CBSE For Class 6 Hindi Chapter 1 मातृभूमि – सोहनलाल द्विवेदी
1. कविता का सार
मातृभूमि कविता में कवि सोहनलाल द्विवेदी जी ने भारत के प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्धि का वर्णन किया है । कवि का कहना है कि भारत की उत्तर दिशा में स्थित हिमालय पर्वत की ऊँची चोटियाँ आकाश को स्पर्श करती हुई प्रतीत होती है। विश्व का सबसे ऊँचा हिमालय पर्वत भारत के गौरव का प्रतीक है। दक्षिण में स्थित हिंद महासागर भारत माँ के चरणों को स्पर्श करता है और अपने भाग्य पर इतराता है। यह ऐसा पवित्र देश है जिसमें गंगा, यमुना एवं सरस्वती जैसी पवित्र नदियों का संगम स्वतः होता है। जिसका अद्भुत सौंदर्य चारों ओर बिखरा प्रतीत होता है। कवि को भारत की भूमि पवित्र एवं स्वर्णिम प्रतीत होती है। उसे अपनी मातृभूमि, अपनी जन्मभूमि भारत पर अत्यधिक गर्व है। भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में कल-कल बहते हुए झरने यहाँ की शोभा बढ़ाते हैं। हरे-भरे वनों में चिड़ियों की चहचहाहट से वातावरण मदमस्त हो जाता है। आम के घने बगीचे में वसंत ऋतु के आगमन पर कोयल की मीठी कूक सुनाई देती है। भारत धरती पर बहती शीतल व शुद्ध हवा हर प्राणियों के तन-मन में स्फूर्ति व ताज़गी भर देती है। यहाँ अनेक धर्मों की स्थापना हुई जिससे जीवन के संदेश लोगों को मिले। इस देश की पावन धरती पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने जन्म लिया जो लोगों के लिए जीवन जीने का आदर्श बने। नारी धर्म का आदर्श प्रस्तुत करने वाली सीता माता की यह पुण्य भूमि है। कर्म का संदेश देने वाले श्रीकृष्ण भी इसी धरती पर जन्मे । प्रेम और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध भी भारत भूमि के ही रत्न थे। कवि का मानना है कि यह युद्ध भूमि, यह बुद्ध भूमि मेरी मातृभूमि है, मेरी जन्मभूमि है। इस पर मुझे गर्व है।
2. अर्थग्रहण संबंधी एवं बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
नीचे लिखे काव्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
| ऊँचा खड़ा हिमालय
आकाश चूमता है,
नीचे चरण तले झुक,
नित सिंधु झूमता है।
गंगा यमुन त्रिवेणी
नदियाँ लहर रही हैं,
जगमग छटा निराली,
पग पग छहर रही हैं।
वह पुण्य भूमि मेरी,
वह स्वर्ण – भूमि मेरी ।
वह जन्मभूमि मेरी
वह मातृभूमि मेरी
शब्दार्थ : सिंधु- समुद्र । त्रिवेणी-तीन नदियों का संगम (गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम जो प्रयाग, इलाहाबाद में है।) नित-प्रतिदिन । जगमग- चमकदार। छटा – सुंदरता । निराली-सुंदर । पग-पग – हर कदम पर। छहर फैलना । पुण्य – पवित्र । स्वर्ण-सोना।
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
Question 1. हिमालय पर्वत भारत की किस दिशा में स्थित है?
(क) पूर्व दिशा
(ख) उत्तर दिशा
(ग) दक्षिण दिशा
(घ) पश्चिम दिशा हिंद महासागर भारत की
Answer: (ख). उत्तर दिशा
CBSE Class 6 Hindi Chapter 1 मातृभूमि – सोहनलाल द्विवेदी
Question 2. भारत का विशाल सागर किस दिशा में स्थित है?
(क) पूर्व दिशा
(ख) दक्षिण दिशा
(ग) उत्तर दिशा
(घ) पश्चिम दिशा
Answer: (ख). दक्षिण दिशा
Question 3. भारत में किन तीन पवित्र नदियों का अनोखा संगम प्रयाग में होता है?
