एक जादुई पिटारा Class 3 Worksheet Hindi Chapter 11

Chapter 11 एक जादुई पिटारा

पाठ पर आधारित प्रश्न

Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।

1. पिटारा खोलने पर उसमें से क्या निकला?

  1. नारियल
  2. घोड़ा
  3. ऊँट
  4. गप्पू गोला

Answer: 4. गप्पू गोला (✓)

2. गोले को सुतली से बाँधकर वह क्या बन गई ?

  1. गुड़िया
  2. घोड़ा
  3. कठपुतली
  4. गुब्बारा

Answer: 3. कठपुतली (✓)

3. सुपारी को काटने पर उसमें से क्या निकला?

  1. दो मन आटा
  2. नौ मन आटा
  3. चार मन आटा
  4. सात मन आटा

Answer: 2. नौ मन आटा (✓)

एक जादुई पिटारा वर्कशीट कक्षा 3

4. गुब्बारे पर कितने छेद हुए थे?

  1. बारह
  2. चार
  3. दो
  4. पाँच

Answer: 1. बारह (✓)

Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।

  1. कठपुतली ने खूँट गाड़े। (✓)
  2. खेत को गाय से जोता गया । (✘)
  3. गुब्बारे के एक छेद पर स्टेशन था। (✓)
  4. आटे में से ऊँट निकल पड़ा। (✘)
  5. कठपुतली आसमान में पहुँच गई। (✘)

Question 3. कविता के आधार पर नीचे दी गई पंक्तियों को पूरा करके रिक्त स्थान भरिए ।

  1. गोले पर जब बाँधी सुतली,
  2. पाया वहाँ एक गुब्बारा,
  3. उस इंजन को धोया ऐसे,
  4. भैंसे लाकर जोता खेत,
  5. उस आटे पर नारियल फोड़ा

Answer:

  1. लगा नाचने बन कठपुतली ।
  2. जिस पर छेद थे बारह | हुए
  3. उसमें निकल पड़े दो भैंसे ।
  4. नाज हुआ बारह सौ सेर ।
  5. उसमें निकल पड़ा इक घोड़ा।

Question 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

  1. ऊँट पर सवारी करने से क्या हुआ ?
  2. घोड़ा ऐंड़ लगाकर कहाँ पहुँच गया?
  3. खेतों को किससे जोता गया?
  4. नाज खाने से क्या हुआ ?

Answer:

  1. ऊँट पर सवारी करने से राह में एक सुपारी मिली।
  2. घोड़े को जब ऐंड़ लगी, तो वह आसमान में पहुँच गया।
  3. खेतों को भैंसे लाकर जोता गया ।
  4. नाज खाने से दीवाने हो गए।

Chapter 11 एक जादुई पिटारा भाषा की बात

Question 1. नीचे दिए गए शब्दों से समान तुक-लय वाले शब्द कविता में से ढूँढकर लिखिए ।

  1. खूँट
  2. सवारी
  3. फोड़ा
  4. ऐसे
  5. दीवाने

Answer:

  1. ऊँट
  2. सुपारी
  3. घोड़ा
  4. भैंसे
  5. मस्ताने

Class 3 Hindi Chapter 11 worksheet

Question 2. शब्दों का उनके सही अर्थ के साथ मिलान कीजिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 11 एक जादुई पिटारा शब्दों का अर्थ

Answer:

  1. बाँस आदि से बना संदूक
  2. रेलगाड़ी रुकने का स्थान
  3. अनाज
  4. बहुत
  5. मस्तों की तरह

कक्षा 3 हिंदी पाठ 11 वर्कशीट

Question 3. कविता के आधार पर पंक्तियों को मिलाकर वाक्य पूरा कीजिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 11 एक जादुई पिटारा कविता के आधार पर पंक्तियों को मिलाकर

Answer:

  1. हुई सवारी
  2. गाड़े खूँट
  3. इक घोड़ा
  4. हुआ था इंजन
  5. हुए दीवाने

एक जादुई पिटारा प्रश्न उत्तर

Question 4. नीचे दिए गए शब्दों में से संज्ञा शब्दों को छाँटकर लिखिए।

खोला, गप्पू, उसमें, ऊँट, कठपुतली, सवारी, राह, नारियल, गुब्बारा, छेद, स्टेशन, भैंसे, खेत

संज्ञा शब्द

Answer:

गप्पू, ऊँट, कठपुतली, नारियल, गुब्बारा, स्टेशन, भैंसे, खेत

रस्साकशी Class 3 Worksheet Hindi Chapter 10

Chapter 10 रस्साकशी

पाठ पर आधारित प्रश्न

Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।

1. यह कविता किस खेल पर आधारित है?

  1. खो-खो
  2. रस्साकशी
  3. क्रिकेट
  4. फुटबॉल

Answer: 2. रस्साकशी (✓)

2. इस खेल में रस्सा को किस ओर से पकड़ना पड़ता है?

  1. बाईं ओर से
  2. दाईं ओर से
  3. दोनों ओर से
  4. बीच में से

Answer: 3. दोनों ओर से (✓)

3. पैर गड़ाकर क्या उठाने के लिए कहा गया है ?

  1. हाथ
  2. पेट
  3. सिर
  4. पीठ

Answer: 4. पीठ (✓)

रस्साकशी कक्षा 3 वर्कशीट

4. रस्साकशी में बच्चे क्या लगा रहे हैं?

  1. आवाज
  2. जोर
  3. शर्त
  4. मेहनत

Answer: 2. जोर (✓)

Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।

  1. आड़ी-तिरछी चाल नहीं भिड़ानी चाहिए। (✘)
  2. सीना तानकर जोर लगाने को कहा गया है। (✓)
  3. रस्सा खींचकर जोर लगाने को कहा गया है। (✓)
  4. इस खेल में साथी बिचलने न पाए। (✓)
  5. कमर पकड़कर जोर लगाओ। (✘)

Question 3. दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए ।

जोर, हेई सा, अकड़, हमारे / तुम्हारे, जोश-खरोश

  1. सीना ताने रहो ____ कर।
  2. ____न ढलने पाए।
  3. इधर ____ उधर ____
  4. खींचो, खींचो ____लगाओ।
  5. जोर लगाओ ______!

Answer:

  1. अकड़
  2. जोश-खरोश
  3. हमारे, तुम्हारे
  4. जोर
  5. हेई सा

कक्षा 3 हिंदी रस्साकशी वर्कशीट

Question 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

  1. रस्साकशी के खेल में कविता में शरीर के किन अंगों का वर्णन हुआ है?
  2. जोर लगाओ, हेई सा ! क्यों कहा गया है?
  3. रस्साकशी का खेल किस प्रकार खेला जाता है?
  4. ‘इधर हमारे, उधर तुम्हारे’ क्यों कहा गया है ?

Answer:

  1. रस्साकशी के खेल में कविता में शरीर के सीना, कमर, पैर, पीठ का वर्णन हुआ है।
  2. रस्से को जोर से खींचने के लिए जोर लगाओ, हेई सा ! कहा गया है।
  3. रस्साकशी के खेल में रस्से को दोनों ओर से जोर लगाकर खींचा जाता है।
  4. ‘इधर हमारे, उधर तुम्हारे’ इसलिए कहा गया है, क्योंकि रस्साकशी के खेल में दो टीमें आमने-सामने होती हैं।

रस्साकशी पाठ प्रश्न उत्तर

Chapter 10 रस्साकशी भाषा की बात

Question 1. नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ लिखिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 10 रस्साकशी शब्दों के अर्थ

Question 2. मात्रा को हटाकर दूसरा शब्द बनाइए ।

  1. काम
  2. भार
  3. बीस
  4. यहीं
  5. मेला

Answer:

  1. कम
  2. भर
  3. बस
  4. मल
  5. यह

रस्साकशी एनसीईआरटी समाधान

Chapter 10 रस्साकशी ट्रैफिक जाम

सुग्गे ने सुग्गे से पूछा,
क्या होता है ट्रैफिक जाम ?

