अपठित गद्यांश एवं काव्यांश Class 3 Worksheet Hindi

अपठित गद्यांश एवं काव्यांश

अपठित गद्यांश

Question 1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

महात्मा बुद्ध एक बार भिक्षा माँगने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक घर दिखाई दिया। घर की मालकिन झगड़ालू थी। उन्हें भिक्षा माँगते देख वह उन्हें अपशब्द कहने लगी, किंतु महात्मा बुद्ध शांत भाव से उसकी बातें सुनते रहे। उनके शांत चेहरे को देख उसका क्रोध दोगुना हो गया। जब वह कुछ शांत हुई, तो उन्होंने उस स्त्री से पूछा, “यदि मैं आपका दिया भोजन स्वीकार न करूँ तो वह भोजन किसके पास रहेगा?” वह स्त्री बोली, “मेरे पास ही रहेगा । ” महात्मा बुद्ध मुस्कुराए और बोले – “यदि मैं आपके द्वारा बोले गए अपशब्दों को स्वीकार न करूँ तो क्या होगा?” यह सुनकर वह स्त्री बहुत शर्मिंदा हुई और उसने भगवान बुद्ध से क्षमा माँगी।

सही विकल्प पर सही (✔) का निशान लगाइए।

1. महात्मा बुद्ध किस काम से जा रहे थे?

  1. भ्रमण करने
  2. उपदेश देने
  3. भिक्षा माँगने
  4. तप करने

Answer: (3) भिक्षा माँगने ()

2. घर की मालकिन कैसी थी ?

  1. शांत
  2. झगड़ालू
  3. मितभाषी
  4. धैर्यवान

Answer: (2) झगड़ालू (✔)

3. विलोम शब्द लिखिए ।

  1. शांत
  2. स्वीकार

Answer:

  1. अशांत
  2. अस्वीकार

Question 2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

नीम भारत का जाना-पहचाना वृक्ष है। बबूल की तरह इसके बीज बरसात में उग जाते हैं। गाँवों में आँगन, खेत की मेड़ों तथा बगीचों में नीम के वृक्ष लगाने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। नीम की पत्तियों को गेहूँ, जौ, चने में कीटनाशक के रूप में प्रयोग किया जाता है। नीम की दातुन दाँत के रोगों तथा कीड़ों से बचाव कर दाँतों को मज़बूत करती है। नीम की छाल घाव में मरहम का काम करती है। नीम का अर्क पीने से खून साफ़ होता है।

सही विकल्प पर सही (✔) का निशान लगाइए ।

1. उपर्युक्त गद्यांश में किस वृक्ष का वर्णन किया गया है?

  1. पीपल का
  2. आम का
  3. सेब का
  4. नीम का

Answer: (4) नीम का (✔)

2. नीम की पत्तियों का प्रयोग किस रूप में होता है?

  1. दातुन
  2. कीटनाशक
  3. चाय
  4. भोजपत्र

Answer: (2) कीटनाशक (✔)

3. समानार्थी शब्द लिखिए।

  1. गाँव
  2. बचाव
  3. भारत

Answer:

  1. ग्राम
  2. रक्षा
  3. हिन्दुस्तान

4. विलोम शब्द लिखिए ।

  1. मज़बूत
  2. साफ़

Answer:

  1. कमज़ोर
  2. गंदा

5. ‘कीटनाशक’ शब्द का अर्थ लिखिए ।
Answer: कीड़ों को मारने वाला पदार्थ

अपठित काव्यांश

Question 1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

अभी-अभी थी धूप बरसने लगा कहाँ से यह पानी
किसने फोड़ घड़े बादल के की है इतनी शैतानी ।

सूरज ने क्यों बंद कर लिया अपने घर का दरवाज़ा
उसकी माँ ने भी क्या उसको बुला लिया कह कर आजा |

सही विकल्प पर सही (✔) का निशान लगाइए ।

1. बादल पानी किसमें रखता है ?

  1. गुब्बारों में
  2. घड़ों में
  3. थालों में
  4. बोतलों में

Answer: (2) घड़ों में (✔)

2. अपने घर का दरवाज़ा किसने बंद कर लिया है?

  1. सूरज ने
  2. बादल ने
  3. पानी ने
  4. धूप ने

Answer: (1) सूरज ने (✔)

3. पानी बरसने के पहले ____ खिली थी।
Answer: धूप

4. काव्यांश में ‘उसकी माँ’ का प्रयोग ____ की माँ के लिए किया गया है।
Answer: सूरज

5. वचन बदलकर लिखिए।

  1. घड़े
  2. दरवाज़ा

Answer:

  1. घड़ा
  2. दरवाज़े

Question 2. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।

भोर हुई सूरज उग आया
जल में पड़ी सुनहरी छाया
नन्हीं – नन्हीं किरणें आईं
फूल खिले कलियाँ मुस्काई
इतना सुंदर समय न खोओ
मेरे प्यारे अब मत सोओ

सही विकल्प पर सही (✔) का निशान लगाइए ।

1. प्रस्तुत काव्यांश में किस समय का वर्णन है ?

  1. शाम का
  2. दोपहर का
  3. सुबह का
  4. रात का

Answer: (3) सुबह का (✔)

2. कविता में किसे उठाया जा रहा है?

  1. कलियों को
  2. बालिका को
  3. सूरज को
  4. फूल को

Answer: (2) बालिका को (✔)

3. भोर होने पर ____ उग आया है।
Answer: सूरज

4. भोर का समय अति ____ है।
Answer: सुंदर

5. समानार्थी शब्द लिखिए।

  1. प्यारे
  2. समय

Answer:

  1. प्रिय
  2. वक्त

Leave a Comment