(क) गंगा, यमुना, कावेरी
(ख) गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र
(ग) गंगा, यमुना, सरस्वती
(घ) गंगा, सिंधु, यमुना
Answer: (ग). गंगा, यमुना, सरस्वती
Question 4. इस पद्यांश में कवि ने भारत भूमि को किन-किन रूपों में देखा है?
(क) पुण्य-भूमि, स्वर्ण-भूमि जन्मभूमि मातृभूमि
(ख) पुण्य-भूमि, स्वर्ण- भूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि
(ग) पुण्य-भूमि, स्वर्ण- भूमि, देव-भूमि, मातृभूमि
(घ) पुण्य भूमि, स्वर्णभूमि, युद्ध भूमि मातृभूमि
Answer: (क). पुण्य-भूमि, स्वर्ण-भूमि जन्मभूमि मातृभूमि
Question 5. कवि ने धरती को स्वर्ण-भूमि की संज्ञा क्यों दी है?
(क) कवि ने भारत की धरती पर जन्म लिया है।
(ख) कवि भारत की धरती को सोने के समान बहुमूल्य मानता है।
(ग) भारत की हरी-भरी धरती खनिज पदार्थों, औषधियों एवं वनस्पतियों से संपूर्ण है।
(घ) इनमें से कोई नहीं।
Answer: (ग). भारत की हरी-भरी धरती खनिज पदार्थों, औषधियों एवं वनस्पतियों से संपूर्ण है।
NCERT Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 मातृभूमि
2.
झरने अनेक झरते
जिसकी पहाड़ियों में,
चिड़ियाँ चहक रही हैं,
हो मस्त झाड़ियों में।
अमराइयाँ घनी हैं
कोयल पुकारती है,
बहती मलय पवन है,
तन-मन सँवारती है।
वह धर्मभूमि मेरी,
वह कर्मभूमि मेरी ।
वह जन्मभूमि मेरी
वह मातृभूमि मेरी।
शब्दार्थ : अमराइयाँ- आम का बगीचा । मलय – शीतल व सुगंधित हवा, दक्षिण भारत में स्थित मलय पर्वत से आने वाली सुगंधित हवा |
भावार्थ – कवि कहते हैं कि भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में कल-कल करते बहते हुए झरने बहुत सुंदर लगते हैं। वन्य प्रदेशों में चिड़ियों (पक्षियों) का गायन मन मोह लेता है। आम के घने बगीचों में वसंत ऋतु के आने पर कोयल की मीठी कूक सुनाई देती है। भारत के दक्षिण में मलय पर्वत से बहने वाली ठंडी और सुंगधित हवाएँ प्राणी जगत में स्फूर्ति एवं ताज़गी भर देती है। यह देश कर्मप्रधान देश है। भारत मेरी जन्मभूमि, मेरी कर्मभूमि, धर्मभूमि एवं मातृभूमि है।
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
Question 1. कल-कल स्वर में बहते झरनों का उद्गम स्थान क्या है?
(क) नदियाँ
(ख) सागर
(ग) पर्वतीय क्षेत्र
(घ) धरती से प्रस्फुटित होकर
Answer: (ग). पर्वतीय क्षेत्र
Question 2. चिड़ियाँ मधुरगान कहाँ करती हैं?
(क) घने जंगलों में
(ख) आकाश की ऊँचाईयों में
(ग) नदियों के किनारों पर
(घ) इनमें से कोई नहीं।
Answer: (क) घने जंगलों में
NCERT Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 मातृभूमि
Question 3. कोयल का मधुरगान किस ऋतु में सुनाई देता है ?
(क) वर्षा ऋतु में
(ख) हेमंत ऋतु में
(ग) वसंत ऋतु में
(घ) पतझड़ ऋतु में
Answer: (ग). वसंत ऋतु में
Question 4. ठंडी और सुगंधित हवाएँ कहाँ से आती है?
