CBSE For Class 6 Hindi Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

CBSE For Class 6 Hindi Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

1. पाठ का सार

‘हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान’ में कविवर रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी के द्वारा रचित है। जिसमें दिनकर जी ने अपनी यात्रा का वर्णन किया है। मॉरिशस हिंद महासागर का खूबसूरत सितारा है। कवि की यात्रा दिल्ली से 15 जुलाई को मुंबई से 16 जुलाई को और नैरोबी से 17 जुलाई को मॉरिशस के लिए प्रारंभ हुई। नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है। शहर से बाहर बहुत बड़ा जंगल है, जिसमें घास अधिक तथा पेड़ कम हैं।

मॉरिशस द्वितीय भूमध्य रेखा से कोई बीस डिग्री दक्खिन और देशांतर रेखा 60 के पास, किंतु उससे पश्चिम की ओर बसा हुआ है। मॉरिशस की लंबाई 29 मील तथा चौड़ाई 20 मील है। मॉरिशस वह देश है जिसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पंद्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है। मॉरिशस में 67% लोग भारतीय हैं जिसमे 53% लोग हिंदू हैं। मॉरिशस की राजधानी पोर्टलुई की गलियों के नाम कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद तथा मुंबई (बंबई) हैं। इसके एक पूरे मोहल्ले का नाम काशी है। मॉरिशस में बनारस भी है, गोकुल भी है, और ब्रह्म स्थान भी है।

मॉरिशस की राजभाषा अंग्रेज़ी, किंतु संस्कृति की भाषा फ्रेंच है। मॉरिशस की जनता क्रेयोल बोलती है। क्रेयोल का फ्रेंच से वही संबंध है, जो संबंध भोजपूरी का हिंदी भाषा से है। मॉरिशस कृषि प्रधान देश है।

मॉरिशस के प्रत्येक ग्राम में शिवालय होता है। मॉरिशस के प्रत्येक प्रमुख ग्राम में हिंदू रामचरितमानस का पाठ ढोलक और झाँझ पर गायन करते हैं। भारत के पर्व त्यौहार मॉरिशस में भी प्रचलित हैं। शिवरात्रि वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पर्व है। मॉरिशस के एक झील का नाम परी – तालाब है। परी – तालाब केवल तीर्थ ही नहीं पिकनिक स्थान भी है।

शिवरात्रि पर हिंदू श्वेत वस्त्र पहनकर कंधों पर काँवर लेकर परी – तालाब से जल लेकर अपने गाँव के शिवालय में जाकर शिवजी को जल चढ़ाकर अपने घर में प्रवेश करते हैं।

यहाँ के भारतीय अत्याचार सहकर भी अपने धर्म पर डटे रहे और इस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला जिस पर सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए।

2. शब्दार्थ और टिप्पणी

चिड़ियाघर – पशु-पक्षियों के रहने का स्थान, जंतुशाला। पर्यटक- दूसरे देशों में घूमने-फिरने वाला। मील – 1760 गज की दूरी, 8 फर्लांग की दूरी

दृष्टिपात – सरसरी निगाह से देखना । तुच्छातितुच्छ- अत्यंत तुच्छ, एकदम गया गुज़रा, घटिया से घटिया । खरपात- घास – पात। बदतर अत्यधिक बुरा। झुंड समूह, टोली । ताड़- भाँप। चौकन्ना – आहट लेने वाला । ठिठकना-सहम जाना । प्रवृत्ति – इंद्रिय आदि का विषयों में निरत होना । निरापद आपत्तिरहित, निर्विघ्न । रक्तचाप – खून का दबाव, रक्तदाब संबंधी एक रोग। समाँ समय, वक्त, मौसम, ऋतु । पैमाना मानदंड (तौल का आधुनिक पैमाना ) । देशांतर – भौगोलिक याम्योत्तर का वृत्त तथा ग्रीनिच से गुज़रने वाले भौगोलिक याम्पोत्तर वृत्त के बीच का कोण । भूमध्य रेखा-पृथ्वी के मध्य से जाने वाली रेखा, विषुवत रेखा।

