NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार Question And Answers

हिंदी भाषा का शब्द भंडार अत्यंत समृद्ध है। शब्द भाषा को प्रभावशाली बनाते हैं। शब्दों के विभिन्न आधार पर अलग-अलग रूप होते हैं। अर्थ के आधार पर शब्द विभिन्न प्रकार के होते हैं।

  1. पर्यायवाची शब्द
  2. विपरीतार्थक शब्द
  3. एकार्थी शब्द
  4. अनेकार्थी शब्द
  5. श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द
  6. वाक्यांशों के लिए एक शब्द

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार 19.1 पर्यायवाची शब्द

समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्द समानार्थी / पर्यायवाची कहलाते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों का अर्थ लगभग एक जैसा होता है, परंतु प्रत्येक स्थिति में एक शब्द के स्थान पर उसके पर्यायवाची शब्द का प्रयोग नहीं किया जा सकता।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार Question And Answers पर्यायवाची शब्द

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार 19.2 विलोम या विपरीतार्थक शब्द

वे शब्द, जो एक-दूसरे का उल्टा अर्थ बताते हैं, उन्हें विलोम या विपरीतार्थक शब्द कहते हैं। तत्सम शब्द का विलोम तत्सम तद्भव शब्द का विलोम तद्भव, देशज शब्द का विलोम देशज तथा विदेशी शब्द का विलोम विदेशज होता है।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार Question And Answers विलोम या विपरीतार्थक शब्द

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार 19.3 एकार्थी शब्द

जिन शब्दों का केवल एक ही अर्थ होता है, उन्हें एकार्थी शब्द कहते हैं। व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ, जातिवाचक संज्ञाएँ तथा भाववाचक संज्ञाएँ हमेशा एकार्थी होती हैं।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार Question And Answers एकार्थी शब्द

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार 19.4 अनेकार्थी शब्द

जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें अनेकार्थी शब्द कहते हैं। शब्दकोश में कुछ शब्दों के एक से अधिक अर्थ दिए जाते हैं, परंतु व्यवहार में प्राय: एक शब्द का एक ही अर्थ आता है।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार Question And Answers अनेकार्थी शब्द

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार 19.5 श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द

ऐसे शब्द, जो पढ़ने या सुनने में तो समान लगते हैं, परंतु उनके अर्थ भिन्न होते हैं, वे श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार Question And Answers श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार 19.6 वाक्यांशों के लिए एक शब्द

लेखन को संक्षिप्त एवं प्रभावपूर्ण बनाने के लिए अनेक शब्दों, पदबंधों या वाक्यांशों के स्थान पर जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है, उसे वाक्यांशों के लिए एक शब्द कहते हैं।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार Question And Answers वाक्यांशों के लिए एक शब्द

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1.

1. निम्न में से कौन-सा हवा का पर्यायवाची नहीं है?

(क) वायु
(ख) समीर
(ग) पवन
(घ) सलिल

उत्तर: (घ) सलिल

2. पर्यायवाची शब्द का अर्थ है।

(क) विलोम शब्द
(ख) अनेकार्थी
(ग) एकार्थी शब्द
(घ) समानार्थी

उत्तर: (घ) समानार्थी

3. ‘उपकार’ शब्द का विलोम शब्द है।

(क) विकार
(ख) अनुकार
(ग) अपकार
(घ) तिरस्कार

उत्तर: (ग) अपकार

4. ‘वादी’ का विलोम शब्द है

(क) अवादी
(ख) प्रतिवादी
(ग) विवादी
(घ) अनावादी

उत्तर: (ख) प्रतिवादी

5. वर का अनेकार्थक शब्द नहीं है

(क) शरीर
(ख) वरदान
(ग) श्रेष्ठ
(घ) वरण करने योग्य

उत्तर: (क) शरीर

6. अंबर का अनेकार्थक शब्द है

(क) वस्त्र
(ख) आकाश
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
(घ) वन

उत्तर: (ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों

7. ‘पति युक्ता स्त्री’ को एक शब्द में कहते हैं

(क) दम्पती
(ख) जोड़ी
(ग) सधवा
(घ) पति-पत्नी

उत्तर: (ग) सधवा

8. जो दूसरों के अधीन हो’ के लिए एक शब्द है

(क) पराधीन
(ख) दास
(ग) सेवक
(घ) अनुचर

उत्तर: (क) पराधीन

9. निम्नलिखित में एकार्थी शब्द है।

(क) अंक
(ख) पानी
(ग) अंबर
(घ) बचपन

उत्तर: (घ) बचपन

10. ‘निधन – निर्धन’ शब्द युग्म में भेद कीजिए

(क) मृत्यु-मोक्ष
(ख) जन्म-मृत्यु
(ग) मृत्यु- धनहीन
(घ) धनवान – धनहीन

उत्तर: (ग) मृत्यु- धनहीन

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) नभ ___________ का पर्यायवाची शब्द है। (आकाश / धरती)

उत्तर: आकाश

(ख) विटप ___________ ‘का पर्यायवाची शब्द है। (वृक्ष/पक्षी)

उत्तर: वृक्ष

(ग) समीर ________ का समानार्थी शब्द है। (पर्वत / पवन)

उत्तर: पवन

(घ) वारि ____________ ‘ का समानार्थी शब्द है। (घर / जल)

उत्तर: जल

प्रश्न 3. नीचे दिए गए सही कथन के सामने के सामने (✓) तथा गलत कथन (✕) का चिह्न लगाइए

(क) समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्द समानार्थी शब्द कहलाते हैं।

उत्तर: ✓

(ख) पर्यायवाची का प्रयोग वाक्य के भाव और संदर्भ के अनुसार होता है।

उत्तर: ✓

(ग) कुछ शब्द-युग्म एक-दूसरे के विपरीत अर्थ देते हैं।

उत्तर: ✓

(घ) परस्पर विपरीत अर्थ देने वाले शब्द-युग्म भिन्नार्थक ‘शब्द कहलाते हैं।

उत्तर: ✕

(ङ) कुछ ऐसे शब्द होते हैं, जिनका प्रयोग, वाक्यांश या अनेक शब्दों के स्थान पर किया जा सकता है।

उत्तर: ✓

(च) अलग-अलग शब्द जो सुनने में असमान लगें, परंतु उनकी वर्तनी और अर्थ में अभिन्नता होती है।

उत्तर: ✕

प्रश्न 4. शब्द का उनके पर्यायवाची शब्द से मिलान कीजिए

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 19 शब्द भंडार Question And Answers मिलान कीजिए

उत्तर: 1-(ग), 2-(ङ), 3-(च), 4-(क), 5-(ख), 6-(घ)

प्रश्न 5. नीचे दिए गए वाक्यों में मोटे छपे शब्दों के विलोम शब्द लिखिए

(क) सूर्य अस्त हो चुका था।

उत्तर: उदय

(ख) वे लोग ईश्वर में आस्था रखते हैं।

उत्तर: अनास्था

(ग) ज्वालामुखी तेज हो गया है।

उत्तर: धीरे

प्रश्न 6. नीचे लिखे शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए

  • इंद्र
  • असुर
  • वन
  • पेड़
  • सिंह
  • समुद्र
  • पहाड़
  • पक्षी
  • पुष्प
  • जल

उत्तर:

  • इंद्र – देवेंद्र, पुरंदर
  • असुर – दानव, निशाचर
  • वन – जंगल, विपिन
  • सिंह – शार्दुल, व्याघ्र
  • पहाड़ पर्वत, गिरि:
  • पक्षी – खग, विहग
  • पेड़ – दुम, तरु
  • पुष्प – सुमन, कुसुम
  • समुद्र – जलधि, पयोधि
  • जल – पानी, अंबु

प्रश्न 7. नीचे लिखे शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखिए

  • जन्म
  • गुण
  • जड़
  • जय
  • दुःख
  • शांत
  • स्वर्ग
  • सुकर्म
  • सौभाग्य
  • पाप

उत्तर:

  • जन्म-मरण
  • जड़-चेतन
  • दुःख-सुख
  • स्वर्ग-नरक
  • सौभाग्य- दुर्भाग्य
  • गुण-अवगुण
  • जय-पराजय
  • शांत अशांत

प्रश्न 8. नीचे लिखे शब्दों के अर्थ लिखकर उनमें अंतर स्पष्ट कीजिए

(क) पता, पत्ता

(ख) मास, मांस

(ग) सुत, सूत

(घ) भाग, भाग्य

(ङ) वदन, बदन

(च) पानी, पाणि

उत्तर:

(क) पता- रहने का स्थान, पत्ता पत्र

(ख ) मास महीना, मांस – गोश्त

(ग) सुत-पुत्र, सूत-धागा

(घ) भाग- हिस्सा, भाग्य – किस्मत

(ङ) वदन-मुख, बदन- शरीर

(च) पानी – जल, पाणि-हाथ

प्रश्न 9. नीचे लिखे वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए

(क) आकाश में उड़ने वाला

(ख) जो कल्पना से परे हो

(ग) जिसका पति जीवित न हो

(घ) जिसका आदि न हो

(च) हित चाहने वाला

(ङ) जिसमें दया न हो

उत्तर:

(क) नभचर

(ख) कल्पनातीत

(ग) विधवा

(घ) अनादि

(ङ) निर्दय

(च) हितैषी

 

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 18 वर्तनी एवं वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 18 वर्तनी एवं वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 18 वर्तनी एवं वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ 18.1 वर्तनी संबंधी अशुद्धियाँ

वर्तनी का अर्थ है-शब्दों को ठीक और सही रूप में लिखने की क्रिया – विधि हिंदी में शब्दों के शुद्ध रूप को वर्तनी कहते हैं। उच्चारण तथा वर्णों व मात्राओं का ज्ञान न होने के कारण प्रत्येक भाषा में वर्तनी संबंधी अशुद्धियाँ हो जाती हैं। शब्दों में होने वाली कुछ सामान्य अशुद्धियाँ निम्नलिखित हैं

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 18 वर्तनी एवं वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ Question And Answers वर्तनी संबंधी

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 18 वर्तनी एवं वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ Question And Answers वर्तनी संबंधी.

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 18 वर्तनी एवं वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ Question And Answers वर्तनी संबंधी..

 

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 18 वर्तनी एवं वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ 18.2 वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ

व्याकरण का सही से ज्ञान न होने के कारण वाक्य संबंधी अनेक प्रकार की अशुद्धियाँ हो जाती हैं। वाक्य संबंधी कुछ सामान्य अशुद्धियाँ निम्नलिखित हैं

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 18 वर्तनी एवं वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों के लिए शुद्ध शब्द का विकल्प

1. अमरण

(क) आमरन
(ख) अमारण
(ग) आमरण
(घ) अमराण

उत्तर: (ग) आमरण

2. सृष्टा

(क) स्रष्टा
(ख) सृस्टा
(ग) स्रस्टा
(घ) शृष्टा

उत्तर: (ग) स्रस्टा

3. उज्वल

(क) उज्जवल
(ख) उज्ज्वल
(ग) उजज्वल
(घ) उज्जलव

उत्तर: (ख) उज्ज्वल

4. विस्वास

(क) विश्वाश
(ख) विसवाश
(ग) विश्वाष
(घ) विश्वास

उत्तर: (घ) विश्वास

5. कृतज्ञ

(क) कृतजन
(ख)कृतज्ञ
(ग) कृतज्य
(घ) कृतग्य

उत्तर: (ख)कृतज्ञ

प्रश्न 2. निम्नलिखित वाक्यों में शुद्ध वाक्यों के विकल्प को छाँटिए

1.(क) आप घर आओ।
(ख) आज घर की आओ।
(ग) आप घर पर आओ।
(घ) आप घर ने आओ।

उत्तर: (क) आप घर आओ।

2.(क) मैं घर जाना है।
(ख) आप घर जाना है।
(ग) मुझे घर जाना है।
(घ) हमको घर जाना है।

उत्तर: (ग) मुझे घर जाना है।

3.(क) हमको इससे क्या ?
(ख) हम इसको क्या?
(ग) हमारा इससे क्या?
(घ) हमें इससे क्या ?

उत्तर: (घ) हमें इससे क्या ?

4.(क) बच्चों ने खाना खाया।
(ख) बच्चों पर खाना खाया।
(ग) बच्चों में खाना खाया।
(घ) बच्चा ने खाना खाया।

उत्तर: (क) बच्चों ने खाना खाया।

5. (क) बच्चों को फल चाकू से काटकर दो।
(ख) चाकू से काटकर बच्चों को फल दो।
(ग) चाकू से बच्चों को काटकर फल दो।
(घ) फल दो बच्चों को चाकू से काटकर ।

उत्तर: (क) बच्चों को फल चाकू से काटकर दो।

प्रश्न 3. शुद्ध वर्तनी वाले शब्दों पर गोला लगाइए

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 18 वर्तनी एवं वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ Question And Answers शुद्ध वर्तनी

उत्तर:

(क) निश्चित
(ख) वैज्ञानिक
(ग) औद्योगिक
(घ) निष्फल
(ङ) अत्यधिक

प्रश्न 4. नीचे लिखे शब्दों की वर्तनी शुद्ध करके लिखिए

(क) आगमी
(ख) नरायन
(ग) संसारिक
(घ) टोकड़ी
(ङ) तिथी
(च) वर्स
(छ) पत्नि
(ज) आदर्ष
(झ) परिक्षा
(ञ) अध्यन

उत्तर:

(क) आगमी
.(ख) नारायण
(ग) सांसारिक
(घ) टोकरी
(ङ) तिथि
(च) वर्ष
(छ) पत्नी
(ज) आदर्श
(झ) परीक्षा
(ञ) अध्ययन

प्रश्न 5. नीचे दिए गए कथन पर सही (✓) और गलत (✕) का निशान लगाइए

(क) दस बजकर दस मिनट हुए हैं।

उत्तर: ✓

(ख) बंटी का कुर्ता फट गया है।

उत्तर: ✓

(ग) आप उनसे बात करिए ।

उत्तर: ✕

(घ) उसे भारी दुःख हुआ ।

उत्तर: ✕

(ङ) उसे मेरा काम नहीं किया।

उत्तर: ✕

प्रश्न 6. मिलान कीजिए

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 18 वर्तनी एवं वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ Question And Answers मिलान कीजिए

उत्तर: 1-ग, 2-ङ, 3-ख, 4-क, 5-घ

प्रश्न 7. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके पुनः लिखिए

(क) गाँधीजी का पूरा नाम मोहनदास कर्मचंद गाँधी था।

(ख) ये उपहार सभी बच्चा को दे दो।

(ग) मैंने कल आगरा जाना है।

(घ) मेरे को पुस्तक पढ़नी है।

(ङ) अध्यापक पढ़ा रही हैं।

उत्तर:

(क) गाँधीजी का पूरा नाम मोहनदास कर्मचंद गाँधी था।

(ख) ये उपहार सभी बच्चा को दे दो।

(ग) मैंने कल आगरा जाना है।

(घ) मेरे को पुस्तक पढ़नी है।

(ङ) अध्यापक पढ़ा रही हैं।

प्रश्न 8. नीचे दिए गए वाक्यों में लिंग और वचन संबंधी अशुद्धियाँ शुद्ध करके लिखो

(क) मेरे प्राणों की रक्षा करो।

(ख) महादेवी वर्मा प्रसिद्ध कवि हैं।

(ग) यह पुस्तक मेरा है।

(घ) आपके दर्शनों के लिए मैं आभारी हूँ।

(ङ) मेरे पास अनेकों पुस्तकें हैं।

उत्तर:

(क) मेरे प्राण की रक्षा करो।

(ख) महादेवी वर्मा प्रसिद्ध कवयित्री हैं।

(ग) यह पुस्तक मेरी है।

(घ) आपके दर्शन के लिए मैं आभारी हूँ।

(ङ) मेरे पास अनेक पुस्तकें हैं।

प्रश्न 9. दिए गए वाक्यों में अशुद्ध वर्तनी वाले शब्दों को शुद्ध करके लिखिए

(क) यह परबत बहुत बिसाल हैं।

(ख) फिल्में देखना मुझे पसनद है।

(ग) यहाँ सोर बहुत तेज है।

(च) भगवान के घर में ढेर है पर अंधेर नहीं।

(ङ) यह रस्ता बहुत लंबा है।

उत्तर:

(क) यह पर्वत बहुत विशाल है।

(ख) फिल्में देखना मुझे पसंद है।

(ग) यहाँ शोर बहुत तेज है।

(घ) भगवान के घर में देर है पर अंधेर नहीं।

(ङ) यह रास्ता बहुत लंबा है।

 

 

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 17 वाक्य- विचार Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 17 वाक्य- विचार Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 17 वाक्य- विचार 17.1 वाक्य की परिभाषा

वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है। जिस प्रकार वर्णों के सार्थक समूह से शब्द बनते हैं, उसी प्रकार शब्दों के सार्थक समूह से वाक्य बनते हैं। अतः हम कह सकते हैं कि शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं; जैसे-

  • आकाश में तारे चमक रहे हैं।
  • स्तुति के हाथ में गुड़िया है।

वाक्य के अंग वाक्य के दो अंग हैं

  1. उद्देश्य वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा जाता है, उसे उद्देश्य कहते हैं; जैसे-
    • मीरा गाना गा रही है।
    • दिल्ली भारत की राजधानी है।
  2. विधेय उद्देश्य के बारे में जो कहा जाता है, उसे विधेय कहते हैं; जैसे-
    • मीरा गाना गा रही है।
    • दिल्ली भारत की राजधानी है।

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

वाक्य के भेद

1. अर्थ के आधार पर भेद अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद हैं

  1. 1. विधानवाचक जिस वाक्य के द्वारा क्रिया के करने या होने का बोध हो, उसे विधानवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
    • वर्षा हो रही है।
    • आज बहुत गर्मी है।
  2. निषेधवाचक जिस वाक्य में क्रिया के न होने का बोध हो, उसे निषेधवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
    • मुझे प्यास नहीं लगी है।
    • आकाश में तारे नहीं चमक रहे हैं।
  3. प्रश्नवाचक जिन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाए, उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
    • तुम कहाँ रहते हो?
    • आज कितनी तारीख है?
  4. आज्ञावाचक जिन वाक्यों द्वारा आज्ञा या अनुमति का बोध हो, उन्हें आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
    • आप बाहर बैठिए ।
    • अपना पाठ पूरा करो।
  5. संदेहवाचक जिन वाक्यों में कार्य के होने में संदेह या संभावना का बोध हो, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
    • शायद कल हमारी परीक्षा हो।
    • हो सकता है वह आज आए।
  6. इच्छावाचक जिन वाक्यों द्वारा वक्ता की इच्छा, अभिलाषा, मनोकामना, आशीर्वाद आदि का भाव प्रकट हो, उन्हें इच्छा- वाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
    • सदा स्वस्थ रहो।
    • जन्मदिन की शुभकामनाएँ।
  7. विस्मयादिवाचक जिन वाक्यों से हर्ष, शोक, आश्चर्य आदि भाव प्रकट हों, उन्हें विस्मयादिवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
    • अरे! ये कैसे हो गया।
    • वाह ! क्या बात है।
  8. संकेतवाचक जिन वाक्यों का होना किसी शर्त या स्थिति पर आधारित हो, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों में एक कार्य का होना दूसरे कार्य पर निर्भर करता है; जैसे-
    • यदि वर्षा हुई, तो फसल अच्छी होगी।
    • यदि टिकट मिला, तो मैं भी चला जाऊँगा ।

2. रचना के आधार पर भेद रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद हैं

  1. सरल वाक्य जिस वाक्य में एक उद्देश्य तथा एक ही विधेय होता है, उसे सरल वाक्य कहते हैं; जैसे-
    • गंगा हिमालय से निकलती है।
    • मेरे नाना-नानी मुझे बहुत प्यार करते हैं।
  2. संयुक्त वाक्य जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र वाक्य समुच्चयबोधक अव्यय से जुड़े होते हैं, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं; जैसे-
    • मैं खेलने अवश्य आता, पर मेरे पैर में चोट लगी है।
    • रुचि डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बन नहीं पाई।
  3. 3. मिश्रित वाक्य जिस वाक्य में एक प्रधान वाक्य हो तथा एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य हों, उसे मिश्रित वाक्य कहते हैं; जैसे-
    • पिताजी ने कहा कि आज हम घूमने जाएँगे।
    • जो मेहनत करता है वह सफल होता है।

यहाँ ‘पिताजी ने कहा’ तथा ‘वह सफल होता है’ प्रधान उपवाक्य हैं तथा ‘कि आज हम घूमने जाएँगे’ तथा ‘जो मेहनत करता है’ आश्रित उपवाक्य हैं।

उपवाक्य संयुक्त और मिश्रित वाक्यों में एक से अधिक वाक्य समुच्चयबोधक या योजक शब्दों से जुड़े होते हैं। समुच्चयबोधक शब्दों से जुड़े इन वाक्यों को ही उपवाक्य कहते हैं।

उपवाक्य दो प्रकार के होते हैं।

  1. स्वतंत्र या प्रधान उपवाक्य ये उपवाक्य स्वतंत्र होते हैं अर्थात् ये किसी भी योजक शब्द से जुड़े नहीं होते ।
  2. आश्रित उपवाक्य ये उपवाक्य प्रधान उपवाक्य पर निर्भर होते हैं तथा योजक शब्दों से जुड़े होते हैं।

आश्रित उपवाक्यों को प्रधान उपवाक्यों से जोड़ने के लिए क्योंकि, कि, जब तब, जो, जैसा-वैसा, यदि, तो आदि योजक शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 17 वाक्य- विचार अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. अर्थ के आधार पर निम्नलिखित वाक्यों का सही विकल्प चुनिए

1. तुम कब जाओगे?

