Chapter 16 चंद्रयान (संवाद)
पाठ पर आधारित प्रश्न
Question 1. दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
1. अध्यापिका और विद्यार्थियों के बीच किस विषय पर संवाद हो रहा है?
- पृथ्वी
- चंद्रयान
- रॉकेट
- बादल
Answer: 2. चंद्रयान (✓)
- 2. हम चाँद पर कैसे जा सकते हैं?हवाई जहाज से
- मिसाइल से
- रॉकेट से
- पैराशूट से
Answer: 3. रॉकेट से (✓)
3. चाँद पर उतरने वाले रॉकेट का क्या नाम है ?
- चंद्रयान-1
- चंद्रयान-2
- चंद्रयान- 3
- ये सभी
Answer: 4. ये सभी
4. वैज्ञानिकों ने चंद्रयान- 3 को चाँद की किस सतह पर उतारा ?
- उत्तरी ध्रुव
- पश्चिमी ध्रुव
- पूर्वी ध्रुव
- दक्षिणी ध्रुव
Answer: 4. दक्षिणी ध्रुव (✓)
- Question 2. सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✘) का निशान लगाइए।चंद्रमा का भी दक्षिणी ध्रुव है। (✓)
- भारत के वैज्ञानिकों ने चाँद पर रॉकेट भेजा। (✓)
- चंद्रयान-2 कुछ खराबी के कारण चाँद पर नहीं उतर पाया। (✓)
- चंद्रयान ने पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाया। (✘)
- चंद्रयान-3 चाँद पर नहीं पहुँच पाया। (✘)
Question 3. दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए ।
- वैज्ञानिकों ने _____पर एक रॉकेट भेजा। (सूरज, चाँद)
- इसे उन्होंने _____ नाम दिया। (चंद्रयान, प्रज्ञान )
- चाँद पर _____ है । (रोशनी, पानी)
- वैज्ञानिकों का _____ रंग लाया। (काम, परिश्रम)
- चाँद धरती से बहुत ______ है। (पास, दूर)
Answer:
- चाँद
- चंद्रयान
- पानी
- परिश्रम
- दूर
Question 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
- चंद्रयान -3 को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने वाला भारत कौन – सा देश है ?
- हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कौन-सा गौरवपूर्ण कार्य किया?
- एक रॉकेट भेजने के बाद क्या वैज्ञानिकों ने दूसरा रॉकेट भी भेजा था ?
- लगातार प्रयास करते रहने से क्या होता है?
- क्या आपका भी मन चाँद पर जाने के लिए करता है? बताइए ।
Answer:
- चंद्रयान-3 को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने वाला भारत पहला देश है।
- हमारे देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 को दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर गौरवपूर्ण कार्य किया ।
- हाँ, वैज्ञानिकों ने पहले चंद्रयान-1 को भेजने के बाद चंद्रयान-2 और फिर चंद्रयान-3 को भेजा।
- लगातार प्रयास करते रहने से कठिन से कठिन कार्य भी सफल हो जाता है।
Question 5. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
आपको पता है, जो मशीन चाँद पर उतरी है, उसका नाम ‘विक्रम लैंडर’ है । यह लैंडर अपने साथ एक अन्य मशीन लेकर गया है, जिसका नाम ‘प्रज्ञान’ है। यही प्रज्ञान चाँद पर घूम-घूमकर यह पता लगा रहा है कि चाँद की मिट्टी पृथ्वी जैसी है या नहीं, चाँद पर रहना संभव है या नहीं …………
1. चाँद पर उतरी मशीन का क्या नाम है?
Answer: चाँद पर उतरी मशीन का नाम ‘विक्रम लैंडर’ है।
2. लैंडर अपने साथ क्या लेकर गया है?
Answer: लैंडर अपने साथ एक अन्य मशीन ‘प्रज्ञान’ लेकर गया है।
3. प्रज्ञान का क्या कार्य है?
Answer: प्रज्ञान का कार्य चाँद पर घूमकर यह पता लगाना है कि चाँद की मिट्टी कैसी है तथा चाँद पर रहना संभव है या नहीं।
4. गद्यांश में ‘घूम-घूमकर’ शब्द का प्रयोग हुआ है। ऐसे ही कुछ अन्य शब्द लिखें।
Answer:
- हँस-हँसकर
- पढ़-पढ़कर
5. चाँद शब्द के समानार्थी शब्द लिखें।
Answer:
- चंद्रमा
- राकेश
Chapter 16 चंद्रयान भाषा की बात
Question 1. नीचे दिए गए वाक्यों के लिए सही शब्द छाँटकर लिखिए।
कृषक, चिकित्सक, सैनिक, वैज्ञानिक, शिक्षक
- देश की रक्षा करने वाले
- शिक्षा देने वाले
- रोग की चिकित्सा करने वाले
- खेतों में अन्न उगाने वाले
- विज्ञान की नई खोज करने वाले
Answer:
- सैनिक
- शिक्षक
- चिकित्सक
- कृषक
- वैज्ञानिक
Question 2. शब्द के पीछे ‘यान’ शब्द जोड़कर नया शब्द बनाइए ।
Answer:
- चंद्र + यान= चंद्रयान, गगन + यान = गगनयान,
- वायु + यान = वायुयान, मंगल + यान = मंगलयान
Question 3. रेखांकित शब्द का विपरीतार्थक शब्द लिखिए।
- वहाँ कोई भी यान उतारना मुश्किल है।
- चाँद धरती से बहुत दूर है।
- वैज्ञानिकों की जिज्ञासा और बढ़ी।
- वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी।
Answer:
- सरल
- आकाश, पास
- घटी
- जीत