Chapter 2 चींटी
पाठ पर आधारित प्रश्न
Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
1. चींटी किसका राग सुनाती है ?
- दाने का
- घूमने का
- श्रम का
- दाना चुगने का
Answer: 3. श्रम का (✓)
2. चींटी को क्या कहा गया है?
- जीव
- मेहनती
- छोटी
- कलाकार
Answer: 4. कलाकार (✓)
3. चींटी के इरादे कैसे हैं?
- छोटे
- बड़े
- कम
- अधिक
Answer: 2. बड़े (✓)
4. चींटी क्या करके दिखलाती है?
- छोटे काम
- घूमकर
- ऊँचाई पर चढ़कर
- बड़े काम
Answer: 4. बड़े काम (✓)
5. चींटी हमें क्या करना सिखाती है?
- खेलना-कूदना
- भागना
- डर जाना
- मेहनत करना
Answer: 4. मेहनत करना (✓)
Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।
- चींटी दाना चुगकर लाती है। (✓)
- चींटी अपने घर को सजाती है। (✓)
- चींटी का तन बड़ा और इरादे छोटे हैं। ( ✘)
- चींटी के पैर नन्हें-नन्हें हैं। (✓)
- चींटी मेहनत को पूजा नहीं मानती । ( ✘)
Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
1. चींटी किससे नहीं घबराती है?
Answer: चींटी मेहनत (श्रम) करने से नहीं घबराती है।
2. चींटी को कलाकार क्यों कहा गया है ?
Answer: चींटी को कलाकार इसलिए कहा गया है, क्योंकि वह अपने घर को कलाकार की तरह सजाती है।
3. ‘छोटा तन, पर बड़े इरादे’ पंक्ति का क्या अर्थ है?
Answer: प्रस्तुत पंक्ति का अर्थ है-चींटी का शरीर छोटा है पर वह घबराती नहीं है, क्योंकि उसके इरादे बड़े हैं।
4. चींटी अड़कर क्या करती है ?
Answer: चींटी अड़कर बड़े काम करके दिखलाती है।
5. मेहनत को क्या कहा गया है?
Answer: मेहनत को पूजा कहा गया है।
Question 4. निम्नलिखित पद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
कड़ी धूप हो या हो वर्षा
दाना चुगकर लाती चींटी |
सचमुच कैसी कलाकार है,
घर को खूब सजाती चींटी |
1. क्या चींटी धूप और वर्षा से घबराती है?
Answer: नहीं, चींटी धूप और वर्षा से नहीं घबराती है।
2. चींटी अपने घर को कैसे सजाती है ?
Answer: चींटी अपने घर को कलाकार की तरह सजाती है।
3. यह कविता हमें किसके महत्त्व के बारे में बताती है?
Answer: यह कविता श्रम के महत्त्व के बारे में बताती है।
4. चींटी हमें क्या-क्या करना सिखाती है ?
Answer: चींटी हमें कभी न घबराना, मेहनत करना, आगे बढ़ते जाना, ऊँचे इरादे रखना सिखाती है।
5. वचन बदलिए ।
- दाना दानें
- चींटी चीटियाँ
Chapter 2 चींटी भाषा की बात
Question 1. शब्दों की वर्तनी के आधार पर सही शब्द पर (✓) का निशान लगाइए ।
- वरषा
- वर्षा
- वर्षा
Answer: 2. वर्षा (✓)
- इरादे
- इरादै
- ईरादे
Answer: 1. इरादे (✓)
- खूब
- खुब
- खुबु
Answer: 1. खूब (✓)
- मैहनत
- मेहेनत
- मेहनत
Answer: 3. मेहनत (✓)
Question 2. इस वर्ग पहेली में से विलोम शब्दों के चार जोड़े छाँटकर लिखिए।
- धूप-छाँव
- जाना-आना
- बड़ा-छोटा
- चढ़ – उतर
Question 3. निम्नलिखित शब्दों को वर्णमाला के क्रम में लिखिए।
सचमुच, घर, नन्हें, कलाकार, पूजा, श्रम, राग, खूब, तन
Answer:
- कलाकार
- खूब
- घर
- तन
- नन्हें
- पूजा
- राग
- सचमुच
- श्रम
Question 4. समान तुकबंदी वाले शब्द पर गोला लगाइए।
- घबराती
- बढ़ाकर
- दिखलाती
- दाना
Answer: 3. दिखलाती
- लाती
- चलती
- कैसी
- जाती
Answer: 4. जाती
- राग
- गाना
- बाग
- गाल
Answer: 3. बाग
- धूप
- खूब
- रूप
- पूजा
Answer: 3. रूप
- तन
- चढ़
- मन
- पर
Answer: 3. मन
Chapter 2 चींटी कविता से आगे
Question 1. चित्र देखकर प्रश्नों के उत्तर लिखें।
1.
चींटी मिलकर क्या कर रही है?
Answer: मेहनत
2.
चींटी के हाथ में क्या है?
Answer: फल/दाना
3.
चींटी कमर पर क्या लेकर जा रही है ?
Answer: पत्ता
4.
चींटी किस पर चढ़ रही है?
Answer: पर्वत पर
Chapter 2 चींटी चींटी और हाथी की छुपन-छुपाई
चींटी और हाथी छुपन – छुपाई खेल रहे
हैं। चींटी को एकदम पता चल जाता है
कि हाथी कहाँ छुपा है । हाथी का शरीर
बड़ा है न!
जब चींटी एक मन्दिर के भीतर छिपती है
तो हाथी भी उसे एकदम ढूँढ लेता है
बताइए, हाथी को कैसे पता चला कि चींटी
मन्दिर में छिपी है?