(क) निषेधवाचक
(ख) विधानवाचक
(ग) प्रश्नवाचक
(घ) आज्ञावाचक

उत्तर: (ग) प्रश्नवाचक

2. आपकी यात्रा मंगलमय हो।

(क) प्रश्नवाचक
(ख) इच्छावाचक
(घ) विधानवाचक
(ग) आज्ञावाचक

उत्तर: (ख) इच्छावाचक

3. वाह! कितना सुहावना मौसम है।

(क) विस्मयादिवाचक
(ख) इच्छावाचक
(ग) प्रश्नवाचक
(घ) निषेधवाचक

उत्तर: (क) विस्मयादिवाचक

4. शायद वर्षा हो ।

(क) विधानवाचक
(ख) संदेहवाचक
(ग) इच्छावाचक
(घ) प्रश्नवाचक

उत्तर: (ख) संदेहवाचक

5. कल मैं विद्यालय नहीं आऊँगा ।

(क) निषेधवाचक
(ख) इच्छावाचक
(ग) प्रश्नवाचक
(घ) विधानवाचक

उत्तर: (क) निषेधवाचक

प्रश्न 2. रचना के आधार पर वाक्यों का सही विकल्प चुनिए

1. मनोज ने घर जाकर अपने पिताजी के चरण-स्पर्श किए।

(क) सरल
(ख) मिश्रित
(ग) संयुक्त

उत्तर: (क) सरल

2. बिनेश ने कहा कि मुझे यह शादी मंजूर नहीं है।

(क) मिश्रित
(ख) संयुक्त
(ग) सरल

उत्तर: (क) मिश्रित

3. कुम्हार ने अपने चारों ओर देखा और फिर खेत से मिट्टी उठाने में लग गया।

(क) सरल
(ख) मिश्रित
(ग) संयुक्त

उत्तर: (ग) संयुक्त

4. उस बड़ी बिल्ली को देखते ही मीना चिल्ला उठी।

(क) संयुक्त
(ख) सरल
(ग) मिश्रित

उत्तर: (क) संयुक्त

5. जो व्यक्ति कल चर्च में आया प्रवेश करने वाला थ, था, वह शहर के निषिद्ध क्षेत्र में

(क) मिश्रित
(ख) संयुक्त
(ग) सरल

उत्तर: (क) मिश्रित

प्रश्न 3. निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग कर वाक्य बनाइए

(साहस, विचार, उम्मीद, मेहनती, तड़पना)

उत्तर:

साहस मनुष्य को संकट के समय साहस से काम लेना चाहिए।

विचार इस बात पर जरा विचार अवश्य करना ।

उम्मीद मुझे उनके आने की उम्मीद नहीं है।

मेहनती मनुष्य को हमेशा मेहनती होना चाहिए।

तड़पना बेचारा कुत्ता गाड़ी के नीचे आने के कारण तड़प-तड़पकर मर गया।

प्रश्न 4. नीचे दिए गए वाक्यों में से उद्देश्य और विधेय अलग-अलग कीजिए

(क) जतिन महान क्रांतिकारी थे।
(ख) उन्हें सफलता नहीं मिली।
(ग) यशपाल भाई फोटो खींचते हैं।
(घ) वीर हनुमान ने सोने की लंका जला दी।
(ङ) मैंने पुस्तक मेले से चार पुस्तकें खरीदीं।

उत्तर:

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 17 वाक्य- विचार Question And Answers उद्देश्य और विधेय अलग-अलग कीजिए

प्रश्न 5. अर्थ की दृष्टि से निम्नलिखित वाक्यों के प्रकार लिखिए

(क) वह क्या कर रहा है?

(ख) उसका यहाँ आना मुश्किल है।

(ग) यदि तुम आते तो मैं जाता।

(घ) ईश्वर तुम्हें खुशी दें।

(ङ) सीता खाना खाती है।

उत्तर:

(क) प्रश्नवाचक

(ख) संदेहवाचक

(ग) संकेतवाचक

(घ) इच्छावाचक

(ङ) विधानवाचक

प्रश्न 6. रचना की दृष्टि से निम्नलिखित वाक्यों के प्रकार लिखिए

(क) मैं सवेरे सैर करने जाती हूँ ।।
(ख) मैंने बहुत समझाया पर वह नहीं माना।
(ग) हम जैसे ही घर से निकले कि वर्षा होने लगी ।
(घ) सुबह हुई और पक्षी चहचहाने लगे।
(ङ) मैं चाहती हूँ कि देश की सेवा करूँ ।

उत्तर:

(क) सरल वाक्य
(ख) संयुक्त वाक्य
(ग) मिश्रित वाक्य
(घ) संयुक्त वाक्य
(ङ) मिश्रित वाक्य

प्रश्न 7. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(संकेतवाचक, संदेहवाचक वाक्य, निषेधवाचक, दो, आश्रित)

(क) जिन वाक्यों में संदेह या संभावना का बोध हो, उन्हें __________ कहते हैं।

उत्तर: संदेहवाचक वाक्य

(ख) __________ ‘वाक्यों में शर्त या स्थिति अनिवार्य होती है।

उत्तर: संदेहवाचक

(ग) उपवाक्य __________ प्रकार के होते हैं।

उत्तर: दो

(घ) __________ उपवाक्य प्रधान उपवाक्य पर निर्भर होता है।

उत्तर: आश्रित

(ङ) __________ ‘वाक्यों में क्रिया का निषेध होता है।

उत्तर: निषेधवाचक

प्रश्न 8. नीचे दिए कथन के आगे (✓) और (✕) का चिह्न लगाइए

(क) वर्णों का सार्थक समूह वाक्य होता है।

उत्तर: ✕

(ख) मिश्रित वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य होता है।

उत्तर: ✓

(ग) आज्ञावाचक वाक्यों में अनुरोध का भी बोध होता है।

उत्तर: ✓

(घ) प्रश्न पूछने वाले वाक्य संदेहवाचक वाक्य होते हैं।

उत्तर: ✕

(ङ) जिन वाक्यों में इच्छा या अभिलाषा हो, इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं।

उत्तर: ✓

प्रश्न 9. दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए

(क) तुम पुस्तक पढ़ते हो । (निषेधात्मक वाक्य)

(ख) तुम आज स्कूल नहीं गए थे। (विधानवाचक वाक्य)

(ग) वह कल दिल्ली आएगा। (संदेहवाचक वाक्य)

(घ) लतिका गाँव जाती है। (प्रश्नवाचक वाक्य)

(ङ) आप खाना खाएँगे। (आज्ञावाचक वाक्य )

उत्तर:

(क) तुम पुस्तक नहीं पढ़ते हो।

(ख) तुम आज स्कूल गए थे।

(ग) शायद वह कल दिल्ली आएगा।

(घ) क्या लतिका गाँव जाती है ?

(ङ) आप खाना खाओ।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 16 अव्यय Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 16 अव्यय Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 16 अव्यय 16.1 अव्यय की परिभाषा

जिन शब्दों में लिंग, वचन और काल के कारण परिवर्तन नहीं होता है, वे अव्यय कहलाते हैं; जैसे-

  • लड़की पेड़ के नीचे खड़ी है।
  • लड़का पेड़ के नीचे खड़ा है।
  • लड़के पेड़ के नीचे खड़े हैं।
  • लड़का पेड़ के नीचे खड़ा होगा।

‘उपरोक्त वाक्यों में क्रिया और संज्ञा शब्द लिंग तथा वचन के प्रभाव से परिवर्तित हो रहे हैं, किंतु ‘के नीचे’ शब्द में कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है। अतः ‘के नीचे’ अव्यय है।

अव्यय के भेद अव्यय के चार भेद हैं

  1. क्रियाविशेषण
  2. संबंधबोधक
  3. समुच्चयबोधक
  4. विस्मयादिबोधक

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

1. क्रियाविशेषण वे शब्द, जो क्रिया की विशेषता बताते हैं, उन्हें क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे-

  • आज वह बहुत खेला।
  • एकाएक वर्षा होने लगी।

उपरोक्त वाक्यों में बहुत, एकाएक शब्द क्रिया की विशेषता बता रहे हैं, अतः ये क्रियाविशेषण हैं।

क्रिया विशेषण के मुख्यतः चार भेद हैं

  1. रीतिवाचक क्रियाविशेषण वे शब्द, जो क्रिया के होने का ढंग या रीति बताते हैं, उन्हें रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे-जल्दी-जल्दी, ध्यानपूर्वक, सावधानीपूर्वक, सहसा, धड़ाधड़ सुखपूर्वक, झटपट, अचानक, एकाएक शीघ्रता से, जैसे-जैसे, प्रेमपूर्वक, नियमपूर्वक, शांतिपूर्वक, कठोरता से प्यार से आदि।
    • सबसे मीठा बोलो।
    • अपना काम ध्यान से करो।
  2. कालवाचक क्रियाविशेषण जो अविकारी शब्द क्रिया के होने का समय बताते हैं, उन्हें कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे-आज, कल, परसों, अभी, अब तक, जब कभी, बाद में, पहले, रोज, हमेशा, सर्वदा, प्रायः, अकसर तुरंत, प्रातः आदि।
    • मैं कभी-कभी सैर करने जाती हूँ।
    • सुजाता प्रतिदिन टेनिस खेलती है।
  3. स्थानवाचक क्रियाविशेषण वे शब्द, जो क्रिया के होने के स्थान की जानकारी देते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे- यहाँ, वहाँ, इधर उधर जिधर उधर आगे पीछे, दाएँ, बाएँ, अंदर, बाहर, दूर, पास, ऊपर, नीचे, आस, पास, सर्वत्र आदि ।
    • जिधर देखो उधर लोग ही लोग हैं।
    • बच्चा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ गया।
  4. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण वे शब्द जो क्रिया की मात्रा या परिमाण बताते हैं, उन्हें परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे- बहुत कम, ज्यादा-थोड़ा अधिक अत्यधिक खूब पर्याप्त, केवल जरा-सा या लगभग आदि।
    • ज्यादा मत बोलो।
    • गणित में आशीष को अधिक अंक मिले।

2. संबंधबोधक वे शब्द, जो वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम का संबंध वाक्य के अन्य शब्दों से जोड़ते हैं, उन्हें संबंधबोधक कहते हैं; जैसे-

हमारे घर के पीछे आम का पेड़ है। पेड़ के ऊपर पक्षी बैठे हैं। संबंधबोधक शब्द प्रायः ‘के’ या ‘से’ परसर्ग से शुरू होते हैं। कुछ संबंधबोधक शब्द निम्न प्रकार हैं

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 16 अव्यय Question And Answers संबंधबोधक

संबंधबोधक तथा क्रियाविशेषण में अंतर

  • कुछ अविकारी शब्दों का प्रयोग संबंधबोधक तथा क्रियाविशेषण दोनों की तरह होता है। इनको पहचानने के लिए ध्यान रखें कि जब ये संज्ञा या सर्वनाम के साथ हों, तो संबंधबोधक होते हैं और जब क्रिया की विशेषता बताएँ, तो क्रियाविशेषण होते हैं।
  • संबंधबोधक शब्द से पहले कारक चिह्न (के, से आदि) होते हैं, जबकि क्रियाविशेषण शब्द बताते हैं कि क्रिया कब, कहाँ, कैसे और कितनी हुई
  • संबंधबोधक शब्दों से पूर्व कारक चिह्न लगा होता है, परंतु क्रियाविशेषण से पहले कोई कारक चिह्न नहीं लगता।

संबंधबोधक

  1. रजत कमरे के बाहर खड़ा है।
  2. मेरे विद्यालय के सामने एक डाकघर है।

क्रियाविशेषण

  1. रजत बाहर खड़ा है।
  2. सामने डाकघर है।

3. समुच्चयबोधक दो या दो से अधिक शब्दों, वाक्यांशों तथा वाक्यों को जोड़ने वाले शब्द समुच्चयबोधक या योजक कहलाते हैं; जैसे-

  • सचिन और सुनील भाई हैं।
  • पिताजी ने कहा कि मन लगाकर पढ़ा करो।

समुच्चयबोधक के दो भेद हैं

  1. समानाधिकरण समुच्चयबोधक जो समुच्चयबोधक दो या दो से अधिक समान पदों, पदबंधों या उपवाक्यों को जोड़ते हैं, उन्हें समानाधिकरण समुच्चयबोधक कहते हैं; जैसे-या, परंतु, किंतु, अथवा, और, लेकिन आदि।
    • कविता या सुनीता खेलेंगी।
    • रवि ने परिश्रम किया, परंतु हार गया।
  2. व्यधिकरण समुच्चयबोधक जो समुच्चयबोधक किसी वाक्य के आश्रित उपवाक्यों को प्रधान वाक्य से जोड़ते हैं, उन्हें व्यधिकरण समुच्चयबोधक कहते हैं; जैसे कि, क्योंकि, ताकि, जबकि, हालाँकि, इसलिए, तथापि आदि।
    • गाँधीजी ने कहा कि करो या मरो ।
    • मैंने बाजार से सब्जी खरीदी क्योंकि मेहमान आने वाले हैं।

4. विस्मयादिबोधक हर्ष, शोक, घृणा आदि मनोभावों को व्यक्त करने वाले शब्दों को विस्मयादिबोधक कहते हैं; जैसे- वाह!, हाय!, ओह!, उफ!, बाप रे!, शाबाश! अहा!, छि ! धिक् ! अरे ! आदि। इन्हें लिखते समय विस्मयादिबोधक का चिह्न ( ! ) लगाया जाता है।

  • वाह! तुमने तो कमाल कर दिया।
  • छिः ! ऐसा नहीं कहते

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 16 अव्यय अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

1. अव्यय के भेद होते हैं

(क) छः
(ख) चार
(ग) तीन
(घ) सात

उत्तर: (ख) चार

2. निम्न वाक्य किस अव्यय से पूरा होगा? आज धन ________कोई नहीं पूछता।

(क) साथ
(ख) के बिना
(ग) तक को
(घ) कहाँ

उत्तर: (ख) के बिना

3. क्रियाविशेषण किसकी विशेषता बताते हैं?

(क) सर्वनाम की
(ख) क्रिया की
(ग) संज्ञा की
(घ) विशेषण की

उत्तर: (ख) क्रिया की

4. इनमें से कौन-सा रीतिवाचक क्रियाविशेषण है?

(क) सरपट
(ख) के बाद
(ग) के ऊपर
(घ) प्रतिदिन

उत्तर: (क) सरपट

5. निम्न में से कौन-सा शब्द क्रियाविशेषण है?

(क) तेज.
(ख) पहला
(ग) बुद्धिमान
(घ) मीठा

उत्तर: (क) तेज.

6. इनमें से कौन-सा संबंधबोधक अव्यय है?

(क) के बाद
(ख) और
(ग) अरे
(घ) धीरे-धीरे

उत्तर: (क) के बाद

7. इनमें से कौन-सा शब्द समुच्चयबोधक अव्यय है?

(क) सहसा
(ख) परंतु
(ग) शाबाश
(घ) अरे

उत्तर: (ख) परंतु

8. इनमें से कौन-सा विस्मयादिबोधक अव्यय नहीं है?

(क) वाह!
(ख) हाय!
(ग) तथा!
(घ) अरे!

उत्तर: (ग) तथा!

प्रश्न 2. निम्नलिखित वाक्यों में क्रियाविशेषण के किस भेद का प्रयोग हुआ है? सही विकल्प का चयन कीजिए

1. राजू से कहो कि वह उधर न देखे ।

(क) परिमाणवाचक
(ख) स्थानवाचक
(ग) कालवाचक

उत्तर: (ख) स्थानवाचक

2. वह सदैव प्रथम आता है।

(क) कालवाचक
(ख) रीतिवाचक
(ग) परिमाणवाचक

उत्तर: (क) कालवाचक

3. कछुआ धीरे-धीरे चलता है।

(क) स्थानवाचक
(ख) परिमाणवाचक
(ग) रीतिवाचक

उत्तर: (ग) रीतिवाचक

4. उसने समारोह में खूब खाया।

(क) परिमाणवाचक
(ख) कालवाचक
(ग) रीतिवाचक

उत्तर: (क) परिमाणवाचक

प्रश्न 3. निम्नलिखित में संबंधबोधक के सही विकल्प का चयन कीजिए

1. राम ________ ‘कौन खड़ा है?

(क) के बाहर
(ख) के कारण
(ग) के समीप

उत्तर: (ग) के समीप

2. मैंने यह कार्य अध्यापक ________ किया है।

(क) के अनुसार
(ख) के बाहर
(ग) के ऊपर

उत्तर: (क) के अनुसार

3. मैं अभी स्कूल ____ ‘खड़ा हूँ।

(क) के अंदर
(ख) के साथ
(ग) के नीचे

उत्तर: (क) के अंदर

4. मैं मनु ______ जाऊँगी।

(क) के बाहर
(ख) के साथ
(ग) के ऊपर

उत्तर: (ख) के साथ

प्रश्न 4. नीचे लिखे वाक्यों में से क्रियाविशेषण छाँटकर उनके भेद भी लिखिए

(क) वह अब यहाँ नहीं रहता ।

उत्तर: यहाँ, स्थानवाचक क्रियाविशेषण

(ख) राधा दिनभर पढ़ती रहती है।

उत्तर: दिनभर कालवाचक

(ग) तुम्हें यह कार्य ध्यानपूर्वक करना चाहिए।

उत्तर: ध्यानपूर्वक, रीतिवाचक

(घ) तुम्हारे लिए इतना भोजन पर्याप्त है।

उत्तर: पर्याप्त परिमाणवाचक

प्रश्न 5. नीचे लिखे वाक्यों के रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित संबंधबोधक शब्दों से कीजिए

(के समीप , से बड़ा, के पीछे, के बाहर)

(क) अरुण मोहन ________ खड़ा है।

उत्तर: के समीप

(ख) हमारे विद्यालय ________ एक खुला मैदान है।

उत्तर: के पीछे

(ग) मेरा मित्र मुझ __________ है।

उत्तर: से बड़ा

(घ) हाथी घर ___________ खड़ा है।

उत्तर: के बाहर

प्रश्न 6. सही उत्तर की पहचान कीजिए

(क) रजनी नीचे खड़ी है। (संबंधबोधक / क्रियाविशेषण)

उत्तर: क्रियाविशेषण

(ख) छत के ऊपर बंदर बैठा है। (संबंधबोधक / क्रियाविशेषण)

उत्तर: संबंधबोधक

(ग) मेरी घड़ी के अनुसार चार बजे हैं।(संबंधबोधक / क्रियाविशेषण)

उत्तर: संबंधबोधक

(घ) कामिनी पीछे बैठी है। (संबंधबोधक / क्रियाविशेषण)

उत्तर: क्रियाविशेषण

(ङ) रचना की तरह संजना भी परिश्रमी है ( (क्रियाविशेषण/ संबंधबोधक)

उत्तर: संबंधबोधक

प्रश्न 7. दिए गए वाक्यों से समुच्चयबोधक अव्यय छाँटिए और यह भी बताइए कि वे समानाधिकरण हैं या व्यधिकरण?

(क) राधा और ललिता दोनों सहेली हैं।

उत्तर: और, समानाधिकरण

(ख) अरुण बीमार था इसलिए दफ्तर नहीं गया।

उत्तर: इसलिए, व्यधिकरण

(ग) या तो राम को बुलाओ या कैलाश को ।

उत्तर: या, समानाधिकरण

(घ) मैं कई दिन से दिल्ली में था, क्योंकि वहाँ मुझे कुछ काम था ।

उत्तर: क्योंकि, व्यधिकरण?

प्रश्न 8. नीचे लिखे वाक्यों में से विस्मयादिबोधक छाँटिए

(क) आह! मैं बरबाद हो गया।

उत्तर: आह!

(ख) बाप रे! यह दीवार तो ढह गई।

उत्तर: बाप रे!

(ग) बहुत अच्छे! तुमने तो कमाल कर दिया।

उत्तर: बहुत अच्छे!

(घ) अरे! तुम तो बहुत मोटे हो गए हो।

उत्तर: अरे!

प्रश्न 9. रेखांकित शब्दों के सामने उसके शब्द भेद लिखिए

(क) तुम्हारे मकान के सामने किसका पेड़ है?

उत्तर: संबंधबोधक

(ख) मैंने उसे बहुत बुलाया, परंतु वह नहीं आया।

उत्तर: समुच्चयबोधक

(ग) हमारे कार्यालय के बाहर चाय की दुकान है।

उत्तर: संबंधबोधक

(घ) मैंने तुम्हें बुलाया क्योंकि राजीव नहीं आया था।

उत्तर: समुच्चयबोधक

प्रश्न 10. रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विस्मयादिबोधक शब्दों से कीजिए

(क) __________ उसका कुत्ता मर गया।

उत्तर: हाय

(ख) ____________ तुम बहुत अच्छा खेले ।

उत्तर: शाबाश

(ग) _______ यहाँ कितनी गंदगी है।

उत्तर: छि

(घ) __________ तुम यहाँ कैसे?

