्टा-मीठा, तीखा, चटपटा आदि ।
- गंध बदबूदार, सुगंधित आदि।
- समय दैनिक, क्षणिक, मासिक, वार्षिक, पाक्षिक आदि।
- दशा स्वस्थ, बीमार, ताजा, गरम, ठंडा, मुलायम, कठोर आदि ।
- देशीय भारतीय, अंग्रेजी, विदेशी, देशी आदि ।
2. संख्यावाचक विशेषण
जिन शब्दों से संज्ञा और सर्वनाम की संख्या या उनके क्रम का बोध होता विशेषण शब्दों की रचना है, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
- मेरे पास पाँच कलम हैं।
- मानसी सातवीं में पढ़ती है।
उपरोक्त वाक्यों के रेखांकित अंशों ‘पाँच’ तथा ‘सातवीं’ अपने-अपने विशेष्य की संख्या या क्रम के बारे में बता रहे हैं। अतः ये संख्यावाचक विशेषण हैं।
संख्यावाचक विशेषण के दो भेद होते हैं।
- निश्चित संख्यावाचक विशेषण जिन शब्दों से विशेष्य की निश्चित संख्या या क्रम का बोध होता है, उन्हें निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
- कक्षा में तीस छात्र हैं।
- वह दूसरी कक्षा में पढ़ता है।
- अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण जिन शब्दों से विशेष्य की निश्चित संख्या का बोध नहीं होता है, उन्हें अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
- कई कवियों की कविताएँ बहुत अच्छी थीं।
- दंगें से बहुत से लोग प्रभावित हुए।
3. परिमाणवाचक विशेषण जिन शब्दों से विशेषण की मात्रा ( माप-तौल) का ज्ञान होता है, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे—
- मुझे तीन मीटर कपड़ा चाहिए।
- कुछ चावल चूहे खा गए ।
उपरोक्त वाक्यों के रेखांकित अंश ‘कुछ’ तथा ‘तीन मीटर’ से उनके विशेष्य की मात्रा का बोध हो रहा है।
अतः ये परिमाणवाचक विशेषण हैं। परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद होते हैं।
- निश्चित परिमाणवाचक विशेषण जो विशेषण शब्द अपने विशेष्य की निश्चित मात्रा का बोध कराते हैं, उन्हें निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
- रजनी ने तीन दर्जन केले खरीदे।
- रोशन ने दो मीटर कपड़ा खरीदा।
- अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण जो विशेषण शब्द अपने विशेष्य की निश्चित मात्रा का बोध नहीं कराते हैं, उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
- यहाँ से ढेर सारा कूड़ा उठाया गया।
- गोदाम में बहुत सारा अनाज चूहे खा गए।
4. सार्वनामिक विशेषण
जो सर्वनाम शब्द संज्ञा से पूर्व आकर किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि की ओर संकेत करते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते हैं। इन्हें संकेतवाचक विशेषण भी कहा जाता है; जैसे-
- यह विद्यालय दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।
- वे मजदूर बहुत परिश्रमी हैं।
उपरोक्त वाक्यों के रेखांकित अंश ‘यह’, ‘वे’ अपने विशेष्य की ओर संकेत कर रहे हैं। अतः ये सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण हैं।
विशेषण शब्दों की रचना
किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण-दोष की तुलना अन्य व्यक्ति या वस्तु से करना अवस्था कहलाता है। विशेषण की तीन अवस्थाएँ होती हैं।
1. मूलावस्था इस अवस्था में संज्ञा या सर्वनाम की सामान्य विशेषता बताई जाती है; जैसे-
- कमल का फूल सुंदर होता है।
- भीम एक शक्तिशाली पुरुष था।
2. उत्तरावस्था इस अवस्था में किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण-दोष की तुलना दूसरे व्यक्ति या वस्तु के उसी गुण-दोष से की जाती है; जैसे-
- कमल का फूल चंपा के फूल से अधिक सुंदर होता है।
- भीम दुर्योधन से अधिक शक्तिशाली था ।
3. उत्तमावस्था इस अवस्था में किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण-दोषों को सभी व्यक्तियों या वस्तुओं के गुण-दोषों से बढ़कर बताया जाता है; जैसे-
- कमल का फूल सबसे अधिक सुंदर होता है।
- भीम सबसे अधिक शक्तिशाली था।
विशेषण शब्दों की तुलना एवं अवस्थाएँ
जो विशेषण तत्सम होते हैं, प्रायः उनकी उत्तरावस्था तथा उत्तमावस्था दर्शाने के लिए उनके आगे क्रमशः प्रत्यय ‘तर’ तथा ‘तम’ लगा देते हैं;
विशेषण से संबंधित अन्य प्रमुख बातें
- तत्सम (संस्कृत) विशेषणों के रूप लिंग के अनुसार बदलते हैं: जैसे- धनवान धनवती, गुणवान-गुणवती, विद्वान-विदुषी
- जिन विशेषण के अंत में अ, ई, उ और ऊ होता है, उन पर विशेष्य के लिंग व वचन का कोई प्रभाव नहीं पड़ता; जैसे बीमार लड़का, बीमार लड़के, बीमार लड़की, बीमार लड़कियाँ, पीली गाड़ी, पीली गाड़ियाँ, दयालु राजा, दयालु रानी, दयालु रानियाँ, झगड़ालू लड़का, झगड़ालू लड़के।
- आकारांत वाले विशेषण विशेष्य के लिंग व वचनानुसार बदल जाते हैं। जैसे सच्चा लड़का, सच्चे लड़के, सच्ची लड़कियाँ।
NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 12 विशेषण अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छटिए
1. विशेषण के कितने भेद होते हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर: (ग) चार
2. विशेषण की भी विशेषता बताता है
(क) विशेष्य
(ख) प्रविशेषण
(ग) विशेषक
(घ) क्रिया विशेषण
उत्तर: (ख) प्रविशेषण
3. संख्यावाचक विशेषण के कितने भेद हैं?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार
उत्तर: (ख) दो
4. गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है।
(क) भला
(ख) अधिक
(ग) कुछ
(घ) थोड़ा
उत्तर: (क) भला
5. परिमाणवाचक विशेषण के कितने भेद हैं?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार
उत्तर: (क) एक
6. सार्वनामिक विशेषण का उदाहरण है
(क) काला
(ख) महान पुरुष
(ग) कम
(घ) नमकीन समोसा
उत्तर: (घ) नमकीन समोसा
7. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण का उदाहण कौन-सा है ?