रकबा -क्षेत्रफल, अहाता । संस्कृति संस्कृत रूप देने की क्रिया, परिष्कृति संस्कार ।

चिरायु-लंबी उम्रवाला, दीर्घायु । प्राणवत्ता – जीवित होने की अवस्था ।

टापू – जमीन का वह भाग जो चारों ओर जल से घिरा हो, द्वीप। सुरम्य- अत्यंत मनोहर और रमणीय।

3. अर्थग्रहण संबंधी एवं बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

नीचे लिखे गद्यांशों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1 हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है। अतएव वे चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे। फिर ऐसा हुआ कि झुंड से छूटकर कुछ हिरन एक तरफ़ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ-के-तहाँ ठिठके खड़े रहे। बाकी हिरन ठिठके हुए इसलिए खड़े थे कि सिंह उन्हें देख रहे थे और सहज प्रवृत्ति हिरनों को यह समझा रही थी कि खतरा किसी भी तरफ भागने में हो सकता है। शिकार सिंह सूर्यास्त के बाद किया करते हैं और शिकार वे झुंड का नहीं करते, बल्कि उस जानवर का करते हैं जो भागते हुए झुंड से पिछड़ जाता है। अब यह बात समझ में आई कि हिरन भागने को निरापद नहीं समझकर एक गोल में क्यों खड़े थे।

CBSE Class 6 Hindi Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

प्रश्न-

(क) हिरनों के झुंड ने क्या किया?

(ख) झुंड से छूटकर हिरनों ने क्या किया?

(ग) सिंह शिकार कैसे करते हैं?

उत्तर- (क) हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है।

(ख) झुंड से छूटकर कुछ हिरन एक तरफ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ के तहाँ ठिठके खड़े रहे।

(ग) सिंह शिकार सूर्यास्त के बाद किया करते हैं और शिकार वे झुंड का नहीं करते, बल्कि उस जानवर का करते हैं जो भागते हुए झुंड से पिछड़ जाता है।

2 मॉरिशस द्वीप भूमध्य रेखा से कोई बीस डिग्री दक्खिन और देशांतर रेखा 60 के बिल्कुल पास, किंतु उससे पच्छिम की ओर बसा हुआ है। मॉरिशस की लंबाई 29 मील और चौड़ाई कोई 30 मील है। वैसे पूरे मॉरिशस द्वीप का रकबा 720 वर्गमील आँका जाता है। यह द्वीप हिंद महासागर का मोती है, भारत समुद्र का सबसे खूबसूरत सितारा है।

बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

Question 1. मॉरिशस की लंबाई कितनी है?

(क) 35 मील

(ख) 29 मील

(ग) 40 मील

(घ) 50 मील

Answer.  (ख) 29 मील

Question 2. मॉरिशस द्वीप का रकबा कितना आँका जाता है?

(क) 720 वर्गमील

(ग) 650 वर्गमील

(ख) 750 वर्गमील

(घ) 450 वर्गमील

Answer. (क) 720 वर्गमील

Question 3. मॉरिशस द्वीप किस दिशा में बसा हुआ है?

(क) उत्तर

(ख) पूरब

(ग) पच्छिम

(घ) दक्खिन

Answer. (ग) पच्छिम

3 मॉरिशस वह देश है, जिसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पंद्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय खानदान के हैं तथा जहाँ 53 प्रतिशत लोग हिंदू हैं। मॉरिशस वह देश है, जिसकी राजधानी पोर्टलुई की गलियों के नाम कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद और बम्बई हैं तथा जिसके एक पूरे मोहल्ले का नाम काशी है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्मस्थान भी। मॉरिशस वह देश है, जहाँ माध्यमिक स्कूलों को कॉलेज कहने का रिवाज़ है।

चूँकि मॉरिशस के हिंदुओं में से अधिकांश बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग हैं, इसलिए हिंदी का मॉरिशस में व्यापक प्रचार है। मॉरिशस की राजभाषा अंग्रेजी, किंतु संस्कृति की भाषा फ्रेंच है। मगर जनता वहाँ क्रेयोल बोलती है।

बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

Question 1. मॉरिशस समुद्र से कितने मील दूर है?