उत्तर: अरे

प्रश्न 11. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने सही (✓) और गलत कथन के सामने गलत (✕) का निशान लगाइए

(क) मेरा मित्र अंदर बैठा है।’ रेखांकित अंश संबंधबोधक है।

उत्तर: ✕

(ख) बादल घिर आए और मोर बोलने लगे। रेखांकित अंश क्रियाविशेषण है।

उत्तर: ✕

(ग) शाबाश! क्या शतक लगाया है। रेखांकित अंश विस्मयादिबोधक है।

उत्तर: ✓

(घ) हाथी बहुत खाता है। परिमाणवाचक क्रियाविशेषण का उदाहरण है।

उत्तर: ✓

 

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 15 काल Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 15 काल Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 15 काल 15.1 काल की परिभाषा

क्रिया के जिस रूप से उसके संपन्न होने के समय का बोध हो, उसे काल कहते हैं; जैसे-

  • सोनू जाग गया।
  • सोनू खाना खाएगा।
  • सोनू नहा रहा है।

उपरोक्त वाक्यों में क्रिया के होने का समय पता चल रहा है। पहले वाक्य में क्रिया हो चुकी है, दूसरे वाक्यों में क्रिया अभी हो रही है या चल रही है, तीसरे वाक्य में क्रिया के भविष्य में होने की संभावना है।

काल के भेद काल के तीन भेद हैं

  1. वर्तमान काल
  2. भूतकाल
  3. भविष्यत् काल

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

1. वर्तमान काल

क्रिया के जिस रूप से ज्ञात हो कि क्रिया वर्तमान समय में हो रही है, उसे वर्तमान काल कहते हैं। वर्तमान काल की क्रिया में सामान्यतः हैं, हूँ, हैं क्रिया के अंत में लगे होते हैं; जैसे-

  • शिवांगी चित्र बना रही है।
  • मैं गृहकार्य कर रही हूँ ।

वर्तमान काल के पाँच भेद हैं

  1. सामान्य वर्तमान काल जिस क्रिया के वर्तमान समय में सामान्य रूप से होने का बोध हो, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
    • गरिमा तबला बजाती है।
    • रवि खेलता है।
  2. संदिग्ध वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में करने या होने के संदेह का बोध हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
    • पिताजी जा रहे होंगे।
    • वह पढ़ रहा होगा।
  3. अपूर्ण वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से यह बोध होता है। कि कार्य अभी चल रहा है, समाप्त नहीं हुआ है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
    • कार्तिक पत्र लिख रहा है।
    • बारिश हो रही है।
  4. पूर्ण वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से कार्य के पूरे होने का बोध हो, उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
    • उसने क्रिकेट खेला है।
    • वह आ चुका है।
  5. संभाव्य वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में पूरे होने की संभावना हो, उसे संभाव्य वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-
    • शायद वह आया हो।
    • शायद वह खेलता हो।

2. भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य बीते हुए समय में संपन्न हो चुका है, उसे भूतकाल कहते हैं। भूतकाल की क्रिया के अंत में था, थे, थी आदि लगे होते हैं; जैसे-

  • मैं बाजार गया था।
  • बच्चों ने गन्ना खाया।

भूतकाल के छः भेद हैं

  1. सामान्य भूतकाल क्रिया के जिस रूप से कार्य के सामान्य रूप से पूरे होने का बोध हो, किंतु क्रिया के होने के सही समय का बोध न हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं; जैसे-
    • अनन्या ने कहानी पढ़ी।
    • रीमा ने मूर्ति बनाई।
  2. आसन्न भूतकाल क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि कार्य -समाप्त हुआ है, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं; जैसे-
    • मैं अभी खेलकर आई हूँ।
    • अभी बारिश रुकी है।
  3. पूर्ण भूतकाल क्रिया के जिस रूप से उसके बहुत पहले पूर्ण होने का पता चले, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं; जैसे-
    • संभव खाना खा चुका था।
    • रमन खेलने गया था।
  4. अपूर्ण भूतकाल क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में शुरू होने का पता चले, परंतु उसके पूर्ण होने का बोध न हो, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं; जैसे-
    • बच्चे खेल रहे थे।
    • राहुल टीवी देख रहा था।
  5. संदिग्ध भूतकाल क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल पूरा होने में संदेह हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं; जैसे-
    • माँ ने खाना बना लिया होगा।
    • वोट डल चुके होंगे।
  6. हेतुहेतुमद् भूतकाल क्रिया के जिस रूप से भूतकाल में किसी कार्य का होना दूसरे कार्य पर निर्भर करता है, तो उसे हेतुहेतुमद् भूतकाल कहते हैं; जैसे-
    • यदि वर्षा होती, तो फसल अच्छी होती।
    • यदि तुम मेहनत करते, तो सफल होते।

3. भविष्यत् काल

क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय में संपन्न होने का बोध हो, उसे भविष्यत् काल कहते हैं। भविष्यत् काल की क्रिया के अंत में गा, गे, गी लगे होते हैं; जैसे-

  • हम ताजमहल देखने जाएँगे।
  • कल त्योहार मनाया जाएगा। भविष्यत् काल के भेद निम्नलिखित हैं।
  1. सामान्य भविष्यत् काल क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय में सामान्य ढंग से होने या करने का बोध हो, उसे सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं; जैसे-
    • कामना चित्र बनाएगी।
    • राहुल आएगा।
  2. संभाव्य भविष्यत् काल क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय में पूरा होने में संदेह हो, उसे संभाव्य भविष्यत् काल कहते हैं; जैसे-
    • शायद कल वर्षां हो।
    • हो सकता है कल पापा आ जाएँ।
  3. हेतुहेतुमद् भविष्यत् काल जहाँ भविष्यत् काल की एक क्रिया, दूसरी क्रिया पर निर्भर हो, उसे हेतुहेतुमद् भविष्यत् काल कहते हैं; जैसे-
    • यदि वर्षा होगी, तो किसान खेत जोतेगा।
    • प्रियंका आएगी, तो मैं जरूर आऊँगा ।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 15 काल अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

1. ‘आज गरिमा का जन्मदिन है।’ इस कथन में किस समय की बात हो रही है?

(क) भविष्यत् काल
(ख) वर्तमान काल
(ग) भूतकाल
(घ) भूतकाल

उत्तर: (ख) वर्तमान काल

2. लगता है बारिश होगी क्रिया में कौन-सा काल है?

(क) संदिग्ध भविष्यत् काल
(ख) वर्तमान काल
(ग) भविष्यत् काल
(घ) संदिग्ध भविष्यत् काल

उत्तर: (क) संदिग्ध भविष्यत् काल

3. ‘रमेश घर में था’ किस काल में बात हुई है?

(क) वर्तमान काल
(ख) भविष्यत् काल
(ग) भूतकाल
(घ) सामान्य वर्तमान काल

उत्तर: (ग) भूतकाल

4. सभी बाजार जा चुके होंगे। इस कथन में किस काल की ओर संकेत किया गया है?

(क) वर्तमान काल
(ख) भविष्यत् काल
(ग) संदिग्ध भूतकाल
(घ) सामान्य वर्तमान काल

उत्तर: (ग) संदिग्ध भूतकाल

5. कल छुट्टी रहेगी। इस वाक्य से किस काल का पता चलता है?

(क) सामान्य भविष्यत् काल
(ख) वर्तमान काल
(ग) संदिग्ध वर्तमान काल
(घ) भूतकाल

उत्तर: (क) सामान्य भविष्यत् काल

प्रश्न 2. निर्देशानुसार रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) रीमा ने झूठ ___________ बोलना (संदिग्ध भूत)

उत्तर: रीमा ने झूठ बोला होगा।

(ख) मैरी चर्च __________ जाना (पूर्ण भूत)

उत्तर: मैरी चर्च जा चुकी थी।

(ग) भावना ___________. आना (संदिग्ध वर्तमान)

उत्तर: भावना आती होगी।

(घ) आमदनी ________ (होना), तो खर्चे भी _________” बढ़ना (हेतुहेतुमद् भविष्यत्)

उत्तर: आमदनी होगी, तो खर्चे भी बढ़ेंगे।

प्रश्न 3. नीचे लिखे वाक्यों में क्रियापद को रेखांकित कर क्रिया का काल लिखिए

(क) मैं प्रतिदिन योगाभ्यास करता हूँ। ________

उत्तर: वर्तमान काल

(ख) कल हमारी छुट्टी रहेगी। ___________

उत्तर: भविष्यत्काल

(ग) वह बाजार से सब्जी खरीदकर लाया। ____________

उत्तर: भूतकाल

(घ) रीना बहुत बोलती है। ______________

उत्तर: वर्तमान काल

प्रश्न 4. नीचे दिए गए कथन के आगे (✓) और (✕) का चिह्न लगाइए

(क) काल से वाक्य में संज्ञा का ज्ञान होता है।

उत्तर: ✕

(ख) भविष्यत् काल काम के होने के बारे में बताता है।

उत्तर: ✕

(ग) काल के तीन भेद हैं।

उत्तर: ✓

(घ) भविष्यत् काल के चार भेद हैं।

उत्तर: ✕

(ङ) वर्तमान काल आज की बात करता है।

उत्तर: ✓

प्रश्न 5. मिलान कीजिए

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 15 काल Question And Answers मिलान कीजिए

उत्तर: 1-ग, 2-ङ, 3-ख, 4-क, 5-घ

प्रश्न 6. नीचे दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार काल में बदलकर लिखिए

(क) हम लोग पिकनिक मनाने गए थे। (भविष्यत् काल )
(ख) राधा गाना गा रही है। (भूतकाल )
(ग) दिव्या ने कुछ पुस्तकें खरीदीं। (वर्तमान काल )
(घ) बगीचे में सुंदर फूल खिले हैं। (भविष्यत् काल )
(ङ) तुम कहाँ जा रहे हो? (भूतकाल )
(च) वह खाना खा रही है। (भूतकाल )
(छ) रमेश पुस्तक पढ़ता है। (संदिग्ध वर्तमान)

उत्तर:

(क) हम लोग पिकनिक मनाने जाएँगे।
(ख) राधा गाना गा रही थी ।
(ग) दिव्या कुछ पुस्तकें खरीद रही है।
(घ) बगीचे में सुंदर फूल खिलेंगे।
(ङ) तुम कहाँ जा रहे थे ?
(च) वह खाना खा रही थी।
(छ) रमेश पुस्तक पढ़ता होगा ।

 

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 14 वाच्य Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 14 वाच्य Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 14 वाच्य 14.1 वाच्य का अर्थ एवं परिभाषा

वाच्य का अर्थ होता है— बोलने का विषय क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है, उसे वाच्य कहते हैं; जैसे-

  • वह खेत जोतता है।
  • उससे खेत जोता जाता है।
  • उसके द्वारा खेत जोता जाता है।

वाच्य के भेद

1. कर्तृवाच्य

जिस वाक्य में कर्ता प्रधान होता है और क्रिया का प्रयोग कर्ता के अनुसार होता है, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं; जैसे-

  • शारदा किताब पढ़ रही है।
  • मैंने पानी पी लिया।

यदि कर्ता के साथ ‘ने’ कारक चिह्न आ जाए, तो क्रिया कर्म के अनुसार आती है, परंतु फिर भी वाक्य में कर्ता की ही प्रधानता रहती है। इसलिए ऐसे वाक्य भी कर्तृवाच्य ही होते हैं; जैसे-

  • राधा ने गीत गाया।
  • राधा ने एक कहानी लिखी।

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

2. कर्मवाच्य

जिस वाक्य में क्रिया का प्रयोग कर्म के अनुसार होता है तथा कर्म प्रधान होता है, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। कर्मवाच्य में क्रिया का लिंग, वचन व पुरुष कर्म के अनुसार होते हैं।

इसमें कर्ता का लोप हो जाता है या कर्ता के बाद ‘से’ अथवा ‘के द्वारा’ का प्रयोग किया जाता है। कर्मवाच्य वाले वाक्यों में मुख्यतः सकर्मक क्रिया का प्रयोग होता है; जैसे-

  • मेरे से क्रिकेट खेला गया।
  • रानी द्वारा नदी में स्नान किया गया।

3. भाववाच्य

जिस वाक्य में कर्ता या कर्म प्रधान न होकर भाव की प्रधानता होती है, उसे भाववाच्य कहते हैं। ऐसे वाक्यों में क्रिया अकर्मक, पुल्लिंग, सदैव एकवचन तथा अन्य पुरुष में होती है; जैसे-

  • मुझसे चला नहीं जाता।
  • मदन से सोया नहीं जाता।

वाच्य परिवर्तन

कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए

  • कर्तृवाच्य की मुख्य क्रिया को सामान्य भूतकाल में परिवर्तित करना चाहिए।
  • कर्ता के साथ ‘से’, ‘द्वारा’ या ‘के द्वारा लगाना चाहिए।
  • क्रिया के परिवर्तित रूप के साथ-साथ काल, पुरुष, वचन तथा लिंग के अनुसार ‘जा’ क्रिया का रूप जोड़ना चाहिए।
  • यदि कर्म के साथ विभक्ति ( को ) लगी हो तो उसे हटा देना चाहिए।

कर्तृवाच्य

गोपाल पतंग उड़ाता है।
सुनीता पत्र लिखती है।
कृष्ण व्यापार करता है।
रमन सफाई करता है।
प्रकाश अंगूर खाता है।

कर्मवाच्य

गोपाल द्वारा पतंग उड़ाई जाती है।
सुनीता द्वारा पत्र लिखा जाता है।
कृष्ण के द्वारा व्यापार किया जाता है।
रमन द्वारा सफाई की जाती है।
प्रकाश से अंगूर खाए जाते हैं।

कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाना कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाने के लिए निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए

  • कर्ता के साथ ‘से’ या ‘के द्वारा’ का प्रयोग करें।
  • मुख्य क्रिया, को सामान्य भूतकाल की क्रिया के एकवचन में बदलकर उसके साथ ‘जाता’ लगाएँ।
  • धातु (मूल क्रिया) के एकवचन, पुल्लिंग, अन्य पुरुष का वही काल लगाएँ, जो कर्तृवाच्य की क्रिया का है।

कर्तृवाच्य

गोविंद हँसता है।
रवि रोता है।
सीता नहीं सोती ।
रेखा नहीं कूदती ।

भाववाच्य

गोविंद से हँसा जाता है
रवि से रोया जाता है
सीता से सोया नहीं जाता।
रेखा के द्वारा कूदा नहीं जाता।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 14 वाच्य अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

1. वाच्य के कितने भेद होते हैं?

(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच

उत्तर: (ख) तीन

2. किस वाच्य में कर्ता की प्रधानता होती है?

(क) कर्तृवाच्य
(ख) भाववाच्य
(ग) कर्मवाच्य
(घ) ये सभी

उत्तर: (क) कर्तृवाच्य

3. ‘मदन से सोया नहीं जाता’ में कौन-सा वाच्य है?

(क) कर्तृवाच्य
(ख) भाववाच्य
(ग) कर्मवाच्य
(घ) ये सभी

उत्तर: (ख) भाववाच्य

4. मैंने पानी पी लिया।

(क) कर्मवाच्य
(ख) कर्तृवाच्य
(ग) भाववाच्य
(घ) ये सभी

उत्तर: (ख) कर्तृवाच्य

5. कर्तृवाच्य में क्रिया किसके अनुसार आती है?

(क) कर्म के
(ख) क्रिया के
(ग) कर्ता के
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ग) कर्ता के

6. कर्मवाच्य में प्रयुक्त क्रिया का प्रयोग” __________ “के लिंग, वचन के अनुसार होता है।

(क) कर्ता
(ख) कर्म
(ग) भाव
(घ) ये सभी

उत्तर: (ख) कर्म

7. भाववाच्य की क्रिया होती है

(क) एकवचन
(ख) अन्य पुरूष
(ग) पुल्लिंग
(घ) ये सभी

उत्तर: (घ) ये सभी

8. ‘चलो, घूमने चला जाए’ वाक्य का वाच्य है

(क) कर्त्तवाच्य
(ख) कर्मवाच्य
(ग) भाववाच्य
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ग) भाववाच्य

9. भाववाच्य युक्त वाक्य किस विकल्प में है?

(क) राम पत्र लिखता है।
(ख) राम के द्वारा पत्र लिखा जाता है।
(ग) माँ से चला नहीं जाता।
(घ) दादा जी अखबार पढ़ते हैं।

उत्तर: (ग) माँ से चला नहीं जाता।

10. कर्मवाच्य बनाते समय कर्ता के बाद ____________ जोड़ देना चाहिए।

(क) से
(ख) में पर
(ग) पर द्वारा
(घ) ‘क’ और ‘ग’ दोनों

उत्तर: (क) से

प्रश्न 2. दिए गए वाक्यों में सही वाच्य परिवर्तन का चयन कीजिए

कर्तृवाच्य

1. (क) शेर द्वारा दहाड़ा जाता है।
(ख) विद्या अब घर ही पढ़ती है।
(ग) रमा से दौड़ा नहीं जाता।

2. (क) रीना पत्र पढ़ती है।
(ख) अनु द्वारा स्वेटर बुना गया।
(ग) माही से लिखा नहीं गया।

3. (क) हिरण से भागा गया।
(ख) आओ, अब खेला जाए।
(ग) नेहा कल अपनी सहेली से मिलने गई।.

उत्तर:

कर्तृवाच्य – 1-ग, 2-क, 3-ख

कर्मवाच्य

1. (क) उन्होंने मुझे यह बात अब तक नहीं बताई।
(ख) अनीता से खाया नहीं जाता।
(ग) मोहन द्वारा कहानी पढ़ी गई।

2. (क) अनुज द्वारा खेत जोता जाता है।
(ख) चिड़िया से उड़ा नहीं जाता।
(ग) नीना अक्षय से प्रेम करती है।

3. (क) अक्षित पढ़ता नहीं है।
(ख) मोहन द्वारा नजीबाबाद जाया जाता है।
(ग) उनसे अब सहन नहीं होता।

उत्तर:

कर्मवाच्य – 1-(ख), 2-(क), 3-(ग)

भाववाच्य

1. (क) मुझसे पढ़ा नहीं जाता।
(ख) मेरे द्वारा पढ़ा नहीं जाता।
(ग) मैं पढ़ता नहीं हूँ।

2. (क) उन्होंने एक कहानी लिखी।
(ख) उनसे एक कहानी लिखी गई।
(ग) उनके द्वारा एक कहानी लिखी गई।

3.(क) आओ, अब दौड़ा जाए।
(ख) आओ, अब दौड़ते हैं।
(ग) आओ, हमारे द्वारा दौड़ा जाए।

उत्तर:

भाववाच्य – 1-क, 2-ख, 3-क

प्रश्न 3. सही कथन के सामने सही (✓) और गलत कथन के सामने (✕) गलत का चिह्न लगाइए

(क) जहाँ कर्ता या कर्म की नहीं क्रिया के अर्थ की प्रधानता होती है, कर्मवाच्य कहलाता है।

उत्तर: ✕

(ख) कर्मवाच्य में सकर्मक क्रिया का प्रयोग होता है।

उत्तर: ✓

(ग) भाववाच्य में क्रिया अन्य पुरुष में होती है।

उत्तर: ✓

(घ) कर्मवाच्य बनाते समय ‘से’ या ‘के द्वारा हटा दिया जाता है।

उत्तर: ✕

(ङ) मुझसे बैठा नहीं जाता। कर्तृवाच्य वाक्य है।

उत्तर: ✕

प्रश्न 4. नीचे दिए गए वाक्यों के वाच्य

(क) मीना पुस्तक लिखती है।
(ख) रवि खेल रहा है।
(ग) सीता द्वारा गाना गाया जाता है।
(घ) बंदर से केले खाए जाते हैं।
(ङ) रेखा से चला नहीं जाता।
(च) निधि से काम नहीं किया जाता।

उत्तर:

(क) कर्तृवाच्य
(ख) कर्तृवाच्य
(ग) कर्मवाच्य
(घ) कर्मवाच्य
(ङ) भाववाच्य
(च) भाववाच्य

प्रश्न 5. कर्तृवाच्य में बदलिए

(क) उससे भागा नहीं जाता।
(ख) कमला से लिखा नहीं जाता।
(ग) किसानों द्वारा फूल उगाए जाते हैं।
(घ) रेशमा से किताब पढ़ी जा सकती है।
(ङ) लड़के द्वारा पुस्तक खरीदी जा रही थी।
(च) माली द्वारा फूल तोड़े गए।

उत्तर:

(क) वह भागता नहीं है।
(ख) कमला लिखती नहीं है।
(ग) किसान फूल उगाते हैं।
(घ) रेशमा किताब पढ़ सकती है।
(ङ) लड़का पुस्तक खरीद रहा था।
(च) माली ने फूल तोड़े।

प्रश्न 6. कर्मवाच्य में बदलिए

(क) हम अब बाजार जाएँगे।
(ख) गीता खाना बनाती है।
(ग) अनीता ने बिस्कुट खाए ।
(घ) गार्गी ने शास्त्रार्थ किया।
(ङ) विधु ने एक निबंध लिखा।

