NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 7 संज्ञा Question And Answers
NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 7 संज्ञा 7.1 संज्ञा की परिभाषा
किसी वस्तु, व्यक्ति, प्राणी, स्थान या भाव आदि का बोध कराने वाले शब्द संज्ञा कहलाते हैं; जैसे-
वस्तुओं के नाम कुर्सी, फूल, झूला, हल, रेडियो आदि ।
प्राणियों के नाम गाय, मोर, हाथी, कछुआ, मच्छर आदि ।
व्यक्तियों के नाम माँ, अध्यापिका, राष्ट्रपति, चौकीदार आदि ।
स्थानों के नाम मध्य प्रदेश, गाँव, शहर, पटियाला आदि ।
भावों के नाम अच्छाई, सुंदरता, महँगाई, उदार, दयालुता आदि ।
Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers
संज्ञा के भेद
1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
जिन संज्ञा शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे-राम, दिल्ली, लालकिला, आगरा, फुटबॉल आदि ।
2. जातिवाचक संज्ञा
जिन संज्ञा शब्दों से किसी वस्तु, व्यक्ति, प्राणी या स्थान की जाति या वर्ग का बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे- बालक, पर्वत, देश, पुस्तक, स्त्री, पक्षी, आदमी आदि।
3. भाववाचक संज्ञा
जिन संज्ञा शब्दों से किसी वस्तु, व्यक्ति, प्राणी तथा स्थान के गुण-दोष, अवस्था तथा स्वभाव आदि का बोध होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे- लंबाई, ऊँचाई, गहराई, दुःख, सुख, क्रोध, वीरता, मोटापा, बुढ़ापा आदि।
संज्ञा के दो अन्य भेद कुछ लोग अंग्रेजी व्याकरण के आधार पर संज्ञा के दो अन्य भेद भी मानते हैं, जो निम्न प्रकार हैं
1. द्रव्यवाचक संज्ञा
जिन संज्ञा शब्दों से किसी धातु, द्रव्य अथवा पदार्थों का बोध होता है, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे- घी, तेल, दूध, सोना, चाँदी आदि ।
2. समुदायवाचक संज्ञा
जिन संज्ञा शब्दों से किसी समुदाय या समूह का बोध होता है, उसे समुदायवाचक / समूहवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे-सेना, दल, कक्षा, झुंड, भीड़ आदि ।
भाववाचक संज्ञा बनाने के नियम
कुछ संज्ञाएँ मूल रूप से भाववाचक होती हैं, तो कुछ भाववाचक संज्ञाएँ जातिवाचक संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण और क्रिया में प्रत्यय जोड़कर बनाई जाती हैं। भाववाचक संज्ञा चार प्रकार से बनती हैं।
जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक
संज्ञा बनाना जातिवाचक संज्ञा
विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाना
क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना
NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 7 संज्ञा अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए
1. संज्ञा के मुख्यतः कितने भेद होते हैं?
(क) तीन
(ख) चार
(ग) पाँच
उत्तर: (क) तीन
2. अकबर किस संज्ञा भेद के अंतर्गत आता है?
(क) जातिवाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) द्रव्यवाचक
उत्तर: (ख) व्यक्तिवाचक
3. ऊँचाई कौन-सी संज्ञा है?
(क) जातिवाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) समूहवाचक
उत्तर: (ग) भाववाचक
4. संज्ञा से तात्पर्य है
(क) कर्म
(ख) स्वभाव
(ग) नाम
(घ)विशेषता
उत्तर: (ग) नाम
5. इनमें से कौन-सा संज्ञा का मुख्य भेद नहीं है?
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) समूहवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) जातिवाचक
उत्तर: (ख) समूहवाचक
6. इनमें से भाववाचक संज्ञा कौन-सी है?
(क) मीठा
(ख) मिठाई
(ग) मिठास
(घ) मीठी
उत्तर: (ग) मिठास
7. ‘सूरज’ किस प्रकार की संज्ञा है?