(क) पंद्रह मील

(ख) दस मील

(ग) आठ मील

(घ) बीस मील

Answer. (क) पंद्रह मील

Question 2. मॉरिशस में भारत के लोगों की जनसंख्या कितने प्रतिशत है?

(क) 50 प्रतिशत

(ख) 67 प्रतिशत

(ग) 40 प्रतिशत

(घ) 65 प्रतिशत

Answer. (ख) 67 प्रतिशत

Question 3. मॉरिशस में कितने प्रतिशत हिंदू हैं?

(क) 70 प्रतिशत

(ख) 50 प्रतिशत

(ग) 45 प्रतिशत

(घ) 53 प्रतिशत

Answer. (घ) 53 प्रतिशत

Class 6 Hindi Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान NCERT Solutions

Question 4. मॉरिशस में माध्यमिक स्कूलों को क्या कहने का रिवाज है?

(क) स्कूल

(ख) पाठशाला

(ग) कॉलेज

(घ) विद्यालय

Answer. (ग) कॉलेज

4 शिवरात्रि के समय सारे मॉरिशस के हिंदू … वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवर लिए जुलूस बाँधकर परी तालाब पर आते हैं और परी तालाब का जल भरकर अपने-अपने गाँव के शिवालय को लौट जाते हैं तथा शिवजी को जल चढ़ाकर अपने घरों में प्रवेश करते हैं। ये सारे कृत्य वे बड़ी ही भक्ति भावना और पवित्रता से करते हैं। सभी वयस्क लोग उस दिन उजली धोती, उजली कमीज़ और उजली गाँधी टोपी पहनते हैं। हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गाँधी टोपी उस दिन उन्हें भी पहननी पड़ती है। परी – तालाब पर लगने वाला यह मेला मॉरिशस के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और उसे देखने को अन्य धर्मों के लोग भी काफ़ी संख्या में आते हैं। (पृष्ठ 132)

प्रश्न-

(क) मॉरिशस के हिंदू शिवरात्रि पर क्या करते हैं?

(ख) मॉरिशस के हिंदू शिवरात्रि पर क्या पहनते हैं।

(ग) परी – तालाब पर लगने वाला मेला कैसा होता है?

उत्तर- (क) मॉरिशस के हिंदू शिवरात्रि पर श्वेत वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवर लिए जुलूस बाँधकर परी – तालाब पर आते हैं और परी तालाब का जल भरकर अपने-अपने गाँव के शिवालय को लौट जाते हैं।

(ख) मॉरिशस के हिंदू शिवरात्रि के दिन उजली धोती, उजली कमीज और उजली गाँधी टोपी पहनते हैं।

(ग) परी – तालाब पर लगने वाला मेला मॉरिशस के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और उसे देखने के लिए अन्य धर्मों के लोग भी काफी संख्या में आते हैं।

4. पाठ से प्रश्न- अभ्यास

मेरी समझ से

प्रश्न (क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (*) बनाइए-

(1) हिरण समूह में क्यों खड़े थे?

भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था।

वे भाग चुके हिरणों के लौटने की प्रतीक्षा में थे।

वे बीच खड़े असावधान जिराफ की रक्षा कर रहे थे।

सिंह उनसे उदासीन थे अतः उन्हें कोई खतरा नहीं था।

(2) मॉरिशस छोटे पैमाने पर भारतवर्ष ही है। कैसे?