उत्तर:

(क) हमारे द्वारा अब बाजार जाया जाएगा।
(ख) गीता द्वारा खाना बनाया जाता है।
(ग) अनीता द्वारा बिस्कुट खाए गए।
(घ) गार्गी द्वारा शास्त्रार्थ किया गया।
(ङ) विधु द्वारा एक निबंध लिखा गया।

प्रश्न 7. दिए गए वाक्यों को कोष्ठक में दिए निर्देशानुसार बदलिए

(क) राधा पत्र लिखती है। (कर्मवाच्य)
(ख) मनु नाचती है। (भाववाच्य )
(ग) दिव्या भोजन बनाती है। (कर्मवाच्य)
(घ) मुझसे सोया नहीं जाता। ( कर्तृवाच्य )
(ङ) अनु के द्वारा एक उपन्यास लिखा गया। ( कर्तृवाच्य )

उत्तर:

(क) राधा द्वारा पत्र लिखा जाता है।
(ख) मनु से नाचा जाता है।
(ग) दिव्या द्वारा भोजन बनाया जाता है।
(घ) मैं सोती नहीं हूँ।
(ङ) अनु ने एक उपन्यास लिखा।

 

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 13 क्रिया Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 13 क्रिया Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 13 क्रिया 13.1 क्रिया की परिभाषा

जिस शब्द से किसी कार्य के करने या होने का बोध हो, उसे क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • सुनीता बाँसुरी बजा रही है।
  • पायल खाना खा रही है।

इन वाक्यों में रेखांकित अंश ‘खाने’ और ‘बजाने’ की क्रिया का बोध करा रहे हैं। अतः ये शब्द क्रिया हैं।

धातु क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है अर्थात् क्रिया के अनेक रूपों में जो अंश समान रूप से मिलता है, उसे क्रिया की धातु कहते हैं; जैसे-

धातुरूप

हँस
लिख
सो
देख

सामान्य रूप

हँसना
लिखना
सोना
देखना

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

क्रिया के भेद क्रिया के दो भेद हैं

1. अकर्मक क्रिया जिस क्रिया में कर्म नहीं होता, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • राधा हँसती है।
    ↓       ↓
    कर्ता क्रिया
  • अनीश सो रहा है।
    ↓        ↓
    कर्ता क्रिया

इन दोनों वाक्यों में क्रियाओं का फल सीधे कर्ता पर पड़ रहा है, कर्म पर नहीं। इन क्रियाओं का कोई कर्म नहीं है। अतः ये अकर्मक क्रियाएँ हैं।

2. सकर्मक क्रिया ‘जिस क्रिया में कर्म पाया जाता है तथा क्रिया का फल ( प्रभाव ) कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है, वे क्रियाएँ सकर्मक कहलाती हैं; जैसे-

  • दिव्या नृत्य कर रही है।
    ↓       ↓    ↓
    कर्ता कर्म क्रिया
  • मनीष गाने सुन रहा है।
    ↓       ↓     ↓
    कर्ता कर्म क्रिया

इन दोनों वाक्यों में क्रियाओं का फल कर्म पर पड़ रहा है। यहाँ नृत्य व गाने कर्म हैं, जिनसे क्रिया जुड़ी हुई है। अतः ये सकर्मक क्रियाएँ हैं। सकर्मक क्रिया के दो भेद होते हैं।

1. एककर्मक क्रिया जिस क्रिया के साथ एक कर्म का प्रयोग होता है, उसे एककर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • बच्चे ने खिलौना लिया।
  • बढ़ई ने मेज बनाई।

इन दोनों वाक्यों में ‘खिलौना’ व ‘मेज’ एक-एक कर्म है। अतः इनमें प्रयुक्त क्रिया (रेखांकित अंश) एककर्मक क्रिया है ।

2. द्विकर्मक क्रिया जिस क्रिया के साथ दो कर्म का प्रयोग होता है, उसे द्विकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • हर्ष ने अनाथों को वस्त्र दिए।
  • अध्यापिका ने छात्रों को हिंदी पढ़ाई ।

इन दोनों वाक्यों में दो-दो कर्म हैं। इनमें प्रयुक्त ‘वस्त्र’ व ‘हिंदी’ (सभी निर्जीव) मुख्य कर्म एवं ‘अनाथों’ व ‘छात्रों’ (सभी सजीव) गौण कर्म हैं। अतः इनमें प्रयुक्त क्रिया द्विकर्मक क्रिया है।

क्रिया के अन्य भेद क्रिया के अन्य भेद निम्नलिखित हैं

1. अपूर्ण क्रिया जिस क्रिया से किसी वाक्य का अर्थ पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो पाता, उसे अपूर्ण क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • मैं हूँ।
  • वह है।

इन दोनों वाक्यों से इनका अर्थ स्पष्ट नहीं हो रहा है, इसलिए इनमें अपूर्ण क्रिया है।

2. संयुक्त क्रिया जिन वाक्यों में एक से अधिक क्रियाएँ मिलकर एक ही कार्य को पूरा करती हैं, उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • राम ने पुस्तक पढ़ ली।
  • गायक घंटों तक गाता रहा।

इन दोनों वाक्यों के रेखांकित अंश संयुक्त क्रिया हैं, क्योंकि यहाँ एक से अधिक क्रियाएँ मिलकर क्रमश: ‘पढ़ने’ और ‘गाने’ का कार्य पूर्ण कर रही हैं।

3. नामधातु क्रिया जो क्रियाएँ संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा अनुकरणात्मक शब्दों से बनती हैं, उन्हें नामधातु क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • सुहानी अपनी सहेली के साथ बतिया रही है।
  • वह नमिता को अपनाना चाहता है।

इन दोनों वाक्यों के रेखांकित अंश नामधातु क्रियाएँ हैं, क्योंकि ‘बतियाना’ ‘बात’ (संज्ञा) से तथा अपनाना ‘क्रिया’ अपना (सर्वनाम) शब्द से बनी है।

4. प्रेरणार्थक क्रिया जब कर्ता स्वयं कार्य न करके दूसरों को करने की प्रेरणा देता है या दूसरों से उस कार्य को करवाता है, तो इसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • मोहन नौकर से खाना बनवाता है।
  • रमा नौकरानी से कपड़े धुलवाती है।

इन दोनों वाक्यों में मोहन, रमा द्वारा स्वयं कार्य न करके क्रमशः नौकर, नौकरानी द्वारा करवाया जा रहा है। अतः वाक्य के रेखांकित अंश प्रेरणार्थक क्रिया हैं।

5. पूर्वकालिक क्रिया जब मुख्य क्रिया से ठीक पहले कोई क्रिया की जाती है, तो उसे पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • लड़का पढ़कर लिखने लगा।
  • मजदूर खाना खाकर सो गया।

इन दोनों वाक्यों में लिखने, सोने से ठीक पहले क्रमशः पढ़ने, खाने की क्रियाएँ पूरी की गई हैं। अतः रेखांकित अंश पूर्वकालिक क्रिया हैं।

6. तात्कालिक क्रिया जब एक क्रिया के घटित होने के तुरंत बाद ही दूसरी क्रिया घटित हो जाती है, तो उसे तात्कालिक क्रिया कहते हैं; जैसे-

  • इंजेक्शन लगते ही मरीज सो गया।
  • वह स्कूल से आते ही खेलने चला गया।

इन दोनों वाक्यों में एक क्रिया के होने के बाद ही दूसरी क्रिया घटित हो रही है; जैसे- ‘लगते ही सो गया’ तथा ‘आते ही खेलने चला गया’।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 13 क्रिया अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

1. राहुल भागो ।

(क) सकर्मक क्रिया
(ख) अकर्मक क्रिया
(ग) संयुक्त क्रिया
(घ) नामधातु क्रिया

उत्तर: (ख) अकर्मक क्रिया

2. वह खिलौनों से खेल रही है।

(क) अकर्मक क्रिया
(ख) नामधातु क्रिया
(ग) सकर्मक क्रिया
(घ) संयुक्त क्रिया

उत्तर: (ग) सकर्मक क्रिया

3. मैंने उसे देखकर बुलाया।

(क) पूर्वकालिक क्रिया
(ख) सामान्य क्रिया
(ग) सकर्मक क्रिया
(घ) संयुक्त क्रिया

उत्तर: (क) पूर्वकालिक क्रिया

4. मैंने खाना खाया।

(क) सकर्मक क्रिया
(ख) द्विकर्मक क्रिया
(ग) अकर्मक क्रिया
(घ) नामधातु क्रिया

उत्तर: (क) सकर्मक क्रिया

5. मैंने मिठाई खा ली।

(क) एककर्मक क्रिया
(ख) संयुक्त क्रिया
(ग) द्विकर्मक क्रिया
(घ) सामान्य क्रिया

उत्तर: (ख) संयुक्त क्रिया

6. राधा ने राजू को सेब दिया।

(क) द्विकर्मक क्रिया
(ख) नामधातु क्रिया
(ग) पूर्वकालिक क्रिया
(घ) भौतिक क्रिया

उत्तर: (क) द्विकर्मक क्रिया

7. इनमें कौन-सा क्रिया का भेद नहीं है?

(क) संयुक्त क्रिया
(ख) संयुक्त क्रिया
(ग) पूर्वकालिक क्रिया
(घ) सामान्य क्रिया

उत्तर: (क) संयुक्त क्रिया

8. मालिक नौकर से सफाई करवाते हैं। वाक्य में प्रयुक्त क्रिया है।

(क) संयुक्त क्रिया
(ख) प्रेरणार्थक क्रिया
(ग) पूर्णकालिक क्रिया
(घ) अकर्मक क्रिया

उत्तर: (ख) प्रेरणार्थक क्रिया

9. मैंने उपन्यास पढ़ा। वाक्य में प्रयुक्त क्रिया भेद है।

(क) सामान्य क्रिया
(ग) नामधातु क्रिया
(ख) संयुक्त क्रिया
(घ) प्रेरणार्थक क्रिया

उत्तर: (क) सामान्य क्रिया

10. किस विकल्प वाले वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया प्रयुक्त है?

(क) राधा रोती है।
(ख) कृष्ण ने बंसी बजाई।
(ग) उसने कूड़ा साफ करवाया।
(घ) मयंक खाना खाकर पढ़ने लगा।

उत्तर: (घ) मयंक खाना खाकर पढ़ने लगा।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित क्रिया शब्द द्वारा कीजिए

(मचाया, बुलाया, गिरते हैं, देख रहे हैं, कर रहे हो, टूट गई, खेलते, हो रही)

(क) बच्चों ने आज कक्षा में खूब शोर _________

उत्तर: मचाया

(ख) पेड़ से पत्ते __________

उत्तर: गिरते हैं,

(ग) रीना ने नीना को अपने जन्मदिन पर _________

उत्तर: बुलाया

(घ) घर के सभी लोग टेलीविजन _________

उत्तर: देख रहे हैं

(ङ) उसके बैठते ही कुर्सी ____________

उत्तर: टूट गई

(च) आज तुम घर पर क्या ____________

उत्तर: कर रहे हो

(छ) वर्षा बहुत तेज है। __________

उत्तर: हो रही

(ज) आओ! मैं और तुम आज क्रिकेट ______________

उत्तर: खेलते

प्रश्न 3. नीचे दिए वाक्यों की क्रिया अकर्मक है या सकर्मक, बताइए

(क) सड़क पर पत्थर पड़ा है।
(ख) मुदित तेज दौड़ता है।
(ग) नंदिता ने अमरूद खाया।
(घ) रविवार को हमारी छुट्टी है।
(ङ) वह रात भर भागता रहा।
(च) कहीं घूमने चले जाओ।
(छ) राकेश सेब खाता है।
(ज) मोहित रोता है।
(झ) सचिन क्रिकेट खेलता है।
(ञ) बच्चे कक्षा में शोर मचाते हैं।

उत्तर:

(क) सकर्मक
(ख) अकर्मक
(ग) सकर्मक
(घ) अकर्मक
(ङ) अकर्मक
(च) अकर्मक
(छ) सकर्मक
(झ) सकर्मक
(ज) अकर्मक
(ञ) अध्ययन

प्रश्न 4. मिलान कीजिए

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 13 क्रिया Question And Answers मिलान कीजिए

उत्तर: 1-ख, 2-घ, 3-ग, 4-ङ, 5-क

प्रश्न 5. नीचे लिखी क्रियाओं के भेद बताइए

(उठकर, हथियाना, करवाया लिखवाया, बतियाना, अपनाकर सो रहा है, अपनाना, गाता रहा, हँसकर, बनवाया, खा चुका)

उत्तर:

नामधातु क्रिया हथियाना, बतियाना, अपनाना

पूर्वकालिक क्रिया हँसकर उठकर, अपनाकर

प्रेरणार्थक क्रिया करवाया, बनवाया, लिखवाया

संयुक्त क्रिया सो रहा है, गाता रहा, खा चुका

प्रश्न 6. क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं। नीचे दिए गए धातु से क्रिया शब्द बनाइए

(क) उठ
(ख) बैठ
(ग) चल
(घ) लिख
(ङ) खा
(च) पी
(छ) सो
(ज) हँस

उत्तर:

(क) उठना
(ख) बैठना
(ग) चलना
(घ) लिखना
(ङ) खाना
(च) पीना
(छ) सोना
(ज) हँसना

प्रश्न 7. रेखांकित क्रिया का भेद बताइए

(क) मोहन सोकर पढ़ेगा।
(ख) वह बतियाना चाहता है।
(ग) पिताजी ने नौकर से काम करवाया।
(घ) रमेश सोया ।
(ङ) गीता गाना गा चुकी है।

उत्तर:

(क) पूर्वकालिक क्रिया
(ख) नामधातु क्रिया
(ग) प्रेरणार्थक क्रिया
(घ) सामान्य क्रिया
(ङ) संयुक्त क्रिया

प्रश्न 8. निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया को रेखांकित कीजिए और उनका भेद भी लिखिए

(क) राधा ने एक गीत गाया।
(ख) मीरा घर जा चुकी है।
(ग) मधु ने घर जाते ही मोहन को पीटा।
(घ) यह बरतन गर्मा गया है।
(ङ) राखी ने भाई से पत्र पढ़वाया।
(च) राजू है।
(छ) राहुल गया।
(ज) भोजन खाकर पंडित जी सो गए।

उत्तर:

(क) गाया, सकर्मक क्रिया
(ख) जा चुकी है, संयुक्त क्रिया
(ग) जाते ही तात्कालिक क्रिया, पीटा सकर्मक क्रिया
(घ) गर्मा गया है, नामधातु क्रिया
(ङ) पढ़वाया, प्रेरणार्थक क्रिया
(च) है, अपूर्ण क्रिया
(छ) गया, सामान्य क्रिया
(ज) खाकर पूर्वकालिक क्रिया, सो गए-अकर्मक क्रिया

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 12 विशेषण Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 12 विशेषण Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 12 विशेषण 12.1 विशेषण की परिभाषा

जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं; जैसे- सफेद, लंबी, बड़ी दो, स्वादिष्ट आदि ।

विशेष्य

विशेषण जिस शब्द की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेष्य कहते हैं; जैसे—सफेद गाय, इसमें ‘सफेद’ विशेषण तथा ‘गाय’ विशेष्य है।

प्रविशेषण

वे शब्द, जो विशेषण की भी विशेषता बताते हैं, उन्हें प्रविशेषण कहते हैं; जैसे-

  • यह पुस्तक बहुत रोचक है।
  • साहिल काफी समझदार है।

इन वाक्यों में बहुत और काफी प्रविशेषण हैं। ये क्रमशः रोचक तथा समझदार विशेषण शब्दों की विशेषता बता रहे हैं।

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

विशेषण के भेद विशेषण के चार भेद हैं

  1. गुणवाचक विशेषण
  2. संख्यावाचक विशेषण
  3. परिमाणवाचक विशेषण
  4. सार्वनामिक विशेषण

1. गुणवाचक विशेषण

जिन शब्दों द्वारा संज्ञा और सर्वनाम के रंग-रूप, आकार, गुण-दोष, दशा, अवस्था, काल, गंध, स्वाद आदि विशेषता का पता चलता है, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे—

  • मीठी वाणी सबको अच्छी लगती है।
  • कौए ने शीतल जल पीकर प्यास बुझाई।

उपरोक्त वाक्यों में ‘मीठी’ वाणी की तथा ‘शीतल’ जल की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये शब्द गुणवाचक विशेषण हैं।

गुणवाचक विशेषण निम्नलिखित की विशेषताएँ बताते हैं

  • गुण परिश्रमी, सुंदर, सच्चा, ईमानदारी, उपकारी, दयालु, मृदुभाषी आदि।
  • दोष आलसी, कामचोर, कुरूप, भद्दा, गंदा, झूठा, बेईमान, कृतघ्न, क्रूर, निर्दयी, कटुभाषी आदि ।
  • स्थान अंदरूनी, भीतरी, बाहरी, ऊपरी, नागपुरी, जापानी, जयपुरी, इलाहाबादी आदि।
  • आकार गोल, आयताकार, वर्गाकार, तिकोना, लंबा, ऊँचा आदि।
  • रंग काला, पीला, सफेद, हरा, नीला आदि ।
  • स्वाद खट्टा-मीठा, तीखा, चटपटा आदि ।
  • गंध बदबूदार, सुगंधित आदि।
  • समय दैनिक, क्षणिक, मासिक, वार्षिक, पाक्षिक आदि।
  • दशा स्वस्थ, बीमार, ताजा, गरम, ठंडा, मुलायम, कठोर आदि ।
  • देशीय भारतीय, अंग्रेजी, विदेशी, देशी आदि ।

2. संख्यावाचक विशेषण

जिन शब्दों से संज्ञा और सर्वनाम की संख्या या उनके क्रम का बोध होता विशेषण शब्दों की रचना है, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-

  • मेरे पास पाँच कलम हैं।
  • मानसी सातवीं में पढ़ती है।

उपरोक्त वाक्यों के रेखांकित अंशों ‘पाँच’ तथा ‘सातवीं’ अपने-अपने विशेष्य की संख्या या क्रम के बारे में बता रहे हैं। अतः ये संख्यावाचक विशेषण हैं।

संख्यावाचक विशेषण के दो भेद होते हैं।

  1. निश्चित संख्यावाचक विशेषण जिन शब्दों से विशेष्य की निश्चित संख्या या क्रम का बोध होता है, उन्हें निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
    • कक्षा में तीस छात्र हैं।
    • वह दूसरी कक्षा में पढ़ता है।
  2. अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण जिन शब्दों से विशेष्य की निश्चित संख्या का बोध नहीं होता है, उन्हें अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
    • कई कवियों की कविताएँ बहुत अच्छी थीं।
    • दंगें से बहुत से लोग प्रभावित हुए।

3. परिमाणवाचक विशेषण जिन शब्दों से विशेषण की मात्रा ( माप-तौल) का ज्ञान होता है, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे—

  • मुझे तीन मीटर कपड़ा चाहिए।
  • कुछ चावल चूहे खा गए ।

उपरोक्त वाक्यों के रेखांकित अंश ‘कुछ’ तथा ‘तीन मीटर’ से उनके विशेष्य की मात्रा का बोध हो रहा है।

अतः ये परिमाणवाचक विशेषण हैं। परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद होते हैं।

  1. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण जो विशेषण शब्द अपने विशेष्य की निश्चित मात्रा का बोध कराते हैं, उन्हें निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
    • रजनी ने तीन दर्जन केले खरीदे।
    • रोशन ने दो मीटर कपड़ा खरीदा।
  2. अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण जो विशेषण शब्द अपने विशेष्य की निश्चित मात्रा का बोध नहीं कराते हैं, उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
    • यहाँ से ढेर सारा कूड़ा उठाया गया।
    • गोदाम में बहुत सारा अनाज चूहे खा गए।

4. सार्वनामिक विशेषण

जो सर्वनाम शब्द संज्ञा से पूर्व आकर किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि की ओर संकेत करते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते हैं। इन्हें संकेतवाचक विशेषण भी कहा जाता है; जैसे-

  • यह विद्यालय दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।
  • वे मजदूर बहुत परिश्रमी हैं।

उपरोक्त वाक्यों के रेखांकित अंश ‘यह’, ‘वे’ अपने विशेष्य की ओर संकेत कर रहे हैं। अतः ये सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण हैं।

विशेषण शब्दों की रचना

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 12 विशेषण Question And Answers विशेषण शब्दों की रचना

किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण-दोष की तुलना अन्य व्यक्ति या वस्तु से करना अवस्था कहलाता है। विशेषण की तीन अवस्थाएँ होती हैं।

1. मूलावस्था इस अवस्था में संज्ञा या सर्वनाम की सामान्य विशेषता बताई जाती है; जैसे-

  • कमल का फूल सुंदर होता है।
  • भीम एक शक्तिशाली पुरुष था।

2. उत्तरावस्था इस अवस्था में किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण-दोष की तुलना दूसरे व्यक्ति या वस्तु के उसी गुण-दोष से की जाती है; जैसे-

  • कमल का फूल चंपा के फूल से अधिक सुंदर होता है।
  • भीम दुर्योधन से अधिक शक्तिशाली था ।

3. उत्तमावस्था इस अवस्था में किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण-दोषों को सभी व्यक्तियों या वस्तुओं के गुण-दोषों से बढ़कर बताया जाता है; जैसे-

  • कमल का फूल सबसे अधिक सुंदर होता है।
  • भीम सबसे अधिक शक्तिशाली था।

विशेषण शब्दों की तुलना एवं अवस्थाएँ

जो विशेषण तत्सम होते हैं, प्रायः उनकी उत्तरावस्था तथा उत्तमावस्था दर्शाने के लिए उनके आगे क्रमशः प्रत्यय ‘तर’ तथा ‘तम’ लगा देते हैं;

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 12 विशेषण Question And Answers विशेषण शब्दों की तुलना एवं अवस्थाएँ

विशेषण से संबंधित अन्य प्रमुख बातें

  • तत्सम (संस्कृत) विशेषणों के रूप लिंग के अनुसार बदलते हैं: जैसे- धनवान धनवती, गुणवान-गुणवती, विद्वान-विदुषी
  • जिन विशेषण के अंत में अ, ई, उ और ऊ होता है, उन पर विशेष्य के लिंग व वचन का कोई प्रभाव नहीं पड़ता; जैसे बीमार लड़का, बीमार लड़के, बीमार लड़की, बीमार लड़कियाँ, पीली गाड़ी, पीली गाड़ियाँ, दयालु राजा, दयालु रानी, दयालु रानियाँ, झगड़ालू लड़का, झगड़ालू लड़के।
  • आकारांत वाले विशेषण विशेष्य के लिंग व वचनानुसार बदल जाते हैं। जैसे सच्चा लड़का, सच्चे लड़के, सच्ची लड़कियाँ।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 12 विशेषण अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छटिए

1. विशेषण के कितने भेद होते हैं?

