Chapter 13 पेड़ों की अम्मा ‘थिमक्का’
पाठ पर आधारित प्रश्न
Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
1. थिमक्का कितने वर्षों से पौधे लगा रही हैं?
- 70 वर्षों से
- 50 वर्षों से
- 80 वर्षों से
- 20 वर्षों से
Answer: 3. 80 वर्षों से (✓)
2. थिमक्का पहले कहाँ काम करती थी ?
- बाग में
- घर में
- संस्था में
- खान में
Answer: 4. खान में (✓)
3. ‘सालूमरदा’ शब्द का क्या अर्थ है ?
- वृक्षारोपण
- पेड़ों की पंक्ति
- पेड़ों के प्रकार
- पेड़ों से लाभ
Answer: 2. पेड़ों की पंक्ति (✓)
4. थिमक्का कितने वर्ष की हैं ?
- 103 वर्ष
- 108 वर्ष
- 105 वर्ष
- 107 वर्ष
Answer: 4. 107 वर्ष (✓)
Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।
- थिमक्का राजमार्ग पर आम के पेड़ लगाने के लिए प्रसिद्ध है। (✘)
- थिमक्का ने अपने जीवन में अनेक कष्ट उठाए । (✓)
- थिमक्का का जन्म कर्नाटक में हुआ । (✓)
- थिमक्का ने श्रमिक के रूप में काम किया था। (✓)
- थिमक्का समाज के लिए अनुपयोगी कार्य करती है। (✘)
Question 3. दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए ।
- पैसों, कर्नाटक, अच्छे, आदर्श, पर्यावरण
- थिमक्का _____ में रहती हैं।
- _____की कमी के कारण अम्मा ने खान में काम किया।
- थिमक्का का व्यक्तित्व सभी के लिए _____ है।
- पेड़ लगाने से ______ को बहुत लाभ हुआ।
- थिमक्का आज भी ____ कार्यों में सक्रिय हैं।
Answer:
- कर्नाटक
- पैसों
- आदर्श
- पर्यावरण
- अच्छे
Question 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
- थिमक्का को किन नामों से जाना जाता है?
- थिमक्का को किससे सम्मानित किया गया?
- थिमक्का को किन कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया जाता है?
- पेड़ लगाने के कार्य में थिमक्का को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा ?
Answer:
- थिमक्का को ‘वृक्षमाता’, ‘सालूमरदा थिमक्का’ के नाम से भी जाना जाता है।
- थिमक्का को भारत सरकार ने वर्ष 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया।
- थिमक्का को भारत के कई वनीकरण कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया जाता है।
- पेड़ लगाने के कार्य में थिमक्का को पैसों का अभाव जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
Question 5. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
थिमक्का हुलिकल और कुदुर के बीच स्थित ४५ किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर लगभग ३७४ बरगद के पेड़ लगाने के लिए विख्यात हैं। इन पेड़ों के कारण राजमार्ग अत्यंत रमणीय और सुसज्जित लगने लगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने अनेक स्थानों पर पेड़ लगाए, जिनकी संख्या ८००० से अधिक है। इनसे पर्यावरण को बहुत लाभ हुआ। इस कार्य में उन्हें उनके पति ने भी पूरा सहयोग दिया।
1. थिमक्का ने कहाँ पेड़ लगाने का कार्य किया?
Answer: थिमक्का ने हुलिकल और कुदुर के बीच लंबे राजमार्ग पर पेड़ लगाने का कार्य किया।
2. पेड़ लगाने के कार्य में उन्हें किसका सहयोग प्राप्त हुआ ?
Answer: पेड़ लगाने के कार्य में उन्हें अपने पति का सहयोग प्राप्त हुआ।
3. पेड़ लगाने से राजमार्ग कैसा हो गया ?
Answer: पेड़ लगाने से राजमार्ग अत्यंत रमणीय और सुसज्जित लगने लगा।
4. पेड़ लगाने से पर्यावरण को होने वाले दो लाभ लिखिए।
Answer:
- पेड़ लगाने से वातावरण स्वच्छ होता है।
- हमें शुद्ध वायु मिलती है।
Chapter 13 पेड़ों की अम्मा ‘थिमक्का’ भाषा की बात
Question 1. नीचे दिए गए शब्दों में उनकी मात्रा हटाकर दूसरा शब्द बनाओ; जैसे-लगा – लग ।
- कमी
- पाना
- नाम
- जानी
Answer:
- कम
- नम
- पन
- जन
Question 2. ‘थिमक्का’ में ‘क्का’ आया है। ऐसे व्यंजनों को द्वित्व व्यंजन कहते हैं । ऐसे और शब्द नीचे दिए गए द्वित्व व्यंजनों से बनाइए ।
- ल्ली
- च्ची
- त्ता
- क्का
- ल्ला
Answer:
- दिल्ली, बिल्ली
- कच्ची, बच्ची
- पत्ता, गत्ता
- मक्का, पक्का
- हल्ला, छल्ला
Question 3. कई बार, हम वर्ण और एक अक्षर को मिलाकर एक नया ‘संयुक्त अक्षर’ बनाते हैं; जैसे-
उपर्युक्त उदाहरणों के आधार पर नीचे दिए गए चित्रों को देखकर शब्द पूरे कीजिए ।
Answer:
- वृक्ष
- नेत्र
- कक्षा
- श्रमिक
Chapter 13 पेड़ों की अम्मा ‘थिमक्का’ देखिए और पहचानिए
Question 1. दिए गए पेड़ों के चित्र को पहचानिए और सही नाम पर गोला लगाइए।
Answer:
- सेब
- आम
- बरगद
- केला
Chapter 13 पेड़ों की अम्मा ‘थिमक्का’ बूझो तो जानें
Question 1. नीचे दी गई पहेलियों का उत्तर दीजिए ।
1. तीन अक्षर से लिखूँ अपना नाम,
उल्टा सीधा एक समान
Answer: चम्मच
2. हरी-हरी मछली के हरे-हरे अंडे |
जल्दी से बूझो पहेली नहीं तो पड़ेंगे डंडे ।
Answer: मटर