NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 11 सर्वनाम Question And Answers
NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 11 सर्वनाम 11.1 सर्वनाम की परिभाषा
जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते हैं; जैसे- मैं, तुम, ये, वे यह, वह, हम आप आदि । सर्वनाम के प्रयोग से भाषा में सौंदर्य आता है।
सर्वनाम के भेद सर्वनाम के छः भेद हैं
- पुरुषवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- प्रश्नवाचक सर्वनाम
- संबंधवाचक सर्वनाम
- निजवाचक सर्वनाम
1. पुरुषवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता अपने लिए श्रोता के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए करता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-मैं, हम, तुम वह, वे, उनका आदि।
- तुम कहाँ जा रहे हो?
- वह कल विद्यालय आएगा।
Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद हैं
- उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम बोलने वाला या लिखने वाला व्यक्ति अपने लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करता है, उन्हें उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-मैं, मैंने, मुझे, मेरा, मुझसे, मुझ पर, मुझको, हम, हमने हमें, हमारा, हमसे, हमको, हम पर आदि।
- मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम सुनने वाले के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे- तू, तूने, तुझे तेरा, तेरे, तुझसे तुझको, तुझ पर, तुम, तुमने, तुमको, तुम्हारा, तुमसे, तुम पर, तुम्हारे, आप, आपने आपको, आपका, आपसे, आप पर आदि ।
- अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम श्रोता या वक्ता के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-यह, वह, वे, ये, उसे, उन्हें इसे इन्हें, उनका, उसका आदि।
2. निश्चयवाचक सर्वनाम
जो सर्वनाम किसी निश्चित वस्तु, व्यक्ति या स्थान की ओर संकेत करें, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। इन्हें संकेतवाचक सर्वनाम भी कहते हैं; जैसे-यह, वह, ये, वे आदि ।
- यह मेरी पुस्तक है।
- वह मेरा घर है।
विशेष ‘वह’ शब्द का प्रयोग अन्य पुरुषवाचक और निश्चयवाचक सर्वनाम दोनों में किया जाता है, किंतु इसके प्रयोग में अंतर होता है अर्थात् ‘वह’ शब्द जब किसी व्यक्ति के नाम के स्थान पर आए तब पुरुषवाचक सर्वनाम होता है और जब किसी की ओर संकेत करने के लिए प्रयोग हो, तब निश्चयवाचक सर्वनाम होता है; जैसे- • वह व्यक्ति बहुत मेहनती है। (निश्चयवाचक सर्वनाम ) • वह अब यहाँ नहीं रहता। (पुरुषवाचक सर्वनाम )
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
जो सर्वनाम शब्द किसी अनिश्चित वस्तु, व्यक्ति या स्थान के लिए प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे कोई किसी ने, कुछ, किन्हीं आदि ।
- दरवाजे पर कोई खड़ा है।
- अभी किसी ने मुझे आवाज दी।
4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों के द्वारा हम किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान के बारे में प्रश्न करते हैं, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे- क्या, कौन, कहाँ, किसकी, किसने आदि ।
- इस पुस्तक का क्या नाम है?
- इस पुस्तक के लेखक कौन हैं?
विशेष केवल वही प्रश्नवाचक शब्द सर्वनाम होते हैं, जिनका उत्तर संज्ञा या सर्वनाम में मिलता है।
5. संबंधवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों का संबंध किसी वस्तु व्यक्ति या स्थान से ज्ञात हो, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे- जैसा-वैसा, जो वो, जिसकी उसकी आदि।
- जैसा बोओगे वैसा काटोगे।
- जो करता है, वो भरता है।
6. निजवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता अपने आप (निज) के लिए करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे- स्वयं, अपने-आप खुद, आप आदि ।
- रचना ने स्वयं आकर मुझसे बात की।
- मैं अपने आप चला जाऊँगा ।
NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 11 सर्वनाम अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए
1. सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?
(क) चार
(ख) पाँच
(ग) छ:
(घ) सात
उत्तर: (ग) छ:
2. इनमें से कौन-सा पुरुषवाचक सर्वनाम का भेद नहीं है?
(क) उत्तम पुरुषवाचक
(ख) मध्यम पुरुषवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) अन्य पुरुष
उत्तर: (ग) निजवाचक
3. ‘स्वयं’ किस प्रकार का सर्वनाम है?
(क) पुरुषवाचक
(ख) निजवाचक
(ग) संबंधवाचक
(घ) उत्तम पुरुषवाचक
उत्तर: (ख) निजवाचक
4. इनमें से कौन-सा सर्वनाम अनिश्चयवाचक सर्वनाम है?
(क) क्या
(ख) कोई
(ग) कौन
(घ) कब
उत्तर: (ख) कोई
5. निश्चयवाचक सर्वनाम को किस नाम से पुकारा जाता है?