(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच

उत्तर: (ग) चार

2. विशेषण की भी विशेषता बताता है

(क) विशेष्य
(ख) प्रविशेषण
(ग) विशेषक
(घ) क्रिया विशेषण

उत्तर: (ख) प्रविशेषण

3. संख्यावाचक विशेषण के कितने भेद हैं?

(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार

उत्तर: (ख) दो

4. गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है।

(क) भला
(ख) अधिक
(ग) कुछ
(घ) थोड़ा

उत्तर: (क) भला

5. परिमाणवाचक विशेषण के कितने भेद हैं?

(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार

उत्तर: (क) एक

6. सार्वनामिक विशेषण का उदाहरण है

(क) काला
(ख) महान पुरुष
(ग) कम
(घ) नमकीन समोसा

उत्तर: (घ) नमकीन समोसा

7. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण का उदाहण कौन-सा है ?

(क) दो गज जमीन
(ग) वीर पुरुष
(ख) तीन किलो
(घ) उसका

उत्तर: (क) दो गज जमीन

8. निश्चित संख्यावाचक विशेषण कौन-न-सा है ?

(क) चार बच्चे
(ख) सारा दूध
(ग) बहुत धन
(घ) काला कौआ

उत्तर: (क) चार बच्चे

9. विशेषण किन शब्दों की विशेषता बताते हैं?

(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) संज्ञा एवं सर्वनाम
(घ) क्रिया

उत्तर: (ग) संज्ञा एवं सर्वनाम

10. गुणवाचक विशेषण के अंतर्गत क्या आता है?

(क) रंग
(ख) रूप
(ग) गुण-दोष, आकार, रूप-रंग
(घ) परिभाषा

उत्तर: (ग) गुण-दोष, आकार, रूप-रंग

प्रश्न 2. नीचे दिए गए कथन पर सही (✓) और गलत (✕) का निशान लगाइए

(क) विशेषण जिस शब्द की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेष्य कहते हैं।

उत्तर: ✓

(ख) विशेषण संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं।

उत्तर: ✕

(ग) चमकीला संख्यावाचक विशेषण है।

उत्तर: ✕

(घ) तीन गुणवाचक विशेषण नहीं है।

उत्तर: ✓

(ङ) संज्ञा तथा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं।

उत्तर: ✓

प्रश्न 3. कोष्ठक में दिए गए शब्दों के विशेषण बनाकर रिक्त स्थानों

(क) वेंकट और स्वामी ________ भाई हैं। (चाचा)

उत्तर: चचेरे

(ख) शेर _______ तथा __________ जानवर है। ( हिंसा, जंगल)

उत्तर: हिंसक, जंगली

(ग) भीम _______ रूप से _________ थे। (शरीर, बल)

उत्तर: शारीरिक, बलवान

(ङ) विद्यार्थियों को __________ तथा _________ कहानियाँ (शिक्षा, ज्ञान)

उत्तर: शैक्षिक, ज्ञानवर्द्धक

प्रश्न 4. नीचे दिए गए विशेष्यों के लिए उचित विशेषण लिखिए

(क) _________ बादल

उत्तर: काले

(ख) _________ लहरें

उत्तर: ऊँची

(ग) ____________ कलम

उत्तर: सुंदर

(घ) ___________ धरती

उत्तर: गोल

(ङ) _________ अध्यापिका

उत्तर: अच्छी

(च) __________घास

उत्तर: हरी

प्रश्न 5. दिए गए विशेषण और विशेष्यों का मिलान कीजिए

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 12 विशेषण Question And Answers विशेषण और विशेष्यों का मिलान

उत्तर: 1- (ग) , 2- (ङ) 3-(ख), 4-(क) , 5-(च), 6-(घ)

प्रश्न 6. नीचे लिखे विशेषण शब्दों की उत्तरावस्था तथा उत्तमावस्था लिखिए

(क) अधिक

उत्तर: अधिकतर अधिकतम

(ख) उच्च

उत्तर: उच्चतर, उच्चतम

(ग) कठोर

उत्तर: कठोरतर, कठोरतम

(घ) महान

उत्तर: महानतर, महानतम

(ङ) सुंदर

उत्तर: सुंदरतर, सुंदरतम

(च) मृदु

उत्तर: मृदुतर, मृदुतम

प्रश्न 7. निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्दों को रेखांकित कीजिए और उनके भेद लिखिए

(क) वह कमजोर व्यक्ति है।

उत्तर: कमजोर, गुणवाचक विशेषण

(ख) यह सभ्यता प्राचीन है।

उत्तर: प्राचीन, गुणवाचक विशेषण

(ग) रात को वे लोग क्या कर रहे थे?

उत्तर: वे, सार्वनामिक विशेषण

(घ) यह दसवाँ घर है।

उत्तर: दसवाँ संख्यावाचक विशेषण

प्रश्न 8. कोष्ठक में दिए गए क्रिया शब्दों से विशेषण बनाकर वाक्य पूर्ति कीजिए

(क) सचिन तेंदुलकर सर्वश्रेष्ठ ___________ ‘है। (खेलना )

उत्तर: खिलाड़ी

(ख) हमारा खेत ___________ नहीं है। (बिकना)

उत्तर: बिकाऊ

(ग) मेरा भाई बहुत __________ है। (पढ़ना)

उत्तर: पढ़ाकू

(घ) आपका लड़का तो बहुत ____________ है। (कमाना)

उत्तर: कमाऊ

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘क’ अपठित बोध अध्याय 1 अपठित गद्यांश एवं काव्यांश Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘क’ अपठित बोध अध्याय 1 अपठित गद्यांश एवं काव्यांश Question And Answers

अपठित का अर्थ

अपठित का अर्थ है – गद्य या पद्य का ऐसा अंश, जो निर्धारित पाठ्यपुस्तक का न हो और जिसे पहले न पढ़ा गया हो। इस पर आधारित प्रश्न पूछने का उद्देश्य होता है-छात्रों की भाषा और विषय वस्तु संबंधी ज्ञान की परख करना। छात्रों को अपठित अंश को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने चाहिए।

अपठित गद्यांश व काव्यांश को हल करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • सर्वप्रथम अपठित गद्यांश व काव्यांश (पद्यांश) को दो-तीन बार पढ़ना चाहिए।
  • पढ़ने के बाद उसका मूलभाव समझना चाहिए।
  • प्रश्नों को ध्यान से पढ़कर संभावित उत्तर पर निशान लगाना चाहिए।
  • प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर देने चाहिए।
  • प्रश्नों के उत्तर अपने शब्दों में देने चाहिए।
  • प्रश्नों के उत्तर एक बार पुनः पढ़कर दोहरा लेने चाहिए, जिससे अशुद्धियों को सुधारा जा सके।
  • विकल्प वाले प्रश्नों का उत्तर चयन करते समय गद्यांश या पद्यांश में प्रसंग को ध्यान में रखना चाहिए।
  • जो विकल्प पूर्ण रूप से उपयुक्त हो, उसी का ही चयन करना चाहिए ।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘क’ अपठित बोध अध्याय 1 अपठित गद्यांश एवं काव्यांश अपठित गद्यांश

निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

सैंपल गद्यांश 1 (अतिलघु उत्तरीय प्रश्नों पर आधारित)

“आभा, तुम्हें आज बापू की कुटिया की ओर जाते समय पेड़ का एक पत्ता तोड़ते देखा था, इसलिए तुम्हें बुलाया है। सिर्फ तुम ही ऐसी भूल करती हो, ऐसा नहीं है। यह तो हमारी, सबकी ही आदत सी हो गई है कि आते-जाते पेड़ देखा, तो पत्ता तोड़ लिया, बिना आवश्यकता के फूल-पत्ती तोड़ना एक तरह की हिंसा ही हुई। हमारे देश के बड़े वैज्ञानिक जगदीश बसु ने जब मुझे बताया कि छोटे-से-छोटे पौधे में भी प्राण हैं, तब से मैं लोगों को फूलों की माला डालने नहीं देता, हाथ में ही ले लेता हूँ। यह तो तुमने भी देखा होगा । ”

पत्ता तोड़ते देखकर बापू मुझे बुलाकर यह भी कह सकते थे कि पत्ता क्यों तोड़ा ? आगे से मत तोड़ना। उन्हें फिर इतना विस्तार से समझाने में अपना समय नष्ट करने की कोई आवश्यकता नहीं होती, लेकिन बापू तो सही अर्थों में एक आदर्श शिक्षक थे। वे हर बात को इतना विस्तार से, प्यार से समझाते थे कि सामने वाले के हृदय में उनकी कही गई। बात बैठ जाती थी और वह फिर दोबारा ऐसी गलती कभी कर ही नहीं सकता था।

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

प्रश्न 1. बापू के अनुसार, आभा ने क्या भूल की थी, जो अकसर हम सब करते हैं?

उत्तर: बापू ने आभा को अकारण एक पेड़ का पत्ता तोड़ते हुए देखा था, जो आभा की एक भूल थी। अकसर हम सब की आदत होती है। कि बिना किसी आवश्यकता के फूल-पत्ती तोड़ लेते हैं।

प्रश्न 2. फूलों की माला पहनाए जाने पर बापू उसे न पहनकर हाथ में ही क्यों ले लेते थे?

उत्तर: वैज्ञानिक जगदीश बसु ने बापू को बताया था कि छोटे-से-छोटे पौधे में भी प्राण हैं। बापू ने उस पर विचार किया था, इसी कारण वे माला न पहनकर हाथ में ही ले लेते थे।

प्रश्न 3. आभा को बापू की शिक्षा देने की क्या विधि अच्छी लगी थी?

उत्तर: आभा को बापू का बहुत प्यार तथा धैर्य से फूल-पत्ती न तोड़ने की चेतावनी देना अच्छा लगा। विस्तार से समझाई गई बापू की बात आभा के मन में बैठ गई ।

प्रश्न 4. इस गद्यांश के अनुसार, ‘बापू’ शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है?

उत्तर: इस गद्यांश में ‘बापू’ शब्द महात्मा गाँधी के लिए प्रयोग किया गया है।

प्रश्न 5. वचन बदलिए- पत्ता, शिक्षक

उत्तर: पत्ता – पत्ते, शिक्षक-शिक्षकगण

प्रश्न 6. आवश्यकता तथा वैज्ञानिक शब्दों में मूल शब्द तथा प्रत्यय अलग करके लिखिए।

उत्तर: आवश्यकता = आवश्यकता, वैज्ञानिक विज्ञान + इक

सैंपल गद्यांश 2 (बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित)

महामना मदन मोहन मालवीय काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही, इस युग के आदर्श पुरुष भी थे। वे भारत के पहले और अंतिम व्यक्ति थे, जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया; जैसे- पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृभाषा तथा भारत माता की सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले इस महामानव ने जिस विश्वविद्यालय की स्थापना की, उसमें उनकी परिकल्पना ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षित करके देश सेवा के लिए तैयार करने की थी, जो देश का मस्तक गौरव से ऊँचा कर सकें। मालवीय जी सत्य, ब्रह्मचर्य, व्यायाम, देशभक्ति तथा आत्मत्याग में अद्वितीय थे। इन समस्त आचरणों पर वे केवल उपदेश ही नहीं दिया करते थे, अपितु स्वयं उनका पालन भी किया करते थे। वे अपने व्यवहार में सदैव मृदुभाषी रहे।

प्रश्न 1. मदन मोहन मालवीय किस शिक्षा संस्था के प्रणेता थे?

(क) विश्व भारती
(ख) काशी हिंदू विश्वविद्यालय
(ग) शांति निकेतन
(घ) प्रयाग विश्वविद्यालय

उत्तर: (ख) काशी हिंदू विश्वविद्यालय

प्रश्न 2. मालवीय जी की विश्वविद्यालय स्थापना करने में क्या परिकल्पना थी?

(क) ऐसे विद्यार्थी शिक्षित करना, जिनका सर्वांगीण विकास हो
(ख) ऐसे विद्यार्थी शिक्षित करना, जो देश का मस्तक ऊँचा कर सकें
(ग) ऐसे विद्यार्थी शिक्षित करना, जो देश के लिए आत्मबलिदान दें
(घ) ऐसे विद्यार्थी शिक्षित करना, जो देश सेवा करके देश को गौरवान्वित करें

उत्तर: (ख) ऐसे विद्यार्थी शिक्षित करना जो देश का मस्तक ऊँचा कर सकें

प्रश्न 3. मदन मोहन मालवीय को किस उपाधि से विभूषित किया गया था?

(क) पद्मश्री
(ख) भारत रत्न
(ग) महामना
(घ) पद्मविभूषण

उत्तर: उत्तर (ग) महामना

प्रश्न 4. लोगों को शिक्षा देने के लिए मदन मोहन मालवीय जी का प्रभावकारी तरीका क्या था?

(क) उनके उपदेश बहुत प्रभावशाली होते थे
(ख) वे स्वयं ब्रह्मचर्य का पालन करते थे
(ग) वे उपदेश ही नहीं देते, स्वयं पालन भी करते थे
(घ) वे स्नेह से शिक्षा देते थे

उत्तर: (ग) वे उपदेश ही नहीं देते, स्वयं पालन भी करते थे

प्रश्न 5. ‘अंतिम’ शब्द का विलोम है

(क) अंत
(ख) प्रारंभ
(ग) अनादि
(घ) आदि

उत्तर: (ख) प्रारंभ

प्रश्न 6. मालवीय जी व्यवहार में कैसे थे?

(क) कटुभाषी
(ख) मृदुभाषी
(ग) ब्रजभाषी
(घ) ये सभी

उत्तर: (ख) मृदुभाषी

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘क’ अपठित बोध अध्याय 1 अपठित गद्यांश एवं काव्यांश अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न  गद्यांश 1

यदि यह प्रश्न पूछा जाए कि जंगल का राजा कौन है? तो शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे मालूम न हो कि शेर जंगल का राजा है। बहुत पुराने समय से उसे शक्ति और प्रभुत्व का प्रतीक माना जाता है। भारत ने भी उसे अपने राष्ट्रीय चिह्न में स्थान दिया है। वह पशुओं में सबसे अधिक रोबीला और बहादुर होता है। बिल्ली जाति का वह एकमात्र पशु है, जिसके नर की गर्दन दर्शनीय अयाल से सुशोभित रहती है। शेर का शारीरिक गठन, बनावट और आदतें घरेलू बिल्ली के समान होती हैं।

एक समय था, जब बब्बर शेर उत्तरी भारत के अधिकांश मैदानी जंगलों में पाया जाता था, किंतु अब उनकी संख्या काफी कम हो गई है। अपनी निर्भीकता के कारण वह सरलता से मारा गया। भारत में उनके संरक्षण के लिए अभयारण्य बनाए गए। संरक्षित वनों में सभी पशु-पक्षियों को सुरक्षा प्रदान की जाती है। वे निर्भय होकर वन में विचरण कर सकते हैं।

प्रश्न 1. भारत ने राष्ट्रीय चिह्न में शेर को स्थान क्यों दिया?

उत्तर: शेर जंगल का राजा है। शेर को पुराने समय से ही शक्ति और प्रभुत्व का प्रतीक माना जाता है, इसलिए भारत ने राष्ट्रीय चिह्न में ‘शेर’ को स्थान दिया है।

प्रश्न 2. शेर किन विशेषताओं के कारण अन्य पशुओं से भिन्न है?

उत्तर: शेर सभी पशुओं में सबसे अधिक रोबीला और बहादुर होता है शेर बिल्ली जाति का एकमात्र पशु है, जिसके नर की गर्दन में दर्शनीय अयाल होता है। इसलिए शेर अन्य पशुओं से भिन्न है।

प्रश्न 3. बब्बर शेर कहाँ पाए जाते थे? उनकी संख्या कम होने का क्या कारण है?

उत्तर: बब्बर शेर उत्तरी भारत के अधिकांश मैदानी भागों में पाए जाते थे। अपनी निर्भीकता के कारण ये सरलता से मारे गए, इसलिए इनकी संख्या काफी कम हो गई है।

प्रश्न 4. भारत में शेरों की सुरक्षा के लिए क्या प्रयास किया गया?

उत्तर: तीव्रता से शेरों की संख्या में कमी होते देखकर भारत में अभयारण्य बनाए गए हैं, जिनमें जीव-जंतुओं को सुरक्षा दी जाती है। इन संरक्षित वनों में शेर निर्भय रूप से विचरण कर सकते हैं।

प्रश्न 5. ‘शारीरिक’ शब्द में मूल शब्द तथा प्रत्यय अलग करके लिखिए।

उत्तर: शारीरिक शरीर (मूल शब्द) + इक (प्रत्यय) ।

6. ‘वन’ के दो पर्यायवाची लिखिए।

उत्तर: वन अरण्य

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न गद्यांश 2

जिन्हें हम प्यार से बापू कहते हैं, उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था। इनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। इनकी माता का नाम पुतलीबाई और पिता का नाम करमचंद गाँधी था। इनकी माँ बहुत स्नेहमयी तथा धार्मिक विचारों की महिला थीं। पिताजी राजकोट के दीवान थे।

गाँधीजी ने प्रारंभिक शिक्षा भारत में प्राप्त की थी और वकालत की शिक्षा प्राप्त करने इंग्लैंड गए। गाँधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ असहयोग आंदोलन चलाए। उन्हीं की प्रेरणा से हमारा देश 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हो सका। उन्हें हम राष्ट्रपिता के नाम से भी जानते हैं। देश को सत्य और अहिंसा की राह दिखाने वाले गाँधीजी की प्रार्थना सभा में गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी गई। वे देश के पथ प्रदर्शक थे। आज भी हम भारतवासी उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयत्न करते हैं।

प्रश्न 1. गाँधीजी की माँ के गुण बताइए।

उत्तर: गाँधीजी की माँ का नाम पुतलीबाई था। विचारों की महिला थीं।

प्रश्न 2. गाँधीजी का पूरा नाम क्या था? उन्हें हम आज भी किस नाम से जानते हैं?

उत्तर: गाँधीजी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था। उन्हें हम आज भी ‘राष्ट्रपिता’ के नाम से जानते हैं।

प्रश्न 3. भारत को स्वतंत्रता दिलाने में गाँधीजी ने किस प्रकार सहयोग दिया?

उत्तर: गाँधीजी ने अंग्रेजों के अत्याचारों को देखकर उनके खिलाफ असहयोग आंदोलन चलाए । देशवासियों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर स्वतंत्रता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। वे देश के पथ प्रदर्शक बने।

प्रश्न 4. उपरोक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।

उत्तर: उपरोक्त गद्यांश का उचित शीर्षक ‘राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी’ है।

प्रश्न 5. ‘सत्य’ का विलोम शब्द लिखिए।

उत्तर: सत्य का विलोम शब्द असत्य है।

प्रश्न 6. ‘माँ’ शब्द के दो पर्यायवाची लिखिए।

उत्तर: माँ = जननी, माता ।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न गद्यांश 3

सभ्यता के आदिकाल में मनुष्य ने पेड़-पौधों के महत्त्व को जान लिया था। यह भी जान लिया था कि पेड़-पौधे केवल नेत्रों को सुख प्रदान करने के लिए नहीं, अपितु प्राणी जगत के लिए भी आवश्यक हैं। ऋषि-मुनियों ने वृक्षोपासना के लिए मंत्र – पूजा आदि का विधान बनाया। आज भी भारत के प्रांतों में विशेष त्योहारों पर वृक्षों का अत्यधिक महत्त्व है। प्रदूषण को कम करने के लिए यह अच्छा उपाय है कि अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाए जाएँ और वायुमंडल को शुद्ध बनाया जाए। बच्चों को चाहिए कि वे वृक्षों के महत्त्व को जानकर अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाएँ और प्रदूषण कम करने में हमारे सहायक बनें।

प्रश्न 1. ऋषि-मुनियों ने वृक्ष उपासना का विधान क्यों बनाया?

