Chapter 10 रस्साकशी
पाठ पर आधारित प्रश्न
Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
1. यह कविता किस खेल पर आधारित है?
- खो-खो
- रस्साकशी
- क्रिकेट
- फुटबॉल
Answer: 2. रस्साकशी (✓)
2. इस खेल में रस्सा को किस ओर से पकड़ना पड़ता है?
- बाईं ओर से
- दाईं ओर से
- दोनों ओर से
- बीच में से
Answer: 3. दोनों ओर से (✓)
3. पैर गड़ाकर क्या उठाने के लिए कहा गया है ?
- हाथ
- पेट
- सिर
- पीठ
Answer: 4. पीठ (✓)
4. रस्साकशी में बच्चे क्या लगा रहे हैं?
- आवाज
- जोर
- शर्त
- मेहनत
Answer: 2. जोर (✓)
Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।
- आड़ी-तिरछी चाल नहीं भिड़ानी चाहिए। (✘)
- सीना तानकर जोर लगाने को कहा गया है। (✓)
- रस्सा खींचकर जोर लगाने को कहा गया है। (✓)
- इस खेल में साथी बिचलने न पाए। (✓)
- कमर पकड़कर जोर लगाओ। (✘)
Question 3. दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए ।
जोर, हेई सा, अकड़, हमारे / तुम्हारे, जोश-खरोश
- सीना ताने रहो ____ कर।
- ____न ढलने पाए।
- इधर ____ उधर ____
- खींचो, खींचो ____लगाओ।
- जोर लगाओ ______!
Answer:
- अकड़
- जोश-खरोश
- हमारे, तुम्हारे
- जोर
- हेई सा
Question 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
- रस्साकशी के खेल में कविता में शरीर के किन अंगों का वर्णन हुआ है?
- जोर लगाओ, हेई सा ! क्यों कहा गया है?
- रस्साकशी का खेल किस प्रकार खेला जाता है?
- ‘इधर हमारे, उधर तुम्हारे’ क्यों कहा गया है ?
Answer:
- रस्साकशी के खेल में कविता में शरीर के सीना, कमर, पैर, पीठ का वर्णन हुआ है।
- रस्से को जोर से खींचने के लिए जोर लगाओ, हेई सा ! कहा गया है।
- रस्साकशी के खेल में रस्से को दोनों ओर से जोर लगाकर खींचा जाता है।
- ‘इधर हमारे, उधर तुम्हारे’ इसलिए कहा गया है, क्योंकि रस्साकशी के खेल में दो टीमें आमने-सामने होती हैं।
Chapter 10 रस्साकशी भाषा की बात
Question 1. नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ लिखिए।
Question 2. मात्रा को हटाकर दूसरा शब्द बनाइए ।
- काम
- भार
- बीस
- यहीं
- मेला
Answer:
- कम
- भर
- बस
- मल
- यह
Chapter 10 रस्साकशी ट्रैफिक जाम
सुग्गे ने सुग्गे से पूछा,
क्या होता है ट्रैफिक जाम ?
जैसे पूरा झुंड हमारा,
खाने लगे एक ही आम