गन्ने की खेती अधिकतर भारतीयों द्वारा की जाती है।

अधिकतर जनसंख्या भारत से जाने वालों की है।

सभी भारतवासी परी तालाब पर एकत्रित होते हैं।

भारत की बहुत-सी विशेषताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।

उत्तर- (1) * भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था।

(2) * भारत की बहुत-सी विशेषताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।

सोच-विचार के लिए

प्रश्न (क) “नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है।”

नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में क्या अंतर है?

(ख) “हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बदतर समझे गए। ”

वे कौन थे जिन्होंने लेखक और अन्य लोगों को पेड़-पौधों और खरपात से भी बदतर समझ लिया था? उन्होंने ऐसा क्यों समझ लिया था ?

(ग) “मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं। ”

पाठ में इस कथन के समर्थन में कौन-सा तर्क दिया गया है?

(घ) “उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला ”

हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Chapter 12 Hindi Class 6 NCERT Solutions

उत्तर– (क) “नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है।

नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में अंतर नेशनल पार्क शहर से बाहर बहुत बड़े जंगल में होता है जिसमें घास बहुत अधिक तथा पेड़ बहुत कम होते हैं। नेशनल पार्क में सर्वत्र अच्छी सड़कें बनी हुई होती हैं तथा उस पर पर्यटकों की गाड़ियाँ दौड़ती रहती है। नेशनल पार्क में शेर और हिरणों का समूह स्वतंत्र रूप से विचरण करता रहता है।

चिड़ियाघर में पशु-पक्षी तथा शेर, हिरण अन्य जानवर एक सीमित क्षेत्र में ही रहते हैं। जिसके लिए कुछ निर्धारित स्थान निवास के लिए बनाए जाते हैं जो कि एक सीमित दायरा होता है।

(ख) “हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बदतर समझे गए।”

लेखक और अन्य लोग जब दस-बीस मील के भीतर हर सड़क छान लेने के बाद उस स्थान पर पहुँचे जहाँ सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए थे। उन सिंहो को पूछ जानने की इच्छा नहीं थी कि उन्हें देखने को आने वाले लोग कौन हैं। उन सिंहों ने कभी भी दृष्टिपात नहीं किया मानो ये लोग (लेखक और अन्य लोग) तुच्छातितुच्छ हो और उनकी नजर में आने के योग्य बिल्कुल नहीं है। एक सिंह ने उठकर जम्हाई ली, दूसरे ने देह को ताना, मगर उनकी और नजर नहीं उठाई। तब उन लोगों को लगा कि- हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बदतर समझे गए।

(ग) “मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं।’

मॉरिशस वह देश है जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय खानदान के हैं तथा जहाँ 53 प्रतिशत लोग हिंदू ही हैं। मॉरिशस में ऊख की खेती और उसके व्यवसाय को जो सफलता मिली है, भारतीयों के कारण मिली है। मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं।

(घ) “उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला ”

मॉरिशस वह देश है जिसकी राजधानी पोर्टलुई की गलियों के नाम- कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद और बंबई हैं तथा जिसके एक मोहल्ले का नाम काशी है। मॉरिशस वह देश भारत से गए लोगों ने मॉरिशस को हिंदुस्तान जैसा है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्म स्थान भी कैसे बना दिया है? है। मॉरिशस जाकर हम अपनी संस्कृति की प्राणवत्ता का ज्ञान आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। मालिकों की इच्छा तो पूछी ” थी कि भारतीय लोग भी क्रिस्तान हो जाएँ किंतु भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन पूलोमनो को ठुकरा दिया। वे अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने उन्हें भेज दिया था, उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला । मिलकर करें मिलान

यात्रा – वृत्तांत की रचना

” इतने में कोई मील-भर की दूरी पर हिरनों का एक झुंड दिखाई पड़ा। अब दो जवान सिंह उठे और दो ओर को चल दिए। एक तो थोड़ा-सा आगे बढ़कर एक जगह बैठ गया, लेकिन दूसरा घास के बीच छिपता हुआ पर आगे बढ़ने लगा।”

