CBSE For Class 6 Hindi Chapter 8 सत्रिया और बिहू नृत्य
1. पाठ का सार
पाठ प्रवेश – सत्रिया और बिहू नृत्य’ लेखिका एवं शिक्षिका जया मेहता की एक नृत्य कहानी है। यह अंश भारतीय नृत्यों से जुड़ी उनकी पुस्तक ‘नृत्य कथा’ से लिया गया है। पाठ में भारतीय संस्कृति, नृत्य, संगीत और मान्यताओं को अत्यंत रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
विदेशी परिवार का भारत आगमन-लंदन के केजिंग्टन में रहने वाली एंजेला अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। उसकी माँ एलेसेंड्रा डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता थी और ब्रिटिश अकादमी से असम राज्य की नृत्य परंपरा पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए वित्तीय मदद दी गई थी। ऐंजला को अपनी माँ के साथ भारत की यात्रा पर आने का मौका मिलता है। डॉक्यूमेंट्री के केंद्र में असम के जनजीवन में नृत्य के महत्त्व को तलाशना था। माँ ने यह भी बताया कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित असम अपने वन्य-जीवन, रेशम और चाय बगानों के लिए भी जाना जाता है।
बिहू नृत्य और उत्सव – एंजेला अपने माता-पिता के साथ गुवाहाटी के एक होटल में ठहरी। शाम को पास के एक गाँव मलंग में वह बिहू त्योहार देखने पहुँची। माँ ने एंजेला को बताया कि बिहू एक कृषि आधारित त्योहार है जिसे साल में तीन बार मनाया जाता है। सबसे पहले जब किसान बीज बोते हैं, फिर जब वे धान रोपते हैं और फिर जब खेतों में अनाज तैयार हो जाता है।
ग्रामीण परिवेश में बिहू उत्सव – एंजेला और उसके माता-पिता गाँव में बिहू उत्सव में शामिल हुए। वे अत्यंत आश्चर्य और आनंद के साथ उत्सव से जुड़े रीति-रिवाजों और नृत्य को देख रहे थे। एक बड़े से बरगद के पेड़ के नीचे उत्सव मंच बनाया गया था जहाँ ग्रामीण लड़के-लड़कियाँ बसंत ऋतु के आगमन पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे। एंजेला ने जाना कि बिहू नृत्य में लड़के वाद्ययंत्र बजाते हैं और लड़कियाँ लाल व बादामी रंग की डिज़ाइनदार पोशाक धारण करती हैं। इस रंगारंग कार्यक्रम को देखने पर उसकी इच्छा हुई कि वह भी लंदन में अपने घर पर बसंत के आगमन पर ऐसे ही नृत्य करेगी।
भारतीय संस्कृति में संगीत और नृत्य का महत्त्व – एंजेला और उसके परिवार ने उत्सव में बने स्वादिष्ट पकवानों का भी पूरा आनंद लिया। उसने सीखा कि “पूरी दुनिया की संस्कृतियों में लोग नृत्य और संगीत से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।” एंजेला की माँ डॉक्यूमेंट्री शूटिंग में व्यस्त रहीं और एंजेला ने महसूस किया कि लंदन और भारतीय समाज व जीवन में सब कुछ कितना अलग था। उसके लिए बिहू उत्सव में शामिल होना अविस्मरणीय रहा।
CBSE Class 6 Hindi Chapter 8 सत्रिया और बिहू नृत्य
दक्षिणापथ सत्र और सत्रिया नृत्य-आगे चलकर एलेसेंड्रा ने उत्तरी असम में स्थित सत्रों में (मठों की पीठ) पहुँचकर सत्रिया नृत्य का फिल्मांकन किया। माजुली में स्थित दक्षिणासत्र में उनकी मुलाकात असम की जानी-मानी लेखिका रीना सेन से हुई। रीना सेन ने उनकी अच्छी आवभगत की। रीना सेन की बेटी अनु और एंजेला हमउम्र ने थीं और दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। एंजेला को अनु असमिया शब्द सिखाए और भारतीय खिलौने भी दिखाए। लकड़ी के खिलौने, गुड़िया, नारियल से बने घर और तीर-कमान एंजेला को अचंभित कर रहे थे। तीर-कमान लेकर दोनों सहेलियाँ राम और रावण पर आधारित खेल का आनंद उठाती रहीं। एलेसेंड्रा ने वैष्णव मठ के सभागार में सत्रिया नृत्य कर रहे युवा साधुओं की शूटिंग की।