(क) दो गज जमीन
(ग) वीर पुरुष
(ख) तीन किलो
(घ) उसका
उत्तर: (क) दो गज जमीन
8. निश्चित संख्यावाचक विशेषण कौन-न-सा है ?
(क) चार बच्चे
(ख) सारा दूध
(ग) बहुत धन
(घ) काला कौआ
उत्तर: (क) चार बच्चे
9. विशेषण किन शब्दों की विशेषता बताते हैं?
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) संज्ञा एवं सर्वनाम
(घ) क्रिया
उत्तर: (ग) संज्ञा एवं सर्वनाम
10. गुणवाचक विशेषण के अंतर्गत क्या आता है?
(क) रंग
(ख) रूप
(ग) गुण-दोष, आकार, रूप-रंग
(घ) परिभाषा
उत्तर: (ग) गुण-दोष, आकार, रूप-रंग
प्रश्न 2. नीचे दिए गए कथन पर सही (✓) और गलत (✕) का निशान लगाइए
(क) विशेषण जिस शब्द की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेष्य कहते हैं।
उत्तर: ✓
(ख) विशेषण संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं।
उत्तर: ✕
(ग) चमकीला संख्यावाचक विशेषण है।
उत्तर: ✕
(घ) तीन गुणवाचक विशेषण नहीं है।
उत्तर: ✓
(ङ) संज्ञा तथा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं।
उत्तर: ✓
प्रश्न 3. कोष्ठक में दिए गए शब्दों के विशेषण बनाकर रिक्त स्थानों
(क) वेंकट और स्वामी ________ भाई हैं। (चाचा)
उत्तर: चचेरे
(ख) शेर _______ तथा __________ जानवर है। ( हिंसा, जंगल)
उत्तर: हिंसक, जंगली
(ग) भीम _______ रूप से _________ थे। (शरीर, बल)
उत्तर: शारीरिक, बलवान
(ङ) विद्यार्थियों को __________ तथा _________ कहानियाँ (शिक्षा, ज्ञान)
उत्तर: शैक्षिक, ज्ञानवर्द्धक
प्रश्न 4. नीचे दिए गए विशेष्यों के लिए उचित विशेषण लिखिए
(क) _________ बादल
उत्तर: काले
(ख) _________ लहरें
उत्तर: ऊँची
(ग) ____________ कलम
उत्तर: सुंदर
(घ) ___________ धरती
उत्तर: गोल
(ङ) _________ अध्यापिका
उत्तर: अच्छी
(च) __________घास
उत्तर: हरी
प्रश्न 5. दिए गए विशेषण और विशेष्यों का मिलान कीजिए
उत्तर: 1- (ग) , 2- (ङ) 3-(ख), 4-(क) , 5-(च), 6-(घ)
प्रश्न 6. नीचे लिखे विशेषण शब्दों की उत्तरावस्था तथा उत्तमावस्था लिखिए
(क) अधिक
उत्तर: अधिकतर अधिकतम
(ख) उच्च
उत्तर: उच्चतर, उच्चतम
(ग) कठोर
उत्तर: कठोरतर, कठोरतम
(घ) महान
उत्तर: महानतर, महानतम
(ङ) सुंदर
उत्तर: सुंदरतर, सुंदरतम
(च) मृदु
उत्तर: मृदुतर, मृदुतम
प्रश्न 7. निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्दों को रेखांकित कीजिए और उनके भेद लिखिए
(क) वह कमजोर व्यक्ति है।
उत्तर: कमजोर, गुणवाचक विशेषण
(ख) यह सभ्यता प्राचीन है।
उत्तर: प्राचीन, गुणवाचक विशेषण
(ग) रात को वे लोग क्या कर रहे थे?
उत्तर: वे, सार्वनामिक विशेषण
(घ) यह दसवाँ घर है।
उत्तर: दसवाँ संख्यावाचक विशेषण
प्रश्न 8. कोष्ठक में दिए गए क्रिया शब्दों से विशेषण बनाकर वाक्य पूर्ति कीजिए
(क) सचिन तेंदुलकर सर्वश्रेष्ठ ___________ ‘है। (खेलना )
उत्तर: खिलाड़ी
(ख) हमारा खेत ___________ नहीं है। (बिकना)
उत्तर: बिकाऊ
(ग) मेरा भाई बहुत __________ है। (पढ़ना)
उत्तर: पढ़ाकू
(घ) आपका लड़का तो बहुत ____________ है। (कमाना)
उत्तर: कमाऊ