जैसे पूरा झुंड हमारा,
खाने लगे एक ही आम

प्रकृति पर्व – फूलदेई Class 3 Worksheet Hindi Chapter 9

Chapter 9 प्रकृति पर्व – फूलदेई

पाठ पर आधारित प्रश्न

Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।

1. जानकी को अपने मित्रों के साथ कहाँ जाना था ?

  1. घूमने के लिए
  2. फूलदेई पर्व के लिए
  3. खेलने के लिए
  4. विद्यालय के लिए

Answer: 2. फूलदेई पर्व के लिए (✓)

2. चैत्र ऋतु आते ही क्या होता है ?

  1. पहाड़ियों पर बर्फ जमने लगती है।
  2. पहाड़ बर्फ से ढक जाते हैं।
  3. सर्दियों के ठंडे दिन बीत जाते हैं।
  4. सर्दियाँ प्रारंभ हो जाती हैं।

Answer: 3. सर्दियों के ठंडे दिन बीत जाते हैं। (✓)

3. बच्चों की टोली को क्या कहा जाता है ?

  1. फुलवारी
  2. फ्योंली
  3. बुरांस
  4. फुलारी

Answer: 4. फुलारी (✓)

प्रकृति पर्व फूलदेई कक्षा 3

4. बच्चों की टोली प्रत्येक घर के मुख्य द्वार पर क्या डालती है ?

  1. अक्षत
  2. फूल
  3. अक्षत और चावल
  4. अक्षत और फूल

Answer: 4. अक्षत और फूल (✓)

Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।

  1. जानकी नहाकर छोटी डलिया लेकर फूल चुनने के लिए निकल गई। (✓)
  2. चैत्र के महीने में उत्तराखंड के सुंदर पहाड़ों से फूल झड़ जाते हैं। (✘)
  3. सभी घरों में फुलारी आने की तैयारी की जाती है। (✓)
  4. फुलारी को चावल, गुड़ और भेंट में पैसे दिए जाते हैं। (✓)
  5. फूलदेई का त्योहार उत्तराखंड में मनाया जाता है । (✓)

Question 3. दिए गए वाक्यों को कहानी के अनुसार क्रम में लगाइए।

  1. जानकी और उसके मित्रों ने कई प्रकार के फूल डलिया में इकट्ठे कर लिए।
  2. घरों की देहली को गोबर – मिट्टी से लीपकर तैयार किया जाता है।
  3. सबके घरों में अन्न के भंडार भरे रहें ।
  4. सभी हाथ में छोटी-छोटी डलिया लेकर जंगल की ओर निकल गए।
  5. फूलदेई त्योहार चैत्र मास की संक्रांति के दिन मनाया जाता है।

Answer:

  1. 4. सभी हाथ में छोटी-छोटी डलिया लेकर जंगल की ओर निकल गए।
  2. 5. फूलदेई त्योहार चैत्र मास की संक्रांति के दिन मनाया जाता है।
  3. 1. जानकी और उसके मित्रों ने कई प्रकार के फूल डलिया में इकट्ठे कर लिए।
  4. 3. सबके घरों में अन्न के भंडार भरे रहें ।
  5. 2. घरों की देहली को गोबर – मिट्टी से लीपकर तैयार किया जाता है।

Question 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

  1. फूलदेई क्या है ?
  2. फुलारी द्वारा गाए जाने वाले गीत का क्या अर्थ है ?
  3. फूलदेई का पर्व कितने दिनों तक चलता है ?
  4. फूलदेई पर्व किससे जुड़ने का अवसर प्रदान करता है?

Answer:

  1. फूलदेई उत्तराखंड का प्रसिद्ध त्योहार है।
  2. फुलारी द्वारा गाए जाने वाले गीत का अर्थ है – आपकी देहली फूलों से भरी रहें। मंगलकारी हों। सबको क्षमा प्रदान करें। सबकी रक्षा करें। देहली और घर में समृद्धि बनी रहे। सबके घरों में अन्न के भंडार भरें रहें।
  3. फूलदेई का पर्व आठ दिनों से लेकर महीने भर तक चलता है।
  4. फूलदेई पर्व लोकगीतों, मान्यताओं और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।

फूलदेई वर्कशीट कक्षा 3

Question 5. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए |

फूलदेई उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह त्योहार बच्चों द्वारा मनाया जाता है, इसलिए इसे ‘बाल पर्व’ भी कहा जाता है। यह चैत्र मास की संक्रांति के दिन मनाया जाता है। चैत्र मास हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है। फूलदेई वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।

1. फूलदेई पर्व को ‘बाल पर्व’ क्यों कहा जाता है ?
Answer: फूलदेई पर्व बच्चों द्वारा मनाया जाता है, इसलिए इसे ‘बाल पर्व’ कहा जाता है।

2. चैत्र माह का कौन – सा महीना होता है ?
Answer: चैत्र माह हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है।

3. फूलदेई किसका प्रतीक है?
Answer: फूलदेई वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।

4. विलोम शब्द लिखिए।

  1. दिन
  2. पहला

Answer:

  1. रात
  2. अंतिम / आखिरी

5. गद्यांश से दो संज्ञा शब्द छाँटकर लिखिए।
Answer:

  1. बच्चों
  2. उत्तराखंड

Chapter 9 प्रकृति पर्व – फूलदेई भाषा की बात

Question 1. नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ लिखिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 9 प्रकृति पर्व फूलदेई शब्द के अनेक शब्द

Question 2. नीचे दिए गए एक शब्द के अनेक शब्द लिखिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 9 प्रकृति पर्व फूलदेई एक शब्द के अनेक शब्द

Question 3. ध्यानपूर्वक पढ़िए, समझिए एवं लिखिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 9 प्रकृति पर्व फूलदेई ध्यानपूर्वक पढ़िए

ऊपर दिए गए चित्र में शिक्षक पूजा से प्रश्न पूछ रहे हैं। पूजा उत्तर देते हुए अपने और अपने मित्रों के बारे में बता रही है। इन दोनों उदाहरणों में पूर्ण विराम (l), अल्प विराम (,) और प्रश्नवाचक चिह्न (?) का प्रयोग किया गया है।

फूलदेई एनसीईआरटी समाधान

नीचे दिए गए वाक्यों में इन विराम चिह्नों का उपयोग करके पुनः लिखिए ।

गरिमा को फल खाना बहुत पसंद है वह अपने मित्र गौरव दीपक ममता और नवजोत को भी फल खाने की सलाह देती है क्या अपको भी फल खाना पसंद है

Answer:

गरिमा को फल खाना बहुत पसंद है। वह अपने मित्र गौरव, दीपक, ममता और नवजोत को भी फल खाने की सलाह देती है। क्या आपको भी फल खाना पसंद है ?

फूलदेई पाठ प्रश्न उत्तर

Chapter 9 प्रकृति पर्व – फूलदेई सुनो भई गप्प

सुनो भई गप्प, सुनो भई शप्प,
नाव में नदिया डूबी जाए।

चींटी चली बजार को,
नौ मन मल के तेल,
ईंटें दो बगल में ले लीं,
सिर पर धर ली रेल |

सुनो भई गप्प, सुनो भई शप्प,
नाव में नदिया डूबी जाए।

गधा चढ़ा खजूर पर,
खाने को अंगूर,
पीठ पे उसके नाच रहे थे,
पाँच-पाँच लंगूर ।

सुनो भई गप्प, सुनो भई शप्प,
नाव में नदिया डूबी जाए।

हाथी ढम ढम ढोल बजाए,
ऊँट खाट पर सोए,
बिल्ली सबकी रोटी सेके,
घोड़ा कपड़े धोए ।

सुनो भई गप्प, सुनो भई शप्प,
नाव में नदिया डूबी जाए।

चतुर गीदड Class 3 Worksheet Hindi Chapter 8

Chapter 8 चतुर गीदड

पाठ पर आधारित प्रश्न

Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।

1. मगरमच्छ धीरे – धीरे क्या खा गया था ?