(क) दक्षिण के मलय पर्वत से
(ख) उत्तर के हिमालय पर्वत से
(ग) उत्तर-पूर्व के अरावली पर्वतों से
(घ) पश्चिम के दक्कनी पठारों से
Answer: (क). दक्षिण के मलय पर्वत से
Question 5. पद्यांश में कवि ने भारत भूमि को किन-किन नामों से पुकारा है?
(क) धर्मभूमि, कर्मभूमि मातृभूमि, युद्धभूमि
(ख) धर्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, देवभूमि
(ग) धर्मभूमि, कर्मभूमि, जन्मभूमि, मातृभूमि
(घ) धर्मभूमि, कर्मभूमि मातृभूमि, युद्धभूमि
Answer: (ग). धर्मभूमि, कर्मभूमि, जन्मभूमि, मातृभूमि
Class 6 Hindi Chapter 1 मातृभूमि NCERT Solutions
3.
जन्मे जहाँ थे रघुपति,
जन्मी जहाँ थी सीता,
श्रीकृष्ण ने सुनाई
वंशी पुनीत गीता ।
गौतम ने जन्म लेकर,
जिसका सुयश बढ़ाया,
जग को दया सिखाई,
जग को दिया दिखाया।
वह युद्ध भूमि मेरी,
वह बुद्ध भूमि मेरी ।
वह मातृभूमि मेरी,
वह जन्मभूमि मेरी
शब्दार्थ : रघुपति – दशरथ पुत्र राम वंशी – बाँसुरी । गीता-कुरुक्षेत्र के मैदान में श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया कर्म संदेश जो विस्तार से रचित है।
भावार्थ – कवि ने बड़े ही सुंदर ढंग से भारत में जन्म लेने वाले वीर महापुरुषों का वर्णन किया है। उनका कहना है कि इस देश में रघुकुल नंदन राम का जन्म हुआ। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया। उनका जीवन उच्च चरित्र प्रस्तुत करता है। नारी धर्म का आदर्श स्थापित करने वाली सीता ने भी इसी धरती पर जन्म पाया। कृष्ण ने भारत भूमि पर जन्म लेकर महाभारत के युद्ध में गीता का उपदेश देकर मनुष्य को कर्म करने की शिक्षा दी गई। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध ने मानव को प्रेम और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। कवि ने कहना चाहा है कि यह भारत भूमि मेरी जन्मभूमि है। जो शांति और अहिंसा का संदेश देती है और धर्म और न्याय की रक्षक है। बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
Question 1. कवि ने किन-किन महापुरुषों का उल्लेख किया है?
(क) राम, कृष्ण, गौतम
(ख) राम, कृष्ण, गांधी
(ग) राम, कृष्ण, विनोबाभावे
(घ) राम, कृष्ण, अशोक
Answer: (क). राम, कृष्ण, गौतम
Question 2. नारी जीवन का आदर्श प्रस्तुत करने वाली किस महिला का नाम कविता में उभारा गया है?
(क) सीता
(ख) राधा
(ग) द्रोपदी
(घ) मदरटेरेसा
Answer: (क). सीता
Question 3. कृष्ण ने गीता के उपदेश में मनुष्य को क्या शिक्षा दी?
(क) लाभ कमाने की
(ख) बड़ों की सेवा करने की
(ग) कर्म करने की
(घ) एक-दूसरे का हाथ बँटाने की
Answer: (ग). कर्म करने की
Question 4. गौतम बुद्ध ने को क्या पाठ पढ़ाया ? मनुष्य
(क) प्रेम का
(ख) अहिंसा का
(ग) गीता का
(घ) इनमें कोई नहीं
Answer: (ख). अहिंसा का
मातृभूमि सोहनलाल द्विवेदी Chapter 1 Hindi Class 6 NCERT
Question 5. इस पद्यांश में कवि ने भारत की धरती को किन-किन नामों से पुकारा है?