पौराणिक कथा पर आधारित महिला सत्रिया नृत्य-भगवान विष्णु के दो द्वारपालों जय-विजय की पौराणिक कहानी पर आधारित महिला सत्रिया नृत्य बहुत दिलचस्प था। इसमें शक्ति, बल और आकर्षण का प्रदर्शन अद्भुत था। इस नृत्यवाटिका में महिला कलाकारों ने कमाल का अभिनय किया। द्वारपाल जय और विजय, निद्रा में लीन भगवान विष्णु से बड़े ऋषियों को मिलने नहीं देते। फलस्वरूप उन्हें असुर बनने का श्राप मिलता है। नींद टूटने पर भगवान दोनों को श्राप से बचाने का वचन देते हैं। बाद में जय और विजय दोबारा भगवान विष्णु के द्वारपाल बनते हैं। एंजेला इस नृत्यनाटिका से बहुत प्रभावित हुई। उसके ख्यालों में केवल सत्रिया नृत्य घूम रहा था। उसने सत्रिया कलाकारों के साक्षात्कार कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
भारत की सुनहरी यादें लंदन वापस लौटने के बाद भी एंजेला भारतीय नृत्य और संगीत में खोई रही । अपनी माँ की सहायता से एंजेला ने लंदन में समृद्ध भारतीय नृत्य परंपरा पर अपनी कक्षा में प्रस्तुतीकरण दिया। स्वयं किए गए नृत्य की वीडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की। एंजेला की रुचि असम के नृत्यों-बिहू और सत्रिया में बनी रही।
2. शब्दार्थ और टिप्पणी
प्राचीन-पुराना। मोहक-लुभावना। अंदाजा – अनुमान। ऐसी कहानियों का पात्र बनने में मज़ा आता था, डॉक्यूमेंट्री – वृत्तचित्र |
बसंत ऋतु विशेष, बहार का मौसम रेशम रेशा / सिल्क। समृद्ध-संपन्न, खुशहाल । चाय के बागान – वह भूमि जिसका प्रयोग चाय उगाने के लिए किया जाता है।
धान रोपना – चावल की फसल तैयार करना। माहौल- वातावरण। हतप्रभ – स्तब्ध मंत्रमुग्ध मोहित हो जाना। वाद्ययंत्र-संगीत उपकरण। पोशाक पहनावा ।
अचंभित-चकित। लजीज स्वादिष्ट । बहुतायत- अधिकता। फिल्मांकन – चलचित्रण, फिल्म बनाना। साक्षात्कार- प्रत्यक्ष भेंट, मुलाकात। पृष्ठ 79
नारियल की जटा – नारियल के छिलके । असमिया- असम की भाषा या लिपि । मठ- ऐसे संस्थान जहाँ गुरु अपने शिष्यों को शिक्षा प्रदान करते हैं। वैष्णव- भगवान विष्णु का उपासक ।
सत्रिया नृत्य-नृत्य नाटिका की शैली जो हाथ और चेहरे के माध्यम से पौराणिक कहानियाँ बनाती हैं। आकर्षण – खिंचाव / लुभावना |
मुद्राएँ – भाव-भंगिमा । बारीकियाँ सूक्ष्म अंतर या भेद । प्रदर्शन – दिखलाना, प्रस्तुत करने की क्रिया । नृत्यांगना – नृत्य कला में निपुण स्त्री ।
3. अर्थग्रहण संबंधी एवं बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
1 एंजेला लंदन के जाने-माने इलाके केंजिंग्टन में रहती थी। उसका स्कूल घर से दूर नहीं था। उसका कोई सगा भाई-बहन भी नहीं था। उसे जेम्स और कीरा नाम के दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद था। वे सब आपस में मिलकर कई काल्पनिक खेल खेला करते थे। उन्हें जिनमें दूर-दराज़ की दुनिया का जिक्र हो। एंजेला को हर उस कहानी से प्यार था, जिसमें उसे ताजमहल, एफिल टॉवर या कोलोजियम की यात्रा पर जाना हो। उसे बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि जल्दी ही यात्राओं की उसकी ये कहानियाँ सच साबित होने वाली हैं। (पृष्ठ 75)
प्रश्न-
(क) एंजेला कहाँ रहती थी?