  1. तालाब के जीव
  2. गीदड़
  3. तालाब की मछलियाँ
  4. कछुए

Answer:  3. तालाब की मछलियाँ (✓)

2. मगरमच्छ के उदास होने का क्या कारण था ?

  1. उसे नींद आई थी
  2. उसे भूख लगी थी
  3. उसे प्यास लगी थी
  4. उसे बाहर आना था

Answer:  2. उसे भूख लगी थी (✓)

3. गीदड़ कैसा था ?

  1. भोला
  2. उदास
  3. मासूम
  4. चतुर

Answer: 4. चतुर (✓)

Hindi Chapter 8 चतुर गीदड़

4. गीदड़ किसके डर से प्यासा रह जाता था ?

  1. कछुआ
  2. शेर
  3. मगरमच्छ
  4. चीता

Answer: 3. मगरमच्छ (✓)

5. कछुए ने मगरमच्छ को मूर्ख क्यों कहा?

  1. वह सो गया था।
  2. वह गीदड़ की चाल में आ गया था।
  3. उसने गीदड़ को पकड़ लिया था।
  4. वह सब कुछ जान गया था।

Answer: 2. वह गीदड़ की चाल में आ गया था। (✓)

Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।

  1. मगरमच्छ को कई दिनों से खाने को कुछ नहीं मिला था। (✓)
  2. कछुआ और मगरमच्छ मित्र थे । (✓)
  3. मगरमच्छ कछुए को खाकर अपनी भूख मिटाना चाहता था। (✘)
  4. मगरमच्छ ने कछुए के कान में कुछ कहा । (✘)
  5. मगरमच्छ साँस रोककर मरा हुआ-सा पड़ा था। (✓)

Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

1. तालाब की सारी मछलियाँ कहाँ चली गई थीं?
Answer: तालाब की सारी मछलियों को मगरमच्छ ने खा लिया था।

2. मगरमच्छ ने ऐसा क्यों कहा कि भूख के मारे मेरे प्राण निकल रहे हैं?
Answer: मगरमच्छ ने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि उसे खाने के लिए मछलियाँ नहीं मिली थीं।

3. कछुए ने मगरमच्छ को क्या उपाय बताया?
Answer: कछुए ने मगरमच्छ को उपाय बताया कि तुम अपनी साँस रोककर मरा हुआ दिखने का नाटक करना।

4. गीदड़ ने अपनी सूझ-बूझ से क्या समझदारी दिखाई ?
Answer: गीदड़ ने अपनी सूझ-बूझ से कहा कि मर जाने के बाद तो मगरमच्छ की पूँछ हिलती रहती है। यह सुनकर मगरमच्छ पूँछ हिलाने लगता है।

5. गीदड़ को पकड़ना कठिन क्यों था?
Answer: गीदड़ को पकड़ना इसलिए कठिन था, क्योंकि वह बहुत चतुर था।

चतुर गीदड़ पाठ का सारांश

Question 4. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

पर भाई, मैंने तो सुना है कि मर जाने पर मगरमच्छ की पूँछ हिलती रहती है, लगता है अभी यह पूरी तरह नहीं मरा।

नहीं भाई, यह बिल्कुल मर गया है।

(तभी मगरमच्छ अपनी पूँछ हिलाने लगता है |)

1. गीदड़ ने मगरमच्छ के मरने की सच्चाई जानने के लिए क्या कहा ?
Answer: गीदड़ ने मगरमच्छ की सच्चाई जानने के लिए कहा कि मर जाने पर मगरमच्छ की पूँछ हिलती रहती है, लगता है अभी यह पूरी तरह से नहीं मरा।

2. कछुए ने गीदड़ को क्या विश्वास दिलवाया ?
Answer: कछुए ने गीदड़ को यह विश्वास दिलवाया कि मगरमच्छ पूरी तरह मर गया है।

3. गीदड़ की बात सुनकर मगरमच्छ ने क्या किया?
Answer: गीदड़ की बात सुनकर मगरमच्छ पूँछ हिलाने लग गया।

4. दिए गए शब्द से एक पूर्ण वाक्य बनाइए ।

पूँछ _____

Answer: मगरमच्छ अपनी पूँछ हिलाने लगता है।

5. शब्द का शुद्ध रूप लिखिए।

  1. बील्कूल बिल्कुल 
  2. हीलाने हिलाने 

चतुर गीदड़ अभ्यास प्रश्न

Chapter 8 चतुर गीदड भाषा की बात

Question 1. नीचे दिए गए वाक्यों में उचित स्थान पर विराम चिह्न लगाइए और लिखिए ।

  1. क्या आज खाने के लिए मछलियाँ नहीं मिलीं
  2. अच्छा तुम कहते हो तो मैं चला जाता हूँ
  3. नहीं कुछ नहीं, कुछ नहीं
  4. अब उसे पकड़ना कठिन है

Answer:

  1. क्या आज खाने के लिए मछलियाँ नहीं मिलीं ?
  2. अच्छा! तुम कहते हो तो मैं चला जाता हूँ।
  3. नहीं, कुछ नहीं, कुछ नहीं ।
  4. अब उसे पकड़ना कठिन है।

कक्षा 3 हिंदी पाठ 8 चतुर गीदड़ वर्कशीट

Question 2. नीचे दिए गए शब्दों में बिंदु (-) या चंद्रबिंदु ( – ) लगाइए ।

Answer:

  1. ऊचे
  2. चिड़िया
  3. अग
  4. सास
  5. चदन
  6. पहुँचना
  7. नीद
  8. पूछ

Answer:

  1. ऊँचे
  2. चिड़ियाँ
  3. अंग
  4. साँस
  5. चंदन
  6. पहुँचना
  7. नींद
  8. पूँछ

Class 3 Hindi worksheet with answers

Question 3. नीचे दिए गए शब्दों के अनेक रूप लिखिए।

 

Answer:

  1. मछलियाँ
  2. चूड़ियाँ
  3. मक्खियाँ
  4. लड़कियाँ

Question 4. कहानी में नाम वाले शब्द ( संज्ञा शब्द ) व काम वाले शब्द (क्रिया शब्द) दिए गए हैं। कोष्ठक में से दोनों को छाँटकर लिखिए।

मछलियाँ, चलना, मगरमच्छ, पकड़ना, कछुआ, पीना, गीदड़, खाना

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 8 चतुर गीदड संज्ञा शब्द व क्रिया शब्द

Question 5. वर्ग ‘क’ में दिए गए मुहावरों का वर्ग ‘ख’ में दिए गए उनके अर्थ से मिलान कीजिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 8 चतुर गीदड वर्ग ‘क’ में दिए गए मुहावरों का वर्ग ‘ख’ में दिए

एनसीईआरटी कक्षा 3 हिंदी चतुर गीदड़ पाठ

Chapter 8 चतुर गीदड सोचिए और लिखिए

Question 1. नीचे दिए गए जीवों में से पानी में रहने वाले व स्थल पर रहने वाले जीवों को अलग करके लिखिए।

गीदड़, मछली, लोमड़ी, हिरण, मगरमच्छ, केकड़ा, शेर, शार्क, घोड़ा, जेलीफिश

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 8 चतुर गीदड पानी में रहने वाले व स्थल पर रहने वाले जीवों

मित्र को पत्र Class 3 Worksheet Hindi Chapter 7

Chapter 7 मित्र को पत्र

पाठ पर आधारित प्रश्न

Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।

1. कौन अपनी छुट्टियाँ मनाने अपने नाना-नानी के घर आया है?

  1. अभिषेक
  2. रोहन
  3. प्रेम
  4. रूपम

Answer: 4. रूपम (✓)

2. गुवाहाटी किसका प्रवेश द्वार है ?

