हम अनेक किंतु एक Class 3 Worksheet Hindi Chapter 18

Chapter 18 हम अनेक किंतु एक

पाठ पर आधारित प्रश्न

Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।

1. हम अनेक होकर भी एक हैं, क्योंकि

  1. हम सब भारतवासी हैं।
  2. हम में एकता है ।
  3. हम अलग-अलग हैं।
  4. हम विदेशी हैं।

Answer: 1. हम सब भारतवासी हैं। (✓)

2. भारत के अंग क्या हैं?

  1. भारत के सभी प्रदेश
  2. भारत के पड़ोसी
  3. भारत के पड़ोसी लोग
  4. भारत की संस्कृति

Answer: 1. भारत के सभी प्रदेश (✓)

3. भारत में रहने वाले लोग क्या कहलाते हैं?

  1. भारतीय
  2. विदेशी
  3. परदेशी
  4. निवासी

Answer: 1. भारतीय (✓)

4. हम सभी एक-दूसरे के साथ कैसे चलते हैं?

  1. कदम पीछे करके
  2. कदम-से-कदम मिलाकर
  3. सीधे होकर
  4. आगे बढ़कर

Answer: 2. कदम-से-कदम मिलाकर (✓)

Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान
लगाइए।

  1. हम सब भारतीय हैं। (✓)
  2. हमारी मातृभूमि और पितृभूमि अलग है। (✘)
  3. हम सभी को अलग-अलग चलना चाहिए । (✘)
  4. हमारी वेशभूषा अलग और बोलियाँ हजार हैं, फिर भी हम सब एक हैं। (✓)
  5. हम सभी कई प्रदेश के हैं, किंतु एक देश के नहीं हैं। (✘)

Question 3. नीचे दी गई पंक्ति को पढ़कर लिखिए कि यह भाव कविता की किस पंक्ति में आया है।

  1. हमारे कंठ और राग अनेक हैं।
  2. अलग रूप-रंग के बावजूद भी हम भारत के अंग हैं।
  3. हमारी बोलियाँ और टोलियाँ हजार हैं।
  4. हम कदम मिलाकर चल रहे हैं।

Answer:

  1. कंठ भी अनेक हैं, राग भी अनेक हैं।
  2. विविध रूप-रंग हैं, भारत के अंग हैं।
  3. बोलियाँ हजार हैं, टोलियाँ हजार हैं।
  4. चल रहे मिला कदम ।

Question 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

  1. भारतवासी अनेक होते हुए भी एक क्यों हैं?
  2. अपने देश की एक विशेषता बताइए ।
  3. हमारी मातृभूमि और पितृभूमि एक कैसे है?
  4. हम सभी लक्ष्य का सामना कैसे करते हैं?

Answer:

  1. भारतवासी आपसी एकता व बंधुता के कारण अनेक होते हुए भी एक हैं।
  2. हमारा देश भारत विविध संस्कृतियों वाला देश है।
  3. हम भारतीय हैं, इसलिए हमारी मातृभूमि और पितृभूमि एक है।
  4. हम सभी लक्ष्य का सामना एकजुट होकर करते हैं।

Chapter 18 हम अनेक किंतु एक भाषा की बात

Question 1. ‘ईय’ और ‘भूमि’ शब्द जोड़कर नए शब्द बनाइए ।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 18 हम अनेक किंतु एक ईय और भूमि शब्द

Answer:

  1. भारतीय
  2. राष्ट्रीय
  3. केंद्रीय
  4. दर्शनीय
  5. जन्मभूमि
  6. मातृभूमि
  7. कर्मभूमि
  8. पितृभूमि

Question 2. नीचे दी गई वर्ग पहेली से भारत के विभिन्न राज्यों को छाँटकर लिखिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 18 हम अनेक किंतु एक वर्ग पहेली से भारत के विभिन्न राज्यों को छाँटकर लिखिए

Answer:

  1. ओडिशा
  2. त्रिपुरा
  3. गुजरात
  4. बिहार
  5. पंजाब
  6. जयपुर

Question 3. नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ लिखिए।

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 18 हम अनेक किंतु एक शब्दों के अर्थ

Chapter 18 हम अनेक किंतु एक सोचिए और लिखिए

Question 1. नीचे दिए गए चित्र को देखकर पहचानिए कि ये कौन-से लोकप्रिय त्योहार हैं तथा ये कब मनाए जाते हैं।

1.