(क) युद्धभूमि, बुद्धभूमि, मातृभूमि, जन्मभूमि
(ख) युद्धभूमि, बुद्धभूमि, मातृभूमि, देवभूमि
(ग) युद्धभूमि बुद्धभूमि देवभूमि, कर्मभूमि
(घ) युद्धभूमि, बुद्धभूमि, मातृभूमि, कर्मभूमि
Answer: (क). युद्धभूमि, बुद्धभूमि, मातृभूमि, जन्मभूमि
3. पाठ से प्रश्न- अभ्यास
आइए, अब हम इस कविता पर विस्तार से चर्चा करें। आगे दी गई गतिविधियाँ इस कार्य में आपकी सहायता करेंगी।
मेरी समझ से
प्रश्न 1. (क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा बनाइए-
(1) हिंद महासागर के लिए कविता में कौन-सा शब्द आया है?
- चरण
- हिमालय
- वंशी
- सिंधु
- (2) मातृभूमि कविता में मुख्य रूप से-
भारत की प्रशंसा की गई है।
भारत के महापुरूषों की जय की गई है।
भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है।
भारतवासियों की वीरता का बखान किया गया है।
Answer:
- सिंधु
- भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है।
CBSE Hindi Class 6 Chapter 1 मातृभूमि
(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
Answer:
- हिंद महासागर का प्राचीन नाम ‘सिंधु महासागर’ था जो प्राचीन भारतीयों द्वारा रखा गया था। भारत के नाम पर इस सागर का नाम ‘हिंद महासागर’ रखा गया। कविता में सोहनलाल द्विवेदी ने हिंद महासागर से अपनत्व के कारण इसे सिंधु नाम से पुकारा इसलिए ‘सिंधु’ शब्द का विकल्प, चयन करना उचित होगा।
- ‘मातृभूमि’ कविता में कवि सोहनलाल जी ने भारत के पर्वतों, नदियों, वृक्षों, मलय, पवन, घनी अमराइयों आदि की चर्चा अधिक की है इसलिए भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है। विकल्प का चयन उचित है।
पंक्तियों पर चर्चा
कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए । आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार कक्षा में अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-
“वह युद्ध भूमि मेरी, वह बुद्ध भूमि मेरी । वह मातृभूमि मेरी, वह जन्मभूमि मेरी।”
उत्तर- कवि ने भारत को ‘युद्ध भूमि मेरी’ कहा क्योंकि भारत की भूमि सदा संघर्ष की भूमि रही है यह हमें हर तरह के अभाव, अज्ञान और दुख से लड़ना सिखाती है। भारत पर कितने ही शासकों ने शासन किया लेकिन भारतीयों ने अपनी सभ्यता एवं संस्कृति पर आँच नहीं आने दी। कवि ने भारत को बुद्धभूमि कहा क्योंकि महात्मा बुद्ध ने भारतीयों को प्रेम, दया एवं अहिंसा का संदेश दिया ताकि भारत मे अखंडता न रहे।
आत्मसम्मान व आंतरिक लगाव के कारण कवि इसे मातृभूमि की संज्ञा देता है। अंत में कवि इस पावन धरती को जन्मभूमि कहा क्योंकि वह इसी धरती पर जन्मा है और उसे भारत की गौरवमयी धरती पर जन्म लेने पर अत्यधिक गर्व है।
सोच-विचार के लिए
प्रश्न. (क) कविता को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।
- कोयल कहाँ रहती है?
- तन-मन कौन सँवारती है?
- झरने कहाँ से झरते हैं?
- श्रीकृष्ण ने क्या सुनाया था?
- गौतम ने किसका यश बढ़ाया ?
(ख) “नदियाँ लहर रही हैं पग पग छहर रही हैं”
‘लहर’ का अर्थ होता है-
पानी का हिलोरा, मौज, उमंग, वेग, जोश
‘छहर’ का अर्थ होता है-
बिखरना, छितराना, छिटकना, फैलना
कविता पढ़कर पता लगाइए और लिखिए-
- कहाँ-कहाँ छटा छहर रही हैं?
- किसका पानी लहर रहा हैं?