इन वाक्यों को पढ़कर ऐसा लगता है मानो हम लेखक की आँखों से स्वयं वह दृश्य देख रहे हैं। मानो हम स्वयं भी उस स्थान की यात्रा कर रहे हैं, जहाँ का वर्णन लेखक ने किया है। यह इस यात्रा – वृत्तांत की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। यदि आप इस यात्रा – वृत्तांत को थोड़ा और ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको और भी बहुत सी विशेषताएँ पता चलेगी।

उत्तर- छात्र / छात्राएँ स्वयं उत्तर दें।

अनुमान या कल्पना से

अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए-

प्रश्न (क) “मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्मस्थान भी । ”

मॉरिशस में लोगों ने गली-मोहल्लों के नाम इस तरह के क्यों रखे होंगे?

(ख) “कोई सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए थे और उन्हें घेरकर आठ-दस मोटरें खड़ी थीं। ”

आपने पढ़ा कि केन्या का राष्ट्रीय पार्क पर्यटकों से भरा रहता है। पर्यटक जंगली जानवरों को घेरे रहते हैं। क्या इसका उन पशुओं पर कोई प्रभाव पड़ता होगा? अपने उत्तर के कारण भी बताइए ।

(संकेत- राष्ट्रीय पार्क के बंदरों, सिंहों का व्यवहार भी बदल गया है।)

(ग) “हिरनों का एक झुंड दिखाई पड़ा, जिनके बीच एक जिराफ बिल्कुल बेवकूफ की तरह खड़ा था । ” सिंहों के आस-पास होने के बाद भी जिराफ क्यों खड़ा रहा होगा?

(घ) “मॉरिशस के मध्य में एक झील है, जिसका संबंध हिंदुओं ने परियों से बिठा दिया है और उस झील का नाम अब परी तालाब हो गया है।”

उस झील का नाम ‘परी-तालाब’ क्यों पड़ा होगा?

(ङ) आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि लगभग 50 साल पहले ‘परी-तालाब’ का नाम बदलकर ‘गंगा-तालाब’ कर दिया गया है। मॉरिशस के लोगों ने यह नाम क्यों रखा होगा?

उत्तर- छात्र/छात्राएँ अपने समूह में मिलकर चर्चा करें।

CBSE Hindi Class 6 Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

शब्दों की बात

संज्ञा के स्थान पर

(क) “हिरनों ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नजर पड़ रही है। अतएव वे चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे। ”

इन पंक्तियों में रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए। इन वाक्यों में ये शब्द किनके लिए उपयोग किए गए हैं? ये शब्द ‘हिरनों’ के लिए उपयोग में लाए गए हैं। आप जानते ही हैं कि ‘हिरन’ यहाँ एक संज्ञा शब्द है। जो शब्द संज्ञा शब्दों के स्थान पर उपयोग में लाए जाते हैं, उन्हें ‘सर्वनाम ‘ कहते हैं।

अब नीचे दिए गए वाक्यों में सर्वनाम शब्दों को पहचानिए और उनके नीचे रेखा खीखिए-

1.“हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गांधी टोपी उस दिन उन्हें भी पहननी पड़ती है। ”

2. ” भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन प्रलोभनों को ठुकरा दिया। वे अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने उन्हें भेज दिया था, उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला।”

पहचान पाठ के आधार पर

प्रश्न- आपने इस यात्रा – वृत्तांत में तीन देशों के नाम पढ़े हैं- भारत, केन्या और मॉरिशस । पुस्तकालय या कक्षा में उपलब्ध मानचित्र पर भारत को तो आप सरलता से पहचान ही लेंगे। पाठ में दी गई जानकारी के आधार पर बाकी दोनों देशों को पहचानिए ।