(ख) एंजेला को कैसी कहानियाँ पसंद थीं?
(ग) एंजेला को किस बात का अंदाजा नहीं था?
उत्तर- (क) एंजेला लंदन के जाने-माने इलाके केंजिंग्टन में अपने माता-पिता के साथ रहती थी।
(ख) एंजेला को ऐसी कहानियों का पात्र बनने में रुचि थी, जिनमें दूर-दराज की दुनिया का जिक्र हो । अपनी कहानियों में उसे दुनिया के ऐतिहासिक स्मारकों की यात्रा करना पसंद था।
(ग) एंजेला को अंदाजा नहीं था कि जल्दी ही उसकी काल्पनिक यात्राओं की कहानियाँ सच साबित होने वाली हैं। अपनी माँ के साथ उसे भारत यात्रा पर आने का अवसर मिलने वाला था।
2 जब तक एंजेला कुछ समझ पाती, तब तक वह लंदन से नई दिल्ली होते हुए गुवाहाटी की उड़ान पर थी। यात्रा के दौरान माँ ने एंजेला को असम की खूबसूरती के बारे में कुछ बातें बताई। असम, भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में है, जिसे अपने वन्यजीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ असम में नृत्य की भी एक समृद्ध परंपरा है। एलेसेंड्रा की डॉक्यूमेंट्री के केंद्र में असम के जनजीवन में नृत्य के महत्व को तलाशना था। वे जब यहाँ आ रहे थे तब अप्रैल का महीना चल रहा था। असम में यह नए साल का वक्त होता है। बसंत के आने की खुशी में वे सभी एक त्योहार मनाते हैं, जिसे ‘बिहू’ कहा जाता है। एंजेला उसी रात इसे देखने जाने वाली थी।
गुवाहाटी के एक होटल में सामान्य होने के बाद वे उसी शाम पास के एक गाँव मलंग में गए। गाँव पहुँचने पर माँ ने एंजेला को बताया कि बिहू एक कृषि आधारित त्योहार है। भारत में जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा किसानों का है। असम में बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है।
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
Question 1. असम भारत के कौन-से क्षेत्र का भाग है?
(क) उत्तर दिशा
(ख) उत्तर-पूर्वी क्षेत्र
(ग) पूर्वी क्षेत्र
(घ) पूर्वी – पश्चिम दिशा
Answer. (ख) उत्तर-पूर्वी क्षेत्र
Question 2. लंदन से दिल्ली होते हुए एंजेला का परिवार कहाँ पहुँचा ?
(क) गुवाहाटी
(ख) सीमावर्ती इलाके
(ग) माजुली
(घ) नृत्यांगनाओं से मिलने
Class 6 Hindi Chapter 8 सत्रिया और बिहू नृत्य NCERT Solutions
Answer. (क) गुवाहाटी
Question 3. असम में बिहू त्योहार कितनी बार मनाया जाता है ?
(क) दो बार
(ख) चार बार
(ग) तीन बार
(घ) सिर्फ एक बार
Answer. (ग) तीन बार
Question 4. बिहू की क्या विशेषता है?
(क) यह कृषि आधारित त्योहार है।
(ख) बसंत आने की खुशी में मनाते हैं।
(ग) असम के जनजीवन का अभिन्न अंग है।
(घ) उपर्युक्त सभी।
Answer. (घ) उपर्युक्त सभी।
Question 5. एलेसेंड्रा की डॉक्यूमेंट्री का केंद्र क्या था?
(क) असम में चाय बगानों की शूटिंग करना ।
(ख) वन्य जीव-जंतुओं को दिखाना ।
(ग) अलग-अलग गाँव जाना।
(घ) असम की नृत्य परंपरा और महत्व को उजागर करना।
Answer. (घ) असम की नृत्य परंपरा और महत्व को उजागर करना।
[3] अगले दिन वे उत्तरी असम की तरफ़ रवाना हुए, जहाँ सभी ‘सत्रों’, अर्थात मठों की पीठ है। वे सभी एक सत्र के पास रहने के लिए जाने वाले थे और सत्रिया नृत्य का फ़िल्मांकन करने वाले थे। जब वे ‘दक्षिणापथ सत्र’ पहुँचे, तब वहाँ उनकी मुलाकात रीना सेन से हुई, जो असम की एक जानी-मानी लेखिका हैं। उस हफ्ते उन लोगों को रीना सेन के घर पर ही रुकना था। रीना आंटी की एक बिटिया थी – अनु । अनु और एंजेला ने तुरंत एक-दूसरे की तरफ़ देखा । उन दोनों की ही उम्र दस साल थी। (पृष्ठ 78)
प्रश्न-
(क) एंजेला की माँ उत्तरी असम क्यों गईं?