(क) संकेतवाचक सर्वनाम
(ख) संबंधवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) उत्तम पुरुषवाचक
उत्तर: (क) संकेतवाचक सर्वनाम
6. अनिश्चयवाचक का उदाहरण है।
(क) वह
(ख) वे
(ग) ये
(घ) कुछ
उत्तर: (घ) कुछ
7. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद हैं?
(क) चार
(ख) पाँच
(ग) दो
(घ) तीन
उत्तर: (घ) तीन
8. ‘खुद’ शब्द सर्वनाम के किस भेद का उदाहरण है?
(क) निश्चयवाचक
(ग) निजवाचक
(ख) पुरुषवाचक
(घ) संबंधवाचक
उत्तर: (ग) निजवाचक
9. संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण किस विकल्प में है?
(क) वह चला गया।
(ख) कोई बाहर खड़ा है।
(ग) जैसा बोओगे वैसा काटोगे।
(घ) यह उपहार कौन लाया है?
उत्तर: (ग) जैसा बोओगे वैसा काटोगे।
10. प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।
(क) वह
(ख) मैं
(ग) तुम
(घ) कौन
उत्तर: (घ) कौन
प्रश्न 2. नीचे दिए गए सर्वनाम के उचित रूप से वाक्य को पूरा कीजिए
(मेरा, कोई, उसे, तुम्हारे, वैसा, जैसा)
(क) आज ___________ जन्मदिन है।
उत्तर: मेरा
(ख) मोहन बहुत प्रसन्न है, क्योंकि आज ___________ वाला है।
उत्तर: उसे
(ग) देखो, शायद __________ ‘दरवाजा खटखटा रहा है।
उत्तर: कोई
(घ) ___________ शहर का क्या नाम है?
उत्तर: तुम्हारे
(ङ) ___________ ‘परिश्रम करोगे ___________ फल पाओगे।
उत्तर: जैसा,
प्रश्न 3. मिलान कीजिए
उत्तर: 1-ङ, 2-ग, 3-क, 4-ख, 5- घ
प्रश्न 4. नीचे दिए गए कथन के आगे (✓) और (✕) का चिह्न लगाइए
(क) क्रिया के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं।
उत्तर: ✕
(ख) वह बाहर खड़ा है। निश्चयवाचक सर्वनाम है।
उत्तर: ✓
(ग) ‘वे’ अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम है।
उत्तर: ✓
(घ) ‘खुद’ प्रश्नवाचक सर्वनाम है।
उत्तर: ✕
(ङ) ‘इसने’ संकेतवाचक सर्वनाम है।
उत्तर: ✓
प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों में से सर्वनाम शब्द छाँटकर उनके भेद लिखिए
(क) ताजमहल कहाँ है?
उत्तर: कहाँ, प्रश्नवाचक
(ख) वह कुछ सोच रहा है।
उत्तर: कुछ, अनिश्चयवाचक
(ग) वह अपने आप आ जाएगा।
उत्तर: यह पुस्तक किसकी है?
(घ) मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है।
उत्तर: मोहन पढ़ाई कर रहा है।
(ङ) सच्चा मित्र वही होता है, जो मित्र की संकट के समय मदद करता है।
उत्तर: गिलास में कुछ गिर गया है।
प्रश्न 6. नीचे दिए वाक्यों को शुद्ध कर पुनः लिखिए
(क) उसने बहुत काम करना है।
उत्तर: उसे बहुत काम करना है।
(ख) आप मुझसे क्या कह रहा है?
उत्तर: वह मुझसे क्या कह रहा है ?
(ग) यह पुस्तक कौन की है?
उत्तर: यह पुस्तक किसकी है?
(घ) उसके सब कुछ लुट गया।
उत्तर: उसका सब कुछ लुट गया।
(ङ) गिलास में कोई गिर गया है।
उत्तर: गिलास में कुछ गिर गया है।
प्रश्न 7. कोष्ठक में दिए गए सर्वनामों को वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा के स्थान पर लिखकर उसमें नया वाक्य जोड़िए ( वह, उसका, उसकी, उसे)
(क) मीरा आज घर आई है।
उत्तर: मीरा आज घर आई है, परंतु वह अभी भी बीमार है।
(ख) राजेश कल ही दिल्ली गया है।
उत्तर: राजेश कल ही दिल्ली गया है और उसका भाई आज दिल्ली से आया है।
(ग) रीना बहुत अच्छी लड़की है।
उत्तर: रीना बहुत अच्छी लड़की है, उसे गलत आदतें पसंद नहीं हैं।
(घ) मोहन पढ़ाई कर रहा है।
उत्तर: मोहन पढ़ाई कर रहा है, क्योंकि उसकी कल परीक्षा है।
प्रश्न 8. निम्नलिखित सर्वनामों का वाक्य में प्रयोग कीजिए
(क) मेरा
(ख) वह
(ग) वे
उत्तर:
(क)मेरा आजकल शहर में मन नहीं लगता।
(ख) वह मुझसे कल ही मिलकर गया है।
(ग) वे अब यहाँ नहीं रहते।