उत्तर: सभ्यता के आदिकाल में ही मनुष्य ने पेड़-पौधों के महत्त्व को समझ लिया। मनुष्य समझ गया कि पेड़-पौधे प्राणी जगत के लिए आवश्यक हैं, इसलिए ऋषि-मुनियों ने वृक्ष उपासना का विधान बनाया।

प्रश्न 2. प्रदूषण कम करने का उपाय बताइए।

उत्तर: प्रदूषण कम करने के लिए अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। वृक्ष लगाने से ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी और प्रदूषण कम होगा।

प्रश्न 3. वायुमंडल को शुद्ध किस प्रकार बनाया जा सकता है?

उत्तर: पेड़-पौधे वायुमंडल को शुद्ध करते हैं, इसलिए वृक्ष के महत्त्व को समझकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।

प्रश्न 4. गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।

उत्तर: गद्यांश का उचित शीर्षक है- पेड़-पौधों का महत्त्व ।

प्रश्न 5. ‘विशेष’ तथा ‘अत्यधिक’ शब्दों में से उपसर्ग अलग कीजिए।

उत्तर: विशेष वि शेष, अत्यधिक अति + अधिक

प्रश्न 6. ‘आवश्यक’ शब्द का विलोम लिखिए।

उत्तर: आवश्यक – अनावश्यक ।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न गद्यांश 4

एक चरवाहा रोजाना हरे-भरे पहाड़ पर अपनी बकरियों को चराने ले जाता था। एक भेड़िया हर दूसरे-तीसरे दिन उसकी बकरियों में से एक बकरी को चुपके से खा जाता था, जिससे उसकी बकरियों की संख्या कम होती जा रही थी। भेड़िये की इस धूर्तता से तंग आकर चरवाहे ने बकरियाँ चराना बंद कर दिया। बकरियों ने भी मौत से बचने के लिए बाड़े में कैद रहकर जुगाली करते रहना ही श्रेष्ठ समझा। एक युवा बकरी को यह बंधन पसंद नहीं आया। अत्याचारी से यों कब तक प्राणों की रक्षा की जा सकेगी? वह पहाड़ से उतरकर किसी दिन बाड़े में भी कूद सकता है।

प्रश्न 1. बकरियों की संख्या कम होने का क्या कारण था?

उत्तर: चरवाहा जब हरे-भरे पहाड़ पर अपनी बकरियों को चराने ले जाता, तब एक भेड़िया चुपके से एक बकरी को खा जाता था, इसलिए बकरियों की संख्या कम हो रही थी।

प्रश्न 2. चरवाहे ने बकरियाँ चराना क्यों बंद कर दिया?

उत्तर: बकरियों की संख्या धीरे-धीरे कम होने के कारण भेड़िये से परेशान होकर चरवाहे ने अपनी बकरियाँ चराना बंद कर दिया।

प्रश्न 3. बकरियों ने मरने से बेहतर क्या समझा ?

उत्तर: बकरियों को पहाड़ पर चरने जाने से भेड़िये द्वारा मारे जाने का भय था। उन्होंने बाड़े में कैद रहकर जुगाली करते रहना ही बेहतर समझा।

प्रश्न 4. युवा बकरी को बाड़े में रहना क्यों पसंद नहीं आया?

उत्तर: युवा बकरी स्वतंत्र रहना चाहती थी। उसे लगता था कि भेड़िया किसी भी दिन बाड़े में आ सकता है। उसे भय के साथ जीवन जीना पसंद नहीं आया।

प्रश्न 5. ‘रक्षा’ शब्द से नया शब्द बनाइए ।

उत्तर: रक्षा सु+ रक्षा (सुरक्षा)

प्रश्न 6. ‘पसंद’ शब्द का विलोम लिखिए।

उत्तर: पसंद नापसंद |

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न गद्यांश 5

पहाड़ी गाँवों में अकसर बाघ का डर बना रहता है। जंगल कटने के कारण शिकार की तलाश में बाघ कभी-कभी गाँव तक पहुँच जाता है। गेंवली गाँव में एक बार यही हुआ। बाघ ने गाँव में घुसकर एक गाय को मार डाला। सुबह होते ही यह खबर पूरे गाँव में फैल गई। गाँव के लोग डर गए कि यह बाघ कहीं फिर से आकर दूसरे पालतू जानवरों और किसी आदमी को ही अपना शिकार न बना ले। गाँव के लोग गोपाल आश्रम गए और उन लोगों ने मीरा बहन को अपनी चिंता बताई।

मीरा बहन ने सभी गाँव के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा, “हम सभी गाँव के लोग एक योजना बनाने जा रहे हैं, जिससे हम बाघ को अपने चंगुल में फँसा सकें।” सभी लोग मीरा बहन के सुझाव से सहमत हो गए और लोगों ने बाघ को पकड़ने में मीरा बहन का साथ दिया और एक दिन बाघ गाँव के लोगों के बनाए गए जाल में फँस ही गया। इस तरह लोगों का डर भी कम हो गया। इसी प्रकार लोग अब गाँव में स्वतंत्र होकर घूमने लगे।

प्रश्न 1. उपरोक्त गद्यांश में किस गाँव का उल्लेख किया गया है और यहाँ किसका डर बना रहता है?

उत्तर: उपरोक्त गद्यांश में गेंवली गाँव का उल्लेख किया गया है और यहाँ बाघ का डर बना रहता है

प्रश्न 2. उपरोक्त गद्यांश के आधार पर बताइए कि किस कारण बाघ गाँव तक पहुँच जाता है?

उत्तर: जंगल कटने के कारण शिकार की तलाश में बाघ गाँव तक पहुँच जाता है।

प्रश्न 3. पूरे गाँव में क्या खबर फैल गई थी?

उत्तर: पूरे गाँव में यह खबर फैल गई कि बाघ ने गाँव में घुसकर एक गाय को मार डाला।

प्रश्न 4. गाँव के लोगों ने किसे अपनी चिंता बताई?

उत्तर: गाँव के लोगों ने मीरा बहन को अपनी चिंता बताई |

प्रश्न 5. ‘साधु-संतों की कुटी’ वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए।

उत्तर: ‘साधु-संतों की कुटी’ वाक्यांश के लिए एक शब्द ‘आश्रम’ है।

प्रश्न 6. ‘पहाड़ी’ शब्द में कौन- न-सा प्रत्यय है?

उत्तर: पहाड़ी शब्द में ‘ई’ प्रत्यय है।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न गद्यांश 6

28 मई, 2023 को भारत के प्रधानमंत्री ने देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया, जो पुनर्निर्मित सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है। आर्किटेक्ट बिमल पटेल द्वारा डिजाइन किए गए नए संसद भवन का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ। नया संसद भवन आकार में त्रिकोणीय है। यह ऐसा इसलिए है, क्योंकि जिस भूखंड पर यह बना है, वह त्रिकोणीय है। नए संसद भवन का स्वरूप विभिन्न धर्मों में पाई जाने वाली पवित्र ज्यामिति से प्रभावित है। इसका डिजाइन और सामग्री पुरानी संसद के पूरक हैं, साथ ही दोनों भवनों का एक परिसर है।

नए लोकसभा कक्ष में एक मोर विषयवस्तु को अपनाया गया है, जिसमें दीवारों और छत पर राष्ट्रीय पक्षी के पंखों के समान नक्काशीदार डिजाइन तैयार किए गए हैं, जो टील कॉर्पेट से सुसज्जित हैं। लोकसभा कक्ष में वर्तमान में 543 के बजाय 888 सीटें हैं, जिनकी क्षमता बढ़कर 1,272 हो जाएगी। सेंट्रल हॉल के अभाव में लोकसभा का उपयोग दोनों सदनों की संयुक्त बैठक हेतु किया जाएगा।

नए भवन में एक संविधान सभागार बनाया गया है, जहाँ भारतीय लोकतंत्र की यात्रा का दस्तावेजीकरण किया गया है। मूल रूप से वर्ष 1993 में संसद के मुख्य द्वार पर स्थापित की गई महात्मा गाँधी की 16 फुट ऊँची काँस्य प्रतिमा को पुराने और नए भवनों के बीच स्थानांतरित कर दिया गया है।

प्रश्न 1. नए संसद भवन का उद्घाटन किसने किया?

(क) भारत के राष्ट्रपति
(ख) भारत के प्रधानमंत्री
(ग) भारत के वित्तमंत्री
(घ) भारत के अध्यक्ष

उत्तर: (ख) भारत के प्रधानमंत्री

प्रश्न 2. नए संसद भवन का निर्माण किस वर्ष शुरू हुआ?

(क) वर्ष 2017
(ख) वर्ष 2018
(ग) वर्ष 2019
(घ) वर्ष 2020

उत्तर: (ग) वर्ष 2019

प्रश्न 3. गद्यांश के अनुसार वर्तमान में लोकसभा कक्ष में 543 के बजाय कितनी सीटें हैं?

(क) 888
(ख) 250
(ग)384
(घ) 848

उत्तर: (क) 888

प्रश्न 4. किसकी 16 फुट ऊँची काँस्य प्रतिमा को पुराने और नए भवनों के बीच स्थानांतरित किया गया है?

(क) लालबहादुर शास्त्री
(ख) मदन मोहन मालवीय
(ग) जवाहरलाल नेहरू
(घ) महात्मा गाँधी

उत्तर: (घ) महात्मा गाँधी

प्रश्न 5. लोकसभा कक्ष में दीवारों और छत पर किसके पंखों के समान नक्काशीदार डिजाइन तैयार किए गए हैं?

(क) तोता
(ख) मोर
(ग) गिद्ध
(घ) कौआ

उत्तर: (ख) मोर

प्रश्न 6. ‘नए’ का विलोम शब्द क्या होगा?

(क) नया
(ख) चमकदार
(ग) पुराना
(घ) पुरातत्त्व

उत्तर: (ग) पुराना

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न गद्यांश 7

G20 (ग्रुप ऑफ ट्वेंटी) विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों का एक संगठन है, जिसमें 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका) और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

G20 फोरम की स्थापना वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग और विकास से संबंधित नीतिगत मुद्दों पर चर्चा और उनका समाधान करने के लिए की गई थी। G20 सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85% वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं।

G20 की अध्यक्षता प्रत्येक वर्ष सदस्यों के बीच बदलती रहती है। अध्यक्षता करने वाला देश पिछले और अगले राष्ट्रपति पद धारकों के साथ मिलकर, G20 एजेंडा की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए ‘ट्रोइका’ बनाता है। G20 की अब तक कुल 17 बैठक हो चुकी हैं। 18वें G20 की प्रेसीडेंसी भारत को सौंपी गई थी। भारत में G20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ है।

भारत की G20 अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ थी, जिसका अर्थ है- एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य | G20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, इटली, सऊदी अरब, अर्जेंटीना समेत दुनिया के तमाम शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे। भारत के पास 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक G20 की अध्यक्षता है। इसके बाद वर्ष 2024 में 19वें G20 की अध्यक्षता ब्राजील के पास होगी?

प्रश्न 1. G20 का अर्थ है

(क) 20 देशों का संगठन
(ख) विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों का एक संगठन
(ग) बड़े-बड़े देशों का संगठन
(घ) विश्व के उच्च वर्गीय लोगों का संगठन

उत्तर: (ख) विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों औरकेंद्रीय बैंक के गवर्नरों का एक संगठन

प्रश्न 2. G20 में कितने देश शामिल हैं?

(क) 19
(ख) 17
(ग) 18
(घ) 20

उत्तर: (क) 19

प्रश्न 3. G20 फोरम की स्थापना किस वर्ष की गई ?

(क) वर्ष 1996
(ख) वर्ष 1997
(ग) वर्ष 1998
(घ) वर्ष 1999

उत्तर: (घ) वर्ष 1999

प्रश्न 4. 18वाँ G20 शिखर सम्मेलन भारत में कब और कहाँ संपन्न हुआ?

(क) 7-8 सितंबर, अहमदाबाद
(ख) 8-9 सितंबर, मुंबई
(घ) 10-11 सितंबर, कोलकाता
(ग) 9-10 सितंबर, नई दिल्ली

उत्तर: (ग ) 9-10 सितंबर, नई दिल्ली

प्रश्न 5. ‘वसुधैव’ शब्द का संधि विच्छेद क्या होगा?

(क) वसुध + ऐव
(ग) वसुध + एव
(ख) वसुधा + एव
(घ) वसुधम् + एव

उत्तर: (ख) वसुधा + एव = वसुधैव

प्रश्न 6. नीचे दिए गए शब्दों में से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए

(क) केंद्रिय
(ग) भविष्य
(ख) वैश्वीक
(घ) शक्तिशालि

उत्तर: (ग) भविष्य

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न गद्यांश 8

एक व्यापारी अपने ग्राहक को शहद बेच रहा था, तभी अचानक व्यापारी के हाथ से फिसलकर शहद का बर्तन गिर गया। बहुत सा शहद भूमि पर बिखर गया। जितना शहद ऊपर ऊपर से उठाया जा सकता था, उतना व्यापारी ने उठा लिया, परंतु कुछ शहद फिर भी जमीन पर गिरा रह गया। कुछ ही देर में बहुत-सी मक्खियाँ उस जमीन पर गिरे हुए शहद पर आकर बैठ गईं। उन्हें शहद बहुत अच्छा लगा। वे जल्दी-जल्दी से उसे चाटने लगीं। जब तक उनका पेट भर नहीं गया, शहद चाटती रहीं।

जब मक्खियों का पेट भर गया और उन्होंने उड़ना चाहा तो उड़ न सकीं, क्योंकि उनके पंख शहद में चिपक गए थे। उड़ने के लिए उन्होंने बहुत कोशिश की, परंतु वह फिर भी उड़ न पाईं। वे जितना छटपटाती उनके पंख उतने चिपकते जाते उनके सारे शरीर में शहद लगता जाता। काफी मक्खियाँ शहद में लोट-पोट होकर मर गईं। बहुत सी मक्खियाँ पंख चिपकने से छटपटा रही थीं, परंतु तब भी नई मक्खियाँ शहद के लालच में वहाँ आती रहीं। मरी और छटपटाती मक्खियों को देखकर भी वह शहद खाने का लालच नहीं छोड़ पाईं।

प्रश्न 1. शहद जमीन पर गिरा क्यों रह गया?

(क) व्यापारी द्वारा शहद बेचने के कारण
(ख) व्यापारी के हाथ से फिसलकर बर्तन गिर गया
(ग) व्यापारी से जितना शहद ऊपर-ऊपर से उठाया गया उतना उठा लिया
(घ) मक्खियों से शहद बिखर गया।

उत्तर: (ग) व्यापारी से जितना शहद ऊपर-ऊपर से उठाया गया उतना उठा लिया

प्रश्न 2. मक्खियाँ कब तक शहद को चाटती रहीं?

(क) जब तक व्यापारी नहीं आया
(ख) जब तक उनका पेट नहीं भरा
(ग) जब तक उन्हें उड़ाया नहीं गया
(घ) जब तक शहद समाप्त न हुआ

उत्तर: (ख) जब तक उनका पेट नहीं भरा

प्रश्न 3. मक्खियों के सारे शरीर में शहद किस प्रकार लग गया ?

(क) छटपटाते समय पंख चिपकने से
(ख) शहद पेट भर खाने से
(ग) व्यापारी ने शहद शरीर पर लगा दिया
(घ) शहद बिखरने के कारण

उत्तर: (क) छटपटाते समय पंख चिपकने से

प्रश्न 4. कहानी का उचित शीर्षक हो सकता है।

(क) मक्खी
(ख) लालची मक्खियाँ
(ग) व्यापारी
(घ) टूटे पंख

उत्तर: (ख) लालची मक्खियाँ

प्रश्न 5. ‘जमीन’ शब्द का विलोम है

(क) जमीं
(ख) भूमि
(ग) धरती
(घ) आसमान

उत्तर: (घ) आसमान

प्रश्न 6. ‘मक्खियाँ’ शब्द का वचन बदलिए

(क) मक्खियों
(ख) मक्खी
(ग) मक्खि
(घ) मक्खीयों

उत्तर: (ख) मक्खी

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न गद्यांश 9

शहर से दूर एक तालाब था। तालाब के पास बहुत दलदल था, जिसमें दो मेंढक बड़े आनंदपूर्वक रहते थे। उन्हें न किसी बात की चिंता थी, न ही किसी से कोई शिकायत बड़े संतोष और निश्चितता से दोनों का जीवन कट रहा था। गर्मियों के दिन आ गए। धीरे-धीरे तालाब के पास का दलदल सूखने लगा और एक दिन वह दलदल पूर्णतः सूख गया।

दोनों मेंढकों को चिंता हुई कि अब वे अपना आवास कहाँ बनाएँ? दोनों विवश होकर वह स्थान छोड़कर नए आवास की तलाश में एक कुएँ के निकट पहुँचे। दोनों कुएँ के किनारे बैठे थे, उन्होंने भीतर झाँका । कुएँ में पानी ऊपर तक भरा हुआ था। पानी देखकर एक मेंढक खुशी से झूमता हुआ

अपने मित्र से बोला- “देखो! कुएँ में कितना पानी है। यह हमारे लिए उचित स्थान होगा। सुरक्षित भी है। आओ ! इसके भीतर चलें।” दूसरा मेंढक बुद्धिमान था। उसने बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए कहा- “भैया! इतनी जल्दबाजी अच्छी नहीं। हमें पुराना घर दलदल सूखने पर छोड़ना पड़ा था। हम यहाँ रहने लगे और कुएँ का पानी सूख गया तो हम बाहर कैसे आएँगे?” दूसरे मेंढक की बात सुन पहला मेंढक शर्मिंदा हुआ।

प्रश्न 1. गर्मी के दिनों में ऐसा क्या हुआ कि मेंढक चिंतित हुए?

(क) दलदल गीला हो गया
(ख) दलदल बढ़ गया
(ग) दलदल सूख गया
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ग) दलदल सूख गया

प्रश्न 2. दोनों मेंढक कुएँ के निकट क्यों गए?

(क) नए आवास की तलाश में
(ख) कुआँ देखने
(ग) चिंता के कारण
(घ) भ्रमण के लिए

उत्तर: (क) नए आवास की तलाश में

प्रश्न 3. दूसरे मेंढक को कुआँ रहने के लिए उचित क्यों नहीं लगा?

(क) कुएँ में बहुत पानी था
(ख) कुएँ का पानी सूखने पर बाहर निकलना कठिन था
(ग) अन्य मेंढक वहाँ आ जाते
(घ) कुएँ में भोजन की समस्या होती

उत्तर: (ख) कुएँ का पानी सूखने पर बाहर निकलना कठिन था

प्रश्न 4. दूसरे मेंढक की मुख्य विशेषता बताएँ

(क) वह चालाक था
(ख) पहले की अपेक्षा छोटा था
(ग) वह पहले मेंढक की अपेक्षा बुद्धिमान था
(घ) वह जल्दबाज था

उत्तर: (ग) वह पहले मेंढक की अपेक्षा बुद्धिमान था

प्रश्न 5. ‘नया’ शब्द का विलोम है

(क) नवीन
ख) पुराना
(ग) आधुनिक
(घ) नवीनतम

उत्तर: (ख) पुराना

प्रश्न 6. ‘आवास’ शब्द का पर्यायवाची नहीं है।

(क) घर
(ख) गृह
(ग) सदन
(घ) विपिन

उत्तर: (घ) विपिन

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न गद्यांश 10

बरगद का बहुत पुराना पेड़ था। पेड़ बहुत घना था और पत्तों से लदा था । उस पर एक घोंसला था, जिसमें कौवे का एक जोड़ा रहता था। दुर्भाग्य से उसी पर एक नाग भी रहता था। मादा कौवा जब भी अंडा देती और कौवे का जोड़ा जब पेड़ से दूर जाते, तभी नाग ऊपर आता और घोंसले में रखा अंडा खा जाता। कौवे जब वापस आते तो बहुत दुःखी होते। कई बार ऐसा होने पर उन्होंने नाग से मुक्ति पाने का निर्णय लिया।

कौवे ने अपने मित्र सियार को पूरी बात बताई। मित्र सियार ने कौवे से कहा, “तुम राजमहल जाओ, वहाँ से बहुमूल्य वस्तु लाकर नाग के बिल में फेंको।” कौवा राजमहल गया और रानी के कमरे से कीमती हार चुराया । रानी ने उसे देख लिया और नौकर को कौवे से हार वापस लेने भेजा।

नौकर कौवे के पीछे-पीछे जंगल की ओर गया। कौए ने पेड़ के पास पहुँचकर रानी का हार नाग के बिल में फेंक दिया। नौकर ने देख लिया और बिल से हार लेने के लिए उसमें रहने वाले नाग को मार दिया। नौकर ने बिल से हार वापस ले लिया। इस प्रकार कौवे के जोड़े को नाग से मुक्ति मिल गई।

प्रश्न 1. कौवे की परेशानी का क्या कारण था?