  1. भारत के पश्चिमोत्तर प्रदेशों का
  2. भारत के दक्षिणोत्तर प्रदेशों का
  3. भारत के पूर्वोत्तर प्रदेशों का
  4. भारत के उत्तरोत्तर प्रदेशों का

Answer: 3. भारत के पूर्वोत्तर प्रदेशों का (✓)

3. भारत का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है ?

  1. ब्रह्मपुत्र
  2. माजुली
  3. सत्रिया
  4. असम

Answer: 2. माजुली (✓)

मित्र को पत्र कक्षा 3 वर्कशीट

4. नानी ने स्वस्थ रहने के लिए किसे आवश्यक बताया?

  1. आराम करना
  2. खाना
  3. खेलना
  4. घूमना

Answer: 3. खेलना (✓)

5. खेल की बात सोचते हुए रूपम को किसकी याद आने लगी?

  1. गुवाहाटी की
  2. अभिषेक की
  3. महानगर की
  4. नानी की

Answer: 2. अभिषेक की (✓)

Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए ।

  1. गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है। (✓)
  2. उमानंद मंदिर हवाई जहाज से जाना पड़ता है। (✘)
  3. स्वस्थ तन में स्वस्थ मन रहता है। (✓)
  4. पढ़ाई के साथ खेल – कूद भी आवश्यक है। (✓)
  5. रूपम किसी भी प्रकार का खेल नहीं खेलता है। (✘)

Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

1. रूपम ने माजुली द्वीप में क्या देखा?
Answer: रूपम ने माजुली द्वीप में असम के विश्व प्रसिद्ध वैष्णव मठ सत्र में सत्रिया नृत्य देखा।

2. यह पत्र कौन व किसे लिख रहा है?
Answer: यह पत्र रूपम अपने मित्र अभिषेक को लिख रहा है।

3. गुवाहाटी की क्या विशेषता है?
Answer: गुवाहाटी भारत के पूर्वोत्तर प्रदेशों का प्रवेश द्वार है। यह बहुत सुंदर और विशाल महानगर है।

4. शारीरिक श्रम करना क्यों आवश्यक है?
Answer: शारीरिक श्रम करना इसलिए आवश्यक है, क्योंकि शारीरिक श्रम से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

5. रूपम और अभिषेक कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
Answer: रूपम और अभिषेक खो-खो, पिट्टू, क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेल खेलते हैं।

Question 4. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।

भारत, असम, माजुली, विशाल, द्वीप, आश्चर्य, सत्रिया

तुम्हें यह जानकर ____ होगा कि ब्रह्मपुत्र इतनी ____ नदी है कि इसमें ____ नाम का एक बहुत बड़ा ____ भी है। यह नदी में स्थित ____ का सबसे बड़ा द्वीप है । माजुली में ____ के विश्व प्रसिद्ध वैष्णव मठ ‘सत्र’ में हमने ____ नृत्य देखा।

Answer: आश्चर्य, विशाल, माजुली द्वीप, भारत, असम, सत्रिया

NCERT Class 3 Hindi पत्र लेखन

Question 5. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

गुवाहाटी नगर के समीप नीलांचल पर्वत पर कामाख्या देवी का मंदिर स्थित है। यहाँ पूरे भारत से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। हम लोग पिछले गुरुवार को वहाँ दर्शन करने गए थे। हम उमानंद मंदिर भी गए थे। यहाँ पहुँचने के लिए नाव से जाना पड़ता है और थोड़ा पैदल भी चलना पड़ता है।

1. गुवाहाटी नगर के पास क्या है?
Answer: गुवाहाटी नगर के पास नीलांचल पर्वत पर कायाख्या देवी का मंदिर स्थित है।

2. यहाँ कौन-से दो मंदिरों के बारे में बताया गया है ?
Answer: यहाँ कामाख्या देवी मंदिर और उमानंद मंदिर के बारे में बताया गया है।

3. रूपम उमानंद मंदिर कैसे गया था ?
Answer: रूपम उमानंद मंदिर नाव से व थोड़ा पैदल चलकर गया था।

4. वर्णों को सही क्रम में लिखिए।

  1. रभात भारत
  2. पसमी समीप

5. सर्वनाम शब्द छाँटिए । हम उमानंद मंदिर भी गए ।
Answer: हम

Chapter 7 मित्र को पत्र भाषा की बात

Question 1. पत्र में ‘त्र’ तथा ‘ श्र’ संयुक्त अक्षरों के शब्द आए हैं। नीचे दिए गए कुछ संयुक्त अक्षर वर्ण-विच्छेद को शब्द के रूप में लिखिए।

  1. प् + अ + त् + र + अ =
  2. म् + इ + त् + र + अ =
  3. श् + र् + अ + द् + ध् + आ + ल् + उ =
  4. श् + आ + स् + अ + त् + र् + ई + य् + अ =
  5. स् + अ + त् + र् + अ =
  6. स् + अ + त् + र् + इ + य् + आ =

Answer:

  1. पत्र
  2. मित्र
  3. श्रद्धालु
  4. शास्त्रीय
  5. सत्र
  6. सत्रिया

Question 2. नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ लिखिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 7 मित्र को पत्र शब्दों के अर्थ

मित्र को पत्र प्रश्न उत्तर

Question 3. ‘मित्र को पत्र ‘ पाठ में विशेषण शब्दों का प्रयोग किया गया है। सही विशेषण शब्द को चुनकर सही स्थान पर लिखिए।

स्वस्थ, विशाल, विश्व प्रसिद्ध, सुंदर, बड़ा

  1. महानगर
  2. द्वीप
  3. ਸਰ
  4. तन
  5. नदी

Answer:

  1. सुंदर
  2. बड़ा
  3. विश्व प्रसिद्ध
  4. स्वस्थ
  5. विशाल

Question 4.  इस वर्ग पहेली में से खेलों के नाम को छाँटकर लिखें।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 7 मित्र को पत्र वर्ग पहेली में से खेलों के नाम को छाँटकर लिखें

Answer: वॉलीबाल, फुटबाल, पिट्ठ, हॉकी, गिल्ली डंडा, खो-खो, क्रिकेट

Chapter 7 मित्र को पत्र सोचिए और लिखिए

Question 1. भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आठ प्रदेश हैं। ये अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध परंपराओं हेतु प्रसिद्ध हैं। ये आठ प्रदेश कौन से हैं? लिखिए।
Answer:

  1. असम
  2. मेघालय
  3. मणिपुर
  4. सिक्किम
  5. मिजोरम
  6. अरुणाचल प्रदेश
  7. नागालैंड
  8. त्रिपुरा

Hindi Patra Lekhan for Class 3

Question 2. नीचे दिए गए स्थानों के नाम को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उन स्थानों में रंग भरिए, जो आपके इस पाठ ‘मित्र को पत्र ‘ में आए हैं।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 7 मित्र को पत्र ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उन स्थानों में रंग भरिए

Answer: माजुली, ब्रह्मपुत्र, गुवाहाटी, नीलांचल पर्वत, कामाख्या देवी मंदिर, असम

बीरबल की खिचड़ी Class 3 Worksheet Hindi Chapter 6

Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी

पाठ पर आधारित प्रश्न

Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए ।

1. अकबर के दरबार में कौन – सा विद्वान अपनी चतुराई के लिए प्रसिद्ध था ?

  1. चाणक्य
  2. बीरबल
  3. बादशाह
  4. जहाँगीर

Answer: 2. बीरबल (✓)

2. किसकी प्रसिद्ध कहानियों को लोग चाव से सुनते थे?

  1. अकबर की
  2. बीरबल की
  3. अकबर और प्रजा की
  4. अकबर और बीरबल की

Answer: 4. अकबर और बीरबल की (✓)

3. व्यक्ति ने कहाँ रातभर खड़े रहने का दावा किया?