(ख) एलेसेंड्रा की मुलाकात किससे हुई और क्यों?
(ग) अनु और एंजेला ने एक-दूसरे की तरफ़ देखकर क्या सोचा होगा?
उत्तर- (क) एंजेला की माँ सत्रिया नृत्य का फिल्मांकन करने के लिए उत्तरी असम गईं।
(ख) एलेसेंड्रा की मुलाकात ‘दक्षिणापथ सत्र’ में असम की मशहूर लेखिका रीना सेन से हुई। रीना सेन के घर पर ही ठहरकर एलेसेंड्रा अपनी डॉक्यूमेंट्री का कार्य कर रही थीं।
(ग) अनु और एंजेला हमउम्र थी। एक-दूसरे की ओर देखते ही उनकी मित्रता हो गई। अनु ने एंजेला को अपने सुंदर-सुंदर खिलौने दिखाए। दोनों ने मिलकर राम-रावण का खेल भी खेला।
4 एंजेला को यह कहानी नाटकीय और दिलचस्प लगी। सत्रिया महिला नृत्यांगनाओं ने जिस प्रकार की शक्ति, बल और आकर्षण प्रदर्शित किया, वह अद्भुत था ! एंजेला को लगा कि उन महिला कलाकारों की प्रस्तुति सत्रिया नृत्य करने वाले पुरुष कलाकारों से भी बेहतर थी।
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
Question 1. उपर्युक्त गद्यांश में किस कहानी की बात हो रही है?
(क) ईश्वर की कहानी
(ख) बिहू की कहानी
(ग) भगवान विष्णु की कहानी
(घ) भगवान विष्णु के द्वारपालों की कहानी
Answer. (घ) भगवान विष्णु के द्वारपालों की कहानी
Question 2. सत्रिया महिला नृत्यांगनाओं के नाम थे-
(क) आरती और रीना
(ख) प्रिया और रितु
(ग) प्रिया और रीता
(घ) अनु और प्रिया
Answer. (ग) प्रिया और रीता
Question 3. एंजेला को क्या अद्भुत लगा?
(क) शक्ति व बल से भरपूर नृत्यनाटिका
(ख) नृत्यांगनाओं द्वारा जय-विजय की तरह हथियार और तलवार चलाना
(ग) महिला कलाकारों की प्रस्तुती
(घ) उपर्युक्त सभी
Answer. (घ) उपर्युक्त सभी
सत्रिया और बिहू नृत्य Chapter 8 Hindi Class 6 NCERT Solutions
Question 4. दोनों कलाकार लड़कियों को क्या सिखा रही थी ?
(क) मठों की विशेषताएँ
(ख) खूबसूरत मुद्राएँ और बारीकियाँ
(ग) बिहू पोशाक पहनाना
(घ) वीडियो रिकार्डिंग की बारीकियाँ
Answer. (ख) खूबसूरत मुद्राएँ और बारीकियाँ
Question 5. प्रस्तुत गद्यांश की लेखिका हैं-
(क) अनु और एंजेला
(ख) एलेसेंड्रा
(ग) जया मेहता
(घ) रीना और प्रिया
Answer. (ग) जया मेहता
4. पाठ से प्रश्न- अभ्यास
प्रश्न (क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (*) बनाइए-
• वे असम के जीवन के बारे में बहुत-कुछ जानती थीं।
• उन्हें असम, बिहू और सत्रिया नृत्य से बहुत प्रेम था।
• उन्होंने एंजेला को कुछ असमिया शब्द भी सिखाए ।
• वे अपने कार्य में सहायता के लिए बेटी को लाई थीं।
(2) “अनु और एंजेला ने तुरंत एक-दूसरे की तरफ देखा । ” क्यों?
