मित्र को पत्र Class 3 Worksheet Hindi Chapter 7

Chapter 7 मित्र को पत्र

पाठ पर आधारित प्रश्न

Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।

1. कौन अपनी छुट्टियाँ मनाने अपने नाना-नानी के घर आया है?

  1. अभिषेक
  2. रोहन
  3. प्रेम
  4. रूपम

Answer: 4. रूपम (✓)

2. गुवाहाटी किसका प्रवेश द्वार है ?

  1. भारत के पश्चिमोत्तर प्रदेशों का
  2. भारत के दक्षिणोत्तर प्रदेशों का
  3. भारत के पूर्वोत्तर प्रदेशों का
  4. भारत के उत्तरोत्तर प्रदेशों का

Answer: 3. भारत के पूर्वोत्तर प्रदेशों का (✓)

3. भारत का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है ?

  1. ब्रह्मपुत्र
  2. माजुली
  3. सत्रिया
  4. असम

Answer: 2. माजुली (✓)

4. नानी ने स्वस्थ रहने के लिए किसे आवश्यक बताया?

  1. आराम करना
  2. खाना
  3. खेलना
  4. घूमना

Answer: 3. खेलना (✓)

5. खेल की बात सोचते हुए रूपम को किसकी याद आने लगी?

  1. गुवाहाटी की
  2. अभिषेक की
  3. महानगर की
  4. नानी की

Answer: 2. अभिषेक की (✓)

Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए ।

  1. गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है। (✓)
  2. उमानंद मंदिर हवाई जहाज से जाना पड़ता है। (✘)
  3. स्वस्थ तन में स्वस्थ मन रहता है। (✓)
  4. पढ़ाई के साथ खेल – कूद भी आवश्यक है। (✓)
  5. रूपम किसी भी प्रकार का खेल नहीं खेलता है। (✘)

Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

1. रूपम ने माजुली द्वीप में क्या देखा?
Answer: रूपम ने माजुली द्वीप में असम के विश्व प्रसिद्ध वैष्णव मठ सत्र में सत्रिया नृत्य देखा।

2. यह पत्र कौन व किसे लिख रहा है?
Answer: यह पत्र रूपम अपने मित्र अभिषेक को लिख रहा है।

3. गुवाहाटी की क्या विशेषता है?
Answer: गुवाहाटी भारत के पूर्वोत्तर प्रदेशों का प्रवेश द्वार है। यह बहुत सुंदर और विशाल महानगर है।

4. शारीरिक श्रम करना क्यों आवश्यक है?
Answer: शारीरिक श्रम करना इसलिए आवश्यक है, क्योंकि शारीरिक श्रम से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

5. रूपम और अभिषेक कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
Answer: रूपम और अभिषेक खो-खो, पिट्टू, क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेल खेलते हैं।

Question 4. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।

भारत, असम, माजुली, विशाल, द्वीप, आश्चर्य, सत्रिया

तुम्हें यह जानकर ____ होगा कि ब्रह्मपुत्र इतनी ____ नदी है कि इसमें ____ नाम का एक बहुत बड़ा ____ भी है। यह नदी में स्थित ____ का सबसे बड़ा द्वीप है । माजुली में ____ के विश्व प्रसिद्ध वैष्णव मठ ‘सत्र’ में हमने ____ नृत्य देखा।

Answer: आश्चर्य, विशाल, माजुली द्वीप, भारत, असम, सत्रिया

Question 5. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

गुवाहाटी नगर के समीप नीलांचल पर्वत पर कामाख्या देवी का मंदिर स्थित है। यहाँ पूरे भारत से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। हम लोग पिछले गुरुवार को वहाँ दर्शन करने गए थे। हम उमानंद मंदिर भी गए थे। यहाँ पहुँचने के लिए नाव से जाना पड़ता है और थोड़ा पैदल भी चलना पड़ता है।

1. गुवाहाटी नगर के पास क्या है?
Answer: गुवाहाटी नगर के पास नीलांचल पर्वत पर कायाख्या देवी का मंदिर स्थित है।

2. यहाँ कौन-से दो मंदिरों के बारे में बताया गया है ?
Answer: यहाँ कामाख्या देवी मंदिर और उमानंद मंदिर के बारे में बताया गया है।

3. रूपम उमानंद मंदिर कैसे गया था ?
Answer: रूपम उमानंद मंदिर नाव से व थोड़ा पैदल चलकर गया था।

4. वर्णों को सही क्रम में लिखिए।

  1. रभात भारत
  2. पसमी समीप

5. सर्वनाम शब्द छाँटिए । हम उमानंद मंदिर भी गए ।
Answer: हम

Chapter 7 मित्र को पत्र भाषा की बात

Question 1. पत्र में ‘त्र’ तथा ‘ श्र’ संयुक्त अक्षरों के शब्द आए हैं। नीचे दिए गए कुछ संयुक्त अक्षर वर्ण-विच्छेद को शब्द के रूप में लिखिए।

  1. प् + अ + त् + र + अ =
  2. म् + इ + त् + र + अ =
  3. श् + र् + अ + द् + ध् + आ + ल् + उ =
  4. श् + आ + स् + अ + त् + र् + ई + य् + अ =
  5. स् + अ + त् + र् + अ =
  6. स् + अ + त् + र् + इ + य् + आ =

Answer:

  1. पत्र
  2. मित्र
  3. श्रद्धालु
  4. शास्त्रीय
  5. सत्र
  6. सत्रिया

Question 2. नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ लिखिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 7 मित्र को पत्र शब्दों के अर्थ

Question 3. ‘मित्र को पत्र ‘ पाठ में विशेषण शब्दों का प्रयोग किया गया है। सही विशेषण शब्द को चुनकर सही स्थान पर लिखिए।

स्वस्थ, विशाल, विश्व प्रसिद्ध, सुंदर, बड़ा

  1. महानगर
  2. द्वीप
  3. ਸਰ
  4. तन
  5. नदी

Answer:

  1. सुंदर
  2. बड़ा
  3. विश्व प्रसिद्ध
  4. स्वस्थ
  5. विशाल

Question 4.  इस वर्ग पहेली में से खेलों के नाम को छाँटकर लिखें।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 7 मित्र को पत्र वर्ग पहेली में से खेलों के नाम को छाँटकर लिखें

Answer: वॉलीबाल, फुटबाल, पिट्ठ, हॉकी, गिल्ली डंडा, खो-खो, क्रिकेट

Chapter 7 मित्र को पत्र सोचिए और लिखिए

Question 1. भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आठ प्रदेश हैं। ये अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध परंपराओं हेतु प्रसिद्ध हैं। ये आठ प्रदेश कौन से हैं? लिखिए।
Answer:

  1. असम
  2. मेघालय
  3. मणिपुर
  4. सिक्किम
  5. मिजोरम
  6. अरुणाचल प्रदेश
  7. नागालैंड
  8. त्रिपुरा

Question 2. नीचे दिए गए स्थानों के नाम को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उन स्थानों में रंग भरिए, जो आपके इस पाठ ‘मित्र को पत्र ‘ में आए हैं।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 7 मित्र को पत्र ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उन स्थानों में रंग भरिए

Answer: माजुली, ब्रह्मपुत्र, गुवाहाटी, नीलांचल पर्वत, कामाख्या देवी मंदिर, असम

Leave a Comment