(क) नाग ऊपर आ जाता था
(ख) नाग अंडा देख लेता था
(ग) नाग अंडा खा लेता था
(घ) नाग घोंसले में आता था

उत्तर: (ग) नाग अंडा खा लेता है

प्रश्न 2. कौवे ने सियार को अपनी बात क्यों बताई ?

(क) नाग को ले जाने के लिए
(ख) नाग से मुक्ति पाने के लिए
(ग) नाग से मित्रता कराने के लिए
(घ) नाग को बुलवाने के लिए

उत्तर: (ख) नाग से मुक्ति पाने के लिए

प्रश्न 3. नौकर कौवे के पीछे क्यों गया?

(क) राजमहल में वापस लाने के लिए गया
(ख) रानी का हार कौवे ने चुराया था, उसे लेने
(ग) रानी ने डाँटा था
(घ) कौवे को बुलाने

उत्तर: (ख) रानी का हार कौवे ने चुराया था, उसे लेने

प्रश्न 4. नौकर को हार वापस कैसे मिला?

(क) बिल में रहने वाले नाग को मारकर
(ख) बिल के अंदर जाकर
(ग) नाग ने हार स्वयं दे दिया
(घ) कौए ने हार नौकर को दे दिया

उत्तर: (क) बिल में रहने वाले नाग को मारकर

प्रश्न 5. ‘दुर्भाग्य’ का विलोम शब्द है

(क) दुरात्मा
(ख) सुभाग्य
(ग) सौभाग्य
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ग) सौभाग्य

प्रश्न 6. ‘मित्र’ शब्द का पर्यायवाची है

(क) दोस्त
(ख) समीर
(ग) मित्र
(घ) मैत्री

उत्तर: (क) दोस्त

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘क’ अपठित बोध अध्याय 1 अपठित गद्यांश एवं काव्यांश अपठित काव्यांश

निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

सैंपल काव्यांश 1 ( अतिलघु उत्तरीय प्रश्नों पर आधारित)

मैंने छूटपन में छिपकर पैसे बोए थे,
सोचा था, पैसे के प्यारे पेड़ उगेंगे,
रुपयों की कलदार मधुर फसलें खनकेंगी,
और फूल-फल कर, मैं मोटा सेठ बनूँगा।
पर बंजर धरती में एक न अंकुर फूटा,
बंध्या मिट्टी ने न एक भी पैसा उगला,
सपने जाने कहाँ मिटे सब धूल हो गए।
मैं हताश हो, बाट जोहता रहा कई दिनों तक,
बाल कल्पना के अपलक पाँवड़े बिछाकर ।
मैं अबोध था, मैंने गलत बीज बोए थे,
ममता को रौंपा, तृष्णा को सींचा था।

प्रश्न 1. कवि ने बचपन में पैसे क्यों बोए थे?

उत्तर: कवि ने अबोध होने के कारण बचपन में पैसे बोए थे। वे सोचते थे कि अन्य पेड़ों के समान पैसों का भी पेड़ उगेगा, जिसमें से रुपये रूपी फल निकलेंगे।

प्रश्न 2. रुपये के पेड़ न उगने का दोष कवि ने किसे दिया?

उत्तर: रुपये के पेड़ न उगने का दोष कवि ने बंजर धरती को दिया।

प्रश्न 3. बालक ने धनी सेठ बनने की क्या कल्पना की थी?

उत्तर: अबोध बालक ने कल्पना की थी कि उसने जो पैसे बीज की तरह बोए हैं, उसके पेड़ निकल आएँगे। कुछ पेड़ बड़े होने पर उसमें रुपयों की फसल उगेगी। उन फलरूपी रुपयों को तोड़कर वह धनी सेठ बन जाएगा।

प्रश्न 4. इस पद्यांश में कवि ने क्या शिक्षा दी है?

उत्तर: इस पद्यांश में कवि ने शिक्षा दी है कि धन केवल परिश्रम से ही प्राप्त होता है।

प्रश्न 5. इन शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए धरती, फूल

उत्तर:

  • धरती – धरा, वसुंधरा
  • फूल – पुष्प, कुसुम

प्रश्न 6. पद्यांश में आए दो भाववाचक संज्ञा शब्द ढूँढकर लिखिए।

उत्तर: छुटपन, ममता

सैंपल काव्यांश 2 (बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित)

भटक रहे थे प्यासे प्यासे पंछी इधर-उधर बौराए
थक निढाल हो कर सुस्ताते पथिक किनारे पर मुरझाए
झुलसाने वाली गर्मी से त्राण सभी पाते हैं प्राणी
तुरहि बजाओ थाल सजाओ आ पहुँची है वर्षा रानी
सोंधी सोंधी उठी सुगंधी पवन हो गई ठंडी-ठंडी
उल्लसित तन-मन करती है नव ऋतु की मोहक सारंगी
मस्त पवन करती मनमानी रिमझिम बरस रहा है पानी ।

प्रश्न 1. पंछी जल की तलाश में इधर-उधर क्यों भटक रहे हैं?

(क) वे प्यासे हैं
(ख) वे बहुत थके हुए हैं
(ग) भीषण गर्मी के कारण
(घ) ये सभी

उत्तर: (घ) ये सभी

प्रश्न 2. कवि ने वर्षा ऋतु का स्वागत करने के लिए क्यों कहा है?

(क) लोग भीषण गर्मी से परेशान थे
(ख ) वर्षा ऋतु अच्छी होती है
(ग) लोग तुरही बजाना चाहते थे
(घ) पथिक विश्राम कर पाते हैं

उत्तर : (क) लोग भीषण गर्मी से परेशान थे

प्रश्न 3. वर्षा ऋतु में क्या परिवर्तन नहीं आया है?

(क) पवन शीतल हो गई
(ख) सोंधी सोंधी सुगंध आने लगी
(ग) लोगों का तन – मन प्रसन्न हो गया
(घ) पथिक निढाल बैठा है

उत्तर: (घ) पथिक निढाल बैठा है

प्रश्न 4. इस पद्यांश में कवि ने किन ऋतुओं का वर्णन किया है?

(क) वर्षा ऋतु, शरद् ऋतु
(ख ) वर्षा ऋतु, ग्रीष्म ऋतु
(ग) वसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु उत्तर
(घ) ग्रीष्म ऋतु, शरद् ऋतु

उत्तर: (ख ) वर्षा ऋतु, ग्रीष्म ऋतु

प्रश्न 5. ‘पवन’ शब्द का पर्यायवाची है

(क) सुगंध
(ख) समीर
(ग) मोहक
(घ) पथिक

उत्तर: (ख) समीर

प्रश्न 6. ‘पथिक’ शब्द में प्रत्यय है

(क) एक उत्तर
(ख) अक
(ग) इक
(घ) थिक

उत्तर: (ग) इक

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘क’ अपठित बोध अध्याय 1 अपठित गद्यांश एवं काव्यांश अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

काव्यांश 1

कोयल काली है पर
मीठी है इसकी बोली
इसने ही तो कूक कूक कर
आमों में मिश्री घोली
कोयल- कोयल सच बतलाना
क्या संदेसा लाई हो
बहुत दिनों के बाद आज फिर
इस डाली पर आई हो
क्या गाती हो किसे बुलाती
बतला दो कोयल रानी
प्यासी धरती देख माँगती
हो क्या मेघों से पानी ?
कोयल यह मिठास क्या तुमने
अपनी माँ से पाई है?
माँ ने ही क्या तुमको मीठी
बोली यह सिखलायी है ?
डाल-डाल पर उड़ना गाना
जिसने तुम्हें सिखाया है
सबसे मीठे-मीठे बोलो
यह भी तुम्हें बताया है
बहुत भली हो तुमने माँ की
बात सदा ही है मानी
इसीलिए तो तुम कहलाती
हो सब चिड़ियों की रानी ।

प्रश्न 1. कोयल की कूक से क्या होता है?

उत्तर: कोयल की आवाज बहुत मधुर होती है, इसलिए कवयित्री कहती है कि कोयल की कूक से आम के फल में मिश्री घुल जाती है अर्थात् आम मीठे हो जाते हैं।

प्रश्न 2. कवयित्री कोयल से क्या पूछ रही है?

उत्तर: कवयित्री कोयल से पूछती है कि उसे मीठी बोली, गाना गाना किसने सिखाया है? वह किसे बुलाती है और आज वह किसका संदेश लेकर आई है?

प्रश्न 3. कोयल चिड़ियों की रानी क्यों कहलाती है?

उत्तर: कोयल की बोली में मिठास होती है। उसने अपनी माँ की बातों का सदैव पालन किया है, इसीलिए वह चिड़ियों की रानी कहलाती है।

प्रश्न 4. इस कविता का उचित शीर्षक लिखिए।

उत्तर: इस कविता का उचित शीर्षक ‘कोयल’ है।

प्रश्न 5. ‘संदेसा’ शब्द का तत्सम शब्द क्या है?

उत्तर: ‘संदेसा’ शब्द का तत्सम शब्द ‘संदेश’ है।

प्रश्न 6. ‘प्यासी धरती’ में ‘प्यासी’ शब्द व्याकरणिक दृष्टि से क्या है?

उत्तर: प्यासी धरती’ में ‘प्यासी’ शब्द विशेषण है।

काव्यांश 2

पेप्सी बोली – सुन ! कोका कोला,
भारत का इंसान है बहुत भोला ।
विदेश से मैं आई हूँ,
साथ में मौत को लाई हूँ।
लहर नहीं जहर हूँ मैं,
गुर्दों पर ढाती कहर हूँ मैं।
मेरी पीएच दो प्वॉइंट सात,
मुझमें गिरकर गल जाए दाँत । जिक, आर्सेनिक,
लेड हूँ मैं, काटे आँतों को,
वो ब्लेड हूँ मैं।
हाँ, दूध मुझसे सस्ता है,
फिर पीकर मुझको क्यों मरता है।
540 करोड़ कमाती हूँ,
पर वह भी विदेश ले जाती हूँ।
मैं पहुँची हूँ आज वहाँ पर,
पीने को नहीं पानी जहाँ पर ।
छोड़ो नकल अब अकल से जीओ,
और जो कुछ पीना है सँभल के पीओ ।
बच्चों को यह कविता सुनाओ,
स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ।

प्रश्न 1. पेप्सी भारत के निवासियों को भोला क्यों कहती है?

उत्तर: पेप्सी, कोका कोला को बताती है, मैं विदेश से आई हूँ, मैं बहुत हानिकारक हूँ। भारत के निवासी बहुत भोले हैं और मेरे द्वारा होने वाली हानि को नहीं समझ पाते।

प्रश्न 2. पेप्सी में कौन-कौन से हानिकारक तत्त्व होते हैं?

उत्तर: पेप्सी में जिंक, आर्सेनिक तथा लेड जैसे हानिकारक तत्त्व होते हैं।

प्रश्न 3. पेप्सी पीने से क्या नुकसान होते हैं?

उत्तर: पेप्सी में जिंक, आर्सेनिक तथा लेड होने के कारण दाँत गल जाते हैं, आँतें कट जाती हैं।

प्रश्न 4. इस कविता के माध्यम से कवि ने क्या संदेश दिया है?

उत्तर: इस कविता के माध्यम से कवि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए कहते हैं।

प्रश्न 5. ‘स्वदेशी’ शब्द का विलोम लिखिए।

उत्तर: ‘स्वदेशी’ का विलोम शब्द ‘विदेशी’ है।

प्रश्न 6. ‘दूध’ का तद्भव शब्द लिखिए।

उत्तर: ‘दूध’ का तद्भव शब्द ‘दुग्ध’ है।

काव्यांश 3

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
असफलता एक चुनौती है,
इसे स्वीकार करो, क्या कमी रह गई,
देखो और सुधार करो। जब तक न सफल हो,
नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़कर मत भागो तुम ।
कुछ किये बिना ही जय-जयकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

प्रश्न 1. नन्हीं चींटी किस प्रकार सफलता प्राप्त करती है?

उत्तर: नन्हीं चींटी जब दाना लेकर दीवार पर चढ़ती है, तो कई बार फिसलती है, लेकिन वह हार नहीं मानती । चढ़कर गिरना और गिरकर चढ़ना उसका स्वभाव बन जाता है। अंत में निरंतर प्रयत्न करने पर वह दीवार पर चढ़ने में सफल हो जाती है।

प्रश्न 2. कवि ने असफलता को चुनौती मानने की सलाह क्यों दी?

उत्तर: असफलता को चुनौती के रूप में स्वीकार करने से उस प्रयत्न में कमी को देखकर सुधार किया जा सकता है, जिससे सफलता की प्राप्ति होगी।

प्रश्न 3. मनुष्य को कब तक प्रयत्न करना चाहिए?

उत्तर: मनुष्य को अपनी नींद और चैन को छोड़कर निरंतर संघर्ष करते रहना चाहिए, जब तक उसे सफलता प्राप्त न हो जाए।

प्रश्न 4. कविता का मुख्य भाव क्या है?

उत्तर: कविता का मुख्य भाव सफलता प्राप्त न होने तक निरंतर प्रयत्न करते रहना है।

प्रश्न 5. ‘चींटी’ शब्द का बहुवचन लिखिए।

उत्तर: ‘चींटी’ शब्द का बहुवचन ‘चीटियाँ’ है।

प्रश्न 6. उपर्युक्त काव्यांश में ‘आह्वान’ के लिए कौन-सा शब्द प्रयुक्त हुआ है ?

उत्तर: ‘आह्वान’ के लिए चुनौती शब्द प्रयुक्त हुआ है।

काव्यांश 4

ज्यों निकलकर बादलों की गोद से
थी अभी एक बूँद कुछ आगे बढ़ी।
सोचने फिर-फिर यही जी में लगी,
आह! क्यों घर छोड़कर मैं यों कढ़ी ?
देव!! मेरे भाग्य में क्या है बदा,
मैं बचूँगी या मिलूँगी धूल में?
या जलूँगी फिर अंगारे पर किसी,
चू पहूँगी या कमल के फूल में?
बह गयी उस काल एक ऐसी हवा
वह समुंदर की ओर आई अनमनी ।
एक सुंदर सीप का मुँह था खुला
वह उसी में जा पड़ी मोती बनी।
लोग यों ही हैं झिझकते, सोचते
जबकि उनको छोड़ना पड़ता है घर,
किंतु घर का छोड़ना अक्सर उन्हें
बूँद लौं कुछ और ही देता है कर।

प्रश्न 1. नन्हीं बूँद कहाँ से उत्पन्न हुई है? वह अपने मन में क्या विचार कर रही है?

उत्तर: वर्षा की नन्हीं बूँद बादलों से आई है। वह पृथ्वी पर आते समय अपने मन में विचार कर रही है कि अपना घर छोड़कर वह क्यों निकल आई है।

प्रश्न 2. नन्हीं बूँद को क्या भय है?

उत्तर: नन्हीं बूँद भयभीत है। वह सोच रही है कि पता नहीं उसके भाग्य में क्या है? वह कहाँ गिरेगी? धूल में मिल जाएगी, किसी अंगारे पर गिरेगी या कमल के फूल पर गिरेगी।

प्रश्न 3. बूँद मोती किस प्रकार बन जाती है?

उत्तर: बूँद समुद्र के पास सुंदर सीप के मुँह में जाकर मोती बन जाती है।

4. कविता का उचित शीर्षक दीजिए।

उत्तर: कविता का उचित शीर्षक ‘एक बूँद’ है|

प्रश्न 5. ‘कमल’ शब्द के दो पर्यायवाची लिखिए।

उत्तर: ‘कमल’ के पर्यायवाची शब्द जलज, पंकज हैं।

प्रश्न 6. ‘काल’ शब्द के दो अर्थ लिखिए।

उत्तर: ‘काल’ शब्द के दो अर्थ समय, गति हैं।

काव्यांश 5

तितली तितली ! कहाँ चली हो नंदन-वन की रानी सी ।
वन उपवन में, गिरि कानन में फिरती हो दीवानी सी ।
फूल-फूल पर, अटक अटक कर करती कुछ मनमानी सी पत्ती
पत्ती से कहती कुछ अपनी प्रणय कहानी सी ।
यह मस्ती, इतनी चंचलता किससे अलि!
तुमने पाई ? कहाँ जा रही हो इस निर्जन मंदिर उषा में अलसाई ?
सोते ही सोते मीठी-सी सुधि तुमको किसकी आई ?
जो चल पड़ी जाग तुम झटपट लेते-लेते अँगड़ाई ?

प्रश्न 1. उपरोक्त काव्यांश किसके जीवन पर आधारित है?

उत्तर: उपरोक्त काव्यांश तितली के जीवन पर आधारित है।

प्रश्न 2. तितली पहाड़ों और जंगलों में किसकी तरह घूमती है ?

उत्तर: तितली पहाड़ों और जंगलों में दीवानी की तरह घूमती है।

प्रश्न 3. तितली कहाँ और कैसे मनमानी-सी करती है?

उत्तर: तितली फूलों पर अटक अटक कर मनमानी सी करती है।

प्रश्न 4. कवि को कैसे पता चला कि तितली को किसी की याद आई?

उत्तर: तितली सोकर उठते ही अँगड़ाई लेकर अचानक कहीं चल देती है। इसे देखकर कवि को ऐसा लगता है कि तितली को किसी की याद आई है।

प्रश्न 5. ‘कानन’ शब्द के दो पर्यायवाची शब्द बताइए।

उत्तर: ‘कानन’ के पर्यायवाची शब्द जंगल, वन हैं।

प्रश्न 6. ‘अलि’ के लिए कोई दो अनेकार्थी शब्द लिखिए।

उत्तर: अलि- सखि, भौरा

काव्यांश 6

सुबह-सुबह जब वर्षा आए ।
तब भीगने में मजा आ जाए।
मैं नाचूँगी, मैं खेलूँगी,
पानी में कागज की नाव भी चलाऊँगी।
रिमझिम रिमझिम पानी टप टप,
पानी गिरा बादल से।
माँ ने पकौड़े और समोसे बनाए,
खाने में कितना मजा आए ।
गाड़ी निकालो और चलो सैर पर,
मेगे और मे
सूखे पेड़ धुल गए हैं,
और चारों ओर फूल खिल गए हैं।
बिजली चमके तो डर लगे,
लेकिन जब गरजते बादल से पानी बरसे,
तब सबके चेहरों पर खुशहाली छा जाए।
लो! सब झूम उठे मस्ती में
काश! यह वर्षा रोज ही आए,
और सबको खुशियाँ दे जाए।

प्रश्न 1. इस कविता में कवि ने किस ऋतु का वर्णन किया है?

(क) शरद् ऋतु
(ख) ग्रीष्म ऋतु
(ग) वर्षा ऋतु
(घ) वसंत ऋतु परिवर्तन आ गया?

उत्तर: (ग) वर्षा ऋतु

प्रश्न 2. वर्षा होने पर वातावरण में क्या

(क) सूखे पेड़ धुल गए
(ख) चारों ओर फूल खिल गए
ग) बिजली चमकने लगी
(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 3. सुबह – सुबह वर्षा में लोग क्या करते हैं?

(क) वर्षा का आनंद लेते हैं
(ख) वर्षा रुकने की प्रतीक्षा करते हैं।
(ग) पेड़ों को धोते हैं
(घ) गरजते बादलों की आवाज सुनते हैं

उत्तर: (क) वर्षा का आनंद लेते हैं।

प्रश्न 4. लोग वर्षा का आनंद किस प्रकार लेने की कामना करते हैं?

(क) पकौड़े और समोसे खाकर
(ख) चेहरों पर प्रसन्नता लाकर
(ग) नाचकर, खेलकर, नाव चलाकर घूमकर, पकौड़े और समोसे खाकर
(घ) बिजली चमकने से न डरकर

उत्तर: (ग) नाचकर, खेलकर, नाव चलाकर घूमकर, पकौड़े और समोसे खाकर

प्रश्न 5. ‘बिजली’ शब्द का पर्यायवाची है।

(क) कामिनी
(ग) रोशनी
(ख) दामिनी
(घ) प्रकाश

उत्तर: (ख) दामिनी

प्रश्न 6. ‘खुशी’ शब्द व्याकरण की दृष्टि से क्या है?

(क) जातिवाचक संज्ञा
(ख) विशेषण
(ग) फूल और काँटे समान होते हैं
(घ) फूल ईश्वर पर चढ़ाना चाहिए

उत्तर: (ग) भाववाचक संज्ञा

काव्यांश 7

जन्म लेते हैं जगह में एक ही एक ही पौधा उन्हें है
पालता, रात में उन पर चमकता चाँद भी एक ही सी चाँदनी है
डालता। मेघ उन पर है
बरसता एक-सा, एक सी उन पर हवाएँ हैं
बही पर सदा ही यह दिखाता है हमें, ढंग उनके एक से होते नहीं ।
छेदकर काँटा किसी की अँगुलियाँ, फाड़ देता है
किसी का वर वसन प्यार – डूबी तितलियों का पर कतर भौर का है भेद देता श्याम तन ।
फूल लेकर तितलियों को गोद में भौंर को अपना अनूठा रस पिला, निज सुगंधों और निराले रंग से है
सदा देता कली का जी खिला । है
खटकता एक सबकी आँख में दूसरा
है सोहता सुर- शीश पर, किस तरह कुल की बड़ाई काम दे जो किसी में हो बड़प्पन की कसर ।

प्रश्न 1. इस कविता में मुख्य रूप से पौधे के किस भाग की बात कीगई है?