• अनु के पास खिलौने थे।
• दोनों की आयु एक समान थी ।
• दोनों को अग्रेंजी भाषा आती थी।
• एंजेला अनु से असमिया भाषा सीखना चाहती थी।
उत्तर- (1) वे असम के जीवन के बारे में बहुत-कुछ जानती थीं।
दोनों की आयु एक समान थी।
पंक्तियों पर चर्चा
पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपनी कक्षा में साझा कीजिए और लिखिए।
प्रश्न (क) “असम, भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में है, जिसे अपने वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ असम में नृत्य की भी एक समृद्ध परंपरा है। ”
(ख) “पूरी दुनिया की संस्कृतियों में लोग नृत्य और संगीत से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।”
CBSE Hindi Class 6 Chapter 8 सत्रिया और बिहू नृत्य
उत्तर- (क) असम पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार है। असम राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, वनस्पति, चाय के बागानों और समृद्ध नृत्य परंपरा के लिए जाना जाता है। प्रकृति ने असम को मनोहर भव्यता और वन्य जीवों की प्रचुरता का वरदान दिया है। असम के चाय के बागानों में देश के आधे से ज्यादा चाय का उत्पादन होता है। असम में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार हैं-बिहू-भोगली-बोहग-बिहू और कोंगाली जिन्हें पूरे असम में धूमधाम से मनाया जाता है।
(ख) नृत्य और संगीत का संस्कृति से गहरा संबंध होता है। ये जीवन जीने के तरीके हैं। नृत्य और संगीत में संस्कृतियों के समान विविधता है। इन कलाओं का प्रयोग पूरे इतिहास में सुख-दुख, प्रेम और अन्य भावनाओं को व्यक्त करने के लिए होता रहा है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों की विकास यात्रा में नृत्य और संगीत की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।
सोच-विचार के लिए
प्रश्न (क) “एंजेला के मन में कई तरह के विचार चल रहे थे। “
(ख) “बिहू एक कृषि आधारित त्योहार है।” कैसे ?
(ग) ऐसा लगता है कि भारत से जाने के बाद भी एंजेला के मन में असम ही छाया हुआ था।
पाठ से इस कथन के समर्थन के लिए कुछ उदाहरण खोजकर लिखिए।
(घ) समय के बदलने के साथ-साथ सत्रिया नृत्य की परंपरा में क्या बदलाव आया है?
उत्तर- (क) मलंग गाँव में उत्सव का माहौल देखकर एंजेला हैरान रह गई थी। उसने इतने लोगों को एक साथ पहले कभी नहीं देखा था। सुंदर पोशाकों में लड़के-लड़कियों का आकर्षक नृत्य देख वह मंत्रमुग्ध थी। उसके मन में भी बसंत के आगमन पर नृत्य करने की इच्छा हुई। एंजेला भारतीय नृत्य परंपरा, मनमोहक संगीत और भारतीय समाज पर इसके प्रभावों पर सोच रही थी।
(ख) असम का बिहू नृत्य ग्रामीण जनजीवन के साथ-साथ फसल लगाने से लेकर बसंत के आगमन क से जुड़ा हुआ है। भारत में जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा किसानों का है। असम में बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है। सबसे पहले किसान बीज बोते हैं, फिर जब वे धान रोपते हैं और फिर अनाज तैयार हो जाने पर बिहू उत्सव आनंद से मनाया जाता है।
(ग) लंदन लौटने के बाद भी एंजेला असम राज्य के सत्रिया और बिहू नृत्य से अत्यधिक प्रभावित रही। वह हर पल भारतीय नृत्य का अभ्यास कर रही थी। खाने-पीने, चलने और यहाँ तक कि खेलने के दौरान भी वह नृत्य करती रही। एंजेला ने लंदन में अपने स्कूल की कक्षा में स्वयं किए गए रंग-बिरंगे ‘सत्रिया’ और आनंदित करने वाले ‘बिहू’ नृत्य को वीडियो रिकार्डिंग के साथ प्रदर्शित किया।
(घ) सत्रिया नृत्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों में से एक है। ‘सत्रिया’ नाम असम के मठों से आया है। उन्नीसवीं सदी तक सत्रिया नृत्य केवल पुरुष नर्तक ही समर्पित और आध्यात्मिक तरीके से प्रस्तुत करते थे। आगे चलकर सत्रिया नृत्य मठों से बाहर निकला और महिलाएँ भी सत्रिया सीखने लगीं। आधुनिक दौर में महिला सत्रिया कलाकारों के लिए मंच पर नृत्य करना आम बात हो गई है।