  1. गंगा के पानी में
  2. घर के आँगन में
  3. यमुना के पानी में
  4. समुद्र के जल में

Answer: 3. यमुना के पानी में (✓)

NCERT Class 3 Hindi Chapter 6

4. अकबर ने इनाम में क्या देने की बात कही ?

  1. राजमहल
  2. रुपये
  3. सोने का बर्तन
  4. थैली भर मोहरें

Answer: 4. थैली भर मोहरें (✓)

Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।

  1. बीरबल अपनी चतुराई से बादशाह को भी हरा देते थे। (✓)
  2. सूर्य की गर्मी से वह व्यक्ति रातभर पानी में खड़ा रह पाया । (✘)
  3. अकबर खिचड़ी पका रहे थे । (✘)
  4. हाँडी के नीचे तेज़ आग जल रही थी। (✘)
  5. हाँडी आग से बहुत दूर थी । (✓)

Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

1. बादशाह को व्यक्ति की किस बात पर आश्चर्य हुआ?
Answer: व्यक्ति कह रहा था कि मैं यमुना के पानी में रातभर खड़ा रह सकता हूँ। बादशाह को व्यक्ति की इस बात पर आश्चर्य हुआ ।

2. बादशाह के पूछने पर कि “तुम इतनी सर्दी में सारी रात पानी में कैसे खड़े रहे?” इस पर उस व्यक्ति ने क्या उत्तर दिया ?
Answer: बादशाह के पूछने पर व्यक्ति ने उत्तर दिया कि महाराज मैं आपके राजमहल से आ रहे दीपक के प्रकाश को देखते हुए पानी में खड़ा रहा।

3. बादशाह के इनाम न देने की बात सुनकर उस व्यक्ति ने क्या किया?
Answer: बादशाह के इनाम न देने की बात सुनकर वह बहुत दुःखी हुआ और उदास होकर चला गया।

4. अकबर क्यों चिंतित हुए?
Answer: अकबर इसलिए चिंतित हुए कि कहीं बीरबल बीमार तो नहीं पड़ गए।

5. बीरबल खिचड़ी को कैसे पका रहे थे ?
Answer: बीरबल खिचड़ी को एक लंबे बाँस के ऊपरी सिरे पर लटकी हाँडी पर पका रहे थे।

Question 4. दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए ।

  1. गाँव के लोग ____ जलाकर बैठे थे। (दीपक / आग)
  2. बादशाह अपने _____ के साथ पहुँचे। (भाइयों / साथियों)
  3. मैं यमुना _____ के पानी में ( रातभर / दिनभर )
  4. प्रात: वह बादशाह के _____ में आया। ( बगीचे / दरबार)

Answer:

  1. आग
  2. साथियों
  3. रातभर
  4. दरबार

Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी भाषा की बात

Question 1. नीचे दिए गए शब्दों का उनके अर्थ के साथ मिलान कीजिए ।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी शब्दों का उनके अर्थ

Answer:

  1. शिक्षित व्यक्ति
  2. मशहूर
  3. होशियारी
  4. स्वर्ण मुद्रा
  5. हैरानी
  6. मिट्टी का बर्तन

Question 2. नीचे दिए गए शब्दों को उलटकर एक नया शब्द बनाइए ।

  1. हरा
  2. रात
  3. मान
  4. रहा
  5. भला

Answer:

  1. राह
  2. तार
  3. नाम
  4. हार
  5. लाभ

बीरबल की खिचड़ी वर्कशीट

Question 3. शुद्ध शब्द को छाँटकर उसमें रंग भरिए ।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी शब्द को छाँटकर उसमें रंग भरिए

Answer:

  1. गाँव
  2. व्यक्ति
  3. साथियों
  4. विश्वास

Question 4. दिए गए वाक्यों में संज्ञा शब्दों की विशेषताएँ दी गई हैं।

1. तोते का रंग हरा होता है।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी तोते

2. यह फूल पीला है।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी फूल पीला

3. मेरा भाई मोटा है।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी मेरा भाई

4. यह फल बहुत मीठा है।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी फल

Answer:

ऊपर दिए गए वाक्यों को आपने भली प्रकार से समझ लिया है। अब दिए गए वाक्यों में संज्ञा शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को रिक्त स्थान पर लिखिए।

पतली, महान, हरी, मेहनती, खट्टी

  1. अकबर एक ____ शासक था।
  2. माही एक ____ लड़की है।
  3. यह विद्यार्थी पूरी कक्षा में _____ है।
  4. पेड़ की पत्तियाँ _____ होती हैं।
  5. इमली _____ होती है।

Answer:

  1. महान
  2. पतली
  3. मेहनती
  4. हरी
  5. खट्टी

Question 5. वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए।

उदाहरण प्रातः वह बादशाह के दरबार पर आया ।

प्रातः वह बादशाह के दरबार में आया । (सही वाक्य )

1. उस समय बीरबल भी दरबार के लिए उपस्थित थे।
Answer: उस समय बीरबल भी दरबार में उपस्थित थे।

2. उसने नम्रता में उत्तर दिया।
Answer: उसने नम्रता से उत्तर दिया।

3. इस दुःखी व्यक्ति सहायता करनी चाहिए ।
Answer: इस दुःखी व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए।

4. भला यह खिचड़ी क्यों पक सकती है?
Answer: भला यह खिचड़ी कैसे पक सकती है ?

बीरबल की खिचड़ी कक्षा 3

Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी सोचिए और लिखिए

Question 1. किसने कहा? किससे कहा?

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी वाक्य किसने कहा किससे कहा

Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी बूझो तो जानें

Question 1. नीचे दी गई पहेलियों के उत्तर दीजिए ।

1. आँखें दो हो जाएँ चार,

मेरे बिना कोट बेकार,

घुसा आँखों में मेरी धागा,

दर्जी के घर से मैं भागा।

Answer: बटन

2. आपस में ये मित्र बड़े हैं,

चार पड़े हैं चार खड़े हैं।

इच्छा हो तो उस पर बैठो,

या फिर बड़े मजे से लेटो ।

Answer: खाट

आम का पेड Class 3 Worksheet Hindi Chapter 5

Chapter 5 आम का पेड

पाठ पर आधारित प्रश्न

Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए ।

1. सौरभ के चाचाजी ने अपने बगीचे से क्या भेजे ?

  1. सेब
  2. आम
  3. अनार
  4. केला

Answer: 2. आम (✓)

2. प्रतिदिन पानी डालने पर भी क्या हुआ?

  1. आम का पौधा निकल गया
  2. आम का पौधा बड़ा हो गया
  3. आम का पौधा नहीं निकला
  4. आम का पौधा मुरझा गया

Answer: 3. आम का पौधा नहीं निकला (✓)

3. प्रिया किसे देखकर खुशी से उछल पड़ी?

  1. सौरभ को देखकर
  2. आम देखकर
  3. बगीचे को देखकर
  4. पौधा देखकर

Answer: 4. पौधा देखकर (✓)

4. पिताजी ने कहा छोटे से पौधे को बड़ा होने में ____ वर्ष लगते हैं।

  1. एक-दो
  2. दो-तीन
  3. चार-पाँच
  4. आठ-दस

Answer: 3. चार-पाँच (✓)

5. सौरभ ने पौधे के लिए क्या फैसला लिया?