Answer:
(क)
- कोयल अमराइयों में रहती है।
- बहती मलय पवन हमारा तन-मन सँवारती है।
- झरने पहाड़ियों से झरते हैं।
- श्रीकृष्ण ने मधुर बाँसुरी बजाकर सबका मन मोह लिया और गीता का संदेश भी दिया।
- गौतम ने भारत का यश बढ़ाया पूरे संसार को अहिंसा दया और
(ख)
- कहाँ-कहाँ छटा छहर रही हैं?
नदियों के किनारों पर नदी में तेज लहर आने पर जल दूर-दूर तक फैल जाता है और नदी तेज़ वेग में हिलोरे लेकर आगे बढ़ती है। - किसका पानी लहर रहा है?
गंगा, यमुना और त्रिवेणी (गंगा, यमुना
एवं सरस्वती का संगम स्थल) में पानी हिलोरे लेकर उमंग, जोश एवं मस्ती से आगे बढ़ता है।
कविता की रचना
“गंगा यमुन त्रिवेणी
नदियाँ लहर रही हैं “
‘यमुन’ शब्द यहाँ ‘यमुना’ नदी के लिए आया है। कभी-कभी कवि कविता की लय और सौंदर्य को बढ़ाने के लिए इस प्रकार से शब्दों को थोड़ा बदल देते हैं। यदि आप कविता को थोड़ा और ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको और भी बहुत-सी विशेषताएँ पता चलेंगी। आपको जो विशेष बातें दिखाई दें, उन्हें आपस में साझा कीजिए और लिखिए | जैसे सबसे ऊपर इस कविता का एक शीर्षक है।
Answer:
छात्र – छात्राएँ अपने शिक्षक की मदद से समाधान करें।
अनुमान या कल्पना से
अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए-
(क) “ अमराइयाँ घनी हैं
कोयल पुकारती है”
कोयल क्यों पुकार रही होगी? किसे पुकार रही होगी? कैसे पुकार रही होगी?
(ख) ” बहती मलय पवन है,
तन-मन सँवारती है”
पवन किसका तन-मन सँवारती है? वह यह कैसे करती है?
Answer:
छात्र-छात्राएँ अपने समूह में मिलकर चर्चा करें।
शब्दों के रूप
नीचे शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ दी गई हैं। इन्हें करने के लिए आप शब्दकोश, अपने शिक्षकों और साथियों की सहायता भी ले सकते हैं।
Class 6 Hindi Chapter 1 मातृभूमि Notes
(क) नीचे दी गई पंक्तियों को पढ़िए-
जगमग छटा निराली,
पग पग छहर रही हैं ”
इन पंक्तियों में ‘पग’ शब्द दो बार आया है। इसका अर्थ है ‘हर पग’ या ‘हर कदम’ पर।
शब्दों के ऐसे ही कुछ जोड़े नीचे दिए गए हैं। इनके अर्थ लिखिए-
Answer:
घर-घर प्रत्येक घर
बाल-बाल हर बाल (बच्चा) एक-एक बाल। सिरके बाल
साँस साँस हर साँस (विशेष- एक ओर अर्थ भी है थोड़े से अंतर से बचना । जैसे- वह गिरने को था पर बाल-बाल बच गया।
देश-देश प्रत्येक देश में
पर्वत – पर्वत हर पर्वत
4. पाठ से आगे प्रश्न- अभ्यास
आपकी बात
प्रश्न (क) इस कविता में भारत का सुंदर वर्णन किया गया है। आप भारत के किस स्थान पर रहते हैं? वह स्थान आपको कैसा लगता है? उस स्थान की विशेषताएँ बताइए।
(संकेत – प्रकृति, खान-पान, जलवायु, प्रसिद्ध स्थान आदि)
(ख) अपने परिवार के किसी सदस्य या मित्र के बारे में लिखिए। उसकी कौन-कौन सी बातें आपको अच्छी लगती हैं?