निबंध की रचना
” गुवाहाटी के एक होटल में सामान्य होने के बाद वे उसी शाम पास के एक गाँव मलंग में गए। गाँव पहुँचने पर माँ ने एंजेला को बताया कि बिहू एक कृषि आधारित त्योहार है। असम में बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है। ”
इन वाक्यों में बिहू और असम का ऐसा रोचक और सरस वर्णन किया गया है कि लगता है मानो हम कोई कहानी पढ़ रहे हैं।
इस निबंध में वस्तु, घटना, प्रदेश आदि का वर्णन किया गया है। इसमें जो कुछ भी स्वयं देखा गया है, उसका वर्णन किया गया है। इस प्रकार के निबंधों में घटनाओं का एक क्रम होता है। इनमें आम जीवन की बातें होती हैं। इनकी भाषा सरल होती है। उदाहरण के लिए होली, दीपावली आदि के बारे में बताना।
Class 6 Hindi Chapter 8 सत्रिया और बिहू नृत्य Notes
इस पाठ को एक बार फिर से पढ़िए और इसकी बनावट पर ध्यान दीजिए। इस पाठ की विशेषताएँ पहचानिए और अपनी कक्षा में साझा कीजिए और लिखिए, जैसे इस पाठ में लंदन से यात्रा शुरू करने से लेकर वापस लंदन पहुँचने तक के अनुभवों का वर्णन किया गया है।
उत्तर – निबंध रचना गतिविधि विद्यार्थी स्वयं अभ्यास करेंगे। इसके लिए अपने अध्यापक की सहायता ले सकते हैं।
अनुमान या कल्पना से
अपनी कक्षा में चर्चा कीजिए-
प्रश्न (क) “बिहू नृत्य और इसके उत्सव से अचंभित एंजेला और उसके परिवार ने इसके साथ-साथ लजीज पकवानों का पूरा आनंद लिया । “
एंजेला और उसका परिवार बिहू नृत्य और उसके उत्सव को देखकर अचंभित क्यों हो गया?
(ख) “जब तक एंजेला कुछ समझ पाती, तब तक वह लंदन से नई दिल्ली होते हुए गुवाहाटी की उड़ान पर थी । “
एजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा ने भारत की यात्रा से पहले कौन-कौन सी तैयारियों की होंगी?
(ग) “वहाँ एक बड़े से बरगद के पेड़ के नीचे मंच बनाया गया था। “
बिहू नृत्य के लिए बरगद के पेड़ के नीचे मंच क्यों बनाया गया होगा?
उत्तर- (क) भारत के असम राज्य के लोक नृत्य ‘बिहू’ त्योहार से संबंधित है। समूह में नाचते स्त्री-पुरुष अत्यंत उत्साहित थे। लड़के वाद्ययंत्र बजा रहे थे और लड़कियों ने लाल और बादामी रंग की डिजाइन वाली खूबसूरत पोशाक धारण करी हुई थी। मौज-मस्ती से भरे नृत्य, स्वादिष्ट पकवान और मनोरंजन से भरपूर बिहू उत्सव से एंजेला और उसका परिवार अचंभित था।
(ख) माँ एलेसेंड्रा के पास एक महीने का वक्त था। उन्होंने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी होगी और एंजेला के स्कूल से उसकी छुट्टियों की अनुमति ली होगी। उन्होंने यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेज़ संभाले होंगे। डॉक्यूमेंट्री से संबंधित उपकरणों और वस्तुओं को ध्यान से पैक किया होगा। इसके अलावा व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सामान रखा होगा। माँ ने भारत के असम राज्य में रहने के स्थान और शूटिंग के समय और स्थान की भी उचित जानकारी इकट्ठा की होगी। इससे समय की बचत होती है और डॉक्यूमेंट्री निर्माण भी सुचारू रूप से होने में मदद मिली होगी।
(ग) हिंदू ग्रंथों में बरगद के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से बरगद के पेड़ को पूजा जाता है। यह विशाल वृक्ष होता है और फैलाव के कारण काफ़ी लोग इसके नीचे व आस-पास एकत्रित हो सकते हैं। बिहू नृत्य के लिए बरगद के पेड़ रूपी प्राकृतिक मंच से बेहतर और क्या हो सकता था। साथ ही इस पेड़ का सांस्कृतिक महत्त्व भी है।
5. अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. जया मेहता ने कौन-सी पुस्तक लिखी है?