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 18 हम अनेक किंतु एक होली

त्योहार ____

कब मनाया जाता है ____

Answer: त्योहार – होली, कब मनाया जाता है – मार्च महीने में पूर्णिमा के दिन

2.

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 18 हम अनेक किंतु एक बैसाखी

त्योहार ____

कब मनाया जाता है ____

Answer: त्योहार – बैसाखी, कब मनाया जाता है – अप्रैल माह में सिखों के नव वर्ष के रूप में

3.

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 18 हम अनेक किंतु एक नवरात्रि

त्योहार ____

कब मनाया जाता है ____

Answer: त्योहार – नवरात्रि, कब मनाया जाता है – आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक

4.

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Veena Chapter 18 हम अनेक किंतु एक लोहड़ी

त्योहार ____

कब मनाया जाता है ____

Answer: त्योहार – लोहड़ी, कब मनाया जाता है- मकर संक्रांति के एक दिन पहले 13 जनवरी को

Chapter 18 हम अनेक किंतु एक पढिए और जानिए

Question 1. नीचे दिए गए कथनों को पढ़कर इन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

मेरा नाम अथोइबी है । मैं मणिपुर में
रहती हूँ। मुझे खाने में एरोंबा बहुत पसंद है।

मेरा नाम गुरप्रीत है। मैं अमृतसर का
रहने वाला हूँ। मैं बोल नहीं सकता ।
मैं संकेत भाषा में बात करता हूँ।
मुझे खाने में मक्के की रोटी और
सरसों का साग पसंद है।

मेरा नाम वेंकट है। मैं तमिलनाडु
का रहने वाला हूँ। मैं तमिल भाषा
बोलता हूँ। मुझे खाने में इडली –
सांभर पसंद है।

मेरा नाम हंसा है। मैं गुजरात
की रहने वाली हूँ। मुझे
गरबा-डांडिया नृत्य बहुत पसंद है ।
मुझे खाने में ढोकला -खांडवी पसंद है।

मैं यास्मीन हूँ। मैं लक्षद्वीप की रहने
वाली हूँ। मुझे कदलक्का मिठाई
बहुत पसंद है।

प्रश्न

  1. मणिपुर की अथोइबी को खाने में क्या पसंद है?
  2. गुरप्रीत किस भाषा में बात करता है?
  3. तमिलनाडु के वेंकट को खाने में क्या पसंद है?
  4. गुजरात की हंसा को कौन – सा नृत्य पसंद है?

Answer:

  1. मणिपुर की अथोइबी को खाने में एरोंबा पसंद है।
  2. गुरप्रीत संकेत भाषा में बात करता है।
  3. तमिलनाडु के वेंकट को खाने में इडली – सांभर पसंद है।
  4. गुजरात की हंसा को गरबा डांडिया नृत्य पसंद है।

Chapter 18 हम अनेक किंतु एक मिलकर गाइए

हिंद देश के निवासी

हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं,
रंग, रूप, वेश, भाषा चाहे अनेक हैं।

बेला, गुलाब, जूही, चंपा, चमेली,
प्यारे-प्यारे फूल गूँथे माला में एक हैं।

कोयल की कूक प्यारी, पपीहे की टेर प्यारी,
गा रही तराना बुलबुल, राग मगर एक है।

गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा, कावेरी,
जाके मिलीं सागर में, हुईं सब एक हैं ।

Leave a Comment