  1. बगीचें से हटाने का
  2. देखभाल करने का
  3. तोड़ देने का
  4. आम न खाने का

Answer: 2. देखभाल करने का (✓)

Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।

  1. चाचाजी के द्वारा भेजे आम बहुत खट्टे थे। (✘)
  2. सौरभ ने बगीचे में मिट्टी खोदकर आम की गुठली डाल दी। (✓)
  3. बगीचे में उसी जगह लाल-लाल कोंपलों वाला नन्हा पौधा लगा था। (✓)
  4. आम के पेड़ का तना पतला होता है। (✘)
  5. सौरभ के चाचाजी ने गर्मियों के मौसम में आम भेजे थे। (✓)

Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

1. चाचाजी के भेजे हुए आम खाकर सौरभ के मन में क्या विचार आया?
Answer: चाचाजी के भेजे हुए आम खाकर सौरभ के मन में विचार आया कि मैं अपने बगीचे में भी ऐसे ही मीठे आम लगाऊँगा।

2. सौरभ प्रतिदिन क्या करता था ?
Answer: सौरभ प्रतिदिन वहाँ पानी डालता था।

3. सौरभ और प्रिया खुशी से क्यों उछल पड़े?
Answer: सौरभ और प्रिया पौधा देखकर खुशी से उछल पड़े।

4. पिताजी के प्रसन्नता का कारण पूछने पर प्रिया ने क्या उत्तर दिया?
Answer: पिताजी के प्रसन्नता का कारण पूछने पर प्रिया ने उत्तर दिया कि बगीचे में आम का पौधा निकल आया है।

5. पिताजी ने आम के पेड़ के बड़ा होने के बारे में क्या बताया ?
Answer: पिताजी ने बताया कि इस छोटे-से पौधे को बड़ा होने में चार-पाँच वर्ष लगेंगे, तब यह पेड़ बनेगा और इसका तना मोटा होगा तथा इसमें से बड़ी-बड़ी शाखाएँ निकलेंगी।

Question 4. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।

आम, मिट्टी, बगीचे, गर्मियों, गुठली, टोकरी, पानी

  1. _____ के दिन थे ।
  2. सौरभ के चाचाजी ने अपने _____ के एक _____ आम भेजे।
  3. _____ बहुत मीठे थे।
  4. उसने बगीचे में _____ खोदकर वहाँ आम की एक _____ डाल दी।
  5. साथ ही मिट्टी पर थोड़ा _____ छिड़क दिया।

Answer:

  1. गर्मियों
  2. बगीचे, टोकरी
  3. आम
  4. मिट्टी, गुठली
  5. पानी

Question 5. नीचे दिए गए वाक्यों को कहानी के क्रम के अनुसार लिखिए।

  1. दोनों भागे-भागे पिताजी के पास गए।
  2. उसने पानी डालना बंद कर दिया।
  3. हम पौधे की देखभाल करेंगे।
  4. इस पर खूब मीठे आम लगेंगे।
  5. एक दिन हल्की-हल्की वर्षा हो रही थी।

Answer:

  1. 2. उसने पानी डालना बंद कर दिया।
  2. 5. एक दिन हल्की-हल्की वर्षा हो रही थी।
  3. 4. इस पर खूब मीठे आम लगेंगे।
  4. 1. दोनों भागे-भागे पिताजी के पास गए।
  5. 3. हम पौधे की देखभाल करेंगे।

Chapter 5 आम का पेड भाषा की बात

Question 1. निम्नलिखित शब्दों के उनके अर्थ से मिलान कीजिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 5 आम का पेड शब्दों के उनके अर्थ

Answer:

  1. पेड़-पौधों की छोटी मुलायम पत्ती
  2. खुशी
  3. पेड़ का ज़मीन से ऊपर का मोटा हिस्सा
  4. पेड़ के तने से जुड़ा भाग
  5. दुःखी

Question 2. नीचे दिए गए शब्दों में से तुक मिलाने वाले शब्दों को ढूँढकर लिखिए; जैसे- थोड़ा जोड़ा ।

रानी, रीत, छोटा, काम, गिन

  1. पानी
  2. मोटा
  3. आम
  4. दिन
  5. बीत

Answer:

  1. रानी
  2. छोटा
  3. काम
  4. गिन
  5. रीत

Question 3. संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं; जैसे – काला घोड़ा। कोष्ठक में दिए गए विशेषण शब्दों को सही शब्द के सामने लिखिए।

चार-पाँच, लाल, मीठे, थोड़ी, नन्हा, बड़ी

  1. आम
  2. कोंपलें
  3. मिट्टी
  4. शाखाएँ
  5. पौधा
  6. वर्ष

Answer:

  1. मीठे
  2. लाल
  3. थोड़ी
  4. बड़ी
  5. नन्हा
  6. चार-पाँच

Question 4. काम करने वाले शब्द और नाम वाले शब्द कहानी में से छाँटकर लिखिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 5 आम का पेड काम करने वाले शब्द और नाम वाले शब्द

बया हमारी चिड़िया रानी ! Class 3 Worksheet Hindi Chapter 4

Chapter 4 बया हमारी चिड़िया रानी !

पाठ पर आधारित प्रश्न

Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।

1. चिड़िया अपना महल किससे बनाती है?

  1. पेड़
  2. पत्ते
  3. तिनके
  4. मिट्टी

Answer: 3. तिनके (✓)

2. चिड़िया कहाँ से दाना लाती है?

  1. घर से
  2. खेतों से
  3. आँगन से
  4. पेड़ से

Answer: 2. खेतों से (✓)

3. नन्हें बच्चे बया के अंडों का क्या करेंगे?

  1. प्यार करेंगे
  2. खाना देंगे
  3. तोड़ देंगे
  4. निगरानी रखेंगे

Answer: 4. निगरानी रखेंगे (✓)

NCERT Class 3 Hindi Chapter 5 आम का पेड़

4. अंडों से पर निकलने पर क्या होगा ?

  1. गिर जाएँगे
  2. टूट जाएँगे
  3. उड़ जाएँगे
  4. चले जाएँगे

Answer: 3. उड़ जाएँगे (✓)

5. बच्चे चिड़िया को क्या करने से मना कर रहे हैं?

  1. हँसने से
  2. रोने से
  3. जाने से
  4. उड़ने से

Answer: 2. रोने से (✓)

NCERT Class 3 Hindi Chapter 4 बया हमारी चिड़िया रानी

Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने (✘) का निशान लगाइए।

  1. बच्चे चिड़िया के लिए गीत गा रहे हैं। (✓)
  2. बच्चे चिड़िया को दूर जाने देना चाहते हैं । (✘)
  3. चिड़िया नदियों से पानी भर कर लाती है। (✓)
  4. बच्चे बारी-बारी से अंडों की देख-रेख करेंगें । (✓)
  5. पर निकलने पर चिड़िया के बच्चे घोंसले में ही रहेंगे। (✘)

Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

1. चिड़िया अपना घोंसला बनाने के लिए क्या करती है ?
Answer: चिड़िया अपना घोंसला बनाने के लिए तिनके लाती है।

2. बच्चे चिड़िया के लिए क्या-क्या करेंगे?
Answer: बच्चे, चिड़िया के लिए आँगन को दानों से भर देंगे, हौज में मीठा-मीठा ठंडा पानी भर देंगे तथा बारी-बारी से अंडों की निगरानी करेंगे।

3. नन्हें बच्चे कब चिड़िया के पास रहने के लिए कह रहे हैं?
Answer: जब अंडे से निकले नन्हें बच्चों के पर निकलेंगे और वे उड़ जाएँगे, तब ये बच्चे चिड़िया के पास ही रहेंगे।

Question 4. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।

आँगन, बच्चे, रोना, महल, हौज

  1. तिनके लाकर _____बनाती।
  2. दानों से ____ भर देंगे।
  3. और ____ में भर देंगे हम।
  4. निकलेंगे नन्हें _____ तब ।
  5. तू मत ____ चिड़िया रानी ।

Answer:

  1. महल
  2. आँगन
  3. बच्चे
  4. रोना

Chapter 4 बया हमारी चिड़िया रानी भाषा की बात

Question 1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 4 बया हमारी चिड़िया रानी निम्नलिखित शब्दों के अर्थ

आम का पेड़ पाठ कार्यपत्रिका

Question 3. नीचे दिए गए वर्णों को उचित क्रम में लगाकर सही शब्द बनाइए ।

  1. योंदिन
  2. नीपा
  3. ड्रियाचि
  4. ठामी
  5. गनिरानी

Answer:

  1. नदियों
  2. पानी
  3. चिड़िया
  4. मीठा
  5. निगरानी

Hindi Chapter 5 Class 3 Question Answer

Question 4. पाठ में आए शब्दों को वर्ग पहेली से खोजकर लिखिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 4 बया हमारी चिड़िया रानी शब्दों को वर्ग पहेली से खोजकर लिखिए

बया हमारी चिड़िया रानी पाठ कार्यपत्रिका

Answer:

  1. नदियों
  2. चिड़िया
  3. बया
  4. अंडे
  5. डाली
  6. तिनके
  7. आँगन
  8. पानी

Question 5. नीचे दिए गए वाक्यों में से सर्वनाम व क्रिया शब्दों को छाँटकर लिखिए।

  1. तुझको दूर न जाने देंगे।
  2. और हौज़ में भर देंगे हम।
  3. फिर अंडे सेयेगी तू जब ।
  4. फिर जब उनके पर निकलेंगे।

Answer:

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 4 बया हमारी चिड़िया रानी वाक्यों में से सर्वनाम व क्रिया शब्दों

Class 3 Hindi Chapter 4 Question Answer

Chapter 4 बया हमारी चिड़िया रानी बूझो तो जानें

Question 1. नीचे दी गई पहेलियों के उत्तर दीजिए ।

1. रंग-बिरंगी प्यारी-प्यारी,

दिखने में मैं सबसे न्यारी ।

छोटे हल्के पंख फैलाऊँ,

बगिया में मैं रोनक लाऊँ।

Answer: तितली

2. बिल्ली की पूँछ हाथ में,

बिल्ली रहे इलाहाबाद में।

Answer: पतंग

कितने पैर Class 3 Worksheet Hindi Chapter 3

Chapter 3 कितने पैर ?

पाठ पर आधारित प्रश्न

Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।

1. बरसात में बिना पैर के पेट के बल सरकने वाला जीव कौन-सा है ?

  1. मछली
  2. केकड़ा
  3. केंचुआ
  4. साँप

Answer: 3. केंचुआ (✓)

2. दो पैर वाले जीवों को क्या कहा जाता है ?

  1. त्रिपाद
  2. चतुष्पाद
  3. पंचपाद
  4. द्विपाद

Answer: 4. द्विपाद (✓)

Class 3 Hindi Chapter 2 Worksheet

3. कौन-सा जीव आगे बढ़ने के लिए अपनी पूँछ का उपयोग करता है ?

  1. घोड़ा
  2. कंगारू
  3. ऊदबिलाव
  4. गाय

Answer: 2. कंगारू (✓)

4. किस कीट के छ: से अधिक पैर हैं?

  1. झींगुर
  2. भँवरा
  3. चींटी
  4. मकड़ी

Answer: 4. मकड़ी (✓)

5. घरों में कौन-से कीट का मिलना कठिन होता है?

  1. तितली
  2. कनखजूरा
  3. मकड़ी
  4. चींटी

Answer: 2. कनखजूरा (✓)

Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने (✘) का निशान लगाइए।

  1. सभी चिड़ियाँ द्विपाद होती हैं। (✓)
  2. रजनी ने कंगारू के विषय में पुस्तक से पढ़ा था। (✓)
  3. कंगारू की पीठ पर एक थैली होती है। (✘)
  4. जेबरा, जिराफ, मक्खी, तितली के चार पैर होते हैं। (✘)
  5. कनखजूरा पेड़ों के तनों के अंदर रहता है। (✓)

Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

1. जीवों के पैरों की संख्या कितनी होती है?
Answer: जीवों के पैरों की संख्या शून्य से लेकर कई सौ होती है।

2. पैरों के अतिरिक्त हमारे शरीर में और कौन-कौन से अंग हैं, जिनकी संख्या दो होती है?
Answer: पैरों के अतिरिक्त हमारे शरीर में आँख, कान व हाथ भी दो-दो हैं।

3. मीना ने चींटी के विषय में क्या कहा ?
Answer: मीना ने कहा, मुझे चींटी को देखने में बहुत आनंद आता है। उसका चलना मैंने बहुत पास से देखा है।

4. मकड़ी कहाँ चलती है?
Answer: मकड़ी जाले पर चलती है।

Class 3 Hindi कितने पैर पाठ सोच विचार प्रश्न

Question 4. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।

उसके पेट पर एक थैली भी होती है, जिसमें वह अपने बच्चे को साथ ले जाता है। वह जब तेज़ी से चलता है, तो दो पैरों पर कूदकर चलता है, लेकिन जब वह धीरे चलता है, तो झुककर चार पैरों पर चलने लगता है, इसलिए उसे चतुष्पाद भी कहते हैं। कभी-कभी आगे बढ़ने में वह अपनी पूँछ का भी उपयोग करता है, इसलिए उसे पंचपाद भी कहते हैं।

1. इन पंक्तियों में किस पशु के विषय में बताया गया है?
Answer: इन पंक्तियों में कंगारू के विषय में बताया गया है।

2. कंगारू किस तरह चलता है ?
Answer: वह तेजी से दो पैरों पर कूदकर चलता है, लेकिन जब वह धीरे चलता है, तो झुककर चार पैरों पर चलता है।

3. कंगारू के पेट पर क्या होता है?
Answer: कंगारू के पेट पर एक थैली होती है, जिसमें वह अपने बच्चे को साथ ले जाता है।

4. गद्यांश से दो विशेषण शब्द लिखिए।
Answer:

  1. तेज़ी
  2. चार पैर

5. रिक्त स्थान भरिए ।

_____ बढ़ने में वह अपनी _____ का भी उपयोग करता है।

Answer: आगे, पूँछ

Chapter 3 कितने पैर भाषा की बात

Question 1. रेखांकित शब्दों के वचन बदलकर वाक्यों को पुनः लिखिए।

1. बरसात में मैंने केंचुआ देखा।
Answer: बरसात में मैंने केंचुएँ देखें।

2. अब हम पशु की बात करें।
Answer: अब हम पशुओं की बात करें।

3. आप सभी बच्चे कीट में रुचि रखते हैं।
Answer: आप सभी बच्चे कीटों में रुचि रखते हैं।

Question 2. नीचे दिए गए शब्द उलट-पलट हो गए हैं। शब्दों को सही क्रम में लगाकर पुनः लिखिए।

1. माँ मुझे एक दिन विषय में बता रही थी ऑस्ट्रेलिया देश के ।
Answer: माँ एक दिन मुझे ऑस्ट्रेलिया देश के विषय में बता रही थी।

2. मैं उसका भूल गई नाम |
Answer: मैं उसका नाम भूल गई।

3. इतने सारे चलता होगा कैसे पैरों वाला ?
Answer: इतने सारे पैरों वाला कैसे चलता होगा ?

Question 3. विराम चिह्न का सही चिह्न से मिलान कीजिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 3 कितने पैर विराम चिह्न का सही चिह्न से मिलान

Question 4. दिए गए वाक्यों में उचित स्थान पर सही विराम चिह्न का प्रयोग कीजिए।

1. वाह वाह आप सब बच्चे बड़े बुद्धिमान हैं
Answer: वाह! वाह! आप सब बच्चे बड़े बुद्धिमान हैं।

2. कोई बता सकता है कि किस जीव के पैर नहीं होते
Answer: कोई बता सकता है कि किस जीव के पैर नहीं होते ?