उत्तर- छात्र/छात्राएँ पुस्तकालय पर कक्षा में उपलब्ध मानचित्र पर पाठ में दी गई जानकारी के आधार पर भारत केन्या और मॉरिशस देशों की पहचान करें।

5. पाठ से आगे प्रश्न – अभ्यास

आपकी बात

प्रश्न (क) – “वहाँ जो कुछ देखा, वह जन्मभर कभी नहीं भूलेगा।”

क्या आपने कभी ऐसा कुछ देखा, सुना या पढ़ा है जिसके बारे में आपको लगता है कि आप उसे कभी नहीं भूल सकेंगे? उसके बारे में अपने समूह में बताइए |

(ख) “हमें अफ़्रीका के शेरों से मुलाकात कर सेनी चाहिए।”

‘मुलाकात’ शब्द का अर्थ है ‘मिलना’। लेकिन यहाँ ‘मुलाकात’ शब्द का भाव है- शेरों को पास से देखना। इसके लिए ‘अपनी आँखों से देखना’, ‘सजीव देखना’ ‘भेंट करना’ आदि शब्दों का प्रयोग भी किया जाता है। अपनी बात को और अधिक सुदंर और अनोखा रूप देने के लिए शब्दों के इस प्रकार के प्रयोग किए जाते हैं।

आपने अब तक किन-किन पशु-पक्षियों से ‘मुलाकात’ की है? वह मुलाकात कहाँ हुई थी? बताइए।

हस्ताक्षर

आप जानते ही हैं कि यह पाठ हिंदी के प्रसिद्ध लेखक रामधारी सिंह ‘दिनकर’ ने लिखा है। वे अपने नाम को कुछ इस प्रकार लिखते थे-

अपनी पहचान प्रकट करने के लिए अपने नाम को किसी विशेष प्रकार से लिखने को हस्ताक्षर कहते हैं। हस्ताक्षर का प्रयोग व्यवति को जीवनभर अनेक कार्यों के लिए करना होता है। आपके विद्यालय में भी आपसे हस्ताक्षर करवाए जाते होंगे। आप प्रार्थना-पत्रों के अंत में भी अपने हस्ताक्षर करते होंगे।

हो सकता है अभी आपने अपने हस्ताक्षर निर्धारित न किए हों। यदि नहीं भी किए हैं तो कोई बात नहीं। आप चाहें तो आज भी अपने हस्ताक्षर निर्धारित कर सकते हैं।

नीचे दिए गए स्थान पर अपने हस्ताक्षर पाँच बार कीजिए। ध्यान रखें कि आपके हस्ताक्षर एक जैसे हों, अलग-अलग न हों।

नोट- नीचे दिए गए स्थान पर छात्र / छात्राएँ पाँच बार अपने हस्ताक्षर करें जो एक ही जैसे हों।

पत्र

यहाँ ‘दिनकर’ का लिखा एक पत्र दिया जा रहा है। इसे पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए। पत्र पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपने समूह में मिलकर खोजिए-

नई दिल्ली

8-7-67

Class 6 Hindi Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Notes

मान्यवर चतुर्वेदी जी,

आपका कृपा-पत्र मिला। मेरा स्वास्थ्य इधर बहुत गिर गया है और संयम के बावजूद तेजी से सुधर नहीं रहा है। मेरा चित्त अभी भी दबा हुआ है। ऐसी अवस्था में मैंने दो सप्ताह के लिए मॉरिशस जाना स्वीकार कर लिया है। 15 जुलाई को प्रस्थान करना है। लौटना शायद 5 अगस्त तक हो ।

आपके आशीर्वाद की कामना करता हूँ।

आपका दिनकर

सफ़दरजंग लेन, नई दिल्ली

(क) पत्र किसने लिखा है?

(ख) पत्र किसे लिखा गया है?

(ग) पत्र किस तिथि को लिखा गया है?