Answer: छात्र-छात्राएँ निम्न संकेत बिंदु की मदद से अपने-अपने स्थान का वर्णन कीजिए।
(क) प्रकृति – आपके प्रांत में ईश्वरीयकृत सौंदर्य स्वरूप क्या है? पेड़-पौधे, नदियों, पर्वतों आदि की शब्द चर्चा कीजिए।
खान-पान– आपके प्रांत के मुख्य भोज्य पदार्थ क्या हैं। उनका वर्णन करें।
जलवायु – मौसम कैसा रहता है? उल्लेख करें?
प्रसिद्ध स्थान – प्रमुख इमारतें, दार्शनिक स्थल, विशेष बगीचे, मैदानों आदि की विशेषताएँ बताते हुए लिखिए ।
Chapter 1 मातृभूमि सोहनलाल द्विवेदी Hindi Class 6 Solutions
(ख) मेरे परिवार में मुझे मेरे पिताजी सबसे अच्छे लगते हैं। उनकी निम्नलिखित बातें मुझे अच्छी लगती हैं-
- वे ‘सादा जीवन उच्च विचार’ में विश्वास करते हैं।
- प्रातः लंबी सैर पर जाते हैं ताकि स्वस्थ रहें।
- देसी खाना खाते हैं, उन्हें पश्चिमी सभ्यता के व्यंजन पसंद नहीं हैं क्योंकि वे पौष्टिक नहीं होते ।
- वे समाजसेवी हैं। अपने कार्यालय के कार्य के बाद समाजसेवी कार्य करते हैं।
- परिवार के प्रति पूर्णरूप से समर्पित रहते हैं।
- अपने बड़े-बुजुर्गों का बहुत सम्मान करते हैं।
- परिवार के प्रत्येक सदस्य की आवश्यकताओं को पूरा करने का भरसक प्रयास करते हैं।
- किसी भी कार्य को करने से पूर्व पहले भली-भाँति विचार करते हैं।
वंशी – से
“श्रीकृष्ण ने सुनाई
वंशी पुनीत गीता”
‘वंशी’ बाँसुरी को कहते हैं। यह मुँह से फूँक कर बजाया जाने वाला एक ‘वाद्य’ यानी बाजा है। नीचे फूँक कर बजाए जाने वाले कुछ वाद्यों के चित्र दिए गए हैं। इनके नाम शब्द-जाल से खोजिए और सही चित्र के नीचे लिखिए।
साझी समझ
आपने ‘मातृभूमि’ कविता को भी पढ़ा और ‘वंदे मातरम्’ को भी। अब कक्षा में चर्चा कीजिए और पता लगाइए कि इन दोनों में कौन-कौन सी बातें एक जैसी हैं और कौन-कौन सी बातें कुछ अलग हैं।
Answer:
मातृभूमि एवं वंदे मातरम् में समानता-
- नदियों द्वारा जल से परिपूर्ण
- फलों से परिपूर्ण
- शीतल मलय पवन का बहना
असमानताएँ-
- मात्रभूमि कविता
- हिमालय एवं सागर की चर्चा ।
- धरती को मातृभूमि, जन्मभूमि, स्वर्णभूमि, पुण्यभूमि, धर्मभूमि, कर्मभूमि, पुद्धभूमि बुद्धभूमि आदि नामों से पुकारना ।
- बुद्ध, राम-सीता, कृष्ण का वर्णन ।
- झरने, पहाड़ियों को दर्शाना
- पक्षियों की चहक दर्शाना
वंदे मातरम् –
- भारत माता को प्रणाम ।
- अन्न से परिपूर्ण खेत बताना।
- चंद्रमा के शोभायमान प्रकाश की छटा का चित्रण ।
- खिले फूलों से सुसज्जित पेड़ों की शब्द चर्चा ।
- सदा हँसने वाली, मधुर भाषा बोलने वाली, वरदान देने वाली भारत माँ को प्रणाम करना ।
5. अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. हिमालय पर्वत भारत की किस दिशा में स्थित है?
उत्तर- हिमालय पर्वत भारत की उत्तर दिशा में स्थित है।
प्रश्न 2. भारत माँ के चरण कौन स्पर्श करता है?
