Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी
पाठ पर आधारित प्रश्न
Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए ।
1. अकबर के दरबार में कौन – सा विद्वान अपनी चतुराई के लिए प्रसिद्ध था ?
- चाणक्य
- बीरबल
- बादशाह
- जहाँगीर
Answer: 2. बीरबल (✓)
2. किसकी प्रसिद्ध कहानियों को लोग चाव से सुनते थे?
- अकबर की
- बीरबल की
- अकबर और प्रजा की
- अकबर और बीरबल की
Answer: 4. अकबर और बीरबल की (✓)
3. व्यक्ति ने कहाँ रातभर खड़े रहने का दावा किया?
- गंगा के पानी में
- घर के आँगन में
- यमुना के पानी में
- समुद्र के जल में
Answer: 3. यमुना के पानी में (✓)
NCERT Class 3 Hindi Chapter 6
4. अकबर ने इनाम में क्या देने की बात कही ?
- राजमहल
- रुपये
- सोने का बर्तन
- थैली भर मोहरें
Answer: 4. थैली भर मोहरें (✓)
Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।
- बीरबल अपनी चतुराई से बादशाह को भी हरा देते थे। (✓)
- सूर्य की गर्मी से वह व्यक्ति रातभर पानी में खड़ा रह पाया । (✘)
- अकबर खिचड़ी पका रहे थे । (✘)
- हाँडी के नीचे तेज़ आग जल रही थी। (✘)
- हाँडी आग से बहुत दूर थी । (✓)
Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
1. बादशाह को व्यक्ति की किस बात पर आश्चर्य हुआ?
Answer: व्यक्ति कह रहा था कि मैं यमुना के पानी में रातभर खड़ा रह सकता हूँ। बादशाह को व्यक्ति की इस बात पर आश्चर्य हुआ ।
2. बादशाह के पूछने पर कि “तुम इतनी सर्दी में सारी रात पानी में कैसे खड़े रहे?” इस पर उस व्यक्ति ने क्या उत्तर दिया ?
Answer: बादशाह के पूछने पर व्यक्ति ने उत्तर दिया कि महाराज मैं आपके राजमहल से आ रहे दीपक के प्रकाश को देखते हुए पानी में खड़ा रहा।
3. बादशाह के इनाम न देने की बात सुनकर उस व्यक्ति ने क्या किया?
Answer: बादशाह के इनाम न देने की बात सुनकर वह बहुत दुःखी हुआ और उदास होकर चला गया।
4. अकबर क्यों चिंतित हुए?
Answer: अकबर इसलिए चिंतित हुए कि कहीं बीरबल बीमार तो नहीं पड़ गए।
5. बीरबल खिचड़ी को कैसे पका रहे थे ?
Answer: बीरबल खिचड़ी को एक लंबे बाँस के ऊपरी सिरे पर लटकी हाँडी पर पका रहे थे।
Question 4. दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए ।
- गाँव के लोग ____ जलाकर बैठे थे। (दीपक / आग)
- बादशाह अपने _____ के साथ पहुँचे। (भाइयों / साथियों)
- मैं यमुना _____ के पानी में ( रातभर / दिनभर )
- प्रात: वह बादशाह के _____ में आया। ( बगीचे / दरबार)
Answer:
- आग
- साथियों
- रातभर
- दरबार
Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी भाषा की बात
Question 1. नीचे दिए गए शब्दों का उनके अर्थ के साथ मिलान कीजिए ।
Answer:
- शिक्षित व्यक्ति
- मशहूर
- होशियारी
- स्वर्ण मुद्रा
- हैरानी
- मिट्टी का बर्तन
Question 2. नीचे दिए गए शब्दों को उलटकर एक नया शब्द बनाइए ।
- हरा
- रात
- मान
- रहा
- भला
Answer:
- राह
- तार
- नाम
- हार
- लाभ
बीरबल की खिचड़ी वर्कशीट
Question 3. शुद्ध शब्द को छाँटकर उसमें रंग भरिए ।
Answer:
- गाँव
- व्यक्ति
- साथियों
- विश्वास
Question 4. दिए गए वाक्यों में संज्ञा शब्दों की विशेषताएँ दी गई हैं।
1. तोते का रंग हरा होता है।
2. यह फूल पीला है।
3. मेरा भाई मोटा है।
4. यह फल बहुत मीठा है।
Answer:
ऊपर दिए गए वाक्यों को आपने भली प्रकार से समझ लिया है। अब दिए गए वाक्यों में संज्ञा शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को रिक्त स्थान पर लिखिए।
पतली, महान, हरी, मेहनती, खट्टी
- अकबर एक ____ शासक था।
- माही एक ____ लड़की है।
- यह विद्यार्थी पूरी कक्षा में _____ है।
- पेड़ की पत्तियाँ _____ होती हैं।
- इमली _____ होती है।
Answer:
- महान
- पतली
- मेहनती
- हरी
- खट्टी
Question 5. वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए।
उदाहरण प्रातः वह बादशाह के दरबार पर आया ।
प्रातः वह बादशाह के दरबार में आया । (सही वाक्य )
1. उस समय बीरबल भी दरबार के लिए उपस्थित थे।
Answer: उस समय बीरबल भी दरबार में उपस्थित थे।
2. उसने नम्रता में उत्तर दिया।
Answer: उसने नम्रता से उत्तर दिया।
3. इस दुःखी व्यक्ति सहायता करनी चाहिए ।
Answer: इस दुःखी व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए।
4. भला यह खिचड़ी क्यों पक सकती है?
Answer: भला यह खिचड़ी कैसे पक सकती है ?
बीरबल की खिचड़ी कक्षा 3
Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी सोचिए और लिखिए
Question 1. किसने कहा? किससे कहा?
Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी बूझो तो जानें
Question 1. नीचे दी गई पहेलियों के उत्तर दीजिए ।
1. आँखें दो हो जाएँ चार,
मेरे बिना कोट बेकार,
घुसा आँखों में मेरी धागा,
दर्जी के घर से मैं भागा।
Answer: बटन
2. आपस में ये मित्र बड़े हैं,
चार पड़े हैं चार खड़े हैं।
इच्छा हो तो उस पर बैठो,
या फिर बड़े मजे से लेटो ।
Answer: खाट