(घ) पत्र किस स्थान से लिखा गया है?

(ङ) पत्र पाने वाले के नाम से पहले किस शब्द का प्रयोग किया गया है?

(च) पत्र लेखक ने अपने नाम से पहले अपने लिए क्या शब्द लिखा है?

उत्तर- (क) पत्र रामधारी सिंह ‘दिनकर’ ने लिखा है।

(ख) पत्र चतुर्वेदी जी को लिखा गया है।

(ग) पत्र 8-7-67 को लिखा गया है।

(घ) पत्र सफ़दरजंग लेन, नई दिल्ली से लिखा गया है।

(ङ) पत्र पाने वाले के नाम से पहले ‘मान्यवर’ शब्द का प्रयोग किया गया है।

(च) पत्र – लेखक ने अपने नाम से पहले अपने लिए ‘आपका’ शब्द लिखा है।

खोजबीन के लिए

नीचे दी गई रचनाओं को पुस्तक में दिए गए क्यू. आर. कोड की सहायता से पढ़ें, देखें व समझें-

चाँद का कुर्ता

मिर्च का मज़ा

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जीवनी

हिमालय के पर्वतीय प्रदेश की मनोरम यात्रा

उत्तर- छात्र/छात्राएँ क्यू. आर. कोड की सहायता से स्वयं करें।

6. अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

Question 1. लेखक नैरोबी से मॉरिशस किस जहाज से उड़े ?

(क) एयर इंडिया

(ख) बी.ओ.ए.सी.

(ग) इंडियन एयरलाइंस

(घ) वायुसेना

Answer. (ख) बी.ओ.ए.सी.

Question 2. मॉरिशस की लंबाई और चौड़ाई कितनी है?

(क) 29 मील और चौड़ाई 30 मील

(ख) 20 मील और चौड़ाई 30 मील

(ग) 15 मील और चौड़ाई 25 मील

(घ) 35 मील और चौड़ाई 20 मील

Answer. (क) 29 मील और चौड़ाई 30 मील

Question 3. मॉरिशस द्वीप का रकबा कितना है?

(क) 570 वर्ग मील

(ख) 350 वर्ग मील

(ग) 721 वर्ग मील

(घ) 720 वर्ग मील

Answer.  (घ) 720 वर्ग मील

Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Hindi Class 6 Solutions

Question 4. मॉरिशस के सभी भारतीय कौन-सी भाषा बोलते हैं।

(क) भोजपुरी

(ख) अवधी

(ग) हिंदी

(घ) मराठी

Answer. (क) भोजपुरी

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. ‘हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान’ पाठ के लेखक की यात्रा कब और कहाँ से कहाँ के लिए शुरू हुई ?

उत्तर- पाठ के लेखक की यात्रा दिल्ली से 15 जुलाई को, बंबई (मुंबई) से 16 जुलाई को और नैरोबी से 17 जुलाई को मॉरिशस के लिए रवाना हुई।

प्रश्न 2. नैरोबी का नेशनल पार्क कैसा है?

उत्तर- नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है। शहर से बाहर बहुत बड़ा जंगल है, जिसमें घास अधिक, पेड़ बहुत कम हैं, लेकिन जंगल में सभी जगह अच्छी सड़कें बिछी हुई हैं।

प्रश्न 3. लेखक ने नेशनल पार्क पहुँचने पर क्या देखा?

उत्तर- लेखक ने नेशनल पार्क पहुँचने पर देखा कि कोई सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए थे और उन्हें घेरकर आठ-दस मोटरें खड़ी थीं। तुर्रा यह कि सिंहों को पहचानने की कोई इच्छा ही नहीं थी कि हमें देखने को आने वाले लोग कौन हैं? लेखक वहाँ आधा घंटा ठहरा था। इस बीच एक सिंह ने उठकर जम्हाई ली, दूसरे ने देह को ताना, मगर हमारी ओर किसी भी सिंह ने नज़र नहीं उठाई।

प्रश्न 4. लेखक ने मील-भर की दूरी पर क्या देखा?

