Chapter 8 चतुर गीदड
पाठ पर आधारित प्रश्न
Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
1. मगरमच्छ धीरे – धीरे क्या खा गया था ?
- तालाब के जीव
- गीदड़
- तालाब की मछलियाँ
- कछुए
Answer: 3. तालाब की मछलियाँ (✓)
2. मगरमच्छ के उदास होने का क्या कारण था ?
- उसे नींद आई थी
- उसे भूख लगी थी
- उसे प्यास लगी थी
- उसे बाहर आना था
Answer: 2. उसे भूख लगी थी (✓)
3. गीदड़ कैसा था ?
- भोला
- उदास
- मासूम
- चतुर
Answer: 4. चतुर (✓)
4. गीदड़ किसके डर से प्यासा रह जाता था ?
- कछुआ
- शेर
- मगरमच्छ
- चीता
Answer: 3. मगरमच्छ (✓)
5. कछुए ने मगरमच्छ को मूर्ख क्यों कहा?
- वह सो गया था।
- वह गीदड़ की चाल में आ गया था।
- उसने गीदड़ को पकड़ लिया था।
- वह सब कुछ जान गया था।
Answer: 2. वह गीदड़ की चाल में आ गया था। (✓)
Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।
- मगरमच्छ को कई दिनों से खाने को कुछ नहीं मिला था। (✓)
- कछुआ और मगरमच्छ मित्र थे । (✓)
- मगरमच्छ कछुए को खाकर अपनी भूख मिटाना चाहता था। (✘)
- मगरमच्छ ने कछुए के कान में कुछ कहा । (✘)
- मगरमच्छ साँस रोककर मरा हुआ-सा पड़ा था। (✓)
Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. तालाब की सारी मछलियाँ कहाँ चली गई थीं?
Answer: तालाब की सारी मछलियों को मगरमच्छ ने खा लिया था।
2. मगरमच्छ ने ऐसा क्यों कहा कि भूख के मारे मेरे प्राण निकल रहे हैं?
Answer: मगरमच्छ ने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि उसे खाने के लिए मछलियाँ नहीं मिली थीं।
3. कछुए ने मगरमच्छ को क्या उपाय बताया?
Answer: कछुए ने मगरमच्छ को उपाय बताया कि तुम अपनी साँस रोककर मरा हुआ दिखने का नाटक करना।
4. गीदड़ ने अपनी सूझ-बूझ से क्या समझदारी दिखाई ?
Answer: गीदड़ ने अपनी सूझ-बूझ से कहा कि मर जाने के बाद तो मगरमच्छ की पूँछ हिलती रहती है। यह सुनकर मगरमच्छ पूँछ हिलाने लगता है।
5. गीदड़ को पकड़ना कठिन क्यों था?
Answer: गीदड़ को पकड़ना इसलिए कठिन था, क्योंकि वह बहुत चतुर था।
Question 4. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
पर भाई, मैंने तो सुना है कि मर जाने पर मगरमच्छ की पूँछ हिलती रहती है, लगता है अभी यह पूरी तरह नहीं मरा।
नहीं भाई, यह बिल्कुल मर गया है।
(तभी मगरमच्छ अपनी पूँछ हिलाने लगता है |)
1. गीदड़ ने मगरमच्छ के मरने की सच्चाई जानने के लिए क्या कहा ?
Answer: गीदड़ ने मगरमच्छ की सच्चाई जानने के लिए कहा कि मर जाने पर मगरमच्छ की पूँछ हिलती रहती है, लगता है अभी यह पूरी तरह से नहीं मरा।
2. कछुए ने गीदड़ को क्या विश्वास दिलवाया ?
Answer: कछुए ने गीदड़ को यह विश्वास दिलवाया कि मगरमच्छ पूरी तरह मर गया है।
3. गीदड़ की बात सुनकर मगरमच्छ ने क्या किया?
Answer: गीदड़ की बात सुनकर मगरमच्छ पूँछ हिलाने लग गया।
4. दिए गए शब्द से एक पूर्ण वाक्य बनाइए ।
पूँछ _____
Answer: मगरमच्छ अपनी पूँछ हिलाने लगता है।
5. शब्द का शुद्ध रूप लिखिए।
- बील्कूल बिल्कुल
- हीलाने हिलाने
Chapter 8 चतुर गीदड भाषा की बात
Question 1. नीचे दिए गए वाक्यों में उचित स्थान पर विराम चिह्न लगाइए और लिखिए ।
- क्या आज खाने के लिए मछलियाँ नहीं मिलीं
- अच्छा तुम कहते हो तो मैं चला जाता हूँ
- नहीं कुछ नहीं, कुछ नहीं
- अब उसे पकड़ना कठिन है
Answer:
- क्या आज खाने के लिए मछलियाँ नहीं मिलीं ?
- अच्छा! तुम कहते हो तो मैं चला जाता हूँ।
- नहीं, कुछ नहीं, कुछ नहीं ।
- अब उसे पकड़ना कठिन है।
Question 2. नीचे दिए गए शब्दों में बिंदु (-) या चंद्रबिंदु ( – ) लगाइए ।
Answer:
- ऊचे
- चिड़िया
- अग
- सास
- चदन
- पहुँचना
- नीद
- पूछ
Answer:
- ऊँचे
- चिड़ियाँ
- अंग
- साँस
- चंदन
- पहुँचना
- नींद
- पूँछ
Question 3. नीचे दिए गए शब्दों के अनेक रूप लिखिए।
Answer:
- मछलियाँ
- चूड़ियाँ
- मक्खियाँ
- लड़कियाँ
Question 4. कहानी में नाम वाले शब्द ( संज्ञा शब्द ) व काम वाले शब्द (क्रिया शब्द) दिए गए हैं। कोष्ठक में से दोनों को छाँटकर लिखिए।
मछलियाँ, चलना, मगरमच्छ, पकड़ना, कछुआ, पीना, गीदड़, खाना
Question 5. वर्ग ‘क’ में दिए गए मुहावरों का वर्ग ‘ख’ में दिए गए उनके अर्थ से मिलान कीजिए।
Chapter 8 चतुर गीदड सोचिए और लिखिए
Question 1. नीचे दिए गए जीवों में से पानी में रहने वाले व स्थल पर रहने वाले जीवों को अलग करके लिखिए।
गीदड़, मछली, लोमड़ी, हिरण, मगरमच्छ, केकड़ा, शेर, शार्क, घोड़ा, जेलीफिश