उत्तर- भारत माँ के चरण हिंद महासागर स्पर्श करता है।
प्रश्न 3. त्रिवेणी शब्द से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- त्रिवेणी! अर्थात तीन नदियों का समूह भारत में तीन नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम प्रयाग में होता है। यहाँ तीनों नदियाँ एक होकर बहने लगती हैं।
Hindi Chapter 1 मातृभूमि – सोहनलाल द्विवेदी Solutions Class 6
प्रश्न 4. ‘जगमग छटा निराली’ शब्दों का क्या अर्थ है?
उत्तर- ‘जगमग छटा निराली’ शब्दों का अर्थ है कि भारत की धरती नदियों के जल से स्वयं को सींचती है और अपार खनिज पदार्थ, औषधियाँ एवं वनस्पतियाँ प्रदान करती हैं।
प्रश्न 5. झरनों का कैसा स्वर सुनाई देता है?
उत्तर- झरनों का कल-कल का स्वर सुनाई देता है, जो सबका मन मोह लेता है।
प्रश्न 6. कोयल किस ऋतु में और कहाँ कूकती है?
उत्तर- कोयल वसंत ऋतु में और आमों के बगीचों में मधुर गीत गाती है।
प्रश्न 7. शीतल एवं सुगंधित हवाएँ कहाँ से आती हैं।
उत्तर- शीतल और सुगंधित हवाएँ मलयगिरि पर्वतों से चंदन की सुगंध लिए बहती है। ये भारत के पश्चिम दिशा में स्थित हैं।
प्रश्न 8. भारत देश कैसा देश है?
उत्तर- भारत देश कर्म प्रधान देश है।
प्रश्न 9. भारत की धरती पर किस-किस महापुरुष ने जन्म लिया? कविता के आधार पर बताइए ।
उत्तर- भारत की धरती पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम, कृष्ण और महात्मा बुद्ध ने जन्म लिया।
प्रश्न 10. गीता में कृष्ण ने क्या संदेश दिया?
उत्तर- गीता में कृष्ण ने कर्म का संदेश दिया कि हमें निस्वार्थ भाव से कर्म करना चाहिए।
प्रश्न 11. गौतम बुद्ध ने संसार को क्या मार्ग दिखाया ?
उत्तर- गौतम बुद्ध ने संसार को दया, प्रेम एवं अहिंसा का मार्ग दिखाया।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. कवि ने मातृभूमि कविता की रचना किस उद्देश्य से की है?
उत्तर – कवि ने कविता की रचना भारत के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ इसकी महानता एवं गौरव का गान करने के लिए की है। इसमें बताया है कि हिमालय पर्वत किस प्रकार आकाश को चूमता प्रतीत होता है। हिंद महासागर की लहरें भारत माँ के चरण स्पर्श करती हैं। इसके सीने पर बहती नदियाँ गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम स्थल आकर्षित करता है। कल-कल करते झरने मन मोह लेते हैं। मलय पर्वतों से आती ठंडी और सुगंधित हवाएँ सबकों राहत देती है।
प्रश्न 2. महात्मा बुद्ध ने लोगों को क्या संदेश दिया?
उत्तर- महात्मा बुद्ध ने लोगों को दया, प्रेम, परोपकार का संदेश दिया। विश्व में व्याप्त अज्ञानता को उन्होंने ज्ञान रूपी दीये की लौ से आलोकित करना चाहा।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. ‘जगमग छटा निराली’, पग-पग पर ‘छहर रही है’- पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- ‘जगमग छटा’ निराली, पग-पग पर ‘छहर रही ‘ है- से कवि का आशय है कि भारत के इलाहाबाद में गंगा, यमुना एवं सरस्वती बह रही हैं। इन तीनों नदियों के ‘संगम’ पर इनकी लहरें चारों ओर अपनी सुंदरता बिखेर देती हैं और नदियों का जल धरती को सींचता हुआ आगे बढ़ता है जिससे धरती हरी-भरी हो जाती है और फसलो रूपी सोना बिखेरती है। यह सौंदर्य सबको अपनी ओर आकर्षित करता है।
प्रश्न 2. भारत को पुण्यभूमि और स्वर्णभूमि क्यों कहा गया है?