उत्तर- लेखक ने मील-भर की दूरी पर हिरनों का झुंड देखा जिनके बीच एक जिराफ़ बिल्कुल बेवकूफ़ की तरह खड़ा था। अब दो जवान सिंह उठे और दो ओर चल दिए। एक तो थोड़ा-सा आगे बढ़कर एक जगह बैठ गया। लेकिन दूसरा घास के बीच छिपता हुआ मोर्चे पर आगे बैढ़ने लगा।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. हिरनों के झुंड ने क्या ताड़ लिया?

उत्तर- हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है। अत: हिरनों ने चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे। फिर ऐसा हुआ कि झुंड से छूटकर कुछ हिरन एक तरफ़ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ-के-तहाँ ठिठके खड़े रहे। शेष हिरन ठिठके हुए इसलिए खड़े थे कि सिंह उन्हें देख रहे थे और सहज प्रवृत्ति हिरनों को यह समझा रही थी कि खतरा किसी भी तरफ भागने में हो सकता है।

NCERT Solutions Class 6 Hindi Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

प्रश्न 2. लेखक की नैरोबी से मॉरिशस तक की यात्रा कैसी रही?

उत्तर- नैरोबी से मॉरिशस तक लेखक बी.ओ.ए.सी. के जहाज़ में उड़े। जहाज़ नैरोबी से चार बजे शाम को उड़ा और पाँच घंटों की निरंतर उड़ान के बाद जब वह मॉरिशस पहुँचा, तब वहाँ रात के लगभग दस बज रहे थे। रात थी, अँधेरा था, पानी बरस रहा था । लेखक के स्वागत में बहुत लोग खड़े थे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. मॉरिशस द्वीप कहाँ बसा है? उसकी लंबाई-चौड़ाई कितनी है?

उत्तर- मॉरिशस द्वीप भूमध्य रेखा से कोई बीस डिग्री दक्खिन और देशांतर रेखा 60 के बिल्कुल पास, किंतु उससे पच्छिम की ओर बसा हुआ है। मॉरिशस की लंबाई 29 मील और चौड़ाई कोई 30 मील है। वैसे पूरे मॉरिशस द्वीप का रकबा 720 वर्ग मील आँका जाता है। यह द्वीप हिंद महासागर का मोती है, भारत समुद्र का सबसे खूबसूरत सितारा है।

Hindi Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Solutions Class 6

प्रश्न 2. मॉरिशस के हिंदू शिवरात्रि पर क्या करते है?

उत्तर – शिवरात्रि के समय सारे मॉरिशस के हिंदू श्वेत वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवर लिए जुलूस बाँधकर परी तालाब पर आते हैं और परी-तालाब का जल भरकर अपने-अपने गाँव के शिवालय को लौटे जाते हैं। तथा शिवजी को जल चढ़ाकर अपने घरों में प्रवेश करते हैं। ये सारे कृत्य वे बड़ी ही भक्ति भावना और पवित्रता से करते हैं। सभी वयस्क लोग उस दिन उजली धोती, उजली कमीज़ और उजली गाँधी टोपी पहनते हैं।

मूल्यपरक / व्यावहारिक प्रश्न

प्रश्न- महाशिवरात्रि को लेकर भगवान शिव से जुड़ी मान्यता आपके अनुसार क्या है?

उत्तर – शिवरात्रि के संबंध में ऐसा माना जाता है कि इस विशेष दिन ही ब्रह्मा के रूद्र रूप में मध्य रात्रि को भगवान शंकर का अवतरण हुआ था। वहीं यह भी मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने तांडव कर अपना तीसरा नेत्र खोला था और ब्रह्मांड को इस नेत्र की ज्वाला से समाप्त किया।

Leave a Comment