(क) काँटे की
(ख) डालों की
(ग) फूल और काँटों की
(घ) तने की

उत्तर: (ग) फूल और काँटों की

प्रश्न 2. फूल किसे रस पिलाता है?

(क) भौरों को
(ख) कलियों को
(ग) स्वयं को
(घ) चाँद को

उत्तर: (क) भौरों को

प्रश्न 3. काँटे में क्या अवगुण होता है?

(क) चुभता है
(ख) खटकता है
(ग) तितलियों के पर कतरता है।
(घ) कठोर, निर्दयी और निर्भय होता है।

उत्तर: (घ) कठोर, निर्दयी और निर्भय होता है।

प्रश्न 4. प्रस्तुत कविता हमें क्या संदेश देती है?

(क) काँटे पौधों पर नहीं उगने चाहिए
(ख) ऊँचे कुल में जन्म लेने से कुछ नहीं होता
(ग) भाववाचक संज्ञा
(घ) क्रिया-विशेषण

उत्तर: (ख) ऊँचे कुल में जन्म लेने से कुछ नहीं होता

प्रश्न 5. ‘आँख’ शब्द का पर्यायवाची है

(क) कर
(ग) वसन
(ख) शीश
(घ) नयन

उत्तर: (घ) नयन

प्रश्न 6. ‘कुल’ शब्द का एक अर्थ योग है, दूसरा अर्थ है

(क) बड़प्पन
(ख) जोड़ना
(ग) वंश
(घ) ढंग

उत्तर: (ग) वंश

काव्यांश 8

क्या कुटिल व्यंग्य ! दीनता वेदना से अधीर,
आशा से जिनका नाम रात-दिन जपती है,
दिल्ली के वे देवता रोज कहते जाते,
‘कुछ और धरो धीरज, किस्मत अब छपती है। ‘
किस्मतें रोज छप रहीं, मगर जलधार कहाँ ?
प्यासी हरियाली सूख रही है खेतों में,
निर्धन का धन पी रहे लोभ के प्रेत छिपे,
पानी विलीन होता जाता है रेतों में।
हिल रहा देश कुत्सा के जिन आघातों से,
वे नाद तुम्हें ही नहीं सुनाई पड़ते हैं?
निर्माणों के प्रहरियों! तुम्हें ही चोरों के काले
चेहरे क्या नहीं दिखाई पड़ते हैं?
तो होश करो, दिल्ली के देवो, होश करो,
सब दिन तो यह मोहिनी न चलने वाली है,
होती जाती हैं गर्म दिशाओं की साँसें,
मिट्टी फिर कोई आग उगलने वाली है।

प्रश्न 1. गरीबों के प्रति कुटिल व्यंग्य क्या है?

(क) धीरज रखने का अनुरोध
(ख) गरीबों को भाग्य पलटने का आश्वासन देना
(ग) कुछ और काम करने का आग्रह
(घ) वेदना और अधीरता

उत्तर: (ख) गरीबों को भाग्य पलटने का आश्वासन देना

प्रश्न 2. ‘दिल्ली के वे देवता’ कौन हैं?

(क) सरकारी कर्मचारी
(ख) शक्तिशाली शासक
(ग) बड़े व्यापारी
(घ) प्रभावशाली लोग

उत्तर: (ख) शक्तिशाली शासक

प्रश्न 3. निर्माण के प्रहरी अनदेखी करते हैं।

(क) वैभवशाली लोगों की
(ख) दिल्ली के देवों की
(ग) हरे भरे खेतों की
(घ) चोरों और भ्रष्टाचारियों की करतूतों को

उत्तर: (घ) चोरों और भ्रष्टाचारियों की करतूतों को

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

(क) सिंचाई के लिए लोगों को जरा सा भी पानी नहीं मिल पाता
(ख) गरीबों तक सभी सुविधाएँ आसानी से पहुँच जाती हैं
(ग) शक्तिशाली लोभी वर्ग निर्धन व शोषित वर्ग के धन पर नजर लगाए रहते हैं
(घ) रेत में बिल्कुल भी खेती नहीं हो पाती

उत्तर: (ग) शक्तिशाली लोभी वर्ग निर्धन व शोषित वर्ग के धन पर नज़र लगाए रहते हैं

प्रश्न 5. काव्यांश में ‘कुत्सा’ का क्या अर्थ है ?

(क) बुरे व निंदित कार्य
(ख) चुगली करना
(ग) कुटिल भावना रखना
(घ) ये सभी

उत्तर: (क) बुरे व निंदित कार्य

प्रश्न 6. कविता के माध्यम से कवि क्या चेतावनी दे रहा है?

(क) गरीबों का मजाक मत बनाओ
(ख) शक्तिशाली शासकों को होश में आने की
(ग) गरीबों का साथ दो
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ख) शक्तिशाली शासकों को होश में आने की

काव्यांश 9

वैराग्य छोड़ बाँहों की विभा सँभालो की चट्टानों की छाती से दूध निकालो। है
रुकी जहाँ भी धार शिलाएँ तोड़ो, पीयूष चंद्रमाओं को पकड़ निचोड़ो चढ़ तुंग शैल शिखरों पर सोम पियो रे ।
योगियों नहीं, विजयी के सदृश जियो रे ।
छोड़ो मत अपनी आन, सीस कट जाए, मत झुको अनय पर, भले व्योम फट जाए दो बार नहीं यमराज कंठ धरता है मरता है जो एक ही बार मरता है।
तुम स्वयं मरण के मुख पर चरण धरो रे ।
जीना हो तो मरने से नहीं डरो रे ।
स्वातंत्र्य जाति की लगन व्यक्ति की धुन है, बाहरी वस्तु यह नहीं, भीतरी गुण है।
नत हुए बिना जो अशनि घात सहती है, स्वाधीन जगत् में वही जाति रहती है।
वीरत्व छोड़ पर का मत चरण गहो रे ।

प्रश्न 1. कवि भारतीय युवकों को ऐसा जीवन जीने को कहता है, जो

(क) कायरों जैसा न हो
(ख) योगियों जैसा नहीं, पराक्रमी वीरों जैसा हो
(ग) केवल बात करने वाले बुद्धिजीवी जैसा न हो
(घ) व्यर्थ में समय नष्ट न करता हो

उत्तर: (ख) योगियों जैसा नहीं, पराक्रमी वीरों जैसा हो

प्रश्न 2. कवि कहता है कि मनुष्य को उन परिस्थितियों में मृत्यु की चिंता नहीं करनी चाहिए, जब

(क) कोई युद्ध करने पर आमादा हो
(ख) कोई निरीह पशुओं पर अत्याचार कर रहा हो
(ग) कोई असामाजिक कार्य कर रहा हो
(घ) उसकी आन अर्थात् इज्ज़त दाँव पर लगी हो

उत्तर: (घ) उसकी आन अर्थात् इज्जत दाँव पर लगी हो

प्रश्न 3. कवि द्वारा इस कविता को लिखने का कारण हो सकता है।

(क) देश को स्वाधीन कराने के लिए स्वयं का बलिदान करने से भीन चूकना
(ख) देश की समस्याओं से युवाओं को रूबरू कराना
(ग) महिलाओं की इज्ज़त बचाने के लिए गुहार लगाना
(घ) वृद्धों को समाज में उनका उचित स्थान दिलवाना

उत्तर: (क) देश को स्वाधीन कराने के लिए स्वयं का बलिदान करने से भी न चूकना

प्रश्न 4. संसार में कौन-सी जाति स्वाधीन रहती है?

(क) जो तलवारों का सामना करने पर भी हार नहीं मानती
(ख) जो वैराग्य ले लेती है
(ग) जो बुद्धि से काम लेती है।
(घ) जो शक्तिशाली के समक्ष नत हो जाती है।

उत्तर: (क) जो तलवारों का सामना करने पर भी हार नहीं मानती

प्रश्न 5. कविता के मूल भाव से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए

  1. हमें देश की उन्नति के लिए स्वयं का बलिदान करने से भी नहीं चूकना है।
  2. हमें हर हाल में अपनी भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराना है।
  3. यह कविता स्वाधीनता की पृष्ठभूमि में लिखी गई कविता है ।

उपरोक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 2 और 3
(घ) 1 और 3

उत्तर: (ग) 2 और 3

प्रश्न 6. ‘विजयी’ शब्द का अर्थ है

(क) विजय को छोड़ने वाला
(ख) हार को मानने वाला
(ग) विजय को प्राप्त करने वाला
(घ) पराधीन में रहने वाला

उत्तर: (ग) विजय को प्राप्त करने वाला

काव्यांश 10

जब एक साथ मिलकर खेलते हैं,
एक-दूसरे के दुःख-सुख झेलते हैं;
कभी रूठते हैं, मनाते हैं,
और फिर गले लगकर मुस्कुराते हैं।
जब हम बतियाते हैं – एक हो जाते हैं भाषा
भूषा हमें पास लाते हैं;
पर बिना शब्दों के भी जोड़ते हैं संगीत के स्वर
जिससे होंठ गुनगुनाते हैं, पाँव थिरक जाते हैं।
हम तब भी एक होते हैं,
जब प्रकृति की गोद में होते हैं।
दीन-दुनिया से परे, चैन की नींद सोते हैं।
और सुनहरे सपनों की दुनिया सँजोते हैं।
एक होने का यह भाव बड़ा अजीब है,
इसी भाव में यीशु का यश, अल्लाह का ताबीज़ है।
गुरु की वाणी है, राम नाम का बीज है,
यह परंपरा और संस्कृति की चीज़ है।

प्रश्न 1. संगीत के स्वर बजने पर क्या होता है?

(क) हमें पास लाते हैं
(ख) होंठ गुनगुनाते और पाँव थिरकते हैं
(ग) मन के दरवाज़े खुलते हैं
(घ) कर्त्तव्य के प्रति सजग होते हैं

उत्तर: (ख) होंठ गुनगुनाते और पाँव थिरकते हैं

प्रश्न 2. एक होने का भाव अजीब है, क्योंकि

(क) हम सभी धर्मों का अपमान करते हैं
(ख) हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं
(ग) हम किसी से बात करना पसंद नहीं करते
(घ) हम दीन दुनिया से परे हैं।

उत्तर: (ख) हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं

प्रश्न 3. सबके साथ एकता का भाव रखना हमारे लिए क्या है?

(क) परंपरा
(ख) संस्कृति
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों

प्रश्न 4. भूषा का अर्थ है

(क) वेशभूषा
(ख) चारा भूसा
(ग) सजावट
(घ) शोभा

उत्तर: (क) वेशभूषा

प्रश्न 5. दिए गए कथनों पर विचार कीजिए

  1.  हम सब मुस्कुराते हुए एक-साथ सुख-दुःख झेलते हैं।
  2.  हम सब मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को गले लगाते हैं।
  3. हम सब एक-दूसरे से डरते भी हैं।

उपरोक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 2
(घ) 2 और 3

उत्तर: (ग) 1 और 2

प्रश्न 6. ‘सुख’ शब्द का पर्यायवाची है

(क) आनंद
ख) उत्साह
(ग) परित्याग
(घ) दुःख

उत्तर: (क) आनंद

 

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 11 सर्वनाम Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 11 सर्वनाम Question And Answers

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 11 सर्वनाम 11.1 सर्वनाम की परिभाषा

जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते हैं; जैसे- मैं, तुम, ये, वे यह, वह, हम आप आदि । सर्वनाम के प्रयोग से भाषा में सौंदर्य आता है।

सर्वनाम के भेद सर्वनाम के छः भेद हैं

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  5. संबंधवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम

1. पुरुषवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता अपने लिए श्रोता के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए करता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-मैं, हम, तुम वह, वे, उनका आदि।

  • तुम कहाँ जा रहे हो?
  • वह कल विद्यालय आएगा।

Read and Learn More Class 6 Hindi Question and Answers

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद हैं

  1. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम बोलने वाला या लिखने वाला व्यक्ति अपने लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करता है, उन्हें उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-मैं, मैंने, मुझे, मेरा, मुझसे, मुझ पर, मुझको, हम, हमने हमें, हमारा, हमसे, हमको, हम पर आदि।
  2. मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम सुनने वाले के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे- तू, तूने, तुझे तेरा, तेरे, तुझसे तुझको, तुझ पर, तुम, तुमने, तुमको, तुम्हारा, तुमसे, तुम पर, तुम्हारे, आप, आपने आपको, आपका, आपसे, आप पर आदि ।
  3. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम श्रोता या वक्ता के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-यह, वह, वे, ये, उसे, उन्हें इसे इन्हें, उनका, उसका आदि।

2. निश्चयवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम किसी निश्चित वस्तु, व्यक्ति या स्थान की ओर संकेत करें, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। इन्हें संकेतवाचक सर्वनाम भी कहते हैं; जैसे-यह, वह, ये, वे आदि ।

  • यह मेरी पुस्तक है।
  • वह मेरा घर है।

विशेष ‘वह’ शब्द का प्रयोग अन्य पुरुषवाचक और निश्चयवाचक सर्वनाम दोनों में किया जाता है, किंतु इसके प्रयोग में अंतर होता है अर्थात् ‘वह’ शब्द जब किसी व्यक्ति के नाम के स्थान पर आए तब पुरुषवाचक सर्वनाम होता है और जब किसी की ओर संकेत करने के लिए प्रयोग हो, तब निश्चयवाचक सर्वनाम होता है; जैसे- • वह व्यक्ति बहुत मेहनती है। (निश्चयवाचक सर्वनाम ) • वह अब यहाँ नहीं रहता। (पुरुषवाचक सर्वनाम )

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम शब्द किसी अनिश्चित वस्तु, व्यक्ति या स्थान के लिए प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे कोई किसी ने, कुछ, किन्हीं आदि ।

  • दरवाजे पर कोई खड़ा है।
  • अभी किसी ने मुझे आवाज दी।

4. प्रश्नवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों के द्वारा हम किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान के बारे में प्रश्न करते हैं, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे- क्या, कौन, कहाँ, किसकी, किसने आदि ।

  • इस पुस्तक का क्या नाम है?
  • इस पुस्तक के लेखक कौन हैं?

विशेष केवल वही प्रश्नवाचक शब्द सर्वनाम होते हैं, जिनका उत्तर संज्ञा या सर्वनाम में मिलता है।

5. संबंधवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों का संबंध किसी वस्तु व्यक्ति या स्थान से ज्ञात हो, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे- जैसा-वैसा, जो वो, जिसकी उसकी आदि।

  • जैसा बोओगे वैसा काटोगे।
  • जो करता है, वो भरता है।

6. निजवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता अपने आप (निज) के लिए करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे- स्वयं, अपने-आप खुद, आप आदि ।

  • रचना ने स्वयं आकर मुझसे बात की।
  • मैं अपने आप चला जाऊँगा ।

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 11 सर्वनाम अभ्यास प्रश्न (बहुविकल्पीय व वर्णनात्मक प्रश्नों सहित)

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छाँटिए

1. सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?

(क) चार
(ख) पाँच
(ग) छ:
(घ) सात

उत्तर: (ग) छ:

2. इनमें से कौन-सा पुरुषवाचक सर्वनाम का भेद नहीं है?

(क) उत्तम पुरुषवाचक
(ख) मध्यम पुरुषवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) अन्य पुरुष

उत्तर: (ग) निजवाचक

3. ‘स्वयं’ किस प्रकार का सर्वनाम है?

(क) पुरुषवाचक
(ख) निजवाचक
(ग) संबंधवाचक
(घ) उत्तम पुरुषवाचक

उत्तर: (ख) निजवाचक

4. इनमें से कौन-सा सर्वनाम अनिश्चयवाचक सर्वनाम है?

(क) क्या
(ख) कोई
(ग) कौन
(घ) कब

उत्तर: (ख) कोई

5. निश्चयवाचक सर्वनाम को किस नाम से पुकारा जाता है?

(क) संकेतवाचक सर्वनाम
(ख) संबंधवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) उत्तम पुरुषवाचक

उत्तर: (क) संकेतवाचक सर्वनाम

6. अनिश्चयवाचक का उदाहरण है।

(क) वह
(ख) वे
(ग) ये
(घ) कुछ

उत्तर: (घ) कुछ

7. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद हैं?

(क) चार
(ख) पाँच
(ग) दो
(घ) तीन

उत्तर: (घ) तीन

8. ‘खुद’ शब्द सर्वनाम के किस भेद का उदाहरण है?

(क) निश्चयवाचक
(ग) निजवाचक
(ख) पुरुषवाचक
(घ) संबंधवाचक

उत्तर: (ग) निजवाचक

9. संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण किस विकल्प में है?

(क) वह चला गया।
(ख) कोई बाहर खड़ा है।
(ग) जैसा बोओगे वैसा काटोगे।
(घ) यह उपहार कौन लाया है?

उत्तर: (ग) जैसा बोओगे वैसा काटोगे।

10. प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

(क) वह
(ख) मैं
(ग) तुम
(घ) कौन

उत्तर: (घ) कौन

प्रश्न 2. नीचे दिए गए सर्वनाम के उचित रूप से वाक्य को पूरा कीजिए

(मेरा, कोई, उसे, तुम्हारे, वैसा, जैसा)

(क) आज ___________ जन्मदिन है।

उत्तर: मेरा

(ख) मोहन बहुत प्रसन्न है, क्योंकि आज ___________ वाला है।

उत्तर: उसे

(ग) देखो, शायद __________ ‘दरवाजा खटखटा रहा है।

उत्तर: कोई

(घ) ___________ शहर का क्या नाम है?

उत्तर: तुम्हारे

(ङ) ___________ ‘परिश्रम करोगे ___________ फल पाओगे।

उत्तर: जैसा,

प्रश्न 3. मिलान कीजिए

NCERT Class 6 Hindi खंड ‘ख’ व्याकरण अध्याय 11 सर्वनाम Question And Answers मिलान कीजिए

उत्तर: 1-ङ, 2-ग, 3-क, 4-ख, 5- घ

प्रश्न 4. नीचे दिए गए कथन के आगे (✓) और (✕) का चिह्न लगाइए

(क) क्रिया के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं।

उत्तर: ✕

(ख) वह बाहर खड़ा है। निश्चयवाचक सर्वनाम है।

उत्तर: ✓

(ग) ‘वे’ अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम है।

उत्तर: ✓

(घ) ‘खुद’ प्रश्नवाचक सर्वनाम है।

उत्तर: ✕

(ङ) ‘इसने’ संकेतवाचक सर्वनाम है।

उत्तर: ✓

प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों में से सर्वनाम शब्द छाँटकर उनके भेद लिखिए

(क) ताजमहल कहाँ है?

उत्तर: कहाँ, प्रश्नवाचक

(ख) वह कुछ सोच रहा है।

उत्तर: कुछ, अनिश्चयवाचक

(ग) वह अपने आप आ जाएगा।

उत्तर: यह पुस्तक किसकी है?

(घ) मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है।

उत्तर: मोहन पढ़ाई कर रहा है।

(ङ) सच्चा मित्र वही होता है, जो मित्र की संकट के समय मदद करता है।

उत्तर: गिलास में कुछ गिर गया है।

प्रश्न 6. नीचे दिए वाक्यों को शुद्ध कर पुनः लिखिए

(क) उसने बहुत काम करना है।

उत्तर: उसे बहुत काम करना है।

(ख) आप मुझसे क्या कह रहा है?

उत्तर: वह मुझसे क्या कह रहा है ?

(ग) यह पुस्तक कौन की है?

उत्तर: यह पुस्तक किसकी है?

(घ) उसके सब कुछ लुट गया।

उत्तर: उसका सब कुछ लुट गया।

(ङ) गिलास में कोई गिर गया है।

उत्तर: गिलास में कुछ गिर गया है।

प्रश्न 7. कोष्ठक में दिए गए सर्वनामों को वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा के स्थान पर लिखकर उसमें नया वाक्य जोड़िए ( वह, उसका, उसकी, उसे)

(क) मीरा आज घर आई है।

उत्तर: मीरा आज घर आई है, परंतु वह अभी भी बीमार है।

(ख) राजेश कल ही दिल्ली गया है।

उत्तर: राजेश कल ही दिल्ली गया है और उसका भाई आज दिल्ली से आया है।

(ग) रीना बहुत अच्छी लड़की है।

उत्तर: रीना बहुत अच्छी लड़की है, उसे गलत आदतें पसंद नहीं हैं।

(घ) मोहन पढ़ाई कर रहा है।

उत्तर: मोहन पढ़ाई कर रहा है, क्योंकि उसकी कल परीक्षा है।

प्रश्न 8. निम्नलिखित सर्वनामों का वाक्य में प्रयोग कीजिए

(क) मेरा
(ख) वह
(ग) वे

उत्तर:

(क)मेरा आजकल शहर में मन नहीं लगता।
(ख) वह मुझसे कल ही मिलकर गया है।
(ग) वे अब यहाँ नहीं रहते।