(क) भाववाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(ग) जातिवाचक
(घ) समूहवाचक
उत्तर: (ख) व्यक्तिवाचक
8. ‘अपना’ से बनी भाववाचक संज्ञा है
(क) अपनी, अपने
(ख) अपनापन
(ग) अपनत्व
(घ) ‘ख’ और ‘ग’ दोनों
उत्तर: (घ) ‘ख’ और ‘ग’ दोनों
9. दिल्ली से आगरा की दूरी 190 किमी है। यहाँ रेखांकित अंश है
(क) जातिवाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ख) जातिवाचक संज्ञा
उत्तर: (क) जातिवाचक
10. इनमें से जातिवाचक संज्ञा शब्द कौन-सा है?
(क) भारत
(ख) पुस्तक
(ग) रामायण
(घ) ताजमहल
उत्तर: (ख) पुस्तक
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति भाववाचक संज्ञा द्वारा कीजिए
(क) मुसीबत के समय ____________ से काम लेना चाहिए। (समझदार )
उत्तर: समझदारी
(ख) एवरेस्ट की __________ बहुत कठिन है। (चढ़ना)
उत्तर: चढ़ाई
(ग) वीर अभिमन्यु ने _________ से कौरव सेना का मुकाबला किया। (वीर)
उत्तर: वीरता
(घ) ______ करने से जीवन में ______ नहीं मिलेगी। (आलसी, सफल)
उत्तर: आलस्य, सफलता
(ङ) ताजमहल की _______ ‘देख पर्यटक चकित रह जाते हैं। (सुंदर)
उत्तर: सुंदरता
(च) खेल में ________ तो लगी ही रहती है। (हारना – जीतना )
उत्तर: हार-जीत
प्रश्न 3. निम्नलिखित शब्दों में से व्यक्तिवाचक संज्ञा कौन-सी हैं?
नदी
दशरथ
भगवान
प्रधानमंत्री
एफिल टावर
राजधानी
हलवाई
रामायण
साइना नेहवाल
इमारत
मिठाई
ईसाई
बैडमिंटन
सुंदरता
सड़क
धर्म
गेंद
चीन
बादल
पर्वत
उत्तर: दशरथ, एफिल टावर, रामायण, साइना नेहवाल, बैडमिंटन, चीन
प्रश्न 4. जोड़े मिलाइए
उत्तर: 1- (ख) ,2- (ग) , 3-(घ), 4- (क)
प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों के आगे (✓ ) और (✕) का चिह्न लगाइए
(क) इंसान का भाववाचक संज्ञा ‘इंसानों’ है।
उत्तर: ✕
(ख) कायरता इंसान को कमजोर बनाती है। इस कथन में भाववाचक संज्ञा कायरता है।
उत्तर: ✓
(ग) कक्षा समुदायवाचक संज्ञा शब्द है।
उत्तर: ✓
(घ) दूध शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
उत्तर: ✕
(ङ) संज्ञा को सर्वनाम के स्थान पर प्रयोग करते हैं।
उत्तर: ✕
प्रश्न 6. निम्नलिखित में संज्ञा के भेद बताइए
(क) लाल किला
उत्तर: व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ख) हाथियों का झुंड
उत्तर: समुदायवाचक संज्ञा
(ग) कुर्सी
उत्तर: भाववाचक संज्ञा
(घ) प्रेम, सुख, दुःख
उत्तर: लड़ाई
प्रश्न 7. भाववाचक संज्ञा बनाइए
(क) लड़का
उत्तर: लड़कपन
(ख) गरीब
उत्तर: गरीबी
(ग) लड़ना
उत्तर: लड़ाई
(घ) लंबा
उत्तर: लंबाई
प्रश्न 8. निम्नलिखित वाक्यों में से संज्ञा शब्द छाँटिए और उनके सामने संज्ञा का भेद लिखिए
(क) खेतों में हरियाली छाई है।
उत्तर: खेत, हरियाली – जातिवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा
(ख) नया संसद भवन बहुत सुंदर है।
उत्तर: संसद भवन – व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ग) सेना वीरता के साथ लड़ी।
उत्तर: सेना, वीरता – समूहवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा
(घ) यह नदी कितनी गहरी है?
उत्तर: नदी – जातिवाचक संज्ञा