उत्तर- भारत ऋषि मुनियों का देश है, जिन्होंने आजीवन पवित्र जीवन का संदेश भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को दिया है। उन्होंने सत्य, अहिंसा, मानवता, भाईचारे और | दया आदि का संदेश चारों ओर फैलाया। इसीलिए भारत भूमि को पुण्यभूमि कहा है। भारत नदियों का देश है और यहाँ की मिट्टी बहुत उपजाऊ है। इस कारण यहाँ भरपूर फ़सल होती है अर्थात यहाँ की मिट्टी सोना उगलती है। यही कारण है कि इसे स्वर्णभूमि कहा जाता है।
Class 6 Hindi Chapter 1 मातृभूमि Notes
प्रश्न 3. कविता में कवि ने किन दो महाकाव्यों के किन-किन पात्रों का उल्लेख किया है और भारतीय संस्कृति में उनका क्या महत्व है?
उत्तर – कवि ने बाल्मिकी द्वारा रचित रामायण के नायक श्रीराम और सीता तथा वेदव्यास द्वारा रचित महाभारत के नायक भगवान श्रीकृष्ण का वर्णन किया है। राम ‘ पुरुषोत्तम राम’ कहलाए क्योंकि उन्होंने आदर्शों पर जीवन बिताया और श्रीकृष्ण ने कर्म का संदेश दिया। सीता का चित्रण आदर्श भारतीय नारी के रूप में किया है। इनसे यह प्रेरणा दी गई है कि हमें निस्वार्थ कर्म करना चाहिए और अपने जीवन को आदर्शों पर चलना चाहिए।
प्रश्न 4. कवि ने भारत की भूमि को युद्धभूमि और बुद्धभूमि क्यों कहा है?
उत्तर- कवि का यह मानना है कि भारत की धरती सदा संघर्ष भूमि रही है। न जाने कितने शासकों ने भारत पर शासन किया लेकिन भारत ने अपने संघर्ष से अपनी सभ्यता और संस्कृति पर कभी आँच न आने दी। बुद्धभूमि से कवि का तात्पर्य है कि महात्माबुद्ध भारतवासियों को प्रेम, दया, सहानुभूति एवं भाईचारा का संदेश पढ़ाया जो वर्तमान में ज्यों-का-त्यों है।
मूल्यपरक / व्यावहारिक प्रश्न
प्रश्न 1. एक भारतवासी होने के नाते हमारे क्या कर्तव्य बनते हैं?
उत्तर- भारतवासी होने के नाते हमारे निम्नलिखित कर्तव्य बनते हैं-
- भारतीय संस्कृति के अनुसार मेहमानों का आदर और बड़े-छोटों सभी का सदैव सम्मान करना चाहिए।
- अपनी पढ़ाई की ओर पूरा ध्यान देना चाहिए ताकि बड़े होकर हम देश की आर्थिक उन्नति हेतु कार्य कर सकें।
- सार्वजनिक स्थानों की सफ़ाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
- धार्मिक और जातीय भावनाओं से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों को अपनाना चाहिए।
- पुराने रीति-रिवाज़ या ऐसे बँधन जो हमारी उन्नति में बाधा उत्पन्न करते हैं, उन्हें तोड़ देना चाहिए।
- पढ़-लिखकर विदेशों में पलायन न करके अपने देश को ऊँचा करने का प्रयास करना चाहिए।
- पैतृक उद्योग-धंधों को बढ़ावा देना चाहिए।
- देश की रक्षा हेतु प्राण न्यौछावर करने से कभी घबराना नहीं चाहिए।
- हमारी सभ्यता और संस्कृति अक्षुण्ण है, इसकी गरिमा को सदैव बनाए रखना चाहिए।
- सदा सच्चाई और ईमानदारी के पथ पर चलना चाहिए।