3. कुत्ता बिल्ली घोड़ा
Answer: कुत्ता, बिल्ली, घोड़ा।

4. इस अद्भुत कीट का नाम है कनखजूरा
Answer: इस अद्भुत कीट का नाम है – कनखजूरा |

5. जहाँ सीलन और अँधेरा हो जैसे गीले पेड़ों के तनों के अंदर
Answer: जहाँ सीलन और अँधेरा हो; जैसे-गीले पेड़ों के तनों के अंदर ।

Hindi Chapter 3 कितने पैर MCQ Questions

Question 5. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द दिए गए विकल्पों को देखकर लिखिए ।

चौपाया, बहुमूल्य, असीम, विवाहित, अदृश्य

  1. जिसे देखा न जा सके
  2. जिसका मूल्य बहुत अधिक हो
  3. चार पैरों वाला
  4. जिसकी कोई सीमा न हो
  5. पुरुष जिसका विवाह हुआ हो

Answer:

  1. अदृश्य
  2. बहुमूल्य
  3. चौपाया
  4. असीम
  5. विवाहित

Chapter 3 कितने पैर दोस्त के जूते

(पढ़ने के लिए )

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 3 कितने पैर दोस्त के जूते

मेंढक जूते बनाता था। एक दिन उसकी दुकान के सामने से एक काला चींटा निकला। चींटे के पास गुड़ की डली थी । मेंढक ने चींटे से कहा, “थोड़ा गुड़ दे दो। मच्छर खाते-खाते ऊब गया हूँ।” चींटा बोला, “अगर तुम मेरे दोस्त के लिए जूते बना दो, तो आधा गुड़ तुम्हारा । मेंढक ने सोचा, गुड़ के बदले छह जूते बनाना अच्छा सौदा है। उसने हामी भर ली । चींटे ने आधा गुड़ मेंढक को दे दिया। अगले दिन चींटा अपने दोस्त के जूते का नाप देने मेंढक के पास पहुँचा। चींटे का दोस्त कनखजूरा था।

चींटी Class 3 Worksheet Hindi Chapter 2

Chapter 2 चींटी

पाठ पर आधारित प्रश्न

Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।

1. चींटी किसका राग सुनाती है ?

  1. दाने का
  2. घूमने का
  3. श्रम का
  4. दाना चुगने का

Answer: 3. श्रम का (✓)

2. चींटी को क्या कहा गया है?

  1. जीव
  2. मेहनती
  3. छोटी
  4. कलाकार

Answer: 4. कलाकार (✓)

NCERT Class 3 Hindi Chapter 2 चींटी

3. चींटी के इरादे कैसे हैं?

  1. छोटे
  2. बड़े
  3. कम
  4. अधिक

Answer: 2. बड़े (✓)

4. चींटी क्या करके दिखलाती है?

  1. छोटे काम
  2. घूमकर
  3. ऊँचाई पर चढ़कर
  4. बड़े काम

Answer: 4. बड़े काम (✓)

5. चींटी हमें क्या करना सिखाती है?

  1. खेलना-कूदना
  2. भागना
  3. डर जाना
  4. मेहनत करना

Answer: 4. मेहनत करना (✓)

Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।

  1. चींटी दाना चुगकर लाती है। (✓)
  2. चींटी अपने घर को सजाती है। (✓)
  3. चींटी का तन बड़ा और इरादे छोटे हैं। ( ✘)
  4. चींटी के पैर नन्हें-नन्हें हैं। (✓)
  5. चींटी मेहनत को पूजा नहीं मानती । ( ✘)

Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

1. चींटी किससे नहीं घबराती है?
Answer: चींटी मेहनत (श्रम) करने से नहीं घबराती है।

2. चींटी को कलाकार क्यों कहा गया है ?
Answer: चींटी को कलाकार इसलिए कहा गया है, क्योंकि वह अपने घर को कलाकार की तरह सजाती है।

3. ‘छोटा तन, पर बड़े इरादे’ पंक्ति का क्या अर्थ है?
Answer: प्रस्तुत पंक्ति का अर्थ है-चींटी का शरीर छोटा है पर वह घबराती नहीं है, क्योंकि उसके इरादे बड़े हैं।

4. चींटी अड़कर क्या करती है ?
Answer: चींटी अड़कर बड़े काम करके दिखलाती है।

5. मेहनत को क्या कहा गया है?
Answer: मेहनत को पूजा कहा गया है।

Question 4. निम्नलिखित पद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

कड़ी धूप हो या हो वर्षा

दाना चुगकर लाती चींटी |

सचमुच कैसी कलाकार है,

घर को खूब सजाती चींटी |

1. क्या चींटी धूप और वर्षा से घबराती है?
Answer: नहीं, चींटी धूप और वर्षा से नहीं घबराती है।

2. चींटी अपने घर को कैसे सजाती है ?
Answer: चींटी अपने घर को कलाकार की तरह सजाती है।

3. यह कविता हमें किसके महत्त्व के बारे में बताती है?
Answer: यह कविता श्रम के महत्त्व के बारे में बताती है।

4. चींटी हमें क्या-क्या करना सिखाती है ?
Answer: चींटी हमें कभी न घबराना, मेहनत करना, आगे बढ़ते जाना, ऊँचे इरादे रखना सिखाती है।

5. वचन बदलिए ।

  1. दाना दानें
  2. चींटी चीटियाँ

Class 3 Hindi Chapter 2 Worksheet

Chapter 2 चींटी भाषा की बात

Question 1. शब्दों की वर्तनी के आधार पर सही शब्द पर (✓) का निशान लगाइए ।

  1. वरषा
  2. वर्षा
  3. वर्षा

Answer: 2. वर्षा (✓)

  1. इरादे
  2. इरादै
  3. ईरादे

Answer: 1. इरादे (✓)

  1. खूब
  2. खुब
  3. खुबु

Answer: 1. खूब (✓)

  1. मैहनत
  2. मेहेनत
  3. मेहनत

Answer: 3. मेहनत (✓)

Question 2. इस वर्ग पहेली में से विलोम शब्दों के चार जोड़े छाँटकर लिखिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 2 चींटी वर्ग पहेली में से विलोम शब्दों

  1. धूप-छाँव
  2. जाना-आना
  3. बड़ा-छोटा
  4. चढ़ – उतर

Question 3. निम्नलिखित शब्दों को वर्णमाला के क्रम में लिखिए।

सचमुच, घर, नन्हें, कलाकार, पूजा, श्रम, राग, खूब, तन

Answer:

  1. कलाकार
  2. खूब
  3. घर
  4. तन
  5. नन्हें
  6. पूजा
  7. राग
  8. सचमुच
  9. श्रम

Question 4. समान तुकबंदी वाले शब्द पर गोला लगाइए।

  1. घबराती
  2. बढ़ाकर
  3. दिखलाती
  4. दाना

Answer: 3. दिखलाती

  1. लाती
  2. चलती
  3. कैसी
  4. जाती

Answer: 4. जाती

  1. राग
  2. गाना
  3. बाग
  4. गाल

Answer: 3. बाग

  1. धूप
  2. खूब
  3. रूप
  4. पूजा

Answer: 3. रूप

  1. तन
  2. चढ़
  3. मन
  4. पर

Answer: 3. मन

चींटी पाठ कार्यपत्रिका

Chapter 2 चींटी कविता से आगे

Question 1. चित्र देखकर प्रश्नों के उत्तर लिखें।

1. NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 2 चींटी मेहनत

चींटी मिलकर क्या कर रही है?
Answer: मेहनत

2. NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 2 चींटी फल

चींटी के हाथ में क्या है?
Answer: फल/दाना

3. NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 2 चींटी पत्ता

चींटी कमर पर क्या लेकर जा रही है ?
Answer: पत्ता

4. NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 2 चींटी पर्वत पर

चींटी किस पर चढ़ रही है?
Answer: पर्वत पर

Class 3 Hindi Chapter 2 Question Answers

Chapter 2 चींटी चींटी और हाथी की छुपन-छुपाई

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 2 चींटी चींटी और हाथी की छुपन-छुपाई

चींटी और हाथी छुपन – छुपाई खेल रहे
हैं। चींटी को एकदम पता चल जाता है
कि हाथी कहाँ छुपा है । हाथी का शरीर
बड़ा है न!

जब चींटी एक मन्दिर के भीतर छिपती है
तो हाथी भी उसे एकदम ढूँढ लेता है
बताइए, हाथी को कैसे पता चला कि चींटी
मन्दिर में छिपी है?