Chapter 5 आम का पेड
पाठ पर आधारित प्रश्न
Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए ।
1. सौरभ के चाचाजी ने अपने बगीचे से क्या भेजे ?
- सेब
- आम
- अनार
- केला
Answer: 2. आम (✓)
2. प्रतिदिन पानी डालने पर भी क्या हुआ?
- आम का पौधा निकल गया
- आम का पौधा बड़ा हो गया
- आम का पौधा नहीं निकला
- आम का पौधा मुरझा गया
Answer: 3. आम का पौधा नहीं निकला (✓)
3. प्रिया किसे देखकर खुशी से उछल पड़ी?
- सौरभ को देखकर
- आम देखकर
- बगीचे को देखकर
- पौधा देखकर
Answer: 4. पौधा देखकर (✓)
4. पिताजी ने कहा छोटे से पौधे को बड़ा होने में ____ वर्ष लगते हैं।
- एक-दो
- दो-तीन
- चार-पाँच
- आठ-दस
Answer: 3. चार-पाँच (✓)
5. सौरभ ने पौधे के लिए क्या फैसला लिया?
- बगीचें से हटाने का
- देखभाल करने का
- तोड़ देने का
- आम न खाने का
Answer: 2. देखभाल करने का (✓)
Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।
- चाचाजी के द्वारा भेजे आम बहुत खट्टे थे। (✘)
- सौरभ ने बगीचे में मिट्टी खोदकर आम की गुठली डाल दी। (✓)
- बगीचे में उसी जगह लाल-लाल कोंपलों वाला नन्हा पौधा लगा था। (✓)
- आम के पेड़ का तना पतला होता है। (✘)
- सौरभ के चाचाजी ने गर्मियों के मौसम में आम भेजे थे। (✓)
Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
1. चाचाजी के भेजे हुए आम खाकर सौरभ के मन में क्या विचार आया?
Answer: चाचाजी के भेजे हुए आम खाकर सौरभ के मन में विचार आया कि मैं अपने बगीचे में भी ऐसे ही मीठे आम लगाऊँगा।
2. सौरभ प्रतिदिन क्या करता था ?
Answer: सौरभ प्रतिदिन वहाँ पानी डालता था।
3. सौरभ और प्रिया खुशी से क्यों उछल पड़े?
Answer: सौरभ और प्रिया पौधा देखकर खुशी से उछल पड़े।
4. पिताजी के प्रसन्नता का कारण पूछने पर प्रिया ने क्या उत्तर दिया?
Answer: पिताजी के प्रसन्नता का कारण पूछने पर प्रिया ने उत्तर दिया कि बगीचे में आम का पौधा निकल आया है।
5. पिताजी ने आम के पेड़ के बड़ा होने के बारे में क्या बताया ?
Answer: पिताजी ने बताया कि इस छोटे-से पौधे को बड़ा होने में चार-पाँच वर्ष लगेंगे, तब यह पेड़ बनेगा और इसका तना मोटा होगा तथा इसमें से बड़ी-बड़ी शाखाएँ निकलेंगी।
Question 4. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।
आम, मिट्टी, बगीचे, गर्मियों, गुठली, टोकरी, पानी
- _____ के दिन थे ।
- सौरभ के चाचाजी ने अपने _____ के एक _____ आम भेजे।
- _____ बहुत मीठे थे।
- उसने बगीचे में _____ खोदकर वहाँ आम की एक _____ डाल दी।
- साथ ही मिट्टी पर थोड़ा _____ छिड़क दिया।
Answer:
- गर्मियों
- बगीचे, टोकरी
- आम
- मिट्टी, गुठली
- पानी
Question 5. नीचे दिए गए वाक्यों को कहानी के क्रम के अनुसार लिखिए।
- दोनों भागे-भागे पिताजी के पास गए।
- उसने पानी डालना बंद कर दिया।
- हम पौधे की देखभाल करेंगे।
- इस पर खूब मीठे आम लगेंगे।
- एक दिन हल्की-हल्की वर्षा हो रही थी।
Answer:
- 2. उसने पानी डालना बंद कर दिया।
- 5. एक दिन हल्की-हल्की वर्षा हो रही थी।
- 4. इस पर खूब मीठे आम लगेंगे।
- 1. दोनों भागे-भागे पिताजी के पास गए।
- 3. हम पौधे की देखभाल करेंगे।
Chapter 5 आम का पेड भाषा की बात
Question 1. निम्नलिखित शब्दों के उनके अर्थ से मिलान कीजिए।
Answer:
- पेड़-पौधों की छोटी मुलायम पत्ती
- खुशी
- पेड़ का ज़मीन से ऊपर का मोटा हिस्सा
- पेड़ के तने से जुड़ा भाग
- दुःखी
Question 2. नीचे दिए गए शब्दों में से तुक मिलाने वाले शब्दों को ढूँढकर लिखिए; जैसे- थोड़ा जोड़ा ।
रानी, रीत, छोटा, काम, गिन
- पानी
- मोटा
- आम
- दिन
- बीत
Answer:
- रानी
- छोटा
- काम
- गिन
- रीत
Question 3. संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं; जैसे – काला घोड़ा। कोष्ठक में दिए गए विशेषण शब्दों को सही शब्द के सामने लिखिए।
चार-पाँच, लाल, मीठे, थोड़ी, नन्हा, बड़ी
- आम
- कोंपलें
- मिट्टी
- शाखाएँ
- पौधा
- वर्ष
Answer:
- मीठे
- लाल
- थोड़ी
- बड़ी
- नन्हा
- चार-पाँच
Question 4. काम करने वाले शब्द और नाम वाले शब्द कहानी में से छाँटकर लिखिए।