उत्तर – जया मेहता द्वारा रचित पुस्तक का नाम ‘नृत्य कथा’ है।
प्रश्न 2. लेखिका जया मेहता का संक्षिप्त परिचय दीजिए ।
उत्तर-जया मेहता एक नृत्यांगना, लेखिका और शिक्षिका हैं। वे ओडिसी नृत्य में पारंगत है और देश-विदेश में कई वर्षों से नृत्य प्रस्तुतियाँ भी दे रही हैं।
प्रश्न 3. एलेसेंड्रा ने युवा साधुओं का नृत्य फिल्मांकन कहाँ किया ?
उत्तर – एलेसेंड्रा ने वैष्णव मठ के सभागार में सत्रिया नृत्य प्रस्तुत करते युवा साधुओं का फिल्मांकन किया।
Chapter 8 सत्रिया और बिहू नृत्य Hindi Class 6 Solutions
प्रश्न 4. एलेसेंड्रा भारत क्यों आई थीं?
उत्तर-एलेसेंड्रा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता थी। उन्हें ब्रिटिश अकादमी से असम की नृत्य परंपरा पर एक डॉक्यूमेंट्री कार्यक्रम बनाने के लिए वित्तीय मदद की गई थी और फिल्म को पूरा करने के लिए वे भारत यात्रा पर आई थी।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न- “असम, भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में है, जिसे अपने वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है।” अपने विचार लिखिए।
उत्तर-असम पूर्वोत्तर भारत में स्थित है। असम चाय और रेशम के लिए विश्व प्रसिद्ध है। असम एक सींग वाले भारतीय गैंडे का घर है। यहाँ एशियाई पक्षियों की विभिन्न प्रजातियाँ भी पाई जाती हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और मानस राष्ट्रीय उद्यान विश्व धरोहर स्थल है। असम में चाय उद्योग लगभग 172 साल पुराना है। सुगंधित चाय के लहलहाते खेतों, ब्रह्मपुत्र नदी में बहती डोंगियों और वन्य जीवन के साथ घने जंगलों से घिरा असम भारतीय संस्कृति और परंपरा के लिए विश्व प्रसिद्ध है। असम का सुप्रसिद्ध मूँगा सिल्क कई वर्षों तक खराब नहीं होता। इसके बने कपड़ों में औषधीय गुण भी होते हैं। असम राज्य भारत की रंग-बिरंगी, सुंदर, प्राचीन और जीवन से भरी संस्कृति को चित्रित करता है। भारतवर्ष में असम की संस्कृति विविधता में एकता प्रदान करती है।
मूल्यपरक / व्यावहारिक प्रश्न
प्रश्न- लेखिका जया मेहता द्वारा लिखे इस पाठ में एक ‘बच्ची ‘एंजेला’ व्यक्तिगत यात्रा के माध्यम से एक भारतीय नृत्य कला, शैली और वेशभूषा के आकर्षक संदर्भों को उजागर करती है। यह एक बच्चे की नज़र से देखे गए आकर्षक नृत्य रूपों के माध्यम से भारत की खोज है। अपने विचार लिखिए। क्या आप नृत्य कला की ओर प्रेरित हुए हैं?
उत्तर- प्रस्तुत पाठ नृत्य और संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति के सौंदर्यपूर्ण और रंगारंग पहलुओं को सामने लाता है। युवा पाठकों में यह नृत्य कथा भारतीय नृत्यों के प्रति रूझान और जिज्ञासु भावना को जागृत करती है। संगीत और नृत्यकला में विशेष रुचि रखने वाले बहुत से विद्यार्थियों को नृत्य की प्रेरणा मिलती है। इस कहानी को पढ़ना रोमांचकारी है और इससे प्रेरित होकर मैंने और अन्य सहपाठियों ने ‘बिहू’, ‘सत्रिया’ और अन्य नृत्य शैलियों के बारे में अपने नृत्य अध्यापकों से अधिक जानकारी एकत्रित की। मेरे हृदय में भरतनाट्यम नृत्य सीखने की चाह जाग्रत हुई है। इस पाठ से हमने यह भी सीखा कि हमें अपनी संरक्षण में योगदान देने का प्रयास करें। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होना चाहिए और इसके